नक्सली पर नकेल कसने के लिए नये सिरे से की गयी घोषणा, देखें पूरी लिस्टटीम एबीएन, रांची। झारखंड में नक्सली समूहों पर नकेल कसने के लिए नये सिरे से इनाम की घोषणा की गयी है। राज्य में सक्रिय 76 नक्सलियों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने नये सिरे से इनाम घोषित करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था। अब उसी प्रस्ताव पर गृह मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गयी है। इनाम की राशि एक करोड़ से लेकर एक लाख तक रखी गयी है।भाकपा माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा, केंद्रीय कमेटी सदस्य पतिराम मांझी उर्फ अनल, असीम मंडल उर्फ आकाश का नाम एक करोड़ के इनामी नक्सलियों की सूची में शामिल है। वहीं भाकपा माओवादियों के सैक कमांडर चमन उर्फ लंबू, लालचंद हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, अजय महतो उर्फ टाइगर और पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख के इनाम की राशि घोषित की गयी है। माओवादियों के रीजनल कमेटी सदस्य विभिषण उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ संतोष, नवीन उर्फ सर्वजीत यादव, छोटू जी उर्फ छोटे खेरवार, कृष्णा हांसदा उर्फ अविनाश मांझी, सचिन उर्फ रामप्रसाद मार्डी, रवींद्र गंझू, अमित मुंडा, नितेश यादव उर्फ इरफान, बेला सरकार उर्फ पंचमी, गणेश भारती उर्फ अभ्यास के साथ-साथ टीपीसी के आक्रमण गंझू और पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा पर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया है।वहीं भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा, मृत्युंजय जी उर्फ फरेश भुइयां, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां, मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार, साहेबराम मांझी, विवेक यादव उर्फ कोरा, सीताराम रजवार, चंदन सिंह खरवार, गोदराय यादव और अभिजीत यादव पर 25 लाख के इनाम की घोषणा की गयी है। इसके अलावा पीएलएफआई के तिलकेस्वर गोप, टीपीसी के आरिफ जी उर्फ शशिकांत, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा पर भी 25 लाख इनाम रखा गया है।एक करोड़ की श्रेणी में प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, 25 लाख की श्रेणी में माओवादी सैक कमांडर अनुज उर्फ सहदेव सोरेन, गौतम पासवान, टीपीसी प्रमुख ब्रजेश गंझू, विश्वनाथ उर्फ संतोष, प्रकाश महतो उर्फ पिंटू महतो। 15 लाख की श्रेणी में रीजनल कमांडर रणविजय महतो, दुर्याधन महतो उर्फ मिथलेश सिंह, इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू, मदन महतो उर्फ शंकर, पूनम उर्फ जोवा।
बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक लाल विजय झारखंड के लोहरदगा निवासीटीम एबीएन, लोहरदगा। बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक झारखंड के लोहरदगा निवासी लाल विजय शाहदेव ने मेरे नैना तेरे नैना नामक फिल्म का निर्माण किया है। लाल विजय द्वारा निर्मित लोहरदगा का इसी सप्ताह देशभर के सिनेमाघरोंं में रिलीज हुआ था।निर्माता-निर्देशक लाल विजय ने बताया कि फिल्म में 30 वर्षीय एक अनाथ लड़की, वासु एक आदमी को तालाब में नहाते देखकर उसके साथ रहने के लिए बेताब है। वह अपना सब कुछ बेच देती है, यहां तक कि एक तांत्रिक द्वारा बताये गये तरीके को अमल करते हुए उस आदमी के कुत्ते की भी बलि दे देती है। इसके बाद वह उसके सामने अपने नग्न शरीर पर कुत्ते की राख के साथ इस उम्मीद में खड़ी है कि वह उस पर जादू कर सके। लेकिन जीवन एक खेल खेलता है। फिल्म के निर्माता-राकेश डांग और दीपक सिम्हल, सह निर्माता-अमृता शाहदेव और मधुकर वर्मा, लेखक-केदार धारवाड़कर और लाल विजय शाहदेव, छायांकन-अजित सिंह, संगीत-सूरज, कृष्णा बेदर्दी और ओम झा, गीतकार-प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी और ओम झा, गायक-खेसारी लाल यादव, फरहान शब्बिर, वंदिता भारती, ममता राउत, सुबोध, आब्या दूबे, प्रियंका सिंह, ओम झा, संकलन अखिलेश सिंह और नुरेन अंसारी, क्रिएटिव डायरेक्टर-कामाक्षी ठाकुर, नृत्य-कानु मुखर्जी, कला-डीके राहुल, ध्वनि-नीतीश शर्मा, डीआई-पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, मार्केटिंग हेड-विजय यादव, निर्माण प्रबंधक-उमाशंकर तिवारी, पोस्टर-नर्सु, कलाकार-खेसारी लाल यादव, खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, रीतू शर्मा, नीना चीमा, निशिकांत दीक्षित, चुनु मेहरा और स्पेशल पार्ट-रवि भाटिया।
टीम एबीएन, किस्को (लोहरदगा)। जिले के विभिन्न केंद्रों में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के अंतर्गत वाणिज्य विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें राज्यकीय मध्य विद्यालय किस्को में वाणिज्य विषय के कुल 27 परीक्षार्थियों में शत प्रतिशत उपस्थित रहे। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा ली गयी। मौके पर किस्को सीओ बुडाय सारू के अलावे अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया गया। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने को लेकर बगड़ू थाना के एसआई अनिल उरांव मौजूद रहे। मौके पर स्कूल के अधीक्षक मोहम्मद असलम, सहायक राकेश मुंडा, मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित सहायक अभियंता भुनेश्वर कुमार सिंह, मुस्तफा आलम, वकील अंसारी, सुमन कुजूर, मंजू कुजूर, सुनील कुमार, अभिषेक कुजूर व अन्य उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। गिरिवर शिशु सदन उच्च विद्यालय में महिला थाना प्रभारी किरण पंडित ने बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गुड टच और बैड टच के बीच के फर्क को समझना चाहिए। अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी चीज का प्रलोभन दे कर कहीं चलने को कहे तो नहीं जाना चाहिए। अगर कोई बुरे तरीके से टच करे तो अपने अभिभावक या शिक्षकों को बतायें, संकोच या डरें नहीं। आज बच्चे (खास कर बच्चियां) अपराध की ज्यादा शिकार हो रही हैं। जागरूकता से ही अपराध को कम किया जा सकता है। स्कूल के बच्चे बाइक, स्कूटी नहीं चलायें क्योंकि अभी उनकी उम्र छोटी है, पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस से डरना नहीं चाहिए, पुलिस से अपराधी डरते है। पुलिस आम लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए है। कभी भी कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म करें। बच्चे समाज के भावी कर्णधार हैं उन्हें जागरूक करना बेहद जरूरी है। आज माता पिता अपने बच्चों के प्रति सक्रियता कम दिखा रहे हैं, अगर घर की बकरी कहीं चली जाए तो लोग उसे ढूंढ़ने निकल पड़ते हैं, पर अगर घर का बच्चा घर नहीं आता है तो अभिभावक उन्हें नहीं ढूंढ़ते हैं। बच्चों के माध्यम से उनके माता पिता को भी जागरूक किया जा सकता है। किरण पंडित ने विद्यालय के बच्चों को थाना परिसर भ्रमण का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य जयमंती कुमारी, सरस्वती सिंह, अनामिका भारती, आभा कुजूर, काजल साहू, सिद्दीका परवीन, अर्पणा सिन्हा, काजल साहू, संगीता वर्मा, आशा दास, सबिता कुमारी, डोरोथी खलखो, उमा मिश्रा, सुमन लकड़ा आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। एमजी रोड स्थित झखरा कुंबा में केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में समस्त आदिवासी संगठन के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं की हुई बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सरना समिति के अध्यक्ष रघु उरांव ने की।बैठक में केंद्रीय सरहुल पूजा को भव्य एवं बेहतरीन बनाने को लेकर सभी संगठन के लोग बारी-बारी से वक्तव्य रखे। बैठक में कई सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा के दौरान डीजे रिकॉर्डिंग डांस नहीं किया जायेगा।शोभा यात्रा का रूट स्टेट बैंक होते हुए मिशन चौक बरवाटोली होकर कचहरी मोड़ होते हुए मैना बगीचा पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन किया जायेगा। बैठक का संचालन फूलचंद उरांव जिला महासचिव आदिवासी छात्र संघ ने किया। मौके पर विनोद भगत, सुखदेव उरांव, सोमे उरांव, अरविंद उरांव, फूलचंद उरांव, विनोद उरांव, राधा तिर्की, लक्ष्मी भगत, शामिल उरांव, अनिल भगत, एतवा उरांव, शिवदयाल उरांव, बिरसा उरांव, सोमदेव उरांव, महादेव उरांव, प्रभात भगत, दुर्गा भग, मनमत उरांव, रौना उरांव, फुलदेव उरांव, पंकज भगत, सुरेंद्र उरांव, राजमणि भगत, तारा उरांव, संदीप उरांव, सूरज देव उरांव, फुलकेश्वर उरांव समेत आदिवासी कॉलेज छात्रावास के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
झारखंड विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का हंगामाटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत 27 फरवरी को हुई थी। वहीं, होली के अवकाश के बाद एक बार फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू की गयी। वहीं, पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी विधानसभा के बाहर सरकार की नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा के विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन कर सरकार को घेरती नजर आये। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर भाजपा के सभी विधायक भगवा कलर की टीशर्ट पहन कर विधानसभा पहुंचे। इनके हाथों में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध की तख्ती थी और टी-शर्ट पर लिखा हुआ था कि 1932 का क्या हुआ?सभी भाजपा के विधायक सदन के बाहर नारेबाजी भी करते दिखे। विपक्ष ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, तो झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भी विरोधियों पर पलटवार किया। मंत्री ने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि सरकार सदन में जवाब देने को तैयार है। सीएम अपने तय शेड्यूल पर जवाब देंगे।झारखंड विधानसभा की कार्यवाही लंच ब्रेक के बाद शुरू, सदन में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा हो रही है। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थगन के बाद फिर से शुरू हुआ। भाजपा के विधायक बेल में पहुंचकर फिर से नारेबाजी करने लगे और पूछने लगे कि क्या हुआ 1932 का? भाजपा के विधायक नारेबाजी करते रहे। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सदन में अपने विभागीय बजट की जानकारी देते रहे। भाजपा विधायकों ने वेल में शोर शराबा करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया और बाहर चले गये।
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में 17 मार्च को ओले पड़ेंगे। गुरुवार को कई जगहों पर तेज हवा चलेगी। वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। हवा के रूख से मौसम में बदलाव की संभावना है। तापमान में कमी संभव राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 16 को चलेगी तेज हवा केंद्र के अनुसार 16 मार्च को राज्?य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। 17 को यहां पड़ेंगे ओले केंद्र के अनुसार 17 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। इस दिन चलेगी तेज हवा केंद्र के मुताबिक 18 से 21 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 18 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसी तरह 19 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
रांची के खेलगांव में 6, 7 व 8 अप्रैल को होगा चौथा झारखंड इमेजिंग एक्सपोटीम एबीएन, रांची। 6 से 8 अप्रैल तक चलने वाले झारखंड इमेजिंग एक्सपो का पोस्ट रांची के राज रेसिडेंसी होटल में लांच किया गया। पोस्टर का लॉन्चिंग मुख्य अतिथि जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य एवं झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन सेंट्रल के तमाम पदाधिकारी ने किया। बैठक की अध्यक्षता रांची के वरीय फोटोग्राफर झारखंड फोटोग्राफर फेडरेशन, रांची के अध्यक्ष शिव राम गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे झामुमो महासचिव श्री भट्टाचार्य ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जेपीएसी द्वारा आयोजित चौथा फोटो वीडियो एक्सपो फोटोग्राफरों के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होंने जीपीएसी का तारीफ करते हुए कहा कि फोटोग्राफरों का इस संगठन ने फोटोग्राफरों को एक सूत्र व एक मंच पर लाकर बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा फोटोग्राफी एक ऐसा हुनर है जो बगैर शब्दों की कहानी तस्वीर के माध्यम से बताता है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में झारखंड सरकार इन हुनरमंद फोटोग्राफरों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके पूर्व झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन सेंट्रल से जुड़े 15 जिले से पहुंचे सदस्यों के साथ बैठक कर चौथे झारखंड इमेजिंग को के सफल संचालन के लिए विभागों का बंटवारा किया गया।मौके पर झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष चंदेश्वर पंडित उर्फ गब्बर भाई ने कहा कि 2 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जेपीएसी के तत्वावधान में चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न फोटोग्राफी से संबंधित मल्टीनेशनल कंपनियां इस एक्सपो में पहुंचकर अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेगी। साथ ही एक्सपो के दौरान दुनिया के प्रशिक्षित फोटोग्राफरों द्वारा कार्यशाला का आयोजन होगा। झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक बापी घोषाल ने कहा कि इस बार एक्सपो के दौरान फोटाग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी की भी व्यवस्था की गयी है। जिससे फोटोग्राफरों में फोटोग्राफी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, बोकारो, लोहरदग्गा, गिरिडिह, चतरा, कोडरमा, गुमला, सरायकेला, रामगढ़, गोड्डा, दुमका व हजारीबाग जिलों से चयनित जेपीएससी के सदस्य व अधिकारी भाग लिये। उक्त जानकारी जेपीएसी मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ने दी।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मायुमं की इकाई प्रेरणा शाखा की बैठक ब्लॉक रोड स्थित प्रदीप हिसारिया के कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में 2023-24 के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया। इसमें लगातार दूसरी बार श्रेया केड़िया अध्यक्ष चुनी गयी। जबकि उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया एवं शालू चौधरी, सचिव सारिका लड्ढा, सह सचिव मीना हिसारिया, कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल चुनी गयी। आनंद सबके तहत कार्यक्रम के लिए रश्मि गुटगुटिया, नेहा जैन, नेकी की दीवार के लिए रश्मि केड़िया, निशा केड़िया, पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत्तिका मादी, प्रीति केड़िया, अमुत धारा के लिए काजल गुप्ता, ममता बंसल, गौ आहार के लिए शालू चौधरी तथा प्रीति गुटगुटिया और श्वेता गुटगुटिया को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए संयोजिका बनाया गया है। कार्यकारिणी में प्रीति गुटगुटिया, नेहा जैन, प्रगति चौधरी, श्वेता गुटगुटिया, निशा संघई, रश्मि केड़िया, ममता नरेड़ी, निशा केड़िया, उषा शर्मा, सीए वंदना अग्रवाल को रखा गया है। बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रेया केड़िया और सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि प्रेरणा शाखा सामाजिक गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, गौशाला, गौ आहार कार्यक्रम सहित अन्य क्षेत्रों में काम करेगी। उन्होंने कहा कि 18 और 19 मार्च को धनबाद में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए शाखा की पदाधिकारी रवाना होंगी। बैठक के उपरांत मार्च में पदाधिकारियों और सदस्यों के जन्म दिन पर केट काटकर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर मिनी हिसारिया, ज्योति परशरामपुरिया, बबीता केड़िया, शीतल पोद्दार, शैलजा केड़िया, प्रीति पचिसिया, ज्योति शेखवत, रिद्दिमा अग्रवाल मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.