Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें होली का उत्सव : राजेश ठाकुर
Published / 2023-03-08 15:39:15
सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें होली का उत्सव : राजेश ठाकुर

टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सराबोर होकर होली का उत्सव सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें। हमारी कामना है कि होली जन-जन के जीवन में सुख, शांति, उन्नति, समृद्धि के साथ खुशहाली लाये।उन्होंने कहा कि होली के अलग-अलग रंग हमें जीवन की विविधताऒं का सम्मान करना सिखाते है। इस पर्व के माध्यम से हम समाज में एकजुटता की भावना को उत्सव की तरह मनाते है। यह लोगों के बीच बंधन को मजबूत करता है और उन्हें एक साथ लाने का त्योहार है।

जरूरतमंदों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध करायेगी जन औषधि योजना
Published / 2023-03-08 15:33:14
जरूरतमंदों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध करायेगी जन औषधि योजना

सस्ती कीमतों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय किये गयेटीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि जब कम आय वाले परिवार का कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रसित होते हैं तो उसके उपचार में अत्यधिक खर्च होने के कारण उसके पूरे परिवार का बजट बिगड़ जाता है, आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता व इस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना अंतर्गत 5वें जन औषधि दिवस के अवसर पर आड्रे हाउस, रांची में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के द्वारा लोगों का सस्ता एवं प्रभावी उपचार किया जा सकता है। इसके तहत लोगों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध करवाना अद्वितीय व सार्थक पहल है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है, इससे लोगों को वांछित राहत मिलेगी। यह राज्य में रहने वाले हर नागरिकों के बीच सुगम हो, इस दिशा में उचित प्रयास हो। उन्होंने कहा कि ब्रांड को नहीं, सही उपचार को देखा जाना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि इस दिवस का थीम जन औषधि-सस्ती भी अच्छी भी है, जो हमारे समाज के सभी वर्गों के लिए सस्ती दवाओं की उपलब्धता और पहुंच के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध प्राप्त कर सके, इस दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया, जो कम आय वाले परिवारों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान है। वहीं जन औषधि योजना के माध्यम से सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय किये गये हैं।राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य के संदर्भ में यह अत्यन्त महत्वपूर्ण व लाभकारी है। इन योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक में रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने प्रत्येक जिला व सामुदायिक स्तर के अस्पतालों एवं स्थानीय स्तर पर जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

गोड्डा : आलू के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, वाहन पलटा तो बोतल लूटने की होड़
Published / 2023-03-08 13:51:19
गोड्डा : आलू के नीचे छिपाकर रखी थी शराब, वाहन पलटा तो बोतल लूटने की होड़

टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। बिहार और झारखंड के बॉर्डर पर एक ऐसी ही घटना घटी, जब ग्रामीणों को मुफ्त का मजा घर बैठे ही मिल गया। एक तरह से उनकी लॉटरी ही लग गयी जब बिहार जा रहे आलू लदे पिकअप वैन के पलटने से उसके अंदर अंग्रेजी शराब निकलने लगी। फिर क्या था ग्रामीण जुटे, सीमाओं का बंधन टूटा और देखते ही देखते सारी शराब गायब हो गयी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची 10-15 बोतल और टूटे हुए कांच उसे जरूर मिले। बसंतराय थाना क्षेत्र के आईचा नदी के पास रूपनी गांव के समीप मंगलवार को तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे अवैध शराब लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जब तक पुलिस आती आसपास के ग्रामीणों में बोतल लूटने की होड़ मच गयी। कोई आलू के बोरे ले जा रहा था कोई भर भर के बोतल। बताया जाता है कि वैन में शराब के ऊपर आलू भरा बोरा रखकर शराब के कार्टन को ढक दिया गया था जिससे किसी को शराब दिखायी न दें, लेकिन वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा खुलासा हो गया। मौका देख चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि बिना नंबर के पिकअप वैन में अवैध शराब लदा हुआ था। यह शराब बिहार ले जाया जा रहा था। बिहार में शराब बंदी के कारण तस्कर अक्सर इसी रास्ते चोरी-छिपे शराब को बिहार में खपाते हैं। वैन में लगभग सैकड़ों बोतल अवैध शराब छिपाकर रखा गया था। वहीं पूरे मामले पर थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है। प्राथमिकी गाड़ी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सभी के जीवन में खुशियां लाये रंगोत्सव का महापर्व : हेमन्त सोरेन
Published / 2023-03-08 13:41:41
सभी के जीवन में खुशियां लाये रंगोत्सव का महापर्व : हेमन्त सोरेन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को रंगों के त्योहार होली की राज्य वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रंगोत्सव का महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।मुख्यमंत्री ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सशक्त नारी से ही समृद्ध समाज है। नारी, समाज का स्तंभ, समाज का आधार है।

होली के चलते रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार
Published / 2023-03-08 13:34:42
होली के चलते रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार

ट्रामा की टीम के साथ डॉक्टर्स तैनातटीम एबीएन, रांची। आज यानी बुधवार को होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, झारखंड के राजधानी रांची में होली के चलते रिम्स अस्पताल अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही सदर अस्पताल भी तैयार है। दोनों ही अस्पतालों में पूरी व्यवस्था की गयी है।रिम्स में ट्रॉमा की टीम को किया गया तैनात : दरअसल, होली के दिन सड़क दुर्घटना या अत्यधिक शराब के सेवन सहित कई दूसरे कारणों से लोग अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन कई बार व्यवस्था सामान्य होने की स्थिति में समुचित इलाज नहीं हो पाता है। इसलिए इस बार दोनों ही अस्पतालों में इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। रिम्स में ट्रॉमा क्रिटिकल केयर के हेड डॉ प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में एक टीम बनायी गयी है। यह टीम 3 दिन तक 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहेगी। ट्रामा की टीम के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन, हार्ट के डॉक्टर के अलावा चर्म रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।सदर अस्पताल में भी की गयी पूरी व्यवस्था : दूसरी ओर सदर अस्पताल में भी पूरी व्यवस्था की गयी है। यहां 10 बेड के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन और इमरजेंसी डॉक्टर्स को 24 घंटे एक्टिव रहने को कहा गया है। इस अस्पताल में इस बार यह सुनिश्चित किया गया है कि अप्रिय घटना के बाद पहुंचने वाले मरीजों को रेफर न करना पड़े। सदर अस्पताल में ही मरीज को भर्ती कर ठीक किया जाये। अधिक जरूरत पड़ने पर ही उन्हें रिम्स रेफर किया जायेगा।

होली : रैपिड एक्शन फोर्स समेत 3000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा
Published / 2023-03-08 11:56:55
होली : रैपिड एक्शन फोर्स समेत 3000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा

टीम एबीएन, रांची। होली और शब-ए-बारात को लेकर रांची के सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गयी है। पर्व को लेकर तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें तीन कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), एक कंपनी इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10, जैप-2, जिला पुलिस, लाठी बल और पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों में महिला पुलिस भी शामिल हैं। इसके अलावा बज्र वाहन, फायर ब्रिगेड, रंगीन पानी का कंटेनर, टियर गैस दस्ता को भी लगाया गया है। अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गयी है।एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले पर विशेष नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल पैनी नजर रखेगी। किसी भी तरह का अफवाह और गलत पोस्ट करने पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी।

मेघालय के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम हेमन्त सोरेन, दी शुभकामनाएं
Published / 2023-03-07 21:36:01
मेघालय के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम हेमन्त सोरेन, दी शुभकामनाएं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मेघालय में कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मेघालय राजभवन में मंगलवार को एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई गणमान्य नेता शामिल हुए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।मेघालय के राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने कोनराड संगमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ नौ अन्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि न्यू एनपीपी की दूसरी बार मेघालय में सरकार बनी है। कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने कोनराड संगमा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो कर वो काफी आनंदित महसूस कर रहे हैं।

रांची : हथियार के साथ दो नाबालिग धराये, एक फरार
Published / 2023-03-07 21:33:07
रांची : हथियार के साथ दो नाबालिग धराये, एक फरार

टीम एबीएन, रांची। रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया है। दोनों नाबालिग हथियार से लैस थे और बेड़ो में किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। वहीं एक और आरोपी अंधेरे में फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।मामला सोमवार देर शाम की है। मंगलवार को रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है। दरअसल, बीतो सोमवार पुलिस को सूचना मिली थी कि करकरी मोड़ में शाम 7 बजे होंडा डियो स्कूटी में सवार होकर तीन लड़के किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकले हैं।सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक टीम का गठन किया है। गठित टीम सूचना के सत्यापन के लिए करकरी मोड़ पहुंची, जहां पुलिस की गाड़ी आते देख स्कूटी पर सवार तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दो लड़कों को पकड़ लिया, लेकिन तीसरा लड़का अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार लड़कों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से एक पिस्टल मिला। पुलिस ने पिस्टल के कागजात मांगे तो वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाये।

राज्यपाल से मिल भाजपाइयों ने किया भ्रष्टाचार मामले में एक्का के खिलाफ सीबीआई जांच का आग्रह
Published / 2023-03-07 19:07:12
राज्यपाल से मिल भाजपाइयों ने किया भ्रष्टाचार मामले में एक्का के खिलाफ सीबीआई जांच का आग्रह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं सीबीआई जांच करवाने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया।राजभवन के प्रवक्ता ने यहां बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश तथा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर राजीव अरुण एक्का के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच करवाने के राज्य सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया। वहीं इससे पूर्व रविवार रात्रि को एक्का पर भ्रष्टाचार के मुख्य विपक्षी दल भाजपा के गंभीर आरोपों के बाद राज्य सरकार ने राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री कार्यालय, सूचना व जनसंपर्क एवं गृह विभाग से स्थानांतरित कर पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.