Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा : बरही में मनी ढेला मार होली...
Published / 2023-03-09 21:04:40
लोहरदगा : बरही में मनी ढेला मार होली...

नये दामादों को किया गया सम्मानित टीम एबीएन, लोहरदगा। आपने रंग-गुलाल से होली और लठमार होली के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन झारखंड में इन सबसे अलग ढेला मार होली की अनोखी प्रथा है। सेन्हा प्रखंड के बरही में ढेला मार होली खेलने की अनोखी प्रथा सदियों से चली आ रही है। इसे देखने के लिए राज्य के बाहर से भी लोग पहुंचते हैं। जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरही गांव में खेली जाने वाली ढेला मार होली सिर्फ लोहरदगा में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। बरही गांव के लोगों का कहना है कि साल संवत कटने के दूसरे दिन लोग फागुवा खूंटा उखाड़ने जाते हैं। इसी समय लोग खूंटा उखाड़ने वालों को ढेला मारते हैं। खूंटा उखाड़ने वाले ढेला से बचते हुए जोश के साथ दौड़ते हुए खूंटा उखाड़ने जाते हैं। माना जाता है कि यह असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। इसे देखने के लिए जिले के अलावा विभिन्न इलाकों से ग्रामीण पहुंचते हैं। बरही गांव के रहने वाले रामलखन साहू का कहना है कि यहां के लोग वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं। गांववालों का मानना है कि पत्थर से लोगों को चोट नहीं लगती। पत्थर मारने के बावजूद जो बिना डरे खंभे को उखाड़ कर देवी मंडप के पीछे फेंकता है, उसे सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ढेला मार होली में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इस परंपरा को निभाने और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लोगों में उत्सुकता रहती है। ग्रामीणों के अनुसार सालों से इस गांव में ढेला मार होली खेली जाती है और लोग इस अनोखे होली को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि ढेला मार होली को दूसरे गांव से आये लोग सिर्फ देख सकते हैं, इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं। अगर वे इस परंपरा में शामिल होते हैं, तो उनके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।इस दिन नये दामादों का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर किया जाता है। इसके साथ ही पाहन, पुजारी, महतो और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।

कोडरमा : लोगों में उत्साह भरकर चली कई होली
Published / 2023-03-09 21:03:19
कोडरमा : लोगों में उत्साह भरकर चली कई होली

रंग और गुलाल में सराबोर दिखे शहर के लोग टीम एबीएन, कोडरमा। रंगों का त्यौहार होली लोगों में उमंग, उल्लास और उत्साह भरकर चली गयी। होली के दिन आठ मार्च को शहर से गांव तक के लोग रंगों और अबीर-गुलाल से सराबोर दिखे। वहीं महिलाएं और बच्चे भी मौज-मस्ती करने से नहीं चूके। गांवों और शहरों में भी महिलाओं की टोली मुहल्ले में रंगों साथ पहुंची और एक-दूसरे को रांगों में रंग दिया। वहीं पुष्षों की टोली भी जाति-धर्म से परे एक-दूसरे को भेद-भाव भूलकर गले लगाया और होली की बधाई दी। इस बीच बजनेवाले होली के गीतों पर युवाओं के पांव थिरकते दिखे। ग्रामीण इलाके में रंगों में डूबे युवाओं के पांव डीजे की धुन पर शिरकते देखे गये। हाथों में रंगों से भरी पिचकारी लेकर बच्चे गांव की गलियों में धमाचौकड़ी मचाते दखे। इसके पहले 6 मार्च की सुबह 4.49 बजे लोगों ने श्रद्धा के साथ होलिका दहन किया। इस लोगों ने अग्नि की परिक्रम का बुरे और कुत्सित विचारों को त्यागने का संकल्प लिया तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्वि की कामना की। होलिका दहन का सबसे खूबसूरत नजारा था झंडाचौक का। यहां राजस्थानी और मारवाड़ी समाज की नव विवाहिताओं ने होलिका दहन के समय अग्नि के फेरे लिए और अगर सुहाग की कामना की। इसी दिन से 16 दिनी गणगौर पर्व की शुरूआत हुई। अगले 16 दनों तक व्रति महिलाएं इसर-गौरा की अराधना करेंगी। 16वें दिन के समापन के पूर्व इसर-गौरा की पिंडी का जलाशयों में विसर्जित कर व्रत का पारण करेंगी। इसके बाद वे अपने ससुराल के लिए प्रस्थान कर जायेंगी।

कोडरमा : हेल्थ क्लब ने होली में दिया जीवन के सभी रंगों का आनंद लेने का संदेश
Published / 2023-03-09 21:02:25
कोडरमा : हेल्थ क्लब ने होली में दिया जीवन के सभी रंगों का आनंद लेने का संदेश

टीम एबीएन, कोडरमा। होली के अवसर पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग होली के रंगों में डूब कर मस्ती करते नजर आये। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में रंगों के पर्व होली का खुमार छाया रहा। ब्लॉक चिल्ड्रन पार्क में हेल्थ क्लब के द्वारा पूरी मस्ती के साथ होली मनायी गयी। हेल्थ क्लब होली मिलन समारोह के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुलाल की मस्ती के बीच लोगों ने पारिवारिक संबंध के मिठास को कायम रखते हुए शेरो-शायरी के अंदाज में लोगों के जीवन से जुड़े किस्सों को प्रस्तुत कर होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार ने बताया कि तनाव भरे जीवन से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए हेल्थ क्लब से समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग नियमित रूप से योग, व्यायाम कर नई उमंग के साथ प्रतिदिन अपनी दिनचर्या की शुरूआत करते हैं।रंगों का यह पर्व हमें नवीन ऊर्जा के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे से जीवन जीने का संदेश देती है। क्लब के सचिव अविनाश सेठ ने बताया कि होली की मस्ती के बीच बचपन की यादें ताजा हो गयी। हेल्थ क्लब में जीवन के आधे पड़ाव को पार कर चुके कई सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मनाया। क्लब के सदस्य सुधीर कुमार ने बताया कि होली के दौरान क्लब के सदस्य अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पकवान लेकर पार्क पहुंचे और एक दूसरे के साथ मिलकर पकवानों का लुफ्त उठाते हुए होली मनाया। वहीं संजय अग्रवाल एवं महेश दारुका ने बताया कि होली के दौरान पर्यावरण संरक्षित होली का संदेश देते हुए क्लब के द्वारा चंदन, केसर और गुलाब जल से तैयार रंगों का प्रयोग कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने होली के गीतों पर एक तरफ जहां पूरा धमाल मचाया। वहीं सदस्यों के द्वारा प्रस्तुत हास्य व्यंग से सभी लोटपोट नजर आये। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने बताया कि क्लब प्रत्येक महीने श्री कोडरमा गौशाला समिति को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सदस्यों ने लोगों से गौशाला को यथासंभव सहयोग करने की अपील की है। मौके पर डॉ मनोज भदानी, राजेंद्र मोदी,जय कांत, ज्ञान काप्सीमे, धर्मेंद्र प्रसाद, राजेश सिंह, शैलेश पहाड़ी, बब्लू पहाड़ी, रिंकू सरदार, पिंटू पवन चौदह, आशीष अठघरा, प्रदीप हिसारिया, विजय, पवन पांडेय, ओम सोनी, उमेश लोहानी आदि मौजूद थे।

होली का जोश : खूंटीवासी गटक गये 90 लाख से अधिक की शराब
Published / 2023-03-08 18:07:07
होली का जोश : खूंटीवासी गटक गये 90 लाख से अधिक की शराब

टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी में होली को लेकर शराब की दुकानों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 6 और 7 मार्च को जिले में शराब की खूब बिक्री हुई है। दो-तीन दिन में ही शराब प्रेमी होली के उत्साह में 90 लाख रुपये से अधिक की शराब गटक गये। शहार के शराब दुकानों में रात के 10 बजे तक भी भारी भीड़ देखी गयी। इस तरह का नजारा जिले के लगभग सभी दुकानों में था। अनुमान है कि 8 मार्च को भी लोग जमकर शराब पीयेंगे। एक्साइज इंस्पेक्टर सुबोध निराला ने बताया कि खूंटी में रविवार को 17 लाख 36 हजार 680, सोमवार देर रात तक 24 लाख 370 और मंगलवार देर रात तक 40 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल खूंटी में शराब की डिमांड बढ़ी है और नकली शराब बेचने वालों पर नकेल लगायी गयी है। जिसके कारण शराब दुकानों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ शराब खरीदने के लिए पहुंचे हैं।

सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें होली का उत्सव : राजेश ठाकुर
Published / 2023-03-08 15:39:15
सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें होली का उत्सव : राजेश ठाकुर

टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सराबोर होकर होली का उत्सव सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें। हमारी कामना है कि होली जन-जन के जीवन में सुख, शांति, उन्नति, समृद्धि के साथ खुशहाली लाये।उन्होंने कहा कि होली के अलग-अलग रंग हमें जीवन की विविधताऒं का सम्मान करना सिखाते है। इस पर्व के माध्यम से हम समाज में एकजुटता की भावना को उत्सव की तरह मनाते है। यह लोगों के बीच बंधन को मजबूत करता है और उन्हें एक साथ लाने का त्योहार है।

जरूरतमंदों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध करायेगी जन औषधि योजना
Published / 2023-03-08 15:33:14
जरूरतमंदों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध करायेगी जन औषधि योजना

सस्ती कीमतों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय किये गयेटीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि जब कम आय वाले परिवार का कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रसित होते हैं तो उसके उपचार में अत्यधिक खर्च होने के कारण उसके पूरे परिवार का बजट बिगड़ जाता है, आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता व इस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना अंतर्गत 5वें जन औषधि दिवस के अवसर पर आड्रे हाउस, रांची में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के द्वारा लोगों का सस्ता एवं प्रभावी उपचार किया जा सकता है। इसके तहत लोगों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध करवाना अद्वितीय व सार्थक पहल है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है, इससे लोगों को वांछित राहत मिलेगी। यह राज्य में रहने वाले हर नागरिकों के बीच सुगम हो, इस दिशा में उचित प्रयास हो। उन्होंने कहा कि ब्रांड को नहीं, सही उपचार को देखा जाना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि इस दिवस का थीम जन औषधि-सस्ती भी अच्छी भी है, जो हमारे समाज के सभी वर्गों के लिए सस्ती दवाओं की उपलब्धता और पहुंच के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध प्राप्त कर सके, इस दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया, जो कम आय वाले परिवारों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान है। वहीं जन औषधि योजना के माध्यम से सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय किये गये हैं।राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य के संदर्भ में यह अत्यन्त महत्वपूर्ण व लाभकारी है। इन योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक में रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने प्रत्येक जिला व सामुदायिक स्तर के अस्पतालों एवं स्थानीय स्तर पर जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

गोड्डा : आलू के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, वाहन पलटा तो बोतल लूटने की होड़
Published / 2023-03-08 13:51:19
गोड्डा : आलू के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, वाहन पलटा तो बोतल लूटने की होड़

टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। बिहार और झारखंड के बॉर्डर पर एक ऐसी ही घटना घटी, जब ग्रामीणों को मुफ्त का मजा घर बैठे ही मिल गया। एक तरह से उनकी लॉटरी ही लग गयी जब बिहार जा रहे आलू लदे पिकअप वैन के पलटने से उसके अंदर अंग्रेजी शराब निकलने लगी। फिर क्या था ग्रामीण जुटे, सीमाओं का बंधन टूटा और देखते ही देखते सारी शराब गायब हो गयी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची 10-15 बोतल और टूटे हुए कांच उसे जरूर मिले। बसंतराय थाना क्षेत्र के आईचा नदी के पास रूपनी गांव के समीप मंगलवार को तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे अवैध शराब लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जब तक पुलिस आती आसपास के ग्रामीणों में बोतल लूटने की होड़ मच गयी। कोई आलू के बोरे ले जा रहा था कोई भर भर के बोतल। बताया जाता है कि वैन में शराब के ऊपर आलू भरा बोरा रखकर शराब के कार्टन को ढक दिया गया था जिससे किसी को शराब दिखायी न दें, लेकिन वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा खुलासा हो गया। मौका देख चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि बिना नंबर के पिकअप वैन में अवैध शराब लदा हुआ था। यह शराब बिहार ले जाया जा रहा था। बिहार में शराब बंदी के कारण तस्कर अक्सर इसी रास्ते चोरी-छिपे शराब को बिहार में खपाते हैं। वैन में लगभग सैकड़ों बोतल अवैध शराब छिपाकर रखा गया था। वहीं पूरे मामले पर थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है। प्राथमिकी गाड़ी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सभी के जीवन में खुशियां लाये रंगोत्सव का महापर्व : हेमन्त सोरेन
Published / 2023-03-08 13:41:41
सभी के जीवन में खुशियां लाये रंगोत्सव का महापर्व : हेमन्त सोरेन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को रंगों के त्योहार होली की राज्य वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रंगोत्सव का महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।मुख्यमंत्री ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सशक्त नारी से ही समृद्ध समाज है। नारी, समाज का स्तंभ, समाज का आधार है।

होली के चलते रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार
Published / 2023-03-08 13:34:42
होली के चलते रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार

ट्रामा की टीम के साथ डॉक्टर्स तैनातटीम एबीएन, रांची। आज यानी बुधवार को होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, झारखंड के राजधानी रांची में होली के चलते रिम्स अस्पताल अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही सदर अस्पताल भी तैयार है। दोनों ही अस्पतालों में पूरी व्यवस्था की गयी है।रिम्स में ट्रॉमा की टीम को किया गया तैनात : दरअसल, होली के दिन सड़क दुर्घटना या अत्यधिक शराब के सेवन सहित कई दूसरे कारणों से लोग अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन कई बार व्यवस्था सामान्य होने की स्थिति में समुचित इलाज नहीं हो पाता है। इसलिए इस बार दोनों ही अस्पतालों में इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। रिम्स में ट्रॉमा क्रिटिकल केयर के हेड डॉ प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में एक टीम बनायी गयी है। यह टीम 3 दिन तक 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहेगी। ट्रामा की टीम के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन, हार्ट के डॉक्टर के अलावा चर्म रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।सदर अस्पताल में भी की गयी पूरी व्यवस्था : दूसरी ओर सदर अस्पताल में भी पूरी व्यवस्था की गयी है। यहां 10 बेड के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन और इमरजेंसी डॉक्टर्स को 24 घंटे एक्टिव रहने को कहा गया है। इस अस्पताल में इस बार यह सुनिश्चित किया गया है कि अप्रिय घटना के बाद पहुंचने वाले मरीजों को रेफर न करना पड़े। सदर अस्पताल में ही मरीज को भर्ती कर ठीक किया जाये। अधिक जरूरत पड़ने पर ही उन्हें रिम्स रेफर किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.