Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची का तापमान 4.8 डिग्री गिरा
Published / 2023-03-09 23:50:07
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची का तापमान 4.8 डिग्री गिरा

टीम एबीएन, रांची। बारिश के बाद बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री तक गिर गया। डालटेनगंज और जमशेदपुर का पारा क्रमश: 3.8 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी।हालांकि, रांची और जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की जानकारी मौसम केंद्र ने दी है। रांची और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री और 1.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची का तापमान 10 मार्च को 29 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री के बीच रह सकता है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 10 बजे रांची में हिनू का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और टाटीसिल्वे में 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

11 मार्च को रांची के एसडीसी हॉल में होगा अल्पसंख्यक अधिकार कंवेंशन
Published / 2023-03-09 21:46:49
11 मार्च को रांची के एसडीसी हॉल में होगा अल्पसंख्यक अधिकार कंवेंशन

टीम एबीएन, रांची। अल्पसंख्यकों के शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, विकास और सुरक्षा के मुद्दें पर एक राज्य स्तरीय कंवेंशन,रांची मे 11 मार्च को आयोजित होगा। इस कंवेंशन में झारखंड के सभी जिलों से लोगों की भागीदारी होगी। अल्पसंख्यक अधिकार कंवेंशन की शुरूआत 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कंवेंशन को विभिन्न पेशों से जुड़े बुद्धिजीवी यथा अवकाश प्राप्त न्यायाधीश, शिक्षाविद, लेखक,मानवधिकार-सामाजिक कार्यकर्ता, प्रोफेशनल्स, डाक्टर और अभियंता के अलावा वामदलों के नेता संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी आज माकपा राज्य कार्यालय मे आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक अधिकार समन्वय समिति के मुख्य संयोजक  अधिवक्ता एके रसीदी, संयोजक अधिवक्ता एम अहमद चौधरी और नदीम खान ने दी।  प्रेस वार्ता में भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त और माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव के अलावा अधिवक्ता अजहर खान,मुस्लिम मजलिस-ए-उल्लेमा के मुफ़्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी,यूएमएफ झारखंड के अफजल अनीस,एपीसीआर के रिजॉल्लाह अंसारी,अजय सिंह,सुखनाथ लोहरा, जयंत पांडे,समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अल्पसंख्यक अधिकार समन्वय समिति, झारखंड के प्रकाश विप्लव और नदीम खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

झारखंड : पेट्रोल-डीजल के दर मामूली कटौती, जानें अपने जिले का नया रेट
Published / 2023-03-09 21:44:13
झारखंड : पेट्रोल-डीजल के दर मामूली कटौती, जानें अपने जिले का नया रेट

टीम एबीएन, रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने झारखंड में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। दोनों कीमतों में थोड़ी कमी आई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की गिरावट आई है, वहीं डीजल में भी 09 पैसे की कमी की गई है। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत राज्य में 100।21 रुपए है, वहीं डीजल के दर 95 रुपए हैं। रांची में 9 मार्च के लिए एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपए है। वहीं अगर डीजल की बात करें तो रांची में लोगों को एक लीटर डीजल खरीदने के लिए 94.65 रुपए खर्च करने पडेंगे।झारखंड में पलामू में सबसे मंहगा पेट्रोल 102.75 रुपए प्रति लीटर मिल रहे हैं, जबकि देवघर में 99.57 पैसे की दर से राज्य में सबसे सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। डीजल भी पलामू में ही सबसे मंहगा 97.54 रुपए मिल रहे हैं, जबकि देवघर में डीजल सबसे सस्ता 94.35 रुपे मिल रहे हैं। बोकारो,-100.21 रुपए, चतरा-101.45 रुपए, देवघर- 99.57 रुपए, धनबाद- 99.80 रुपए, दुमका- 100.53 पैसे, पूर्वी सिंहभूम 100.29 रुपए, गढ़वा- 102.45 रुपए, गिरिडीह- 100.13 रुपए, गोड्डा- 100.53 रुपए, गुमला- 100.28 रुपए, हजारीबाग- 100.50 रुपए, जामताड़ा- 100.41 रुपए, खूंटी- 99.91 रुपए, कोडरमा- 100.87 रुपए, लातेहार- 100.87 रुपए, लोहरदगा- 100.72 रुपए, पाकुड़- 101.20 रुपए, पलामू- 102.75 रुपए, रामगढ़- 100.38 रुपए, रांची- 99.84 रुपए, साहिबगंज- 101.19 रुपए, सरायकेला-खरसांवा- 99.87 रुपए, सिमडेगा- 100.81 रुपए और पश्चिमी सिंहभूम- 101.13 रुपए।

सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म लोहरदगा सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार
Published / 2023-03-09 21:12:06
सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म लोहरदगा सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार

टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड में पूरी तरह से बनी बहुप्रतिक्षित हिंदी फिल्म लोहरदगा 10 मार्च को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को वर्षों से था। फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है जिसे उन्होंने निर्देशित किया है। यह बहुत गर्व की बात है कि इस  फिल्म में झारखंड के 100 से अधिक स्थानीय कलाकार हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली और जाने-माने कलाकार हैं, साथ ही रवि झंकल, दधी पांडे, नीतू पांडे, चारुल मलिक, हंसराज जगताप, सुमित भोक्से, ऋषि ठाकुर, रकीब अरशद, अशोक गोप, मधु रॉय, पंकज सिन्हा, विनोद सोनी, वर्षा लकड़ा, शिशिर पंडित, ओम प्रकाश, काका जी, चंदा कुमारी, प्रिया अंबष्ट प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मुख्य किरदार को जीवंत किया है सर्वदमन ने जिनकी यह पहली फिल्म है। सभी अभिनेताओं ने अपने किरदारों पर कड़ी मेहनत की है और अपने चरित्र को पर्दे पर जीवंत किया है। फिल्म का कॉन्सेप्ट बीरेन्द्र पासवान की है जिसे लाल विजय शहदेव ने लिखा है। लोहरदगा और झारखंड के पड़ोसी क्षेत्रों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित, फिल्म 20 वर्ष की आयु के एक युवा देशभक्त लड़के मनु की यात्रा को दशार्ती है, जिसकी जीवन की महत्वाकांक्षा सेना में भर्ती होने की है। लेकिन वह एक गारंटीशुदा सरकारी नौकरी के लालच में एक एजेंट के जाल में फंस जाता है, जो उसे एक नक्सली के रूप में अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद मिलेगा। कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या होता है जब मनु अन्य 19 युवा लड़कों के साथ नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने जाता है। गरीबी और बेरोजगारी से निराश आज का युवा गुमराह होकर नक्सली समूहों में शामिल होने के लिए उनका ब्रेनवाश किया जा रहा है।कुछ एनजीओ और अधिकारी शोहरत और पहचान पाने की उम्मीद में इस तरह के फर्जी सरेंडर करने की साजिश रचकर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह फिल्म उन भटके हुए युवाओं को बचाने और उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने का मिशन है। लोहरदगा एक भावनात्मक थ्रिलर है जो न केवल गंभीर सामाजिक मुद्दों को दिखाती है बल्कि दर्शकों का मनोरंजन भी करती है। फिल्म की निर्माता डॉ नेहा शांडिल्य ने कहा कि फिल्म की कहानी दिल को छूती है और दर्शक इसकी कहानी से तुरंत जुड़ जाएंगे। देहाती पृष्ठभूमि में पात्रों के यथार्थवादी चित्रण के माध्यम से निर्देशक की दृष्टि जीवित हो गई है क्योंकि कहानी एक मनोरम गति से सामने आती है। संजय मिश्रा और विजय राज की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन दर्शकों को खूब रास आने वाला है। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को पूरी शिद्दत से निभाया है। फिल्म का निर्माण रोज क्वार्ट्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया है।

कोडरमा में कदाचारमुक्त और स्वच्छ माहौल में होगी परीक्षा : आदित्य रंजन
Published / 2023-03-09 21:08:21
कोडरमा में कदाचारमुक्त और स्वच्छ माहौल में होगी परीक्षा : आदित्य रंजन

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी : उपायुक्त   टीम एबीएन, कोडरमा। आगामी 14 मार्च 2023 से शुरू होने वाले वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ माहौल में परीक्षा संपन्न हो, ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। कहा कि मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में और इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर लेने का निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, चहारदीवारी, बिजली की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए बेंच/कमरे की व्यवस्था, सीसीटीवी, वीक्षक की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, प्रश्न पत्र सह गश्ती दंडाधिकारी और प्रश्न पत्र सह पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिये की परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (?था स्मॉट वॉच, मोबाईल इत्यादि) के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी।परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा के कार्यालय कक्ष में परीक्षा नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है  जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा-9431179976 अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कोडरमा- 7004993310 श्री भरत भूषण राम, लिपिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय, कोडरमा-9973485490  श्री अशोक कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8210881592 श्री दिनेश गोप, अनुसेवक, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8409612229 साथ ही e-mail address - kodermarmsa@gmail.com  पर भी शिकायत व सुझाव कर सकते हैं। शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। माध्यमिक में 13505  और इंटर में 10441 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा दिनांक 14-03-2023 से 03-04-2023 तक प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 14-03-2023 से 05-04-2023 तक द्वितीय पाली में होगी। माध्यमिक परीक्षा-2023 के लिए कोडरमा जिला में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 13505 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कोडरमा जिला में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 10441 परीक्षार्थी शामिल होंगे।  माध्यमिक परीक्षा-2023  के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र  सीएच प्लस 2 उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, सीडी बालिक उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, राजकीयकृत प्लस 2 उच्च विद्यालय कोडरमा, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंदरवा देहाती कोडरमा, रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, झुमरी तिलैया कॉमर्स इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उरवां चंदवारा, आदर्श मध्य विद्यालय चंदवारा, रामोम मो प्लस 2 उच्च विद्यालय चंदवारा, सर्वोदय प्लस 2 उच्च विद्यालय मरकच्चो, परियोजना प्लस 2 उच्च विद्यालय देवीपुर (मरकच्चो), उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराडीह डोमचांच, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय डोमचांच, इंटर महाविद्यालय डोमचांच, उच्च विद्यालय फुलवरिया डोमचांच, सी.एम प्लस 2 उच्च विद्यालय डोमचांच, राजकीयकृत प्लस 2 उच्च विद्यालय जयनगर, परियोजना बालिक उच्च विद्यालय जयनगर, कन्या मध्य विद्यालय जयनगर, राज्य संपोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय बासोडीह सतगावां, मध्य विद्यालय बासोडीह सतगावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलीडीह सतगावां,  मध्य विद्यालय मकतब शिवपुर सतगावां शामिल है।   इंटरमीडिएट परीक्षा-2023  के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र  सीडी बालिक उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, सीएच प्लस 2 उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, प्लस 2 उच्च विद्यालय कोडरमा, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, झुमरी तिलैया कॉमर्स इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, इंटर महाविद्यालय डोमचांच, सी.एम प्लस 2 उच्च विद्यालय डोमचांच शामिल है। मौके पर ये रहे उपस्थित बैठक में मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री भागीरथ प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद राम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक समेत अन्य उपस्थित थे।

लोहरदगा : बरही में मनी ढेला मार होली...
Published / 2023-03-09 21:04:40
लोहरदगा : बरही में मनी ढेला मार होली...

नये दामादों को किया गया सम्मानित टीम एबीएन, लोहरदगा। आपने रंग-गुलाल से होली और लठमार होली के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन झारखंड में इन सबसे अलग ढेला मार होली की अनोखी प्रथा है। सेन्हा प्रखंड के बरही में ढेला मार होली खेलने की अनोखी प्रथा सदियों से चली आ रही है। इसे देखने के लिए राज्य के बाहर से भी लोग पहुंचते हैं। जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरही गांव में खेली जाने वाली ढेला मार होली सिर्फ लोहरदगा में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। बरही गांव के लोगों का कहना है कि साल संवत कटने के दूसरे दिन लोग फागुवा खूंटा उखाड़ने जाते हैं। इसी समय लोग खूंटा उखाड़ने वालों को ढेला मारते हैं। खूंटा उखाड़ने वाले ढेला से बचते हुए जोश के साथ दौड़ते हुए खूंटा उखाड़ने जाते हैं। माना जाता है कि यह असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। इसे देखने के लिए जिले के अलावा विभिन्न इलाकों से ग्रामीण पहुंचते हैं। बरही गांव के रहने वाले रामलखन साहू का कहना है कि यहां के लोग वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं। गांववालों का मानना है कि पत्थर से लोगों को चोट नहीं लगती। पत्थर मारने के बावजूद जो बिना डरे खंभे को उखाड़ कर देवी मंडप के पीछे फेंकता है, उसे सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ढेला मार होली में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इस परंपरा को निभाने और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लोगों में उत्सुकता रहती है। ग्रामीणों के अनुसार सालों से इस गांव में ढेला मार होली खेली जाती है और लोग इस अनोखे होली को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि ढेला मार होली को दूसरे गांव से आये लोग सिर्फ देख सकते हैं, इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं। अगर वे इस परंपरा में शामिल होते हैं, तो उनके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।इस दिन नये दामादों का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर किया जाता है। इसके साथ ही पाहन, पुजारी, महतो और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।

कोडरमा : लोगों में उत्साह भरकर चली कई होली
Published / 2023-03-09 21:03:19
कोडरमा : लोगों में उत्साह भरकर चली कई होली

रंग और गुलाल में सराबोर दिखे शहर के लोग टीम एबीएन, कोडरमा। रंगों का त्यौहार होली लोगों में उमंग, उल्लास और उत्साह भरकर चली गयी। होली के दिन आठ मार्च को शहर से गांव तक के लोग रंगों और अबीर-गुलाल से सराबोर दिखे। वहीं महिलाएं और बच्चे भी मौज-मस्ती करने से नहीं चूके। गांवों और शहरों में भी महिलाओं की टोली मुहल्ले में रंगों साथ पहुंची और एक-दूसरे को रांगों में रंग दिया। वहीं पुष्षों की टोली भी जाति-धर्म से परे एक-दूसरे को भेद-भाव भूलकर गले लगाया और होली की बधाई दी। इस बीच बजनेवाले होली के गीतों पर युवाओं के पांव थिरकते दिखे। ग्रामीण इलाके में रंगों में डूबे युवाओं के पांव डीजे की धुन पर शिरकते देखे गये। हाथों में रंगों से भरी पिचकारी लेकर बच्चे गांव की गलियों में धमाचौकड़ी मचाते दखे। इसके पहले 6 मार्च की सुबह 4.49 बजे लोगों ने श्रद्धा के साथ होलिका दहन किया। इस लोगों ने अग्नि की परिक्रम का बुरे और कुत्सित विचारों को त्यागने का संकल्प लिया तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्वि की कामना की। होलिका दहन का सबसे खूबसूरत नजारा था झंडाचौक का। यहां राजस्थानी और मारवाड़ी समाज की नव विवाहिताओं ने होलिका दहन के समय अग्नि के फेरे लिए और अगर सुहाग की कामना की। इसी दिन से 16 दिनी गणगौर पर्व की शुरूआत हुई। अगले 16 दनों तक व्रति महिलाएं इसर-गौरा की अराधना करेंगी। 16वें दिन के समापन के पूर्व इसर-गौरा की पिंडी का जलाशयों में विसर्जित कर व्रत का पारण करेंगी। इसके बाद वे अपने ससुराल के लिए प्रस्थान कर जायेंगी।

कोडरमा : हेल्थ क्लब ने होली में दिया जीवन के सभी रंगों का आनंद लेने का संदेश
Published / 2023-03-09 21:02:25
कोडरमा : हेल्थ क्लब ने होली में दिया जीवन के सभी रंगों का आनंद लेने का संदेश

टीम एबीएन, कोडरमा। होली के अवसर पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग होली के रंगों में डूब कर मस्ती करते नजर आये। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में रंगों के पर्व होली का खुमार छाया रहा। ब्लॉक चिल्ड्रन पार्क में हेल्थ क्लब के द्वारा पूरी मस्ती के साथ होली मनायी गयी। हेल्थ क्लब होली मिलन समारोह के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुलाल की मस्ती के बीच लोगों ने पारिवारिक संबंध के मिठास को कायम रखते हुए शेरो-शायरी के अंदाज में लोगों के जीवन से जुड़े किस्सों को प्रस्तुत कर होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार ने बताया कि तनाव भरे जीवन से दूर रहने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए हेल्थ क्लब से समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग नियमित रूप से योग, व्यायाम कर नई उमंग के साथ प्रतिदिन अपनी दिनचर्या की शुरूआत करते हैं।रंगों का यह पर्व हमें नवीन ऊर्जा के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे से जीवन जीने का संदेश देती है। क्लब के सचिव अविनाश सेठ ने बताया कि होली की मस्ती के बीच बचपन की यादें ताजा हो गयी। हेल्थ क्लब में जीवन के आधे पड़ाव को पार कर चुके कई सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मनाया। क्लब के सदस्य सुधीर कुमार ने बताया कि होली के दौरान क्लब के सदस्य अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पकवान लेकर पार्क पहुंचे और एक दूसरे के साथ मिलकर पकवानों का लुफ्त उठाते हुए होली मनाया। वहीं संजय अग्रवाल एवं महेश दारुका ने बताया कि होली के दौरान पर्यावरण संरक्षित होली का संदेश देते हुए क्लब के द्वारा चंदन, केसर और गुलाब जल से तैयार रंगों का प्रयोग कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने होली के गीतों पर एक तरफ जहां पूरा धमाल मचाया। वहीं सदस्यों के द्वारा प्रस्तुत हास्य व्यंग से सभी लोटपोट नजर आये। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने बताया कि क्लब प्रत्येक महीने श्री कोडरमा गौशाला समिति को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। सदस्यों ने लोगों से गौशाला को यथासंभव सहयोग करने की अपील की है। मौके पर डॉ मनोज भदानी, राजेंद्र मोदी,जय कांत, ज्ञान काप्सीमे, धर्मेंद्र प्रसाद, राजेश सिंह, शैलेश पहाड़ी, बब्लू पहाड़ी, रिंकू सरदार, पिंटू पवन चौदह, आशीष अठघरा, प्रदीप हिसारिया, विजय, पवन पांडेय, ओम सोनी, उमेश लोहानी आदि मौजूद थे।

होली का जोश : खूंटीवासी गटक गये 90 लाख से अधिक की शराब
Published / 2023-03-08 18:07:07
होली का जोश : खूंटीवासी गटक गये 90 लाख से अधिक की शराब

टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी में होली को लेकर शराब की दुकानों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 6 और 7 मार्च को जिले में शराब की खूब बिक्री हुई है। दो-तीन दिन में ही शराब प्रेमी होली के उत्साह में 90 लाख रुपये से अधिक की शराब गटक गये। शहार के शराब दुकानों में रात के 10 बजे तक भी भारी भीड़ देखी गयी। इस तरह का नजारा जिले के लगभग सभी दुकानों में था। अनुमान है कि 8 मार्च को भी लोग जमकर शराब पीयेंगे। एक्साइज इंस्पेक्टर सुबोध निराला ने बताया कि खूंटी में रविवार को 17 लाख 36 हजार 680, सोमवार देर रात तक 24 लाख 370 और मंगलवार देर रात तक 40 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल खूंटी में शराब की डिमांड बढ़ी है और नकली शराब बेचने वालों पर नकेल लगायी गयी है। जिसके कारण शराब दुकानों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ शराब खरीदने के लिए पहुंचे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.