अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में गंगा दशहरा पर्व को लेकर रविवार को बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक अहम बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सचिन कुमार साहू ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गंगा दशहरा कार्यक्रम के लिए अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अशोक कसकर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विजय खत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 11 सदस्यों की एक संयोजक समिति का गठन भी किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि 26 मई 2026, दिन मंगलवार को संध्या 7 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। आयोजकों ने सभी माताओं, बहनों एवं राम भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।मौके पर उपस्थित अनिल कुमार गुप्ता, अशोक कसकर, विजय खत्री, उमेश प्रसाद, सचिन कुमार साहू, संजू अग्रवाल, चंदन गोप, पूजा अग्रवाल, भावना मित्तल, कुमारी अंतरा, शशि प्रकाश तिवारी, आर्यन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
इंटक यूनियन के स्थापना दिवस पर आलोक साहू ने इंटक के सभी मजदूर साथियों को दिया बधाई एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के लोहरदगा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लोहरदगा सहित देश के सभी इंटक के मजदूर साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री साहू ने कहा कि 3 मई 1947 को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना हुई थी, जिसे महात्मा गांधी का आशीर्वाद प्राप्त था और जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और गुलजारीलाल नंदा सहित अनेक राष्ट्रीय नेताओं ने इसे आकार दिया था। श्री साहू ने कहा कि भारत की मिट्टी में निहित इंटक का निर्माण लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय, गरिमा और शांतिपूर्ण प्रगति के गांधीवादी सिद्धांतों पर किया गया है। इंटक यूनियन देश की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन है।देश के करोड़ों मजदूर इंटक के सदस्य है। 79 वर्षों में इंटक ने स्वतंत्र भारत में श्रम कानून को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभायी है। न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे, सुरक्षा मानकों को लागू करवाया। संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया। मजदूरों को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और सरकारी त्रिपक्षीय बैठकों में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व दिलवाया। हाल के वर्षों में इंटक ने उन श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का विरोध किया जो श्रमिक अधिकारों को कमजोर करते हैं। इंटक हमेशा मजदूरों के हित के लिए काम किया है। लोहरदगा सहित पूरे देश में इंटक यूनियन काफी सशक्त है। राष्ट्रीय विकास में इंटक यूनियन का बहुत बड़ा योगदान है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के गठन में शामिल किये जाने पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह निर्णय संगठन की मजबूती, आपसी विश्वास और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति नेतृत्व की सकारात्मक सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। धीरज प्रसाद साहू ने अपने बयान में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक मजबूती के लिए जानी जाती रही है, और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कमेटी राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, रणनीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड जैसे राज्य में, जहां सामाजिक और राजनीतिक विविधता है, वहां पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। इस कमेटी के माध्यम से पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेगी और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, संघर्ष और जनसेवा से भरा हुआ है। ऐसे में पार्टी के प्रति उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायेंगे। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीतिक चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे में संगठनात्मक एकता और मजबूत रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य के रूप में वे राज्य की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पार्टी हित में निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नयी दिशा देने का प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का पुन: आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करेंगे तथा झारखंड में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
रक्तदान के सच्चे नायक निकले बृजेश शर्मा, 36वीं बार रक्त देकर बचायी मरीज की जान बना चर्चा का विषय एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा फिर से एक बार चर्चा में है। क्योंकि भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा लोगों तथा समाज के लिए उम्मीद की नयी किरण जगाते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 36वीं बार रक्तदान कर एक मरीज की जान बचायी है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यह उनके भीतर बसे मानव सेवा के जज्बे और समर्पण की कहानी बयां कर है। आज के समय में जब लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में किसी अजनबी की मदद के लिए आगे आना वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है। बता दें कि शनिवार रात्रि के समय जब अधिकतर लोग आराम कर रहे थे, उस वक्त सचिन साहू को एक फोन कॉल आया। जिसमें जल्द रक्त की मांग की गयी। उस वक्त सचिन ने बिना कुछ सोचे समझे भाजपा के सक्रिय सदस्य बृजेश शर्मा को फोन कर बताया। जैसे ही बृजेश को पता चला, वह बिना संकोच किया भाजपा के सक्रिय सदस्य अशोक कासकर को ले अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और एक मरीज की जान बचायी। जिसकी आज शहर भर में चर्चा है। यह नेक कार्य दर्शाता है कि उनके लिए मानवता और सेवा सबसे पहले है। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उनका यह कार्य सिर्फ एक व्यक्ति की मदद तक सीमित नहीं है,बल्कि यह पूरे समाज को यह संदेश देता है कि रक्तदान एक महान दान है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है। बृजेश शर्मा का योगदान निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होगा।
टीम एबीएन, रांची। रांची के कृष्णा नगर, पुंदाग थाना के पीछे फॉरेस्ट रोड स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मार्ग के पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीफल फोड़कर किया। मौके पर क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मंदिर मार्ग का निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण आवश्यकता थी। इस सड़क के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंदिर मार्ग का निर्माण होने से आसपास के क्षेत्र का आवागमन भी सुगम होगा। यह जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने देते हुए कहा कि इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ,सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, संजय सर्राफ, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विशाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक श्री नवीन जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर मार्ग के निर्माण से श्रद्धालुओं, आश्रम के निराश्रितजनों, बुजुर्गों एवं स्थानीय लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने विधायक को जनहित के इस कार्य हेतु धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल जनसेवा जीवन की कामना की। शिलान्यास समारोह सौहार्द, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
टीम एबीएन, रांची। डा संत शिरोमणी स्वामी सदानंद महाराज जी के सान्निध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची मे 264 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मौके पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा लगायी गयी। महाप्रसाद मे मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, जलजीरा शर्बत, सत्तू पानी का वितरण महिला समिति की आशा सिंह, आशा मिश्रा और नंदरानी पाठक के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने प्रभु श्याम एवं राधा कृष्ण पर आधारित मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 400 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, अंजनी अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल,पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
राजगंज धावाचिता में दिनदहाड़े चल रहा वैध कोयला कारोबारएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के राजगंज क्षेत्र अंतर्गत धावाचिता में अवैध कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। महतो धर्मकांटा और मछली गोदाम के पीछे संचालित हो रहे इस कथित अवैध कोयला डिपो में दिनदहाड़े तस्करी का खेल बेखौफ तरीके से जारी है। जानकारी के अनुसार, यहां खुलेआम ट्रकों में कोयले की लोडिंग की जा रही है, जबकि अंदर पेलोडर और जेसीबी मशीनों से लगातार कोयले का उठाव हो रहा है। मौके पर कई संदिग्ध वाहनों की मौजूदगी इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाती है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और झरिया विधायक को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि यह अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है जिससे धनबाद एसएसपी और थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। इस अवैध कोयला कारोबार में बीसीसीएल ओर सीआईएसफ की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।स्थानीय लोगों में इस अवैध गतिविधि को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि बीसीसीएल और सरकार को भारी राजस्व नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुभारंभ3 मई तक सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का उत्सव आड्रे हाउस मेंप्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक सभी लोगो के लिए प्रवेश नि:शुल्कवंदे मातरम के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहा है कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुभारंभ 1 मई, शुक्रवार को हुआ। प्रात: 11 स्वदेशी मेले का विधिवत पूजन व नारियल फोड़कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुभारंभ किया। मौके पर मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, पुर्व सांसद अजय मारू आदि मौजूद थे।मेले में 125 स्टॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये हैं, जो पूर्णत: स्वदेशी को समर्पित है। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, पहचान, विविधता, परंपरा, लोक कला साथ ही यहां के लोक नृत्य संगीत को एक ही छत के नीचे कला संस्कृति के माध्यम से उनका संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का वृहद अलौकिक, सुंदर कार्य सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के माध्यम से किया गया है, जो हमारे स्वदेशी कला संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी है।मेले के प्रथम व दूसरे दिन हजारों लोगों ने स्वदेशी मेला का भ्रमण किया। मेले में महिलाओं के द्वारा निर्मित पापड़, खजला, बड़ी, मंगोड़ी, विभिन्न प्रकार के अचार, ब्लैक राइस, रेड राइस, एनर्जी चॉकलेट मडुवा के लड्डू, रागी की कुकीज, चॉकलेट सहित कई और उत्पाद मिल रहा है। इसके अलावा हर्बल मसाला, घरेलू दवा, मेटल की तस्वीर, जूट बैग, ऊन से बने हैंडमेड फ्लावर, लिपिन आर्ट, ब्लू कार्ड पेंटिंग की तस्वीर आदि भी विक्रय के लिए सही मूल्य पर रखी गयी है। स्वदेशी मेला में श्री अन्न आहार कुटीर जहां झारखंड के पारंपरिक वयन्जनो का भी जायका लिया जा सकता है। साथ ही पारंपरिक मोटे अनाज से बने व्यंजन और उनके उत्पादों की बिक्री हुई। मोटे अनाज से बने मड़वा समोसा, मड़वा चोप, निमकी, भुजिया चॉकलेट, बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ लोगों ने मेला में चखा और उसका आनंद उठाते हुए खरीदारी की। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुडी के कटॉउत सेटअप पर लोगों ने खूब तस्वीर खिंचवायी।आड्रे हाउस में ही लगायी गयी प्रदर्शनीआॅपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों के द्वारा बनायी गयी पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगायी गयी। बच्चों ने आॅपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें राधा कृष्ण लीला, आसाम फॉग डांस, संबलपुरी डांस, गुजराती डांस समेत अन्य प्रकार की प्रस्तुति दी गयी।संध्या 7 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदित्य साहू, राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलको, उपमहापौर नीरज कुमार, पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू ने सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया। मौके पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन व स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री ने अपने सकारात्मक विचारों के संग कहा हमारे बीच कई समाज, कई वर्ग, उनके बीच खूबियां संग पहचान हमारे देश की संस्कृति का मजबूत स्तंभ है। देश मे हम जिन चीजों का उत्पाद करते हैं। ऐसे उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले।देश के इतिहास के पन्नो में महात्मा गांधी ने विदेशी संस्कृति को छोड़कर खादी को अपनाया। आज अलग अलग जगहों पर स्वदेशी को मजबूती के साथ देखा जा रहा है।महानगर सहित छोटे शहरों में भी स्वदेशी को प्राथमिकता दी जा रही है। जिस पर हमें ओर कार्य करने की आवश्यकता है। इस बीच उन्होंने कर्यक्रम में उपस्तिथ मुकुल नायक जी की भी चर्चा की मुख्यमंत्री ने महोत्सव के बेहतर प्रयास के लिए संजय सेठ को भी धन्यबाद दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के सफल आयोजन के लिए सांसद महोदय को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सभी आयोजको को बधाई दी।उन्होंने कहा यह सिर्फ आयोजन ही नही स्वदेशी चेतना एवं जीवन का प्रतीक है। यहां की संस्कृति यहां के लोकनृत्य एक कला ही नही बल्कि हमारी धरोहर है। हमारे कारीगरों के हाथों में संस्कार सहित संवेदना निहित है। हमे स्थानीय उत्पादों एवम कारीगरों के ऊपर ध्यान देकर लोकल फॉर बोकल के कार्य को ओर मजबूत करना होगा। स्थानीय उत्पादों को सम्मान देना है जो आपकी कला हमारी संस्कृति की आत्मा है।इसके पूर्व राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश ने भी संबोधन के माध्यम से आयोजन के लिए बधाई, शुभकामनाएं दी।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर सहित सभी प्रबुद्धजनों सहित बाहर से आये कलाकारों सहित स्कुल के बच्चों को महोत्सव स्वदेशी मेला आयोजन में शामिल होने के लिए बहुत बहुत साधुवाद दिया। अतिथियों ने स्वदेशी मेले के स्टॉल का भ्रमण किया। सायं 8 बजे से धरत्रि कला केंद्र के द्वारा प्रस्तुति दी गयी। राजकोट से पधारे विश्वप्रसिद्ध 15 लोगों की टीम ने गरबा की नृत्य प्रस्तुति से मन मोह लिया। साथ ही उड़ीसा के डालखाई नृत्य, वंदे मातरम की प्रस्तुति, झूमर नृत्य, पद्म श्री मुकुंद नायक की उपस्थिति मे, साथ ही पाईका नृत्य, कत्थक नृत्य सहित झारखंडी लोकगीतों के नृत्य से सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में लोगों ने आनंद उठाया। कुंज कला के साथी द्वारा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी गयी।आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, अजय मारू, अजय मलकानी, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत, पूनम आनंद, रविंद्र कुमार, शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, बलराम, कमलजीत सिंह, नीतू सिंह, संजीव साहू, विजय यादव, आनंद, नयन मयूर परमार, ललन श्रीवास्तव, रवि वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप रवि, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, गौरव मित्तल, राजू रजक, राजीव सहाय, अमित चौधरी, राहुल सिन्हा चंकी, एचडी सिंह, सतीश सिन्हा, शंकर पाठक, रतन अग्रवाल सहित काफी संख्या में लगे हैं।2 मई को प्रात: 9 से रात्रि 10 बजे तक आड्रे हाउस में स्वदेशी मेला में लोगों ने सांस्कृतिक आयोजन के संग श्री अन्न आहार कुटीर में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। साथ ही यहां से बने उत्पादों सहित मोटे अनाज रागी, ज्वार, बाजरा, मड़वा से बनी चीजों की खरीदारी की। प्रात: 10 बजे से डीएवी हेहल, गांधी नगर सहित कई अन्य स्कूल के बच्चों ने ओम नम: शिवाय से प्रारंभ कई नाट्य नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी। लोगों ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।2 तारीख को सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक उभरते कलाकारों ने हजारों बच्चों की उपस्थिति एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने बॉम्बे से नाथ आराधना, सरायकेला, कलकत्ता, आसाम की टीम ने एसएनए, छउ नृत्य, पाइका, शास्त्रीय प्रस्तुतियां, वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुतियां, लघु नाटिका सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रखी गयी।सायं 6 बजे संगीत नाट्य एकेडमी की चेयर परशन प्रमुख संध्या पुरेचा कार्यक्रम में शामिल हुई। उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। इसी के साथ सांस्कृतिक मंच पर राकेश सिन्हा, पूर्व राज्य सभा सांसद, सुनील वर्णवाल सीओ आयुष्मान भारत सरकार, अमित कुमार प्रदेश मंत्री भाजपा का भी अभिनंदन किया।3 मई को प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेले में नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। इसी के साथ कल संसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला के समापन समारोह में देश के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागतटीम एबीएन, रांची। शनिवार को दोपहर 2:20 बजे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट से आगमन पर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत अभिनंदन किया। विदित हो कि बसंत मित्तल के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बार रांची आगमन हुआ एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज एवं हरियाणा संघ के सहसचिव प्रमोद सारस्वत ने जोरदार स्वागत किया, जिसमें अंग वस्त्र, रजनीगंधा गजरे की माला, गेंदा फूलों की माला, पुष्प गुच्छ एवं राजस्थानी पगड़ी पहना कर नागरिक अभिनंदन किया।ज्ञातव्य हो कि सन 1975 में स्थापित 1975 से 1981 तक किशन मोदी, 1981 से 1999 तक बनारसी दास गुप्त, 1999 से 2000 तक विजय किशन चौधरी, 2001 से 2009 तक प्रदीप मित्तल, 2010 से 2017 तक सुरेन्द्र गुप्ता, 2017 से 2026 तक गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।झारखंड की राजधानी रांची से निकल कर बसंत मित्तल ने यह उपलब्धि हासिल की है।मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, अजय मारू, पुनीत पोद्दार एवं प्रदीप राजगढ़िया, मनोज बजाज ने जीत की विशेष बधाई दी है। मौके पर मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम अग्रवाल, अमित सारस्वत, सिद्धार्थ मित्तल, रजत आनंद कुमार, शिल्पी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, ऋतु मित्तल, वंशिका मित्तल, नीरव कुपावत, प्रभाकर अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, प्रेम मित्तल, रतन नारनौलिया, काशी अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, दीपक पारिक, रवि शर्मा, संजय सर्राफ सहित अनेक गणमाण्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.