Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लातेहार : दो संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published / 2023-03-10 18:52:46
लातेहार : दो संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। जिला के अलग अलग स्थानों पर दो लोगों का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है। लातेहार जिला मुख्यालय के चंदनडीह मोहल्ले निवासी तुल्लू पांडेय का शव एक खेत में बरामद हुआ। वहीं बरवाडीह थाना क्षेत्र में कंचनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के निकट प्रखंडकर्मी पंकज सिंह का शव बरामद हुआ। दोनों ही मामले संदेहास्पद हैं, पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। लातेहार चंदनडीह मोहल्ला निवासी तुल्लू पांडेय का शव गुरुवार रात घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक खेत में संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। तुल्लू पांडे के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। बीती रात तुल्लू पांडे अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन की जाने लगी। इसी दौरान पता चला कि एक व्यक्ति खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर जब लोग वहां गये तो वहां तुल्लू पांडे को देखकर उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटनास्थल पर भी पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो पायेगा। इधर कुछ लोग इसे अपराधियों के द्वारा की गयी घटना भी बता रहे हैं।

रांची : एनडीआरएफ की टीम को नहीं मिल रही खदान में डूबी छात्रा
Published / 2023-03-10 18:48:32
रांची : एनडीआरएफ की टीम को नहीं मिल रही खदान में डूबी छात्रा

टीम एबीएन, रांची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के ब्लू पॉइंट खदान (तालाब) में छात्रा दीप्ति प्रकाश का शव निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। खदान के तालाब में एनडीआरएफ की टीम खोजबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि संत जेवियर कॉलेज की छात्रा दीप्ति दोस्तों के साथ गुरुवार को वह घूमने गयी थी। इसी दौरान पैर फिसलने खदान में डूब गयी थी।

रामगढ़ उपचुनाव में हार के बाद टारगेट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
Published / 2023-03-10 18:30:06
रामगढ़ उपचुनाव में हार के बाद टारगेट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

रामगढ़ उपचुनाव में हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस पार्टी के नेताओं के निशाने पर प्रदेश अध्यक्ष टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ उपचुनाव की हार के बाद कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। पार्टी के नेता प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नजर आ रहे हैं। यहं उपचुनाव में हार का ठीकरा उनपर फोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में झारखंड कांग्रेस में एक बार फिर से खलबली मच गई है। इस हार के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर अपनी ही पार्टी के लोगों के निशाने पर आ गए हैं।  कांग्रेस के ही अनुशासन समिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता शमशेर आलम ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व पर सवाल उठाया है। साथ ही रामगढ़ उपचुनाव में हार का ठीकरा उन पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि इस हार के बाद उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।  वहीं उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो ठीक है आलाकमान को इस पर फैसला लेना चाहिए। वहीं इस हार पर पार्टी से निलंबित नेता आलोक दुबे ने सहमति जतायी। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का न तो कोई चेहरा है और ना ही कोई जनाधार। हमें  2024 लोकसभा का चुनाव लड़ना है। ऐसे में अगर यही प्रदेश अध्यक्ष बने रहे तो झारखंड की भूमिका 24 के लिए नगण्य हो जाएगी, आलाकमान को इस पर फैसला लेना चाहिए। वहीं विपक्ष के नेता भी इस पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति है आये दिन कांग्रेस के अंदर कलह की खबरें आती रहती हैं। चुनाव से इसका कोई लेना देना नहीं है, उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि आज पूरा देश कांग्रेसमुक्त हो रहा है और कांग्रेस मुक्त होने की राह पर यह नेता चल रहे हैं इस पूरे मामले का हार से कोई लेना देना नहीं है। इधर, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बचाव करते हुए कहा कि यह हार कांग्रेस के हर एक सदस्य की है। हमें इस पर मंथन करने की जरूरत है, चुनाव के दरम्यान पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से लेकर मंत्री ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। ऐसे में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल उठाना लाजमी नहीं इस हार की समीक्षा होगी। वहीं सहयोगी दल जेएमएम ने भी प्रदेश नेतृत्व का बचाव किया है। इस पूरे प्रकरण को ओछी राजनीति करार देते हुए प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को सराहा और कहा कि मौजूदा गठबंधन में वह बेहतर काम कर रहे हैं और जो लोग आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं उनका खुद का जनाधार नहीं है। इस तरह की राजनीति से महागठबंधन की सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर चल रहे इस तरह के खेल पर पार्टी आलाकमान का क्या रूख रहता है यह तो आगे दिखेगा। फिलहाल, राजेश ठाकुर के लिए उनकी पार्टी के प्रदेश के नेता ही परेशानी का कारण बन गये हैं।

परीक्षा पर चर्चा : जमशेदपुर उपायुक्त ने बढ़ाया बोर्ड परीक्षार्थियों का हौसला
Published / 2023-03-10 18:26:18
परीक्षा पर चर्चा : जमशेदपुर उपायुक्त ने बढ़ाया बोर्ड परीक्षार्थियों का हौसला

दिये सफलता के टिप्स, परीक्षा को लेकर दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं ...और क्या बोलीं उपायुक्त विजया जाधव परीक्षा पर चर्चा में आनलाइन सभी 10वीं व 12वीं की सरकारी स्कूल के करीब 11 हजार परीक्षार्थी जुड़े      परीक्षार्थी आत्मसंयम में रहें, धैर्य रखें, नकारात्मक बातों को दिमाग पर हावी नहीं होने दें  तैयारी बढ़िया हो तो परीक्षा में बैठना कोई विशेष चुनौती नहीं...   टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। 14 मार्च से झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है । इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिला से 10वीं में 26237 वहीं 12वीं में 24702 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का मनोबल कैसा हो, उत्तर कैसे लिखें, निर्धारित समय में सभी प्रश्नों का उत्तर लिखना या पूरे परीक्षा के दौरान धैर्य बनाये रखने तथा माता-पिता को भी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसको लेकर परीक्षा पर चर्चा में उपायुक्त ने परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिये। विद्यार्थियों के साथ संवाद में उपायुक्त ने अपने विद्यार्थी जीवन की बातों को भी साझा किया तथा सफलता पाने के मूलमंत्र बताते हुए कहा कि तैयारी बढ़िया हो तो परीक्षा में बैठना और बेहतर करना कोई चुनौती नहीं है।   जितना सकारात्मक रहेंगे परिणाम उतना बेहतर होगाकिसी भी विद्यार्थी के जीवन में बोर्ड परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, यह परीक्षा आपके भविष्य की दिशा तय करते हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों के साथ साथ माता-पिता, शिक्षक भी काफी गंभीर होते हैं। बच्चों से कहना चाहती हूं कि परीक्षा से घबरायें नहीं बल्कि कई परीक्षायें आपके समक्ष जीवन में आने वाली है ऐसे में जरूरी है कि आप आत्मसंयमित रहें, धैर्य रखें, परफॉर्मेंस प्रेशर में नहीं आयें। दूसरों की नकारात्मक बातों या प्रेशर बनाने वाली बातों से दूर रहें। विद्यार्थी का लक्ष्य यही हो कि मैने साल भर पूरी इमानदारी से मेहनत किये हैं, प्रयत्न किए हैं तो परिणाम भी बेहतर मिलेगा।समय का ध्यान रखें, जो पूछा गया वही लिखें  उपायुक्त ने परीक्षा कक्ष में बच्चों को क्या क्या ध्यान रखना चाहिए इसपर कहा कि सबसे पहले सवाल को अच्छे से पढ़ें। हैंडराइटिंग आपके व्यतित्व को बताता है, अच्छे हैंडराइटिंग में लिखें क्योंकि आपकी कॉपी दूसरे जिला के शिक्षक जांचेंगे, उन्हें साफ साफ आपका लिखा हुआ पता चले ताकि नंबर भी आपके अच्छे आयें। उपायुक्त ने कहा कि प्रैक्टिस परीक्षा जो जिला में लिया गया था उसका उद्देश्य से ही यही था कि बच्चे परीक्षा के माहौल में पहले से ढाल लें कि किस तरह से समयसीमा के भीतर सही-सही जवाब लिखना है। परीक्षा केन्द्र में समय का ध्यान रखना काफी जरूरी है। जिन सवालों का जवाब पहले आता हो उसे पहले बनायें, प्रयास करें कि सारे सवालों को एक जैसा समय दें, जो पूछा गया है वही लिखना है। उदाहरण के साथ या चित्र, टेबल, डायग्राम बनाकर जवाब लिखना चाहें तो जरूर लिखें।   कई बार परीक्षार्थी किसी विषय का परीक्षा सही नहीं गया हो तो उसकी चर्चा करते हैं, इसकी उदासीनता अगले विषय की परीक्षा में झलकती है, ऐसी गलती नहीं करें। जो बीत गया उससे आगे बढ़ते हुए सिर्फ अगले विषय पर ध्यान देना है तथा यही मानसिकता एकदम अंतिम परीक्षा तक बनाये रखना है।बच्चों के उचित खानपान और भरपूर नींद का रखें ध्यान  माता पिता के लिए भी यह चुनौती वाला समय होता है, जो पेपर लिखकर बच्चा आ गया उसका ज्यादा एनालिसिस नहीं करें, दूसरे की तैयारी में लगायें। बच्चे का हौसला बढ़ाते रहें। खानपान पर ध्यान दें, गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो शरीर को हाइड्रेट रखें। बिना खाना खाये परीक्षा केन्द्र नहीं भेजें। बच्चा अच्छे से खाना खाये, पूरी नींद ले इसपर विशेष ध्यान रखें।परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पढने वाले करीब 14 हजार बच्चे आनलाइन जुड़े। जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, एसडीओ (शिक्षा) आशीष पांडेय ने भी परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया।

झारखंड : सीएम से मिले प्रशिक्षु आइपीएस
Published / 2023-03-10 18:24:13
झारखंड : सीएम से मिले प्रशिक्षु आइपीएस

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में कुमार शिवाशीष-2020 बैच और 2021 बैच के राकेश सिंह, पारस राणा तथा ऋत्विक श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने मुख्यमंत्री को परिचय देने के साथ प्रशिक्षण  के अनुभवों को साझा किया।मुख्यमंत्री ने इन सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण प्रिया दुबे मौजूद थीं।

भाजपा नेता पहुंचे ईडी ऑफिस रांची, एक्का पर कार्रवाई की मांग
Published / 2023-03-10 16:03:33
भाजपा नेता पहुंचे ईडी ऑफिस रांची, एक्का पर कार्रवाई की मांग

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई के एक शिष्टमंडल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर केन्द्रीय एजेंसी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने की मांग की।गौरतलब है कि भाजपा ने रविवार को एक वीडियो क्लिप जारी किया था और दावा किया था कि तत्कालीन प्रधान सचिव एक्का को एक उद्योगपति के कार्यालय में बैठकर सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर करते देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर एक्का का तबादला पंचायती राज विभाग में कर दिया गया था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमने मामले में धन शोधन के पहलू से जांच शुरू करने का अनुरोध करते हुए ईडी को ज्ञापन सौंपा है। वीडियो क्लिप में उद्यमी को वित्तीय मामलों पर चर्चा करते सुना जा सकता है। भाजपा ने पहले इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी।वहीं इससे पहले 6 मार्च को भाजपा के नौ सदस्यीय शिष्टमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट करके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं सीबीआई जांच कराने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया था। इस संबंध में बार-बार संपर्क का प्रयास करने के बावजूद एक्का से संपर्क नहीं हो सका है।

पलामू में तीन दिन योग सिखायेंगे स्वामी रामदेव
Published / 2023-03-10 11:21:59
पलामू में तीन दिन योग सिखायेंगे स्वामी रामदेव

टीम एबीएन, मेदिनीनगर/रांची। भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ और भारत के योग गुरु स्वामी रामदेव का आगमन पलामू में होने जा रहा है। योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का तीन दिवसीय योग शिविर पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में 18 मार्च से 20 मार्च तक लगाया जायेगा। महापौर अरुणा शंकर ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त हो गयी है। तीन दिनों के इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव पलामू सहित झारखंड के साथ-साथ कई प्रांतों से आये हुए योग करने वाले लोगों को योग और मेडिटेशन का लाभ देंगे।

26 को रांची में कोल इंडिया करायेगा मैराथन दौड़
Published / 2023-03-10 11:15:47
26 को रांची में कोल इंडिया करायेगा मैराथन दौड़

टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से 26 मार्च को कोल इंडिया लिमिटेड के बैनर तले रांची में कोल मैराथन का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की चार श्रेणियां तय की गई हैं। इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और पांच किमी की दौड़ शामिल हैं। पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का होगा जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का। कार्यक्रम के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए शुल्क भी देने होंगे। फुल मैराथन के लिए 1000 रु, हाफ मैराथन के लिए 750 रु, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे।ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशनhttps://www.centralcoalfields.in/ccl_marathon पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यहां नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान महिला और पुरुष को अलग-अलग कैटेगरी चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए फीस भी देनी होगी। 42 किमी के फुल मैराथन के लिए एक हजार रुपये और हाफ मैराथन के लिए 750 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 24 मार्च है।कैटेगरी के अनुसार मिलेगा पुरस्कारफुल मैराथन के लिए पहला पुरस्कार तीन लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार दो लाख, तीसरा एक लाख रुपये, चौथा पुरस्कार 60 हज़ार रुपये, पांचवां पुरस्कार 40 हज़ार रुपये, छठा 30 हज़ार रुपये और सातवां पुरस्कार 20 हज़ार रुपये का होगा।हाफ मैराथन के लिए पहला पुरस्कार दो लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार एक लाख रुपये, तीसरा पुरस्कार 50 हज़ार रुपये, चौथा 40 हज़ार रुपये, पांचवां 30 हज़ार रुपये, छठा 20 हज़ार रुपये और सातवां 10 हज़ार रुपये का होगा।10 किमी की दौड़ के लिए पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा पुरस्कार 70 हज़ार रुपये, तीसरा पुरस्कार 50 हज़ार रुपये, चौथा पुरस्कार 25 हज़ार रुपये, पांचवां पुरस्कार 20 हज़ार रुपये, छठा पुरस्कार 10 हज़ार रुपये और सातवां 10 हज़ार रुपये का होगा। सभी श्रेणी का पुरस्कार कुल लगभग 30 लाख रुपये का होगा।सीसीएल की ओर से पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें हर दौड़ का समय तय किया गया है। फुल मैराथन के लिए चार घंटे 30 मिनट, हाफ मैराथन के लिए तीन घंटे 30 मिनट, 10 किमी दौड़ के लिए दो घंटे और पांच किमी दौड़ के लिए एक घंटा समय तय किया गया है।

साहिबगंज : ट्रेन में लगी आग, जलने लगी बोगी
Published / 2023-03-09 23:53:07
साहिबगंज : ट्रेन में लगी आग, जलने लगी बोगी

टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के मार्शल यार्ड स्थित रैक लोडिंग पॉइंट पर ट्रेन की खाली बोगी में आग लग गयी। आग लगने से ट्रेन की बोगी धू-धू कर जलने लगी। रेलवे कर्मियों ने आग जानकारी मिलने के साथ ही साहिबगंज अग्निशमन विभाग को फोन कर गाड़ियां बुलायी। अभी आग पर काबू पाने की प्रयास चल रहा है। जलती हुई बोगी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पा रहा है। आग लगने के संबंध में जो प्राथमिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार रैक लोडिंग पॉइंट से ट्रेन को रखना था, अचानक एक बोगी जलने लगी। रेलकर्मियों के साथ-साथ तत्काल रेल पुलिस विभाग घटना स्थल पर पहुंचा। जहां पर ट्रेन खड़ी है उसके साथ 2 और डिब्बे जुड़े हुए हैं। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। स्टेशन पर खड़े यात्री भी वहां पहुंच गये। फिलहाल अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है। आग लगने के बाद भी स्टेशन पर सभी रेलवे अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते रह गए थे। काफी देर के बाद अग्निशमन मौके पर पहुंची थी तबतक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गयी थी। हालांकि तब रेलवे के सूत्रों ने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.