पश्चिम बंगाल में मुस्लिम तुष्टीकरण का उत्तर है हिंदुत्व का प्रचंड विजय : डॉ बीरेंद्र साहूटीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने पश्चिम बंगाल के चुनाव पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा सत्ता परिवर्तन के साथ देश के अंदर हिंदुत्व विचारधारा का पुनरप्रतिष्ठापन का यह संकेत है। मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अब देश के अंदर नहीं चलेगा। पश्चिम बंगाल का प्रचंड विजय तुष्टीकरण का हीं उत्तर है। बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों के सहारे सत्ता में आने का सुख का अंत हुआ है।
टीम एबीएन, रांची। हरियाणा संघ के सह सचिव प्रमोद सारस्वत ने प.बंगाल के इतिहास में आज बंगाल के सनातन को आजादी मिली है। 4 मई, ममता दीदी गयी के नारे को चरितार्थ किया हैं।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते यह अद्भुत, अकल्पनीय एवं अविस्मरणीय जीत प.बंगाल की जनता ने इस चुनाव में तानाशाही शासन के विरुद्ध वोट की चोट से जनादेश दिया है। देश एवं सनातनियों के मशीहा दूरदर्शी, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता को ऐतिहासिक जीत की दिलायी है। बंगाल के सभी वोटरों को इस ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बसंत कुमार मित्तल के निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धा, उत्साह और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं सचिव मनोज चौधरी ने बसंत कुमार मित्तल को अंग वस्त्र ओढ़ाकर, श्री राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मोतियों की मालापहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बसंत मित्तल की सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मित्तल जी का यह चयन न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।अपने संबोधन में बसंत कुमार मित्तल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जीत है। उन्होंने समाज के उत्थान, एकता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष धनबाद के कृष्णा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं राकेश हेलिवाल, को पुजारी अरविंद पांडे ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर-ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय सर्राफ आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
महापंचायत गठन व मारवाड़ी छात्रावास निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित मारवाड़ी भवन के प्रांतीय कार्यालय में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्य समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिये गये। सभी प्रांतीय उपाध्यक्षों को झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। साथ ही नयी शाखाओं के गठन एवं व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हो सके। सम्मेलन द्वारा एक नए ट्रस्ट के गठन का भी निर्णय लिया गया, जिसका नाम संपत्ति संरक्षण मंडल रखा गया है। इस ट्रस्ट का उद्देश्य संगठन की संपत्तियों का संरक्षण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा। बैठक में एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महापंचायत का गठन किया गया, जिसके संयोजक पूर्व सांसद महेश पोद्दार को बनाया गया। इसके सदस्य के रूप में देवघर से अशोक डालमिया, चाकुलिया से दुर्गा दत्त लोधा, धनबाद से चंद्रशेखर अग्रवाल, जमशेदपुर से दीपक भलोटिया, कोडरमा से राम रतन महर्षि एवं गिरिडीह से श्रवण केडिया को शामिल किया गया संगठनात्मक विस्तार के क्रम में धनबाद प्रमंडल के लिए मोहन अग्रवाल को नया उपाध्यक्ष तथा दीपक रूईया को मंत्री नियुक्त किया गया।इसके अतिरिक्त अनुशासन समिति का गठन करते हुए कृष्णा अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया, ताकि संगठन में अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में रांची में एक मारवाड़ी छात्रावास के निर्माण का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसे सम्मेलन द्वारा संचालित किया जायेगा। यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दशार्ती है।संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत सभी विभागीय समितियों को भंग कर दिया गया है, जबकि आवश्यकता के अनुसार कुछ समितियों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इस कदम का उद्देश्य कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना है। इसके साथ ही आगामी 17 से 19 मई तक जमशेदपुर में आयोजित होने वाले भव्य राजस्थान महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन सहित कमल कुमार केडिया, राजेंद्र कुमार केडिया, पवन कुमार पोद्दार, मनोज कुमार चौधरी, पवन शर्मा, सज्जन पाड़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशल कुमार राजगढ़िया, सुभाष पटवारी, निर्मल बुधिया, विजय कुमार खोवाल, कृष्णा अग्रवाल, प्रीतम गाड़िया, राजेश अग्रवाल, राकेश हेलिवाल, रामरतन महर्षि, नेहा पटवारी, रिंकू अग्रवाल, अरुण भरतिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने प.बंगाल के इतिहास में आज सनातन को आजादी मिली है। 4 मई, ममता दीदी गई के नारे को चरितार्थ किया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते यह अद्भुत, अकल्पनीय एवं अविस्मरणीय जीत प.बंगाल की जनता ने तानाशाही शासन के विरुद्ध वोट की चोट से जनादेश दिया है। देश एवं सनातनियों के मशीहिया, दूरदर्शी, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने झालमुड़ी से दीदी को झाल झाल कर दिया है। देश एवं बंगाल की जनता को ऐतिहासिक जीत की बधाई...।
टीम एबीएन, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार सोशल ने मीडिया हेमंत सोरेन, धनबाद उपायुक्त, धनबाद जिला प्रशासन, विधायक रागिनी सिंह को लिखा कि धनबाद बीसीसीएल के पीबी एरिया 7 के गोपालीचक स्थिति संचालित एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्य स्थल पर हाइवा के चपेट मे आने से सिंह नेचुरल आउटसोसिंग कर्मी रामस्वरूप नोनिया उम्र करीब 50 वर्ष की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई।मृतक गोधर 4 नंबर का रहने वाला था। रत्नेश कुमार ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के कारण इतना बड़ा घटना घटी है जिससे कर्मी की मौत हो गई रत्नेश कुमार ने ये भी मांग कि है कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं नौकरी दिलाने में सहयोग करने की कृपा करें।इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उन्हें शांति प्रदान करने के साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। ईटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी चौक के पास एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस घटना में कार सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार शाम करीब सात बजे चौपारण-ईटखोरी सड़क पर परसौनी चौक के पास ईटखोरी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पासवान (19) और अभिषेक पासवान (22) के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी हजारीबाग जिले के चौपारण पुलिस थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के निवासी थे। ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया, तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों चचेरे भाई थे और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज एक सप्ताह के लिए हैदराबाद, गंगटोक एवं सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुए। कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय के लोकसभा स्थायी समिति का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम है।सांसद सुखदेव भगत के साथ अनेक सांसद जो इस समिति के सदस्य हैं वह भी शामिल होंगे। इन तीनों राज्यों में सांसद शैक्षणिक भ्रमण के तहत अध्ययन कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक कल शाम बक्शी डीपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि हाईकोर्ट में जो केस रोड परमिट को लेकर दर्ज है उसमें काउंटर एफिडेविट करना है कि सरकार को कहा जायेगा कि आप रोड परमिट नहीं दे रहे हैं तो फाइल लेना बंद करें।जब तक कि केस का फैसला नहीं हो जाता है और दूसरी ओर हेसल अनलोडिंग स्टेशन में प्रतिदिन आ रही परेशानियों को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि हिंडाल्को और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा जायेगा कि हम लोगों का ट्रक सुचारू रूप से चले। इसकी व्यवस्था की जाये, हम लोगों को ट्रिप नहीं मिल रहा जिसके कारण हम लोग को नुकसान हो रहा है और हेसल की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जायेगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी माइंस में इस महीने एसोसिएशन की टीम के द्वारा दौरा किया जायेगा एवं आ रही परेशानियों का समाधान हेतु प्रयास किया जायेगा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी कोषाध्यक्ष अभय सिंह उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी मोहम्मद इम्तियाज बबलू, मनीष सिंह, शंकर प्रजापति महेंद्र प्रसाद साहू, सहसचिव बरज सिंह, मनोज साहू, सुमित विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनूप कुमार भारती, संदेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा प्रदीप कुमार कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू उमा चरण, मोती सिंह संतोष साहू बिट्टू विश्वकर्मा पवन सिंह अनिल उरांव बंटू साहू, गजाधर महतो मोहम्मद मजीद अंसारी मोहम्मद गुड्डू पूनम महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.