टीम एबीएन, रांची। रांची जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां 10वीं की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के खेलगांव दीपाटोली आर्मी कैंट के पास का है। यहां आर्मी कैंप की रहने वाली दसवीं की छात्रा सिमरन अपने नाना के साथ स्कूटी पर सवार होकर मैट्रिक परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान तभी एक हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सिमरन के सिर पर हाइवा ट्रक का पिछला चक्का चढ़ गया, जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गयी जबकि उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा करायें संचालन : उपायुक्त टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड अधिविद्य परीक्षा परिषद (जैक) की ओर से वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा-2023 की विधिवत परीक्षा आज से शुरू हो गयी है। कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने गिरीवर प्लस टू उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर स्थित परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों को शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन का निदेश दिया। उपायुक्त ने पलामू जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने का सख्त निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान ही प्रवेश पत्र की जांच सख्ती से करना सुनिश्चित करें। मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य एवं गृहविज्ञान की परीक्षा प्रथम पाली में आज की परीक्षा 18 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई। मैट्रिक परीक्षा के लिए 1359 आवंटित परीक्षार्थियों में से 1341 उपस्थित हुए, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में अनिवार्य मूल विषय मातृभाषा, हिन्दी-ए, बी एवं अंग्रेजी-ए की परीक्षा दूसरे पाली में आज की परीक्षा 35 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई। इसमें कुल आवंटित 14088 परीक्षार्थियों में से 13730 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त खैरियत रिपोर्ट के अनुसार किसी भी परीक्षा केन्द्रों पर निष्कासन की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। जिलेभर में परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
पूरे जिले के लिए बनाया गया एक डेडिकेटेड टीम, जमशेदपुर शहर के नगर निकायों में भी अलग-अलग टीमें गठित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के नियंत्रण कक्ष में भी 0657- 3560557 पर कॉल कर करायें पेयजल समस्या का समाधान टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। गर्मी का मौसम शुरू है ऐसे में जिलेवासियों को पेयजल की समस्या नहीं हो इसके मद्देनजर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निदेर्शानुसार पूरे जिले के लिए विशेष टीम का गठन के साथ-साथ नगर निकायों में भी टीमें गठित की गई है। इसके अलावा पेजयल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है जहां जिलेवासी प्रात: 8 बजे से संध्या 8 बजे तक दूरभाष संख्या 0657- 3560557 पर संपर्क कर पेयजल समस्या का समाधान करा सकते हैं। गर्मी को देखते हुए पूरे जिले में अभियान चलाकर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत किया जा रहा है।पेयजल समस्या के समाधान के गठित जिला स्तरीय टीम व फोन नंबर निम्नवत है- प्रखंड/अभियंता का नाम/ फोन नंबर जमशेदपुर- अनुज कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता- 8002536460 धालभूमगढ़- अखिलेश कुमार सिंह- कनीय अभियन्ता- 6201569128 मुसाबनी- चैतन्य कुमार मिश्र- कनीय अभियन्ता- 7903911836 डुमरिया- आकाश जायसवाल- कनीय अभियन्ता- 7007183961 चाकुलिया- उदय नारायण शर्मा- कनीय अभियन्ता- 9431342932 घाटशिला- कैलाश राम- कनीय अभियन्ता- 9204220106 गुड़ाबांदा- सुनिल कुमार दत्त- सहायक अभियन्ता- 9386223101 बहरागोड़ा- मनोज कुमार- कनीय अभियन्ता- 7982743430 पोटका- डोमन रजक- कनीय अभियन्ता- 8789744066 पटमदा एवं बोड़ाम- पंडित कुमार महतो- कनीय अभियन्ता- 9934173014 मानगो नगर निगम क्षेत्र- पंडित कुमार महतो- कनीय अभियन्ता- 9934173014 जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र- सत्यप्रकाश पाण्डेय- कनीय अभियन्ता- 7979080037 जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा गठित टीम एवं फोन नंबर निम्नवत हैं- सोनल सिंह चौहान- नगर प्रबंधक- सप्लाई लाइन द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 7979712424 अमित आनंद- सहायक अभियंता- डीप बोरिंग द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 8603533700 बीरेन्द्र कुमार हेम्ब्रम- कनीय अभियंता- चापाकल द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 8789976536 संतोष कु. सिंह मुंडा- कनीय अभियंता- टैंकर द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 9693980596 मानगो नगर निगम द्वारा गठित टीम एवं फोन नंबर निम्नवत हैं- राहुल कुमार- नगर प्रबंधक- सप्लाई लाइन द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 7992318067 जितेन्द्र कुमार- नगर प्रबंधक- डीप बोरिंग द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 8987586386 संतोष कुमार- सहायक अभियंता- चापाकल द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 6203884203 कुमार अंशुमन- सफाई पर्यवेक्षक- टैंकर द्वारा जलापूर्ति से संबंधित कार्य- 8789559592 जुगसलाई नगर परिषद द्वारा गठित टीम एवं फोन नंबर निम्नवत हैं- मुकेश कुमार मोदी- कनीय अभियंता- टैंकर से जलापूर्ति, चापाकल मरम्मती संबंधित कार्य- 8210100179 सत्यप्रकाश पांडेय- कनीय अभियंता- 7979080037 एवं संदीप शर्मा- वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट इंचार्ज- 8340558001- जुगसलाई शहरी जलापूर्ति योजना से संबंधित कार्य
ट्रेन में छूटे बैग को यात्री तक पहुंचाया सही सलामतटीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। आरपीएफ कोडरमा की चर्चा चारों ओर हो रही है। ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री की मदद की है। ट्रेन में छूटे ज्वेलरी बैग को वापस दिलाया है।मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा स्थित गुमो के रहने वाले एक यात्री सुबोध तिवारी का बैग ट्रेन में छूट गया था। सुबोध ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बोकारो से कोडरमा गाड़ी संख्या 18626 से सफर कर रहें थे। जब कोडरमा स्टेशन पर उतरे तो पता चला कि उनका बैग ट्रेन में छूट गया है, जिसमें ज्वेलरी रखा हुआ था।ट्रेन में स्कोर्ट ड्यूटी को तुरंत इसकी सूचना दी गयी। बताये गये कोच व सीट संख्या की पहचान की गयी। पहाड़पुर स्टेशन के नजदीक बैग की पहचान हुई। बैग बरामदगी से पहले आरपीएफ ने यात्री से वीडियो कॉल से पहचान की पुष्टि की। इसके बाद आरपीएफ स्कोर्ट पार्टी ने तुरंत बैग को कब्जे ले लिया। पहाड़पुर आरपीएफ पोस्ट में जमा करवा दिया।समान सोने के मंगलसूत्र, सोने का झुमका व अन्य मिले हुए जेवरात की सूची बनायी गयी। यात्री को बुलाकर पावती रसीद लेते हुए बैग वापस कर दिया गया। बरामद जेवरात की कीमत लाख रुपये आंकी गयी हैं। इधर अपने जेवरात के बैग वापस पाकर यात्री सुबोध तिवारी व उनकी पत्नी व बच्चों ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया। कहा कि ट्रेन में यात्रा करना सुरक्षित हैं।सुबोध ने कहा कि एक समय तो बैग खो जाने की खुब चिंता हो रही थी। लेकिन रेलवे पर पूरा भरोसा था। उसी भरोसे का परिणाम है कि खोया हुआ बैग मेरे पास है।
पलामू, गढ़वा और लातेहार में हो रहे अवैध खनन की जांच के लिए बनायी समितिटीम एबीएन, रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा तथा आनंद सेन की खंडपीठ में पलामू, गढ़वा और लातेहार में अवैध माइनिंग से संबंधित मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने इस मामल को गंभीरता लेते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।झारखंड उच्च न्यायालय ने पलामू, गढ़वा और लातेहार में अवैध खनन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर के एक अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया है। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा तथा आनंद सेन की खंडपीठ ने मंगलवार को पलामू, गढ़वा और लातेहार में अवैध खनन से संबंधित मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का निर्देश दिया।पीठ ने इस समिति के चयन के लिए राज्य के गृह सचिव को प्राधिकृत किया है। समिति में एक पुलिस महानिरीक्षक (आइजी रैंक) स्तर का अधिकारी और खान एवं भूतत्व विभाग के दो विशेषज्ञ अधिकारी शामिल होंगे। अदालत ने गढ़वा, पलामू और लातेहार के उपायुक्तों को उक्त जांच समिति को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, यह समिति चार सप्ताह में तीनों जिलों में होने वाले अवैध खनन की जांच कर रिपोर्ट अदालत को सौंपेगी।इस मामले को लेकर पंकज कुमार यादव ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में कहा गया था कि खान विभाग के एक वरीय अधिकारी ने खान संचालक से खनन के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे और बाद में हुई जांच में अधिकारी को क्लीनचिट मिल गयी थी।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मंगलवार की देर शाम सतगावां थाना अंतर्गत राजाबार के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान उमेश कुमार (30) के रूप मे हुई है। वे कृषक मित्र थे। जानकारी के अनुसार युवक बाजार से घर की तरफ जाने के दौरान घर के समीप ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। पहले उसे सतगावां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज करके सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना में मंगलवार रात करीब दस बजे तिलैया थाना अंतर्गत बाईपास में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में प्रमोद कुमार ( 22), अर्जुन कुमार (20) और बबलू कुमार (25) सभी करमाटांड़ गझंडी के रहने वाले हैं। बाइक से तीनों बरही से घर की तरफ आ रहे थे। तिलैया बाईपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज करके प्रमोद कुमार को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के सलाहकार समिति की बैठक आज होगी। बैठक का आयोजन स्मॉल स्केल एसोसिएशन कोकर में किया जायेगा। नियामक आयोग के सचिव राजेंद्र नायक ने बताया कि सलाहकार समिति का गठन राज्य सरकार ने दिसंबर में किया था, जो राज्य की छठीं सलाहकार समिति है। गठन विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों के तहत किया गया है। ऐसे मे झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए छठी राज्य सलाहकार समिति की गठन किया गया है। समिति की बैठक में आयोग के अध्यक्ष, तकनीकी सदस्य, विधि सदस्य, ऊर्जा विभाग के सचिव, सेल, झारखंड बिजली वितरण निगम समेत अन्य बिजली उत्पादक और वितरक कंपनियों के अधिकारी शामिल होंगे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सह कार्यकारिणी की बैठक 19 मार्च को होगी। यह बैठक श्रीसम्मेद शिखरजी पारसनाथ के सिद्धायतन परिसर में होना है। आयोजन गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में होगा। इसमें मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, महामंत्री रवि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बंजाज और अरुण बुधिया, कोषाध्यक्ष राहुल मारू और सुभाष पटवारी सहित रांची से 50 सदस्य और सभी प्रमंडलीय पदाधिकारी, संरक्षक, कार्यकारिणी के सदस्य, परामर्शदात्री समिति के सदस्य और सभी जिला के अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे।
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जैप 8 पुलिस मुख्यालय में चल रहे आईआरबी 1,2,3,4,5 पुलिस फोर्स जगुआर में हवलदार पद का ट्रेनिंग ले रहा जवान अवनीश कुमार वर्मा बैच न.468 ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली।इस मामले में कई जवानों का कहना है कि डीएसपी दीपक कुमार, ट्रेनर जयप्रमानंद सिंह, ट्रेनिंग मेजर कमलेश दुबे जवानों को लगातार प्रताड़ित करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह में रूटीन के हिसाब से पीटी के लिए ग्राउन्ड में गये थे। तभी अचानक सूचना मिली कि मेस मैनेजर ने अपने बैरक में फांसी लगा ख़ुदकुशी कर ली है।इसकी सूचना पाकर सारे जवान जब घटनास्थल पहुंचे, तो आईआरबी 3 के हवलदार का ट्रेनिंग ले रहा जवान अवनीश झूलता हुआ मिला। घटना से आहत जवानों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना लेस्लीगंज थाना को दी गयी।सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय मौके पर पहुंचे। जवान को फंदे से उतारा। उसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेस्लीगंज भेजा गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर पलामू पुलिस कप्तान सह जैप 8 कमांडेंट चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। सभी जवानों को समझाया और मामले को शांत कराया। साथ ही विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही। आख़िर जवान ने फांसी क्यों लगाई? क्या कारण हुआ? इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है।जवानों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान के घर में कोई घटना घटी थी। जिस कारण उक्त जवान छुट्टी का आवेदन डीएसपी दीपक कुमार ने दिया था। बार-बार आग्रह के बावजूद डीएसपी छुट्टी देने की जगह प्रताड़ित करते थे। सभी जवानों के साथ भी डीएसपी का यही व्यवहार है। छुट्टी नहीं मिलने से आहत और पदाधिकारियों की प्रताड़ना से आहत जवान ने खुदकुशी कर ली।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.