Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : शास्त्रीय संगीत ध्रुपद समारोह संपन्न
Published / 2023-03-13 23:20:13
रांची : शास्त्रीय संगीत ध्रुपद समारोह संपन्न

टीम एबीएन, रांची। स्वर्गीय पंडित रामवृक्ष पाठक ध्रुपद सम्राट गया घराना, स्वरात्मिका के स्मृति में शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह का आयोजित कार्यक्रम स्थान रांची रातू रोड साक्षी उपवन में संम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतीथि दूरदर्शन रांची के केंद्र प्रमुख रंजीत कुमार राव जी ने स्वर्गीय सुदिन पाठक, स्वर्गीय पंडित रामवृक्ष पाठक जी के चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इन अवसर पर गया घराना के शिष्यों ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार राव जी ने शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में कहा कि शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का रांची में होना अपने आप में गौरव की बात है। शास्त्रीय संगीत के विस्तार के लिए उन्होंने हरसंभव मदद करने की भी इच्छा जताते हुए स्वयं को शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में निमंत्रण के लिए गया घराना का धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर संतोष नाहर (वायलन) दिल्ली, पंडित राज कुमार झा, (पखावज) आयोध्या, श्री कृष्ण मोहन पाठक (ध्रुपद) गया, अनीश कुमार मिश्रा (सारंगी) बनारस, श्री विनोद कुमार पाठक (ध्रुपद) पटना, संदीप चटर्जी (तबला) रांची, सुरेश प्रसाद गुप्ता (ध्रुपद) रांची, श्रवन कुमार पाठक (पखावज) रांची, पंडित शैलेन्द्र पाठक जी एवं अभिराम पाठक जी रांची के कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मौके पर वृद्ध गंगा प्रसाद मिश्रा, राजेश्वर पाठक, सतीश शर्मा, उदय शंकर पाठक, अविरल अभिषेक वर्मा, आशीष जायसवाल सुजाता कौरा, स्वामी दिव्यदेव जी को सम्मानित किया गया। मौके पर अभिराम पाठक जी राम बच्चन पाठक जी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर गया घराना के लोगों को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में राष्ट्रिय सैनिक संस्था युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू, मृणाल पाठक, रोहित पाठक, कन्हैया पाठक ऋतिक कर्ण पाठक, मनीष कुमार, बसंत कुमार, ऋषभ कुमार, सतीश मिश्रा, अम्बर अवनिश पाठक, अभिजीत धान, अमन पाठक, प्रियंका पाठक, सूर्य लक्ष्मण पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

सोनाहातु : लांदुपडीह में पत्थरों के अवैध उत्खनन से राजस्व की भारी क्षति
Published / 2023-03-13 20:36:18
सोनाहातु : लांदुपडीह में पत्थरों के अवैध उत्खनन से राजस्व की भारी क्षति

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला अंर्तगत सोनाहातु प्रखंड के लान्दुपडीह गांव में कई स्थानों पर पत्थर माफियाओं के द्वारा पत्थर का अवैध उत्खनन कटाई कर मोटी कमाई किये जाने और सरकार के राजस्व की क्षति पहुंचाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद एवं वरीय पदाधिकारियों से शिकायत कर पत्थरों  के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने एवं पत्थर माफियाओं पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। वरीय पदाधिकारियों को सौंपे गये ज्ञापन में गामीणों ने कहा है कि लांदुपडीह गांव के करम सतिया बड़ चाटानी, डोमड़ा नदी के तुपडांग एवं सलगाडीह टुंगरी में पत्थर माफियाओं की नजर लग गयी है और प्रतिदिन पत्थरों की अवैध खनन कर ट्रैक्टर से बाहर भेजा जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पत्थरों का अवैध उत्खनन किये जाने जहां सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही हैं वहीं प्राकृतिक सौंदर्य खत्म होते जा रहा है।

राजधानी रांची में रामदेव होम्योपैथी क्लिनिक का शुभारंभ
Published / 2023-03-13 20:35:32
राजधानी रांची में रामदेव होम्योपैथी क्लिनिक का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। आज राजधानी रांची के लालगुटवा चौक स्थित एसबी कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रामदेव होम्योपैथी क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। श्री नागेश्वर सिंह एवं श्रीमती शीला देवी की उपस्थिति में इस क्लिनिक का शुभारंभ जानीमानी महिला होम्योपैथी चिकित्सक डॉ खुशबू ने किया। इस क्लिनिक का संचालन होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे अनुभवी चिकित्सक, डॉ. अनूप सिंह करेंगे।  कौन हैं डॉ अनूप सिंह डॉ अनूप सिंह झारखंड राज्य के एक अनुभवी होम्योपैथी चिकित्सक हैं, जो अपने असाधारण, उन्नत उपचार तथा संबंधमय सलाह के लिए जाने जाते हैं। रांची स्थित यह क्लिनिक उनकी दूसरी क्लिनिक है। स्वस्थ और निरोगी समाज की कामना के साथ साथ मरीजों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध डॉ अनूप इस आधुनिक होम्योपैथी क्लिनिक में अपनी विशेष टीम के साथ नियमित तौर पर उपलब्ध रहेंगे। मरीजों तथा उनके परिजनों को सहूलियत हो, इसे ध्यान में रखते हुए क्लिनिक में होम्योपैथी दवाखाने की भी शुरूआत की गयी है।  कम कीमत पर होगा हर मरीज का इलाज क्लिनिक के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित विशेष अतिथियों एवं चिकित्सकों से बात करते हुए डॉ अनूप सिंह ने कहा-मैं खुश हूं कि मैं रांची में इस नयी क्लिनिक को शुरू करने जा रहा हूं। मुझे आशा है कि यह क्लिनिक होम्योपैथी चिकित्सा के लिए एक सफल संस्थान बनेगी जो लोगों को स्वस्थ जीवन का अनुभव करने में मदद करेगी। साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इस नई क्लिनिक में बहुत कम कीमत पर न सिर्फ मरीजों का इलाज किया जायेगा, बल्कि उन्नत तकनीक, आधुनिक चिकित्सकीय संसाधन और काउंसलिंग के माध्यम से उन मरीजों को एक नया वातावरण प्रदान किया जायेगा।  किन किन बीमारियों का इलाज होगा रामदेव होम्योपैथी क्लिनिक में लीवर रोग, नसों के दर्द, सर्दी-जुकाम, बालों के झड़ने, अलर्जी, श्वसन संबंधी समस्याएं, डायबिटीज, थायराइड, एस्थमा, एक्जिमा, सिरदर्द तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज होगा। साथ ही डॉ खुशबू भी इस क्लिनिक में कंसलटेंट डॉक्टर के रूप महिलाओं से संबंधित रोगों के लिए बतौर विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने आरआरआर व द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम को दी बधाई
Published / 2023-03-13 18:57:43
झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने आरआरआर व द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम को दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ मूल गीत और सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। सोरेन ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा कि द एलीफेंट व्हिस्परर्स की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म के लिए आस्कर पुरस्कार जीतने और आरआरआर की पूरी टीम को नाटु नाटु के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का आस्कर जीतने पर मेरी हार्दिक बधाई...। आपकी उपलब्धियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वहीं, राधाकृष्णन ने भी आरआरआर फिल्म की टीम को बधाई दी। राधाकृष्णन ने ट्वीट किया कि भारत के लिए गर्व का क्षण...। टीम आरआरआर को मेरी हार्दिक बधाई...। जय हिन्द...। इससे पहले, दिन में 95 वें अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गयी। इस साल आस्कर समारोह का आयोजन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया। भारतीय फिल्म आरआरआर के गीत नाटु नाटु ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में आॅस्कर जीत इतिहास रच दिया है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गीत नाटु नाटु ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में आस्कर जीत इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के इतिहास रचने से फिल्म जगत में उत्साह का माहौल है। तमिल भाषा में बनी डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भारत के लिए पहला आस्कर जीता है। इन दो बड़ी उपलब्धियों ने सिनेमा के क्षेत्र में भारत की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर दी है।

कोडरमा : प्री बोर्ड में बेहतर करनेवाले छात्र पुरस्कृत
Published / 2023-03-13 17:48:48
कोडरमा : प्री बोर्ड में बेहतर करनेवाले छात्र पुरस्कृत

गोल्डन फ्यूचर में विदाई समारोह का आयोजनटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। देवी मंडप रोड स्थित गोल्डन फ्यूचर में दशम वर्ग के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर निदेशक लक्ष्मी कांत पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी आने वाले समय के भविष्य है और भविष्य की चिंता अभी से ही करनी है। बच्चों को अपने इच्छा अनुसार पढ़ाई का मौका मिलना चाहिए। बच्चे उसी क्षेत्र में मेहनत करें जिस क्षेत्र में उनको मन लगता है। बिना मेहनत किए सफलता हाथ संभव नहीं। वही शिक्षक छोटेलाल  पांडेय ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने के विभिन्न टिप्स दिए। साथ ही साथ कहा कि लगातार प्रैक्टिस करने से ही सफलता मिलेगी। इससे परीक्षा का भय भी समाप्त हो जाता है। इस मौके पर प्रीबोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कॉन्टेस्ट में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बिद्यार्थी में सोनम कुमारी, अनिल यादव, करिश्मा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, पियूष कुमार, आकांक्षा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक छोटेलाल पांडेय ने किया। इस मौके पर शिक्षक, मुन्ना कुमार, रामपुकार, हीरालाल पांडेय, नीता दीवान, रजनी कुमारी के अलावा सभी बच्चे मौजूद थे।

झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा
Published / 2023-03-13 15:57:29
झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पर एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा मंडरा रहा है। दिन प्रतिदिन एच3एन2 के संक्रमण में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ज्यादातर यह वायरस बच्चों, किशोर और युवाओं में देखने को मिल रहा है। साथ ही बता दें कि बीमार लोग और बुजुर्गों के लिए एच3एन2 बहुत ही खातक हो सकता है। इधर, स्वास्थ्य विभाग भी इससे बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है।अब तक देशभर में हो चुकी दो की मौतएच3एन2 वायरस का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, अगर सही समय पर लोग नहीं संभले तो यह ठीक कोरोना की तरह तबाही मचायेगा। देश भर में अब तक दो की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे पहली मौत कर्नाटक और दूसरी मौत हरियाणा में हुई है। लोगों को जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे फैलता है, एच3एन2 वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने झारखंड को दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं, ताकि लोग विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन कर खुद इस वायरस से अपना बचाव कर सकें।नहीं संभाला झारखंड तो मचेगी तबाहीबता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर दिशा निर्देश जारी किये हैं, अगर झारखंड जल्द ही खुद को नहीं संभाल पाया तो तबाही मचेगी। एक बार संक्रमण का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ तो फिर इसको कोई नहीं रोक पायेगा। इसलिए जरूरी है कि लोग खुद से नियमों का पालन कर संक्रमण से बचाव करें। जिसस तरह लोग कोरोना काल में मास्क पहनकर घर से बाहर निकलते थे, ठीक उसी तरह मास्क पहनकर स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करें। जितना हम सब जागरूक होंगे उतना ही इस बीमारी से बच सकते हैं।अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या : बता दें कि सदर अस्पताल में एच3एन2 संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में पीड़ित मरीजों की संख्या दो सौ के पार पहुंच चुकी है। अगर डॉक्टरों की मानें तो संक्रमण से बचाव जरूरी है। अगर किसी बीमारी के संपर्क में है तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।

कोडरमा : जिले में 25 केंद्रों पर होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा
Published / 2023-03-13 15:54:15
कोडरमा : जिले में 25 केंद्रों पर होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर तैयारी पूरीउपायुक्त ने परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएंमोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी : उपायुक्तपरीक्षा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से समस्याओं का होगा त्वरित निष्पादन : आदित्य रंजन टीम एबीएन, कोडरमा। 14 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूरी तैयारी कर ली गयी है। इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2023 दिनांक 14.03.2023 से 03.04.2023 तक प्रथम पाली में आयोजित होगी और इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) -2023 दिनांक 14.03.2023 से 05.04.2023 तक द्वितीय पाली में आयोजित होगी। जिसके लिए कोडरमा जिले में कुल 25 स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी नियत समय पर परीक्षा देने शामिल हो। किसी भी परीक्षार्थी या किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। साथ ही परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, प्रश्न पत्र सह गश्ती दंडाधिकारी और प्रश्न पत्र सह पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में आपके द्वारा किये गये समस्याओं का त्वरित गति में निस्पादन किया जायेगा।  परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना : जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा के कार्यालय कक्ष में परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।  जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा-9431179976अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कोडरमा- 7004993310श्री भरत भूषण राम, लिपिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय, कोडरमा-9973485490 श्री अशोक कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8210881592श्री दिनेश गोप, अनुसेवक, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8409612229साथ ही  e-mail address - kodermarmsa@gmail.com पर भी शिकायत व सुझाव कर सकते हैं। शिकायत व सुझावों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

रांची : 598 स्कूलों के किचन की मरम्मत की तैयारी
Published / 2023-03-13 09:44:41
रांची : 598 स्कूलों के किचन की मरम्मत की तैयारी

टीम एबीएन, रांची। जिले में 598 स्कूलों के किचन और स्टोर रूम की मरम्मत करायी जायेगी। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने चयनित स्कूलों को निर्देश जारी किया है। कहा गया है कि 22 मार्च से 25 मार्च तक मरम्मत कार्य पूरा कर लेना है। संबंधित प्रखंड के बीईईओ और जूनियर इंजीनियर जांच कर इसकी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में खर्च की गयी राशि दे दी जायेगी। मरम्मत कार्य के लिए पांच करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है।

सरहुल पूजा को लेकर केन्द्रीय सरना समिति ने बनायी रणनीति
Published / 2023-03-12 20:01:46
सरहुल पूजा को लेकर केन्द्रीय सरना समिति ने बनायी रणनीति

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12/3/23 को आदिवासियों का महापर्व सरहुल पूजा को लेकर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक सरहुल शोभा यात्रा का उदगम स्थल सरना टोली हातमा में हुई। संचालन डॉक्टर जगदीप उरांव ने किया। मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि चैत माह के द्वितीय शुक्ल पक्ष दिनांक 23/3/ 2023 दिन गुरुवार को उपवास केकड़ा मछली पकड़ाई एवं संध्या में जल रखा है पूजा शाम 7 बजे किया जायेगा। चैत तृतीया शुक्ल पक्ष दिनांक 24/3/ 2023 दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे सरना स्थल में सरहुल पूजा एवं 2 केंद्रीय सरहुल पूजा उदगम स्थल सरना टोली हात्मा से शोभायात्रा निकलेगी। चैत चतुर्थी शुक्ल पक्ष दिनांक 25/3/ 2023 दिन शनिवार को फुलखोसी (पुष्पअर्पण) कार्यक्रम किया जायेगा। बैठक में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि जिला प्रशासन से मिलकर सरहुल शोभायात्रा में फ्लाईओवर निर्माण के कारण होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए संबंधित आवेदक को शोभायात्रा के मार्ग में अमूल कूल परिवर्तन हटाने हेतु आवश्यक निर्देश दें।साथ ही उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासियों का महापर्व है, जो 3 दिनों का होता है। इसलिए सरकार को 3 दिनों का राज्य की अवकाश घोषित करना चाहिए एवं इस 3 दिनों तक पूर्ण शराबबंदी भी किया जाये। जिला प्रशासन एवं प्रशासक शहर के सभी सरना स्थलों की साफ सफाई करवायें एवं शहर के मुख्य चौराहों पर विद्युत साथ सजा भी सुनिश्चित करें। साथ ही शोभायात्रा के दिन सभी सुलभ शौचालय को निशुल्क किया जाये एवं समुचित चिकित्सक व्यवस्था की जाये। बैठक में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, केंद्रीय धूमकुरिया अध्यक्ष सुनील टोप्पो, करम टोली के पहान सुकरा पहान, नागरा टोली के पहान चंदन पहान, एदलहातू के पहान राजू पहान, अनिल उरांव अजीत लकड़ा, विशाल मुंडा, मुन्ना हेमरोम, डहरु उरांव, दीपक हेमरोम, मुकेश मुंडा, महेंद्र मुंडा, कुलदीप पहान, रोहित मुंडा, विकास उरांव, बजरंग हेंब्रोम, पवन उरांव, राकेश मुंडा, आशीष मुंडा, मनीष मुंडा, आदित्य मुंडा, जगदीप उरांव, अरविंद हंस आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी केंद्रीय सरना समिति के महासचिव कृष्णाकांत टोप्पो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.