Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
JPSC के कारनामे से लोक भवन नाराज
Published / 2026-05-01 20:01:50
JPSC के कारनामे से लोक भवन नाराज

टीम एबीएन, रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल में संचालित कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पाई गई त्रुटियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल महोदय के निदेश पर इस संबंध में लोक भवन द्वारा झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर उक्त परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सहायक वन संरक्षक की मुख्य परीक्षा तथा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों एवं प्रारंभिक रूप से जारी उत्तर-कुंजी में गलत उत्तरों के संबंध में विभिन्न माध्यमों से तथ्य प्रकाश में आए हैं। इस प्रकार की त्रुटियाँ न केवल अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करती हैं, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। ऐसे मामले आयोग की साख पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं, जो कि अत्यंत ही चिंताजनक है। राज्यपाल ने निदेशित किया है कि उक्त प्रकरणों की समुचित जाँच कर जिम्मेदारी निर्धारित की जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रक्रिया में आवश्यक सुधारात्मक एवं सतर्कतापूर्ण उपाय अपनाए जाने पर भी बल दिया गया है। राज्यपाल महोदय ने अपेक्षा व्यक्त की है कि आयोग पारदर्शिता, शुचिता एवं उच्च मानकों को बनाए रखते हुए परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करे, जिससे अभ्यर्थियों का विश्वास सुदृढ़ हो सके।

JPSC के कारनामे से लोक भवन नाराज
Published / 2026-05-01 19:59:39
JPSC के कारनामे से लोक भवन नाराज

टीम एबीएन, रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल में संचालित कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पाई गई त्रुटियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल महोदय के निदेश पर इस संबंध में लोक भवन द्वारा झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर उक्त परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सहायक वन संरक्षक की मुख्य परीक्षा तथा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों एवं प्रारंभिक रूप से जारी उत्तर-कुंजी में गलत उत्तरों के संबंध में विभिन्न माध्यमों से तथ्य प्रकाश में आए हैं। इस प्रकार की त्रुटियाँ न केवल अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करती हैं, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। ऐसे मामले आयोग की साख पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं, जो कि अत्यंत ही चिंताजनक है। राज्यपाल ने निदेशित किया है कि उक्त प्रकरणों की समुचित जाँच कर जिम्मेदारी निर्धारित की जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रक्रिया में आवश्यक सुधारात्मक एवं सतर्कतापूर्ण उपाय अपनाए जाने पर भी बल दिया गया है। राज्यपाल महोदय ने अपेक्षा व्यक्त की है कि आयोग पारदर्शिता, शुचिता एवं उच्च मानकों को बनाए रखते हुए परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करे, जिससे अभ्यर्थियों का विश्वास सुदृढ़ हो सके।

रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने उठाये गंभीर सवाल
Published / 2026-04-30 23:08:51
रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने उठाये गंभीर सवाल

रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने उठाये गंभीर सवालटीम एबीएन, रांची। पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से आज आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं, आॅडिट रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों तथा झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठाये गये।समिति ने कहा कि हाल ही में उपलब्ध आॅडिट रिपोर्ट में कई ऐसे वित्तीय लेन-देन सामने आये हैं, जिनका कोई स्पष्ट हिसाब, व्यय रसीद अथवा वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। आॅडिट रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि कई ट्रांजैक्शन ऐसे हैं जिनके उद्देश्य एवं प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।समिति ने स्पष्ट किया कि इन लेन-देन से संबंधित विस्तृत जानकारी वर्तमान रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पास उपलब्ध नहीं है, क्योंकि ये सभी ट्रांजैक्शन उस अवधि के हैं जब मंदिर का नियंत्रण एवं संचालन झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा पूर्व में गठित समिति के पास था। समिति ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कई राशि Loans and Advances के रूप में दर्शाई गई है, लेकिन संबंधित पक्षों का पूरा विवरण, खर्च का आधार एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। यह अत्यंत गंभीर वित्तीय अनियमितता का विषय है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित प्रमुख ट्रांजैक्शन सामने आये हैं :Ashish Kumar — ₹1,00,000Neha Sahu — ₹1,80,000Rinku Devi — ₹1,50,000Akshya Kumar — ₹50,000Rakesh Sinha — ₹1,90,000Jharkhand Rajya Hindu Dharmik Nyas Prashad — ₹4,00,000तथा अन्य कई लेन-देन, जिनके समर्थन में कोई स्पष्ट दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। समिति ने विशेष रूप से कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में जिन कई ट्रांजैक्शनों का उल्लेख है, उनमें से अनेक राशि राँची पहाड़ी मंदिर समिति के पूर्व सचिव के नाम अथवा उनसे संबंधित रूप में दर्शाई गई हैं, जो अत्यंत गंभीर एवं जांच का विषय है।समिति ने सवाल उठाया कि जब मंदिर का प्रबंधन एवं वित्तीय संचालन न्यास बोर्ड द्वारा गठित समिति के हाथों में था, तब इन पैसों का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया तथा उसका पूरा हिसाब अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।समिति ने कहा कि यदि न्यास बोर्ड पारदर्शिता एवं जवाबदेही की बात करता है, तो उसे सबसे पहले अपने द्वारा गठित समिति के कार्यकाल के दौरान हुए इन सभी वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच करवानी चाहिए।समिति ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर आज अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हीं लोगों एवं समिति को पूर्व में न्यास बोर्ड द्वारा मान्यता भी दी गई थी। ऐसे में बिना निष्पक्ष जांच के एकतरफा कार्रवाई करना दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है।समिति ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने भी अपने आदेश में यह स्पष्ट कहा था कि किसी भी कार्रवाई से पूर्व वैधानिक प्रक्रिया, प्राकृतिक न्याय एवं उचित सुनवाई अनिवार्य है। इसके बावजूद न्यास बोर्ड द्वारा मनमानी तरीके से नई अधिसूचना जारी करना कई गंभीर कानूनी प्रश्न खड़े करता है।समिति ने कहा कि भारत एक संविधान सर्वोच्च मानने वाला लोकतांत्रिक देश है तथा कोई भी बोर्ड, संस्था अथवा प्राधिकरण संविधान एवं न्यायालय से ऊपर नहीं हो सकता।समिति ने यह भी जानकारी दी कि झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की नवीन अधिसूचना एवं उससे संबंधित कार्रवाई को चुनौती देते हुए माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में W.P.(C) No. 5123/2026 दायर किया गया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक यदि किसी भी पक्ष द्वारा जबरन मंदिर का प्रभार लेने अथवा नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया गया, तो समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा उसका लोकतांत्रिक एवं पुरजोर विरोध किया जाएगा।समिति ने मीडिया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार एवं महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर मंदिर से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें तथा झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा जारी विवादित अधिसूचना को तत्काल रद्द करने हेतु आवश्यक कदम उठाएँ।

पत्रकार से जनप्रतिनिधि बने अरविंद गुप्ता का रांची प्रेस क्लब में सम्मान
Published / 2026-04-30 22:59:29
पत्रकार से जनप्रतिनिधि बने अरविंद गुप्ता का रांची प्रेस क्लब में सम्मान

पत्रकार से जनप्रतिनिधि बने अरविंद गुप्ता का रांची प्रेस क्लब में सम्मानटीम एबीएन, रांची। पत्रकारिता से जनसेवा की राह पर आगे बढ़ते हुए नगर निकाय चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बने आरजे अरविंद गुप्ता को रांची प्रेस क्लब में सम्मानित किया गया।क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, संयुक्त सचिव चंदन भट्टाचार्य सहित कार्यसमिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विजय गोप, अशोक गोप, पूर्व कोषाध्यक्ष जय शंकर, संतोष गुप्ता, अक्षय तिवारी, जेमिनी सरकार और सुपरवाइजर शिशुपाल समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रेस क्लब के सचिव अभिषेक सिन्हा ने कहा कि पत्रकार से जनप्रतिनिधि बनने के बाद जिम्मेदारियां और अपेक्षाएं दोनों बढ़ जाती हैं। उन्होंने आशा जताई कि अरविंद गुप्ता अपने अनुभव और संवेदनशीलता के साथ क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।सम्मान प्राप्त करने के बाद अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। प्रेस क्लब के कोर्पस फण्ड को नगर अध्यक्ष ने ग्यारह हजार रुपये का सहयोग दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने अरविंद गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी रांची प्रेस क्लब के सचिव अभिषेक सिन्हा ने दी।

गिरिडीह : कार-बस की टक्कर में शादी से लौट रहे दो की मौत
Published / 2026-04-30 19:35:18
गिरिडीह : कार-बस की टक्कर में शादी से लौट रहे दो की मौत

गिरिडीह : कार-बस की टक्कर में शादी से लौट रहे दो की मौतशादी से लौट रहे परिवार के साथ भयानक हादसा,कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकारएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में गुरुवार सुबह एक कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना धनवार थाने के अंतर्गत लाल बाजार इलाके में हुई। धनवार थाने के प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया, एक कार की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के समय कार में सवार सभी सात लोग शादी के समारोह से लौट रहे थे।कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान बंगाली हादी (70) और कुमकुम कुमारी (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

पलामू : सड़क हादसे में सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की मौत
Published / 2026-04-30 19:32:55
पलामू : सड़क हादसे में सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की मौत

पलामू : सड़क हादसे में सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की मौतभीषण सड़क हादसे में सांसद प्रतिनिधि के बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहरामएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच शनिवार को भीषण टक्कर हो गयी, जिससे बुलेट सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान जिले पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के रूप में हुई है।हाईवे से नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। हादसे में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में गिर गयी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। पांडू थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। स्कॉर्पियो पड़वा की ओर से जबकि बुलेट मेदिनीनगर की तरफ से आ रहा था। इसी क्रम में स्कॉर्पियो और बुलेट की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें बुलेट सवार आकाश पांडे की मौके पर मौत हो गयी। दो लोग जख्मी हुए हैं उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल इधर, घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी  के कई नेता एवं कार्यकर्ता एमएमसीएच पहुंच गये हैं और घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पोस्टमाटर्म के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंपी जायेगी।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनायी गयी श्री नरसिंह जयंती
Published / 2026-04-30 19:27:31
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनायी गयी श्री नरसिंह जयंती

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनायी गयी श्री नरसिंह जयंतीटीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा श्री नरसिंह जयंती का पावन उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री नरसिंह देव का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:कालीन पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान श्री नरसिंह देव की विशेष पूजा की गयी। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के चौथे अवतार श्री नरसिंह देव का स्मरण करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार, जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करायी। उन्होंने भगवान श्री नरसिंह जी की पावन कथा का श्रवण कराया, जिसमें भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान द्वारा धर्म की रक्षा हेतु प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का संहार करने की महिमा का वर्णन किया गया। अरविंद पांडे द्वारा भगवान को विधिवत भोग भी अर्पित किया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूल, फल एवं नैवेद्य अर्पित कर मंगल कामनाएं कीं। इसके पश्चात सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। घंटियों की ध्वनि और नरसिंह भगवान की जय के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। कार्यक्रम का एक अन्य विशेष आकर्षण श्री राधा रानी का अलौकिक एवं आकर्षक श्रृंगार रहा। उन्हें सुंदर पोशाक एवं जड़ित आभूषणों से सुसज्जित किया गया, जिससे मंदिर की दिव्यता और भव्यता और बढ़ गयी। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से श्री राधा रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच वेजिटेबल खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने श्री नरसिंह जयंती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य, धर्म और भक्ति की विजय का प्रतीक है। भगवान नरसिंह ने यह संदेश दिया कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा, तब-तब ईश्वर धर्म की रक्षा हेतु अवतरित होंगे। यह दिवस भक्त प्रह्लाद जैसी अटूट श्रद्धा और विश्वास की प्रेरणा देता है। संजय सर्राफ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

आड्रे हाउस में लगेगा 1 मई से 3 मई तक तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला
Published / 2026-04-30 19:21:07
आड्रे हाउस में लगेगा 1 मई से 3 मई तक तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला

आड्रे हाउस में लगेगा 1 मई से 3 मई तक तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला तीन दिवसीय महोत्सव में प्रात: 9 से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश नि:शुल्क125 स्टॉलधारकों को  स्टॉल निशुल्क दिया जा रहा हैतीन दिनों तक आड्रे हाउस में स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति, मोटे अनाज से बने व्यंजन सहित झारखंड की कलाकृति का दिखेगा संगमटीम एबीएन, रांची। सांस्कृतिक विविधता में भी एकता ही हमारी पहचान है यह पहचान सदैव जीवंत रहे, इस हेतू पीएम नरेंद्र मोदी का भी मार्गदर्शन और चिंतन रहता है। उनकी प्रेरणा से ही वंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पर  रांची में कला, संस्कृति और स्वदेशी के संगम के रूप में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला  2026 का आयोजन किया गया है।यह महोत्सव भारत की विविधता, परंपरा और लोक कला का अद्भुत उत्सव बनने जा रहा है। यह हर रांचीवासी के लिए भारत की संस्कृति आत्मा से जुड़ने का अवसर है जहां हर रंग, हर ताल और हर परंपरा एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक दिखायेगी। दिनांक 1 से 3 मई 2026 तक आड्रे हाउस में सुबह 9 से रात्रि के 10 बजे तक यह महोत्सव आयोजित है। सुबह 9 से शाम के 6 बजे तक विभिन्न स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी।शाम 6 बजे से देश भर के कलाकार विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। सभी प्रस्तुतियां आड्रे हाउस में अलग-अलग तीन मंचों पर होगी। स्वदेशी मेला सुबह के 9 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा इस मेल में 125 स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराये गये हैं, जो पूर्णत स्वदेशी को समर्पित है। मेला में हस्तशिल्प, पारंपरिक भोजन, हाथों सबने खिलौने, स्वदेशी उत्पाद, सोहराय पेंटिंग जैसी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य है। विशेष रूप से श्री अन्न यानी मोटे अनाज से बने व्यंजन और उनके उत्पादों को भी प्रोत्साहित किया जायेगा। मोटे अनाज से बने चॉकलेट, केक, बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ आकर्षण के केंद्र होंगे। इस महोत्सव में आॅपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों के द्वारा बनायी गयी पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगायी जायेगी। बच्चों ने आॅपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारने का काम किया है। उन बच्चों को भी इससे प्रोत्साहन मिलेगा और आॅपरेशन सिंदूर में हमारे सैन्य बलों को आम जनता करीब से देख सकेगी। दिनांक 1 मई 2026 को 11 बजे स्वदेशी मेला का शुभारंभ होगा। शाम 5 बजे आड्रे हाउस में महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुध सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।2 मई को होने वाले संस्कृत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में केंद्रीय कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थित रहेगी। 3 मई की प्रस्तुतियों में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की गरिमायि उपस्थित रहेगी। इन सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क है।उपरोक्त महोत्सव की जानकारी देते हुए आज प्रेस को संबोधित करते हुए संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कही। उन्होंने राज्य की सभी जनता से आग्रह किया है तीन दिवसीय सांसद संस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में पधार कर झारखंड की स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और झारखंड के खानपान सहित प्रतिभान बच्चों को अवश्य प्रोत्साहित करें।प्रमुख प्रस्तुतियां दिनांक 1 मई 2026 : शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक गरबा, गुजरात एस एन ए भारत सरकार, डालखाई, उड़ीसा लोक नृत्य सांस्कृतिक कला केंद्र कोलकाता, वंदे मातरम, झूमर, पद्मश्री मुकुंद नायक, पाईका व अन्य लोक नृत्य, कत्थक धरित्री कला केंद्र।2 मई 2026 : सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक नाद आराधना एस एन ए  छओ, पाईका, झारखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शास्त्रीय प्रस्तुतियां, वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुतियां लघु नाटिका।दिनांक 3 मई 2026 : शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक लघु नाटिका उलगुलान, गनदीया संस्कृति केंद्र कोलकाता बिहू असम एस एन ए भारत सरकार पाईका, जनजातीय लोक नृत्य, अश्वनी की प्रस्तुति।प्रेस को मुख्य रूप से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता में अजय मारू, अजय मलकानी, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत, पूनम आनंद, रमेंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (संटी), नीतू सिंह, आनंद, संजीव साहू, नयन मयूर परमार, आनंद कुंवर, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, रवि कुमार वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप रवि, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, गौरव मित्तल, राजू रजक सहित काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

झारखंड : कई जिलों में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज
Published / 2026-04-29 21:06:26
झारखंड : कई जिलों में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

झारखंड : कई जिलों में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाजझारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हालटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।सुबह होते ही रांची में इसका असर देखने को मिला, जहां बादल छाये रहे, तेज हवा चली और सुबह 7 से 8 बजे के बीच कई इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मध्य झारखंड के जिलों-बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद-में आज मौसम बदला हुआ रहेगा। दक्षिणी इलाकों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों-पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार-में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का येलो अलर्टमौसम केंद्र, रांची ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि अन्य इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यह रुख जारी रहेगा। 29 अप्रैल से 1 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं 2 और 3 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आयेगी और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,326