Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
भंडरा : डुमरी में हाथियों के आतंक से दहशत
Published / 2023-03-05 21:12:42
भंडरा : डुमरी में हाथियों के आतंक से दहशत

टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के डुमरी गांव में जंगली हाथियों ने सुबह करीब तीन बजे सुकरा उरांव के घर को तोड़ अनाज चट कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार डुमरी में फसलों को रौंदते हुए हाथी पझरी, हाटी, कसपुर लड़ाईटंगरा होते हुए कुम्हरिया बगुला पतरा में डेरा जमा लिया। पांच मार्च को दिनभर दोनों हाथियों के पतरा में होने की बात की जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग के लोग भी बगुला पतरा पहुंच गये हैं। बताया जा रहा है कि पतरा घना होने के कारण हाथी नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोग हाथियों को देखने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, भयभीत ग्रामीण पतरा के समीप जाने का हिम्मत भी नहीं उठा पा रहे हैं। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व ही एक गुस्सैल हाथी ने कसपुर लड़ाई टंगरा में चार लोगों को कुचल कर जान ले ली थी। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है।

धनबाद : सिलेंडर ब्लास्ट के बाद स्क्रैप गोडाउन में लगी भीषण आग
Published / 2023-03-05 20:53:51
धनबाद : सिलेंडर ब्लास्ट के बाद स्क्रैप गोडाउन में लगी भीषण आग

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। शहर में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोयलांचल में आये दिन आग अपना कहर बरपा रही है। ताजा घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बोरियो मोड़ की है। बोरियो मोड़ स्थित एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गयी। चंद सेकेंड में आग ने भयावह रूप ले लिया। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन को लेकर मौके पर पहुंची। जिसके बाद घंटों कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के झाड़ियों में आग लगी थी, जिसे अनदेखा कर दिया गया और यही आग कचरा गोदाम तक पहुंच गयी। गोदाम में ऑक्सीजन और एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिसके ब्लास्ट होने से आग और भड़क गयी। आसमान में धुएं के गुबार भर गये। गोडाउन राजू नाम के व्यक्ति की बतायी जा रही है। आग के कारण हुए नुकसान का अबतक आकलन नहीं हो सका है। हालांकि, आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची इकाई के होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल
Published / 2023-03-05 19:23:31
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची इकाई के होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल

टीम एबीएन, रांची। आज सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची इकाई के तत्वावधान में देवी मंडप रोड हेसल सरोवर नगर सूर्य मंदिर सह भास्कर भवन में सूर्य भगवान पर माला, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अबीर गुलाल लगाकर भगवान सूर्यदेव जी का वंदन नमन कर होली समारोह मनाया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने मिलकर होली की गीत गाया।मौके पर सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड रांची इकाई के अध्यक्ष डॉ अमिताभ कुमार पांडेय, आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र, उमाकांत मिश्र, मनोज कुमार पुटू, शशिकांत मिश्र, रविन्द्र मिश्र, दिग्विजय पाठक अरविंद मिश्र, शिव शंकर पाठक, शशि भूषण मिश्र एवं अन्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची जिला के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार पुटू ने दी।

कोडरमा : आज बिरज में होली रे रसिया.... पर खूब झूमे श्रद्धालु
Published / 2023-03-05 19:00:20
कोडरमा : आज बिरज में होली रे रसिया.... पर खूब झूमे श्रद्धालु

श्री हनुमान संकीर्तन मंडल ने किया होली उत्सव पर भजनों का आयोजन  टीम एबीएन, कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में शनिवार की रात्रि पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर सज्जन खेतान के यहॉ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देव देवताओं का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से हनुमान चालीस के साथ शुरू हुई। इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। भजन गायक राकेश कपिसमें आज बिरज में होली रे रसिया... सुरेश यादव ने होलिया में उडे रे गुलाल .. ब्यूटी सिंह कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर ... सज्जन खेतान ने देना है दीजिय जनम जनम के साथ ... भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को भक्ति के सागर में गोला लगाने का मौका दिया। इस अवसर पर राकेश राजपूत, मनोज माथुर, दिलीप पांडेय सहित कई भजन गायकों ने क्लासिक्ल, भोजपुरी आधारित भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विमल मोदी के अलावा विजय पांडया, अरविन्द चौधरी, विवेक सिंह, पप्पु खेतान, गौतम पांडेय, लखन सिंह, विक्की केशरी, राहुल सिंह, विक्रम साव, विकास अग्रवाल, ओम प्रकाश, विकास कुामर, नीतिश मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन रामधुन के साथ किया गया।

मजदूरों के लिए गंभीर है झारखंड सरकार गंभीर : मिथलेश ठाकुर
Published / 2023-03-05 18:02:00
मजदूरों के लिए गंभीर है झारखंड सरकार गंभीर : मिथलेश ठाकुर

तमिलनाडु से वापस लौट रहे झारखंड के मजदूरएबीएन सेंट्रल डेस्क। तमिलनाडु में बिहार-झारखंड के मजदूरों के साथ हो रही मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी मजदूर लगातार अपने राज्य वापस लौट रहे हैं। रविवार की सुबह भी कई मजदूर रांची स्टेशन वापस आये। झारखंड वापस आए मजदूरों ने कहा कि जिस तरह से वीडियो में दिखाया गया है कि हिंदी भाषी मजदूरों के साथ मारपीट की जा रही है। इससे सभी मजदूर डरे हुए हैं और वह अपने घर और राज्य वापस आने को निकल रहे हैं।मजदूरों की सुरक्षा को लेकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार अपने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। जैसे ही मजदूरों को तंग करने का वीडियो सरकार के सामने आया सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डीआईजी के नेतृत्व में एक टीम तमिलनाडु भेजी है। जो भी मजदूर और झारखंडवासी राज्य के बाहर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं, सरकार उनके साथ है। वापस आये मजदूरों ने कहा कि जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ है, ऐसे में मजदूरों का डरना लाजमी है लेकिन तमिलनाडु की सरकार सभी मजदूरों को आश्वस्त कर रही है कि डरने की जरूरत नहीं है। रविवार की सुबह ट्रेन से उतरे मजदूरों ने कहा कि जब तक झारखंड और बिहार की सरकार अपने स्तर से प्रयास नहीं करेगी तब तक मजदूरों का डरना लाजमी है।मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से राज्य सरकार ने झारखंड के बाहर काम करने वाले मजदूरों को सबसे पहले विमान और बस भेज कर अपने राज्य वापस लाने का काम किया था, उसी प्रकार तमिलनाडु में भी यदि मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार हो रहे हैं, उनकी सुरक्षा के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है। अपने मजदूरों की सुरक्षा के लिए सरकार तमिलनाडु सरकार से भी बात करेगी। हालांकि तमिलनाडु की सरकार की तरफ से टोल फ्री नंबर भी जारी किये गये हैं और हिंदी भाषी लोगों से अपील की जा रही है कि किन्ही को डरने की जरूरत नहीं है। यदि किसी भी हिंदी भाषी लोगों को कोई असामाजिक तत्व डराता है तो तुरंत जारी किये गये टॉल फ्री नंबर पर सपर्क करें।

कोडरमा : जिला सीनियर क्रिकेट टीम गठन को लेकर केडीसीए की बैठक
Published / 2023-03-05 16:50:43
कोडरमा : जिला सीनियर क्रिकेट टीम गठन को लेकर केडीसीए की बैठक

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (एलिट ग्रुप) के लिए कोडरमा जिला सीनियर क्रिकेट टीम के गठन हेतु कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक बैठक स्थानीय छाबड़ा लॉज में  संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व  संचालन सचिव दिनेश सिंह ने किया। बैठक में सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि कोडरमा की टीम एलिट ग्रुप में है, जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। कोडरमा को झारखंड के एलिट ग्रुप के टीम में रांची, बोकारो और सिमडेगा से खेलना है। कोडरमा टीम के गठन के लिए अच्छे और प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलाकर कैंप का आयोजन किया जाना है।तय किया गया कि जेएससीए के सभी बड़े मैचों की तरह अब जिले के खिलाड़ियों को दो दिवसीय मैच की प्रैक्टिस करनी होगी। इसके तहत रविवार से दो दिवसीय  ट्रायल मैच रखे जायेंगे। साथ ही 10 मार्च और 11 मार्च को 50-50 ओवर का  मैच रखा जायेगा।उन्होंने कहा कि एलिट ग्रुप की महत्ता को देखते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को ही टीम में मौका दिया जायेगा। ट्रायल मैच और कैंप कराने का जिम्मा लेवल वन कोच सुधांशु शेखर सिन्हा को दिया गया। बैठक में केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सोनू खान, सुमन कुमार, ओम प्रकाश, तहसीन हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे।

कोडरमा : उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न
Published / 2023-03-05 16:09:32
कोडरमा : उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न

टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ का होली मिलन समारोह  गुमो स्थित जिमखाना क्लब में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए और होली का जमकर लुत्फ उठाया। समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, सचिव राम लखन सिंह, संरक्षक रामचंद्र सिंह और वरीय नेता रमेश सिंह ने कहा की रंगों और सौहार्द्र का यह पर्व हम सबों को हंसी खुशी और मिलजुल कर बिताना चाहिए। साथ ही होलिका दहनरूपी व्यवस्था में हमारे समाज और आसपास के कुरीतियों, बुराइयों को नष्ट कर हमें एक आदर्श समाज की स्थापना की दिशा में बढ़नी चाहिए।सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह, शिवलाल सिंह, प्रदीप सिंह, विजय सिंह और राम प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से आपस में मेलजोल और भाईचारगी बढ़ती है। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को हम एक अच्छा कार्य कर उनके सामने मिसाल पेश कर सकते हैं।दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, ब्यूटी सिंह और राजीव सिंह ने कहा कि होली मिलन का त्यौहार हमें एक अच्छे मार्ग और आदर्श पर चलने की सीख देता है। यह न केवल रंगों का त्योहार है बल्कि कई विषयों पर इससे हमें अनेक शिक्षा भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में लोगों ने जमकर अबीर गुलाल खेले और नये-नये पकवानों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र सिंह ने किया। समारोह में कामाख्या नारायण सिंह, राम लखन सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, रामदेव सिंह, सत्यनारायण सिंह, विजय सिंह, शिवलाल सिंह, पंकज सिंह, अशोक सिंह, सम्राट सिंह, रंजीत सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, सीताराम सिंह, अनुज सिंह, प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, उदय सिंह, राजू सिंह उर्फ राजू भैया, विशाल सिंह, लखन सिंह, कैलाश सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह धारावी, कामता सिंह, मनोहर सिंह, संजय सिंह, गणेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, लोहा सिंह, उमेश सिंह, अनिल सिंह, अजीत सिंह, राजीव सिंह, छोटू सिंह, अमन सिंह, निशांत सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज सिंह, सुधांशु सिंह, राहुल सिंह, श्रवण सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों क्षत्रिय परिवार उपस्थित थे।

जीवन में खुशियों का रंग भरती है होली : श्रेया
Published / 2023-03-05 16:05:19
जीवन में खुशियों का रंग भरती है होली : श्रेया

प्रेरणा शाखा का होली मिलन कार्यक्रमटीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली बेरंग जीवन में खुशियों का रंग भरती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता बनी रहती है और महिलाओं को एक-दूसरे के निकट आने का मौका मिलता है।मौके पर राजस्थानी गीतों पर महिलाओं और बच्चें के पांव थिरकते रहे। कई गेम भी हुए जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सफेद और गुलाबी परिधानों में महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।मौके पर अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव नेहा हिसारिया, कोषाध्यक्ष ममता बंसल, परियोजना निदेशक प्रगति चौधरी, निशा संघई, शालू चौधरी, आकृति चौधरी, पूनम टिबडे़वाल, स्वाति अग्रवाल, अंजू शर्मा, पिंकी मोदी, बबीता केड़िया, रश्मि केड़िया, श्वेता गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, मीना हिसारिया, सारिका लड्ढा, आशा बजाज, नेहा जैन, वंदना अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, नेहा बजाज, ज्योति अग्रवाल, रजनी अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

जैव विविधता के बिना, जीवन कायम नहीं : प्रशिक्षक सुजीत नायक
Published / 2023-03-05 15:58:01
जैव विविधता के बिना, जीवन कायम नहीं : प्रशिक्षक सुजीत नायक

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन की समृद्धि और विविधता का वर्णन करती हैटीम एबीएन, कोडरमा। सतगावां प्रखण्ड के मरचोई और खुटा पंचायत भवन में 5 मार्च को संसद द्वारा पारित झारखण्ड जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत पर्षद के सहयोग एवं जन जागरण केंद्र के माध्यम से बीएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सुजीत नायक, पंचायत मुखिया, उत्तम कुमार और खुट्टा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मथुरा यादव द्वारा क्रमशः अपने अपने पंचायत सचिवालय में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।प्रशिक्षक सुजीत कुमार नायक के द्वारा जैव विविधता के संरक्षण एवं सतत उपयोग तथा जैव विविधता के प्राकृतिक वास स्थल जैसे जल, जंगल, जमीन एवं खेतो में पाए जाने वाले जैव संसाधनों की जानकारी दिया गया एवं उसके संरक्षण करने पर बताया गया इसके साथ ही साथ जैव विविधता में पाये गये संसाधनों का दस्तावेजीकरण तथा उन्नयन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया कि जैव संसाधनों एवं संपदाओं से जुड़ी ज्ञान के व्यापारिक उपयोग की पहचान करने एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर को सूचना एवं सलाह देने हेतु प्रेरित किया गया तथा कार्यालय की स्थापना एवं बैंक खाता संचालन विषय पर भी चर्चा की गयी।बताया गया कि बीएमसी का एक कार्यालय पंचायत भवन में खोला जायेगा एवं जैव विविधता प्रबंधन समिति के नाम से एक बैंक खाता खोला जाएगा जिसमे बीएमसी के अध्यक्ष एवं वन विभाग के सदस्य/वनपाल के संयुक्त हस्ताक्षर से लेन देन किया जायेगा। इस प्रशिक्षण में सतगावां प्रखण्ड के शिवपुर, समलडीह, कटैया, बासोडीह पंचायत एवं मरकच्चो प्रखण्ड के कादोडीह पंचायत के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने भाग लिया।प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जैव विविधता के बारे में बताया एवं दिखाया गया। प्रशिक्षक सुजीत नायक ने आगे कहा कि  ये धरती केवल मानव के लिए नहीं है। इस धरती पर असंख्‍य जीव और वनस्‍पतियों का अस्तित्‍व है। खास बात यह है कि मानव जीवन के अस्तित्‍व के लिए यह सभी जरूरी है। यह धरती की एक बागवनी है। जहां मानव के साथ भांति-भांति की वनस्‍पतियां और जीवों का अस्तित्‍व है। वैज्ञानिक भाषा में इसे धरती की जैव विविधता कहा गया है।वैज्ञानिकों एवं पर्यावरणविदों के लिए चिंता की बात यह है कि धरती पर इंसानी विस्‍तार से इस जैव विविधता पर संकट उत्‍पन्‍न हो रहा है। यह मानव अस्तित्‍व और धरती के लिए एक संकट का विषय है। इस धरती के संरक्षण में प्रत्येक प्रजाति, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, सभी की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।  उत्तम कुमार ने सबको साथ सामुदायिक भागीदारी की बात कही, जिससे हम अपने पंचायत को सभी क्षेत्रों में सुखद तस्वीर पेश कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सतगांवा प्रखंड के कोठियार, माधोपुर, खुट्टा, ईटआंय, राजाबर मीरगंज, अम्बाला व अन्य सभी पंचायत के जैव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सचिव समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद आभार सुभाष ठाकुर ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.