Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : बकाया भुगतान को लेकर सहारा समूह के भुक्तभोगी एजेंटों, कर्मचारियों का धरना
Published / 2023-03-14 18:33:38
कोडरमा : बकाया भुगतान को लेकर सहारा समूह के भुक्तभोगी एजेंटों, कर्मचारियों का धरना

करोड़ों लोगों का पैसा डकारने वाले सुब्रतो राय को मोदी सरकार दे रही संरक्षण : संजय पासवान टीम एबीएन, कोडरमा। सहारा समूह में जनता की बड़ी आबादी के भुक्तभोगी निवेशकों, एजेंटों व कर्मचारियों का अरबों-खरबों बकाया भुगतान की मांग व सहारा प्रमुख सुब्रत राय पर कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त आल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले सहारा समूह के एजेंटों व कर्मचारियों ने जिला समाहरणालय पर एकदिवसीय धरना सह भूख हड़ताल किया। धरना स्थल पर संघर्ष न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष भागीरथ सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष गोप ने किया। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने सहारा कर्मियों के मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सहारा इंडिया की इस चिट फंड कंपनी का करीब 25 हजार करोड़ रुपए सेबी-सहारा खाते में फंसा है। लेकिन निवेशकों का पैसा न तो सेबी और न ही सहारा भुगतान कर रहा है। सहारा की योजनाओं में लाखों लोगों ने जमकर पैसा लगाया था, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी उन्हें अपनी रकम नहीं मिला। जिसके कारण उनके बच्चों की पढ़ाई रूक चुकी है। बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं। ठेला, खोमचा वाले से लेकर, छोटे दुकानदार, पान की गुमटी लगाने वाले, शब्जी बेचने वाले, टेम्पो चालक सहित लाखों रोज कमाने खाने वाले ने पैसा दोगुना तीगुना जमा होने के लालच में अपनी रोज की कमाई का एक हिस्सा एजेंटों के माध्यम से सहारा इंडिया में जमा किया था, लेकिन मैच्योरिटी पूरा होने के बावजूद निवेशकों को पैसा नहीं लौटाया जा रहा है। उनका जीवन भर की पूंजी फंस जाने से उनकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। कई लोग महाजन की डर से बाजार में दुकान नहीं लगा रहे हैं, सुदखोर के चक्कर में फंस कर रोज की कमाई सूदखोरों की ही देना पड़ रहा है। भाजपानीत मोदी सरकार हमेशा इन बड़े पूंजीपतियों के पक्ष में खड़ा रही, यही कारण है कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे कारोबारी देश की एक दर्जन से ज्यादा बैंकों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लेकर विदेश भाग गए। अडानी स्कैम पर सरकार चुप है। करोड़ों लोगों का पैसा डकारने वाले सुब्रत राय को भी मोदी सरकार संरक्षण दे रही है, जिसके कारण निवेशकों का पैसा वापस नहीं हो रहा है और सुब्रत राय ऐशो आराम की जिन्दगी जी रहा है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने कहा कि वर्ष 1978 में मात्र दो हजार की पूंजी से दो लाख करोड़ रुपये का मालिक देश की 70 प्रतिशत गरीब जनता के पैसे से बन गया सुब्रत राय। देश में 12 लाख लोगों का रोजगार खत्म हो गया और सड़क पर आ गया। कोडरमा जिला में लगभग साढ़े तीन लाख लोगों का करीब 500 करोड़ रुपये फंसा है। एजेंट मार खा रहे हैं, आत्महत्या करने को मजबूर हैं, लेकिन हम जनता का पैसा वापस लाने के लिए बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं। सभा को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मुखिया बसंती देवी, सुरेंद्र भारती आदि ने भी संबोधित किया। बाद में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त आदित्य रंजन को सौंपा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भागीरथ सिहं, उपाध्यक्ष सचिंद्र शर्मा, संतोष गोप, मो अजीज, सुभाष सिहं, प्रभा देवी, अनुराधा देवी, चींता सिंह, पुनम देवी, संजय कुमार, सरिता सिन्हा, इंदु गुप्ता, कृष्णा वर्मा, मो रउफ अंसारी, संजय सिन्हा, तारकेश्वर राणा, प्रकाश यादव, सुरेश प्रसाद गुप्ता, आफताब आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

झारखंड : पिछले दो महीने में हाथियों ने ले ली 18 की जान
Published / 2023-03-14 16:04:30
झारखंड : पिछले दो महीने में हाथियों ने ले ली 18 की जान

एबीएन डेस्क। ऑस्कर अवार्ड 2023 के कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनी भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्पर ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म्स कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। इस फिल्म की कहानी इंसान और जानवरों के बॉन्डिंग पर आधारित है। द एलीफेंट व्हिस्पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म साउथ के कपल बोम्मन – बेली और हाथी के बच्चे (रघु) के आत्मीय रिश्ते पर आधारित है। इस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने यह दिखलाने की कोशिश की है कि कैसे एक दंपत्ति ने एक अनाथ हाथी के बच्चे की देखभाल के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर झारखंड में हाथियों के झुंड ने कई इंसानों की जान ले ली। आम जन की जान बचाने के लिए पुलिस प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ी।झारखंड के कई जिलों में हाथियों का आतंक देखने को मिला है। झारखंड में हाथी और इंसान के बीच रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं। ऐसा सरकारी आंकड़ों से पता चलता है। साल 2023 के पिछले 2 महीनों के आंकड़ों की बात करें तो एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हाथियों के झुंड ने अपने गुस्से का शिकार बनाते हुए मौत की नींद सुला दी है।हाथियों द्वारा इंसानों को शिकार बनाये जाने पर झारखंड प्रशासन को दो जगह पर धारा 144 लागू करनी पड़ी। हाथियों का उत्पात फरवरी के महीने में झारखंड की राजधानी रांची से सटे इटकी इलाके में देखने को मिला था। जहां हाथियों के झुंड ने 4 लोगों कि कुचल कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद एहतियातन प्रशासन ने इटकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। हाथियों के आतंक की एक और घटना झारखंड के लोहरदगा जिला और जामताड़ा जिला में देखने को मिली थी। लोहरदगा में 5 लोगों की जान चली गयी थी। वहीं, जामताड़ा जिले में एक ग्रामीण को हाथियों के झुंड ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि केवल फरवरी के महीने में झारखंड के 5 जिलों (राजधानी रांची, हजारीबाग, चतरा, लोहरदगा और जामताड़ा) में केवल 12 दिनों के अंदर हाथी के आतंक की चपेट में आकर कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद से जंगल के आसपास के लोग हाथियों के आतंक से बेहद डरे हुए हैं।

गिरिडीह : सुरों से सजी महफिल में शास्त्रीय प्रस्तुति से कलाकारों ने मोहा मन
Published / 2023-03-14 15:27:58
गिरिडीह : सुरों से सजी महफिल में शास्त्रीय प्रस्तुति से कलाकारों ने मोहा मन

टीम एबीएन, गिरिडीह। संस्कृति मंत्रालय और हिन्दुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाईटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत संस्कृति यात्रा सोमवार को गिरिडीह के श्याम मंदिर पहुंचा, जहां शास्त्रीय संगीत और नृत्य एक शानदार महफिल जमा। इस सुरीली शाम का मजा लेने के लिए भी श्याम मंदिर में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी थी। कोलकाता समेत कई राज्यों से आएं शास्त्रीय गायक और नृत्यांगनाओं की जोड़ी ने कत्थक नृत्य पेश किया। जबकि तबले पर ही एक साथ दो महारथी भी संगत देने बैठे थे। भारत संस्कृति यात्रा के इस भव्य और विराट शास्त्रीय संगीत समारोह की शुरुआत डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, गिरिडीह के वयोवृद्ध तबला वादक पंडित शंभू दयाल केडिया और हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसईटी के सचिव प्रसन्नजीत पोद्दार, टॉम राघवन समेत कई अतिथियों ने दीप जलाकर किया।शास्त्रीय प्रस्तुति की शुरुआत कोलकाता से आई स्पीरिही माहेश्वरी और दीपक अरोड़ा की जोड़ी ने ओम नमः शिवाय पर कत्थक नृत्य पेश किया। इसी जोड़ी ने इसके बाद शास्त्रीय संगीत की धुन पर ही एक और प्रस्तुति दिया। इसके बाद सोहिनी घोष ने वोकल नृत्य पेश की। जबकि बांसुरी वादन पंडित राजेन्द्र प्रसन्ना के साथ तबले के संगत पर साथ बैठे पंडित ललित कुमार और रविशंकर की जोड़ी भी अपनी प्रस्तुती से घंटों समां बांधे रखा।भारत सरकार के कला-एंव संस्कृति मंत्रालय की ओर से लगभग 290 दिनों का भारतीय संगीत पर आधारित गायन-वादन की प्रस्तुति भारत संस्कृति यात्रा के कार्यक्रम तय किये गये हैं, जो चार देशों के कई प्रदेशों के 14 शहरों में आयोजित किये जायेंगे। हिन्दुस्तानी आर्ट एंव म्युजियम सोसाइटी के बैनर तले 30 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले क्रार्यकमों की श्रृंखला की शुरुआत गिरिडीह से हुई। संस्कृति यात्रा की दूसरी प्रस्तुति भारतीय संगीत के जनक भगवान शिव की नगरी काशी विश्वनाथ धाम में 21 मार्च को होगी।

रांची : विधानसभा गेट पर नियोजन नीति के खिलाफ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
Published / 2023-03-14 15:24:04
रांची : विधानसभा गेट पर नियोजन नीति के खिलाफ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज (मंगलवार) भाजपा विधायकों ने विधानसभा गेट पर नियोजन नीति के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। सभी विधायक 60:40 नाय चलतो लिखा टी शर्ट पहन कर पहुंचे। इस दौरान 60:40 नाय चलतो, 1932 की भेलो का नारे लगाये।भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। कैसे इस मामले पर राज्य में गतिरोध कायम रहे और युवा दर-दर भटकते रहे, इसपर सरकार काम कर रही है। सरकार के पास न तो रोजगार देने की नीति है और न तो नियत। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दरवाजे से नियोजन नीति ला रही है, जबकि सत्र चल रहा है तो इस नीति को पहले सदन में लाना चाहिए था।

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थियों को सीएम हेमन्त सोरेन ने दी शुभकामनाएं
Published / 2023-03-14 15:21:42
मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थियों को सीएम हेमन्त सोरेन ने दी शुभकामनाएं

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मंगलवार से शुरू हो रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी। राज्य में 7.68 लाख विद्यार्थी कुल 1959 केन्द्रों पर आज से प्रारंभ हो रहे मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं।

झारखंड कैबिनेट की बैठक कल
Published / 2023-03-14 14:21:34
झारखंड कैबिनेट की बैठक कल

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को बुलायी गयी है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को शाम पांच बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट कार्यालय में होगी।

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, जा रहे चेन्नई
Published / 2023-03-14 14:10:36
शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, जा रहे चेन्नई

टीम एबीएन, रांची। राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें चेन्नई ले जाया जा रहा है। हालांकि पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह रूटीन चेकअप के लिए चेन्नई जा रहे हैं।

गिरिडीह : स्कूल वैन पलटने से 25 बच्चे जख्मी
Published / 2023-03-14 10:35:16
गिरिडीह : स्कूल वैन पलटने से 25 बच्चे जख्मी

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। बगोदर में वैन पलटने से हादसा हुआ है, सोमवार को स्कूल से लौटने के दौरान तेज रफ्तार में वैन पलटी। इस हादसे में करीब 25 बच्चों को काफी चोटें आयी हैं। इनमें से कई बच्चों को धनबाद रेफर किया गया है।बिरनी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में 25 की संख्या में स्कूली बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चे एक वैन पर सवार होकर छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे, इसी बीच वैन कोडरमा जोरासांख मेन रोड पहाड़ी चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी।इस हादसे के बाद मौके पर स्कूल संचालक, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों का बिरनी पीएचसी में प्राथमिक इलाज किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए बच्चों को धनबाद रेफर कर दिया गया है।

जमशेदपुर : 72 घंटे में आये 2,679 सर्दी-खांसी के मरीज
Published / 2023-03-13 23:24:03
जमशेदपुर : 72 घंटे में आये 2,679 सर्दी-खांसी के मरीज

एच3एन2 वायरस से निपटने के लिए झारखंड तैयारटीम एबीएन, जमशेदपुर। बंगाल में एडिनो वायरस और दूसरा एच-3 एन-2 वायरस ने जमकर कहर बरपाया हुआ है। वहां अभी तक दर्जनों बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस को लेकर झारखंड अलर्ट हो गया है क्योंकि राज्य के पड़ोसी शहर बंगाल से रोजाना दर्जनों मरीज इलाज कराने जमशेदपुर जिले में आते हैं। ऐसे में यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।वायरस को लेकर राज्य के अस्पतालों में अलर्ट जारी  :  बता दें कि शहर के अस्पतालों में पिछले 72 घंटे में सर्दी, खांसी व बुखार के 2,679 मरीज आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि इसमें से कोई एच3एन2 का संदिग्ध नहीं है। जिला सर्विलांस विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ अशद ने कहा कि जमशेदपुर में अभी तक एक भी एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के संदिग्ध मरीज नहीं है, लेकिन सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर इसके संदिग्ध मरीजों की जानकारी व सैंपल जांच कराने का निर्देश दिया गया है। डाॅ अशद ने कहा कि इस वायरस से सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर जाने पर मास्क का उपयोग करें। हाथों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। ठंडी चीजों को खाने से बचें। बीमार होने पर खुद को आइसोलेट करने की कोशिश करें और डॉक्टर को दिखायें। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने डीसी को पत्र लिखकर एडिनो व एच3एन2 वायरस से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। इन बीमारियों को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक करने को कहा गया है।क्या है एडिनो व एच-3 एन-2 वायरस : एडिनो वायरस व एच-3 एन-2 वायरस का लक्षण लगभग एक समान है। एच3एन2 वायरस इन्फ्लूएंजा ए के एच3एन1 का म्यूटेट हुआ वेरिएंट है, जो कि किसी भी उम्र के व्यक्ति और साल के किसी भी समय शिकार बना सकता है। सीडीसी के मुताबिक, इसके लक्षण किसी भी अन्य सीजनल फ्लू की तरह हो सकते हैं, जिसमें खांसी, नाक बहना, जी मिचलाना, शारीरिक दर्द, उल्टी व डायरिया आदि शामिल हो सकते हैं। इंफ्लुएंजा का एच3एन2 स्ट्रेन सूअर से इंसानों और इंसानों से सूअर में फैल सकता है। यह मुख्यतः खांसी व छींकने के दौरान निकलने वाली बूंदों से दूसरे व्यक्ति को चपेट में लेता है। यह वायरस किसी संक्रमित सतह या मल-मूत्र के संपर्क में आने से भी फैल सकता है। यह खासतौर से बच्चों को अपनी चपेट में लेता है और एच3एन2 के साथ मिलकर गंभीर लक्षण पैदा कर सकता है। इसलिए इन दोनों वायरस से बचाव के तरीके जरूर अपनायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.