टीम एबीएन, रांची। होली के दौरान बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के लिए अभियंताओं के मोबाइल नंबर जारी किये गये हैंं। आम उपभोक्ता बिजली की किसी भी तरह की समस्या आने पर इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निर्बाध आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। वहीं, जल मीनारों, डैम और जल शोधन जैसे बिजली डिवीजन में आवश्यकता अनुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी, ताकि त्योहार के मौके पर जल संकट की स्थिति न हो।
टीम एबीएन, रांची। वाइएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच होली मिलन का कार्यक्रम हुआ, इसमें सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मनोरंजन के तौर पर अंताक्षरी और डांस का कार्यक्रम किया गया। सभी लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य सुषमा रोजी टोप्पो, कलिसता सांगा, बाल्मीकि पांडेय, ईशा ज्योति मिंज, वीणा तिर्की, शीला सोरेन, रचना कुमारी, संध्या कुमारी, सुषमा सुशीला टोप्पो, सुशीला कुजुर, सावित्री कुमारी, शाइस्ता मनसूर, बिना कुमारी, संगीता कुमारी, चिरंजीलाल किंडो, सोनू कुमार, शिवा राम, उदय सिंह मुन्नी कच्छप, सुमंती, अनीता शोय मुरूम, इमरेनसिया लुगुन, जीवन मिंज, अनिल कुजूर मार्शल नाथ एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बृंदावन में राधा के संग खेले होली किशन कन्हैया..., रंग बरसे भींगे चुनर वाली..., होरी खेले रघुवीरा अवध में... इत्यादि गीतों पर झूमे व्यापारी टीम एबीएन, लोहरदगा। रविवार शाम 6 बजे स्थानीय कुंजलाल भवन में लोहरदगा चैंबर आफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह सह रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसका विधिवत उद्धघाटन चैंबर के पूर्वाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार अग्रवाल, कमल प्रसाद केशरी, अभय अग्रवाल, पूर्व सचिव विवेक कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष अनूप दास क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार महतो, वर्तमान अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव रकेश कुमार सिन्हा वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष धनन्जय कांस्यकार, वरिष्ठ व्यापारी दीपक जायसवाल समेत कार्यकरिणी सदस्यों के साथ संयुक्त द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित व्यापारियों को रंग गुलाल लगाकर तथा रिंकू अग्रवाल द्वारा टोपी पहनाकर रंगारंग कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में रांची से आये कलाकारों ने होली से सम्बंधित हिन्दी, भोजपुरी व नागपुरी गीतों की प्रस्तुति कर होली मिलन समारोह में शानदार शमा बिखेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जब गायक धनेश व स्वीटी जी द्वारा बृंदावन में होली खेले राधा के संग किशन कन्हैया, होरी खेले रघुवीरा अवध में, लौंग, इलायची का बीड़ा लगाया इत्यादि गीतों को गाया तो उपस्थित सभी व्यापारी मंत्रमुग्ध हो झूम उठे। व्यापारियों के फरमाइश पर भी एक से एक गीत आये हुए कलाकरों द्वारा गाया गया। रात्रि भोजनोपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सह सचिव अनीश मितल, कार्यकरिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, चन्दन गोयल, पुरुषोत्तम तिवारी, उत्तम कुमार व्यापारी अमित कुमार अग्रवाल, आशीष मित्तल, मनीष कुमार गुड्डू, गुप्तेश्वर गुप्ता, अजय कुमार पंकज, नीरज अग्रवाल टूटू इत्यादि समेत लगभग 300 व्यापारी उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 6 मार्च 2023 को खैरा निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र शर्मा (वैद्य) उनके द्वादश कर्म के साथ अंतिम विदाई दी गयी। उनका जन्म 11 सितंबर 1948 को हुआ और देहावसान 23 मार्च 2023 को हुआ। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये। श्री वैद्य को धनबाद के आलावा, चेन्नई और रांची में भी एक अच्छे समाजसेवी के रूप में जाना जाता था। हालांकि पिछले 8 सालों से वे किडनी रोग से पीड़ित थे। द्वादश कर्म को प्रसिद्ध पुरोहित कोसदीहरा के कुल पुरोहित पंडित विजय मिश्रा एवं कोल्हुआ निवासी अशोक मिश्र ने पूरे शास्त्रोक्त तरीके से सद्गति करवायी। सारे कार्यक्रम और अरगोड़ा स्थित संतोष एनक्लेव निर्वाहित किये गये। महेंद्र वैद्य के पुत्र मुकेश वैद्य ने खुले हस्त से दान किया। अपने बीमार पिता की सेवा भी ये लगातार सेवा करते रहे। इस कारण उनके प्रोफेशनल लाइफ में भी फर्क पड़ा, आज के दिन में ऐसे पुत्र बहुत कम देखने को मिलते हैं। इस कार्यक्रम में रांची के जाने माने प्रशासनिक, राजनैतिक हस्तियों के अलावा अरुण वैद्य, धर्मेंद्र वैद्य, विकास वैद्य, सुधाकर वैद्य, राहुल वैद्य, प्रिंस, उमाशंकर मिश्रा, कमलेश मिश्रा, मोनू वैद्य, एसएसबी के कमांडेंट प्रभाकर वैद्य, धनबाद के प्रसिद्ध आचार्य भोलानाथ पांडे, एसडीओ नरेंद्र कुमार पाठक, रामकुमार मिश्रा, रंजय मिश्र, ब्रजेंद्र मिश्र, मृत्युंजय मिश्रा समेत कई लोग सम्मिलित हुए।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनाें की ओर से 12 मार्च काे रांची के मोरहाबादी मैदान में वृहद सरना धर्म कोड महारैली का आयाेजन किया जा रहा है। इसमें पांच लाख से अधिक सरना धर्मावलंबी अपने संसाधन से भाग लेंगे।इस महारैली में देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश इत्यादि देशों के सरना धर्मावलंबी भी आयेंगे। महारैली की मुख्य मांग जनगणना परिपत्र में सरना धर्म कोड शामिल करना है। इस संंबंध में धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि महारैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
टीम एबीएन, रांची। होली से पूर्व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार की देर रात शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की जांच की गयी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने लोगों को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की नसीहत दी। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर और ग्रामीण इलाके में विभिन्न जगहों को चिह्नित कर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। सुरक्षा में 10 डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर और ढाई सौ दरोगा के अलावा 2000 जवानों को तैनात किया गया है। होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने के लिए पुलिस की साइबर टीम को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम के जरिए पूरे शहर पर निगरानी रखी जायेगी। सभी चौक चौराहा पर पुलिस की तैनाती की गयी है।एसएसपी किशोर कौशल खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पांच की क्यूआरटी टीम रिजर्व में रखी गयी है। इसके अलावा बाइक दस्ता को शहर के गली मुहल्लों में भी गश्त लगाने को कहा गया है।वहीं दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय ने होली को लेकर सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।होली के दौरान विधि-व्यवस्था संबंधित कोई परेशानी न हो। इसके लिए लगभग 10,000 अतिरिक्त बलों की तैनाती गयी है। इनमें करीब चार हजार जवान लाठी वाले हैं। इसके अलावा रैपिड एक्शन पुलिस को भी तैनात किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों वाले विभिन्न जिलों में टीयर गैस के वाहनों को तैनात किया जा रहा है।रांची में 2000 जवान, जमशेदपुर में आरपीए दो कंपनी, आंसू गैस दस्ता और 25 लाठी बल और टीजी एक यूनिट, धनबाद में 700 जवान, हजारीबाग में आरएपी 6 और 25 लाठी बल, गिरिडीह में 600 लाठी बल और आरएपी 6 कंपनी, बोकारो में 250 जवान, चतरा में 340 जवान,पलामू में 300 जवान, गोड्डा में 100 जवान, साहिबगंज में 175 जवान, देवघर में 150 जवान, दुमका में 150 जवान, जामताड़ा में 100 जवान, लोहरदगा में 250 जवान, कोडरमा में 200 जवान खूंटी में 100 जवान, चाईबासा में 100 जवान, गढ़वा में 100 जवान, सिमडेगा में 100 जवान, गुमला में 100 जवान, लातेहार में 100 जवान, सरायकेला में 100 जवान, पाकुड़ में 100 जवान और रामगढ़ में 100 जवान की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। इसके अलावा सभी जिलों को अतिरिक्त फोर्सेज भी दिये गये हैं। किसी भी तरह की घटना होने पर जल्द पुलिस मुख्यालय को सूचना देने को कहा गया है।आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने सोमवार को बताया कि होली को लेकर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
टीम एबीएन, रांची। रविवार देर शाम राजधानी रांची में सैकड़ों की संख्या में चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रिम्स अस्पताल से करम टोली चौक स्थित आईएमए भवन तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल चिकित्सकों ने झारखंड में लगातार हो रहे डॉक्टरों पर हमले पर कार्रवाई और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन में डॉक्टर से संबंधित सारे संगठन शामिल रहे। रविवार को निकाले गए कैंडल मार्च में आईएमए, झासा (जेएसएचएसए), रिम्स टीचर एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए), चेंबर ऑफ कॉमर्स और एएचपीआई सहित सभी स्वास्थ्य संगठन की महिला विंग शामिल रहा।23 राज्यों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कर दिया गया है। ऐसे में झारखंड सरकार को मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने में क्या परेशानी है। चिकित्सकों ने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के लागू होने से सिर्फ चिकित्सकों को ही नहीं बल्कि मरीजों को भी लाभ मिलेगा। वहीं क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीईए) को भी राज्य में लागू किया जाये। जिससे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
टीम एबीएन, रांची। जूनियर एशियन एथलेटिक्स में भारत और झारखंड का नाम रोशन करने वाली झारखंड की बेटी आशा किरण बारला को राज्य के जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उपहार के तौर पर एक स्कूटी दी। खिलाड़ी को स्कूटी का चाभी सौंपने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आशा को स्कूटी उपहार के रूप में इसीलिए दी गयी है क्योंकि आशा ने काफी कम उम्र में खेल की दुनिया में नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि आज काफी खुशी का दिन है। जिस प्रकार से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका सीधा लाभ राज्य भर के खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक झारखंड सिर्फ अपने खनिज संपदा के कारण जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का नाम खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार बढ़ रहा है।गढ़वा में हुए मैराथन के दौरान आशा किरण बारला के प्रदर्शन को देखा था, उसी दौरान उन्हें अनुभूति हो गयी थी कि आशा आने वाले दिनों में खेल की दुनिया में राज्य का नाम रोशन करेगी। गढ़वा में हुए मैराथन में ही उनके प्रदर्शन को देखकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ी आशा को एक स्कूटी उपलब्ध कराने का वादा किया था जो आज पूरा हुआ। आशा ने यूथ एशियन गेम्स के 800 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, जो पूरे राज्य को गौरवान्वित महसूस करा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.