Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गुमला : पारिवारिक विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Published / 2023-03-11 23:29:24
गुमला : पारिवारिक विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

टीम एबीएन, गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र की बिलिंगबिरा पंचायत स्थित भौंराटोली गांव में गणेश सिंह (75) ने पत्नी मैना देवी (67) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपित फरार है।पुलिस के अनुसार, मैना देवी शुक्रवार को बकरी चराकर घर लौटी थी। तभी पति गणेश सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गणेश ने पत्नी मैना देवी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल मैना देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

समाज को एकसूत्र में बांधे रखने का माध्यम है पर्व-त्योहार : कोचे मुंडा
Published / 2023-03-11 23:24:28
समाज को एकसूत्र में बांधे रखने का माध्यम है पर्व-त्योहार : कोचे मुंडा

टीम एबीएन, खूंटी। सरना समिति गोविंदपुर ने शनिवार को गोविंदपुर में वृहद सरहुल मिलन समारोह किया। जिसमें तोरपा के विधायक कोचे मुंडा बतौर मुख्य अतिथि जबकि जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे।विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हमें अपनी धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बनाए रखने में पर्व त्योहारों का बहुत बड़ा योगदान है। हमें हर हाल में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं और पहचान को बरकरार रखना है।उन्होंने कहा कि सरना समाज की ऐसी एकजुटता हमेशा बनी रहनी चाहिए और सभी तरह के पर्व-त्योहारों का आयोजन हमें मिलजुल कर करना चाहिए। विधायक ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को एकसूत्र में बांधे रखने का माध्यम है।

संजय पोद्दार बने झारखंड प्रदेश वैश्य पोद्दार महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
Published / 2023-03-11 19:36:27
संजय पोद्दार बने झारखंड प्रदेश वैश्य पोद्दार महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य पोद्दार महासभा की एक बैठक चुटिया स्थित पदार्थ धर्मशाला में संपन्न हुई। इस बैठक में नये सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसकी अध्यक्षता योगेंद्र प्रसाद पोद्दार ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि पोदार अजीत कुमार महासचिव अखिल भारतीय वैश्य महासभा उपस्थित थे। इस बैठक में नये सत्र के लिए रांची जिला का चुनाव हुआ, जिसमें संरक्षक कपिलदेव पोद्दार एवं गणेश पोद्दार अध्यक्ष, प्रदीप पोद्दार उपाध्यक्ष, विजय पोद्दार महामंत्री, योगेंद्र पोद्दार मंत्री, राजकुमार पोद्दार कोषाध्यक्ष, अरविंद पोद्दार संगठन मंत्री, बिलट पोद्दार सहित 11 कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये हैं। वहीं संजय पोद्दार को युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश वैश्य पोद्दार महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हर हाल में रात 10 बजे तक बंद करायें बार और लाउंज
Published / 2023-03-11 19:35:45
हर हाल में रात 10 बजे तक बंद करायें बार और लाउंज

रांची : राजधानी में बढ़ती नशाखोरी पर चिंतित सांसद ने एसएसपी को लिखा पत्र नशाखोरी और ड्रग्स से जुड़े धंधेबाजों पर करें कार्रवाई युवाओं और उनके भविष्य को बचाने के लिए कठोर कदम उठायें टीम एबीएन, रांची। रांची में बढ़ती नशाखोरी और देर रात तक खुले रहने वाले बार को लेकर सांसद संजय सेठ ने एसएसपी रांची को पत्र लिखा है। एसएसपी को लिखे पत्र में सांसद ने किसी भी कीमत पर रात के 10 बजे तक बार और लाउंज को बंद कराने को कहा है। अपने पत्र में सांसद ने कहा है कि राजधानी रांची में विकराल होती ड्रग्स और नशाखोरी की समस्या और इसके गिरफ्त में आते युवाओं की जिंदगी अब तबाह हो रही है। राजधानी के हजारों युवा इसके आदि हो रहे हैं। आलम यह हो चुका है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी खुलेआम ड्रग्स व अन्य नशाखोरी की सामग्री की बिक्री हो रही है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। वर्तमान समय में रांची में दो दर्जन से अधिक बार संचालित हो रहे हैं। दुर्भाग्य है कि इनमें किसी भी बार के संचालन का समय निर्धारित नहीं है। श्री सेठ ने कहा कि देर रात तक और कई बार अहले सुबह तक यहां शराब और हुक्का परोसे जा रहे हैं। देर रात युवक युवती नशे में डूबे सड़कों पर निकलते हैं और अक्सर अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसमें बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की भी है, जो रांची में पढ़ाई करने आए हैं और विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। यह और भी दु:खद है कि इनमें कई बार और लाउंज शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ही संचालित हो रहे हैं।  सांसद ने कहा है कि समाज से जुड़े इस अति महत्वपूर्ण विषय की तरफ आपका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहना है कि ऐसे सभी बार और लाउंज पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जाए। नशाखोरी की सामग्री बेचने वालों पर भी कार्रवाई हो। साथ ही सभी बार और लाउंज को रात्रि में अधिकतम 10 बजे तक ही खुला रखने की इजाजत दी जाए। इसके अतिरिक्त अन्य ठोस कदम उठाये जायें ताकि हमारे युवा और उनका भविष्य, दोनों ही सुरक्षित रहे।

5, 6 और 7 मई को रांची में होगा कलाकारों का जुटान
Published / 2023-03-11 19:33:14
5, 6 और 7 मई को रांची में होगा कलाकारों का जुटान

झारखंड की कला और संस्कृति का संगम होगा सांसद सांस्कृतिक महोत्सव : संजय सेठ 10 प्रकार की प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन झारखंड की कला और संस्कृति से जुड़े गीत और नृत्य होंगे आकर्षण के केंद्र मई के प्रथम सप्ताह में होगा तीन दिवसीय आयोजन टीम एबीएन, रांची। कलाकार, हमारी संस्कृति और कलाओं के वाहक होते हैं। इन्हीं के माध्यम से हमारी कलाएं जीवंत और संरक्षित भी रहती हैं। संस्कृतियों के संवर्धन की बड़ी जिम्मेदारी कलाकारों के ऊपर होती है परंतु कई बार हम देखते हैं कि कलाएं संरक्षित रहें, सुरक्षित रहें, इसके लिए कलाकारों का भी संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता होती है। उन्हें भी मोटिवेशन की आवश्यकता होती है। उन्हें भी प्रमोशन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य के साथ 5, 6 और 7 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव किया गया है। जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं से जुड़े विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी अपनी सहभागिता निभाएंगे। उनकी कलाओं को, संस्कृतियों को हम राष्ट्रीय और वैश्विक पटल पर लेकर जाएं, इस उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। कोरोना संक्रमण काल में हमने देखा था, कलाकारों के समक्ष कैसा संकट आ खड़ा हुआ था, तभी से मेरे मन में यह बात चल रही थी कि कलाकारों के लिए कुछ अलग करना चाहिए ताकि उन्हें एक मजबूत और सशक्त मंच मिल सके। वैश्विक पहचान मिल सके और अब जाकर वह समय आया है। इसमें भाग लेने के लिए 20 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा जो 15 अप्रैल तक चलेगा। हम जानते हैं कि हमारा झारखंड विभिन्न कलाओं और संस्कृतियों के संगम वाला प्रदेश है। हर क्षेत्र की अपनी संस्कृति, हर क्षेत्र की अपनी कलाएं, झारखंड की खूबसूरती को और भी बढ़ाती है। इन सभी कलाओं का एक मंच पर संगम होना, हमें भी अद्भुत और अनूठा अनुभव देने वाला होगा। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार, विद्यार्थी, नागरिक भी भाग ले सकते हैं। उसके लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई गई है, नियम बनाए गए हैं। यह आयोजन रांची लोकसभा क्षेत्र का अनूठा और ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन होगा, जो कला जगत के लिए, हमारी संस्कृति के संरक्षण के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। इस महोत्सव में जनजातीय समूह नृत्य, जनजातीय इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता, सामूहिक फोक नृत्य, क्लासिकल नृत्य, फ्री स्टाइल नृत्य, क्लासिकल वोकल सामूहिक गीत, लघु नाटिका सहित कुल 10 प्रकार की कलाओं को शामिल किया गया है। बहुत जल्द इसके फॉर्म और ब्राउजर की लॉन्चिंग होगी। इसके तकनीकी सहयोग के लिए हमने झारखंड की कला और संस्कृति को पहचान देने वाले राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अजय मलकानी जी का सहयोग ले रहे हैं।विजेताओं के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था है। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल, अर्जुन मुंडा, विनय सहस्त्रबुद्धे, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद संध्या पूरेजा, चेयरमैन नाटक केंद्रीय संगीत अकादमी नई दिल्ली उपस्थित रहेंगे।

कार्यकारिणी की बैठक में भाजमो ने की राज्यहित के मुद्दे पर चर्चा
Published / 2023-03-11 19:31:55
कार्यकारिणी की बैठक में भाजमो ने की राज्यहित के मुद्दे पर चर्चा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 मार्च 2023 को भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित कार्यालय में संरक्षक सरयू राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्य हित और जनहित के अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई। विशेष तौर पर राज्य की नियोजन नीति का मामला सरकार और प्रतिपक्ष के बीच राजनीतिक लड़ाई का मुद्दा बनते जा रहा है। सरकार और प्रतिपक्ष मिलकर इसका सर्वसम्मत हल निकालने का प्रयास करें ताकि राज्य के युवा वर्ग को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हो। राज्य की पहली सरकार की नियोजन नीति को खारिज करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के पाँच न्यायाधीशों की खंडपीठ ने जो फैसला दिया है उसमें निर्धारित बिन्दुओं को आधार बनाकर सत्ता पक्ष और विपक्ष को इस विषय  का हल निकालने के लिए सार्थक बातचीत आरंभ करना चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री को इस बारे में एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की पहल करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू लाल मरांडी ने 2002 में जो स्थानीय नीति बनाया उसे खारिज करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने कतिपय सुझाव दिया है। न्यायालय के इस फैसले को इस बीच बनी किसी भी सरकार ने अथवा किसी भी व्यक्ति ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती नहीं दिया है। 2013 में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने इस आधार पर स्थानीय/नियोजन नीति तैयार करने का प्रयास किया परंतु कामयाब नहीं हो सकी। 2016 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस आधार पर स्थानीयता को परिभाषित करते हुए एक नियोजन नीति बनाया। इस नीति के कतिपय प्रावधानों को भी झारखंड उच्च न्यायालय ने  खारिज कर दिया। यह नीति भी क्रियान्वित नहीं हो सकी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले तो विधानसभा में घोषित किया कि 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति संभव नहीं है। पर कुछ माह बाद ही झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने विधानसभा से 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता/ नियोजन नीति बनाने का विधेयक पारित करा दिया। माननीय राज्यपाल द्वारा यह विधेयक लौटाने के बाद इन्होंने किसी सर्वेक्षण को आधार बनाकर 2016 के पहले की नियोजन नीति को लागू करने का एलान कर दिया है जिसका विरोध विपक्ष कर रहा है और इसके विरोध में चल रही मुहिम का समर्थन कर रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में प्रश्न उठता है कि 2016 के पूर्व की नियोजन नीति क्या है जिसे वर्तमान सरकार लागू करना चाहती है? 2016 में लागू की गई नियोजन नीति क्या है और इस नीति को भाजपा-आजसू सरकार ने तैयार किया है तो फिलहाल वे इसे मानते हैं या नहीं? क्या 2016 के पूर्व की नियोजन नीति और 2016 में घोषित नियोजन नीति के विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा कर इसके आलोक में एक नई नियोजन नीति तैयार हो सकती है? क्या कोई भी नीति कायम रह सकती है जिसका कोई भी अंश संविधान के प्रावधानों के अनुरूप न हो? सरकार में शामिल दलों और शेष दलों को इस परिप्रेक्ष्य में बैठकर आगे की दिशा तय करनी चाहिए ताकि एक सर्वसम्मत और टिकाऊ नियोजन नीति बन सके जिससे राज्य के युवकों को रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आज युवा गुमराह हैं। प्रदेश में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है। ऐसे समय में सरकार को नियोजन  नीति स्पष्ट करनी चाहिए। यह हमारी नियोजन नीति है अधिकारी, पदाधिकारी, सरकारी सिस्टम सब इसको समझ सके। युवाओं में भ्रम की स्थिति न रहे। आज की बैठक में आशीष शीतल मुंडा, वीरेंद्र सिंह, मुकेश पांडे, मनोज सिंह, निरंजन सिंह, डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्र, अशोक ठाकुर, राजीव झा, टिंकू चौधरी, शिव शंकर ठाकुर, रणधीर, दुलाल कांति चौधरी, अशोक कुमार पहन, श्रीमती शिवानी लता, सुश्री बॉर्बी  सिंह, श्रीमती रेणु तिवारी, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।

झारखंड मंत्रालय में 15 मार्च को अपराह्न 5 बजे से होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक
Published / 2023-03-11 19:09:43
झारखंड मंत्रालय में 15 मार्च को अपराह्न 5 बजे से होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक

टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में बुधवार, दिनांक 15 मार्च 2023 को अपराह्न 5 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद (जो भी बाद में हो) से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में माइका उद्योग के जीर्णोद्धार का आग्रह
Published / 2023-03-11 18:58:07
सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में माइका उद्योग के जीर्णोद्धार का आग्रह

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने सीएम को लिखा पत्र टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार राज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में माइका उद्योग का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है। राज ने कहा है कि गिरिडीह-कोडरमा जिले का प्रमुख व्यवसाय माइका उद्योग है, लेकिन सरकार से प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण यह उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इस व्यवसाय जुड़े व्यापारी धीरे-धीरे राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों का रुख कर रहे हैं। राज ने कहा है कि इससे करोड़ों का व्यापार दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो रहा है और इस व्यवसाय से जुड़े हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। राज ने सरकार से माइका उद्योग जीर्णोद्धार के लिए शीघ्र ही उच्च स्तरीय समिति बनाकर निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसमें विशेष रूचि लेकर माइका खासकर ढिबरा को कानूनी रूप से चालू कराने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया है। राज ने कहा कि यद्यपि जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किया है परंतु बिना सामूहिक प्रयास के यह कार्य संभव नहीं लग रहा है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से दलीय भावना से ऊपर उठकर बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के मजदूर एवं व्यवसाय हित में सर्वदलीय बैठक बुलाकर सरकार पर यथाशीघ्र निर्णय लेने के लिए दबाव बनाना चाहिए। राज ने कहा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इस मुहिम के साथ है, जिसमें माइका के व्यवसायियों एवं माइका मजदूरों खासकर ढिबरा मजदूरों के समस्या का निवारण हो।

कर्रा : दो स्कूटी की टक्कर में पांच घायल
Published / 2023-03-11 18:50:29
कर्रा : दो स्कूटी की टक्कर में पांच घायल

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा चंदा पारा मुख्य पथ पर अलग-अलग दिशा से आ रहे स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गयी। स्कूटी सवार लोहरदगा के नगजुवा गांव निवासी हैं। तीनों युवक सोनमेर मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रहे थे। घायलों में अमर लोहरा, सरवन लोहरा और अमन लोहरा एक ही स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। वहीं कर्रा भोसा टोली निवासी अर्जुन धनवार के पीछे बैठी महिला बुधनी उराइन अपने स्कूटी से लोधमा बाजार कर अपने घर लौट रही थी। अचानक तीखी मोड़ होने के कारण दोनों स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिससे सभी गिरकर घायल हो गये। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर सभी घायलों को उठाकर निजी क्लीनिक लोधमा में भर्ती किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.