Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
बोकारो : गैस टैंकर में आग के बाद ब्लास्टिंग के डर से भागे लोग
Published / 2026-05-07 17:43:45
बोकारो : गैस टैंकर में आग के बाद ब्लास्टिंग के डर से भागे लोग

झारखंड: बोकारो में पुल के बीचों-बीच गैस टैंकर में लगी आग, ब्लास्ट के डर से भागे लोग एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड के बोकारो में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गवाई पुल के बीचों-बीच गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गयी। इसकी वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि 16 चक्का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गयी। कुछ ही देर में आग की लपटें काफी तेज हो गयी और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। ब्लास्ट होने के डर से लोग भाग निकले।   फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गये। सुरक्षा को देखते हुए एनएच-32 पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी, जिससे सड़क पर लंबी कतार लग गयी। पुलिस ने एहतियातन गवाई पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ही लोगों और वाहनों को रोक दिया है, जिससे कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो। टैंकर लीक होने से गैस निकल गयी स्थानीय लोगों में सबसे ज्यादा डर इस बात को लेकर बना हुआ है कि अगर गैस टैंकर में ब्लास्ट हो जाता, तो गवाई पुल सहित आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद टैंकर से गैस लीक होकर काफी हद तक निकल गयी, जिससे बड़े विस्फोट की आशंका कुछ कम हुई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक गैस टैंकर में लगी आग बुझी नहीं है।

धनबाद : लोयाबाद में कचरा डंपिंग और प्लास्टिक जलाने से बढ़ा प्रदूषण
Published / 2026-05-07 17:42:40
धनबाद : लोयाबाद में कचरा डंपिंग और प्लास्टिक जलाने से बढ़ा प्रदूषण

पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर लोयाबाद में कचरा डंपिंग पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने लिखा कि लोयाबाद क्षेत्र में रेंमकी कंपनी द्वारा कथित रूप से अवैध ढंग से नगर निगम का कचरा डंपिंग किये जाने और प्लास्टिक जलाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।लोयाबाद वार्ड संख्या 8 के एकड़ा-बासुदेवपुर कोलियरी स्थित जंगलों में पूरे धनबाद जिले का कचरा गिराये जाने से भरी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है और नगर निगम के ठेकेदार द्वारा सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग निष्पादित करने के बजाय एक साथ जंगल क्षेत्र में फेंका जा रहा है। इतना ही नहीं, कचरे में मौजूद प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों में खुलेआम आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं और दुर्गंध फैल रही है। इसके कारण लोयाबाद की आम जनता प्रदूषण की चपेट में आ रही है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है ओर कचरे के उचित रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया भी नहीं अपनाई जा रही है।ठेकेदार द्वारा उपयोगी सामानों को अलग कर बेच भी दिया जाता है और बाकी बचे कचरे व प्लास्टिक को जला दिया जाता है। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जंगलों में रहने वाले जीव-जंतु और पक्षियों के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। लगातार कचरा डंपिंग के कारण हजारों हरे पेड़ कचरे से ढंकते जा रहे हैं, जिससे पूरे लोयाबाद क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है।  लोगों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी धनबाद मेयर संजीव सिंह को दी जा चुकी है, और मैने कितना शिकायत भी किया लेकिन इसके बावजूद कचरा डंपिंग और प्लास्टिक जलाने का काम जारी है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगायी गयी, तो आंदोलन कर अवैध कचरा डंपिंग को बंद कराया जायेगा। इसलिए आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे।

तमाड़ : तेज रफ्तार ले डूबी दो जिंदगी...
Published / 2026-05-07 17:36:38
तमाड़ : तेज रफ्तार ले डूबी दो जिंदगी...

जेगो तालाब में समायी कार, शादी से लौट रहे दो लोगों की मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, तमाड़/ रांची। थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी। यह घटना चालाडी गांव के पास घटी जब एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा। कार का संतुलन बिगड़ने से हुई घटना कार सवार समेत सभी लोग रामगढ़ जिले के बरलंगा ओपी क्षेत्र के रहने वाले थे और एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। लौटने के दौरान चालाडी गांव के समीप अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे तालाब में जा गिरा। कार में मौजूद एक व्यक्ति ने तैरकर जान बचायी हादसे के बाद कार तेजी से पानी में डूबने लगी। कार में मौजूद शुभम गुप्ता किसी तरह बाहर निकल आया। उसने स्थानीय लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने तालाब में फंसे लोगों को बाहर निकाला सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 42 वर्षीय करमजीत और 40 वर्षीय रिंकी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि कार सवार लोग नशे की हालत में हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड शामिल करें पीएम : आलोक साहू
Published / 2026-05-06 20:50:29
जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड शामिल करें पीएम : आलोक साहू

सांसद सुखदेव भगत लोक सभा एवं विधानसभा में पुरजोर ढंग से जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड़ शामिल करने की मांग को उठाया था एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा इंटक अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी सरना धर्म के मानने वाले लगभग 80 लाख या इससे ज्यादा लोग हैं। आदिवासियों की प्राकृतिक, धार्मिक पहचान, आस्था पूजा पद्धति और विशिष्ट रीति रिवाज के संरक्षण के लिए 2027 में होने वाले जनगणना में सरना धर्म कोड़ शामिल करने की मांग की। श्री साहू ने कहा कि सरना धर्म के मानने वाले आदिवासी वर्षों से जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड़ शामिल करने की मांग करते आये हैं। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत जब विधायक थे तो उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रश्न काल में इस मामला को जोरदार ढंग से उठाया था। श्री भगत 1 फरवरी 2021 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय में रजिस्ट्रार जनरल जनगणना आयुक्त डॉ विवेक जोशी से मिलकर होने वाले जनगणना कॉलम में आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड़ अंकित करने की मांग की थी। सांसद सुखदेव भगत सांसद बनने के बाद उनका पहला प्रश्न संसद में जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड़ शामिल करने की मांग को पुरजोर ढंग से उठाया था। कांग्रेस पार्टी का चुनावी मेनिफेस्टो में सरना धर्म कोड़ देने की मांग को शामिल किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा था कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो आदिवासियों के लिए जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड़ को शामिल करेंगे। विदित हो कि पिछले 2011 जनगणना  में अन्य  कॉलम था जिसमें सरना धर्म के लोग अपनी धार्मिक पहचान को अंकित कराया था लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने अन्य कॉलम को बंद कर दिया है।

अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी
Published / 2026-05-06 18:47:45
अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा : प्रो० शशोधर महतो टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी है। शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 1 मई से लोक भवन के समक्ष शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनरत शिक्षकों को समर्थन देने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की। श्री महतो ने कहा कि अंशकालिक शिक्षक पिछले 10 वर्षों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट, यहां तक कि कई बार 100 प्रतिशत रहा है। इसके बावजूद एक दशक बीत जाने के बाद भी शिक्षकों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शोषणकारी है। न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप आंदोलनरत शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय द्वारा दिवाकालीन पहाड़िया आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर अंशकालिक शिक्षकों के लिए एकमुश्त मानदेय निर्धारित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन विभाग एवं सरकार द्वारा अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है। बताते चलें कि शिक्षकों का सेवा विस्तार 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है, जिससे राज्य के सैकड़ों शिक्षकों के समक्ष आजीविका एवं भविष्य को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। शिक्षक संघ के महासचिव प्रोफेसर शशोधर महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि आज बुधवार को अपने लिखित मांगों को विभागीय मंत्रालय को सोपा गया है। जब तक सरकार हमारी मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से अविलंब हस्तक्षेप कर शिक्षकों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। बताते चलें की इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रोफेसर सशोधर महतो, संदीप कुमार महतो, प्रतिमा कुजूर, पंकज कुमार, प्रदीप नाग, संदीप सिंह, अभिषेक नायक, नीरज कुमार, नमिता कुमारी आदि शिक्षक डंटे हुए हैं।

राजगंज में खुलेआम चल रहा अवैध कोयला कारोबार, राजस्व का भारी नुकसान
Published / 2026-05-05 20:52:27
राजगंज में खुलेआम चल रहा अवैध कोयला कारोबार, राजस्व का भारी नुकसान

राजगंज में खुलेआम चल अवैध कोयला कारोबार, राजस्व को हो रहा भरी नुकसान एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए लिखा कि राजगंज क्षेत्र के धावाचिता स्थित महतो धर्मकांटा के बगल में, मछली गोदाम के पास अवैध कोयला कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। इस संबंध में मैने ट्वीट के माध्यम से भी जांच एवं अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते आ रहा हूं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं होने से कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। उक्त स्थान पर दिनदहाड़े ट्रकों में अवैध कोयले की लोडिंग की जा रही है। मौके पर पेलोडर एवं जेसीबी मशीनों द्वारा कोयले का उठाव किया जा रहा है तथा कारोबारियों की गाड़ियां अंदर खड़ी रहती हैं। यह अवैध गतिविधि सुबह से लेकर देर रात तक निरंतर जारी रहती है।इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह अवैध तस्करी इसी प्रकार जारी रहेगी, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।यह भी प्रतीत होता है कि यह पूरा अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन ओर धनबाद के एक ईमानदार एसएसपी महोदय का भी छवि को धूमिल किया जा रहा है।रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध करते हुए कहा कि आपसे विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ओर अवैध कोयला कारोबारी पर कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध कोयला कारोबार पर पूर्णतः रोक लग सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफ
Published / 2026-05-05 12:20:20
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफ

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष, सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनभावनाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति है, जिसमें जनता ने परिवर्तन और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। संजय सर्राफ ने कहा कि महान विभूतियों की पावन धरती पश्चिम बंगाल, जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, आचार्य रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया, वहां सनातन विरोधी शक्तियों की करारी हार हुई है। यह परिणाम सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत का प्रतीक है।उन्होंने आगे कहा कि अब प्रदेश में अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के वातावरण से मुक्ति मिलने की उम्मीद है तथा विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। इसके साथ ही उन्होंने असम और पांडिचेरी में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं एवं जनता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश और अधिक सशक्त एवं समृद्ध दिशा में अग्रसर होगा।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
Published / 2026-05-05 11:26:34
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले लोहरदगा सांसद सुखदेव भगतएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कोयला इस्पात एवं खनन मंत्रालय के लोकसभा के स्थायी समिति के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सिलीगुड़ी पहुंचे। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के उपरांत लोकसभा स्थायी समिति के अध्यक्ष सह सांसद अनुराग ठाकुर के साथ चाय का जायका लेते हुए शैक्षणिक कार्यक्रम के संदर्भ में विचार विमर्श करते हुए।

बंगाल चुनाव में 29 लाख वोटर रह गये वोट से वंचित : झामुमो
Published / 2026-05-04 23:37:24
बंगाल चुनाव में 29 लाख वोटर रह गये वोट से वंचित : झामुमो

बंगाल चुनाव पर झामुमो का बड़ा आरोप, कहा- 29 लाख वोटर वंचित; निष्पक्षता पर भी उठाये सवालटीम एबीएन, रांची । रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया को अवैध और असंवैधानिक बताते हुए दावा किया है कि करीब 29 लाख मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई, जिससे मतदाताओं में भय का माहौल बना। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई।उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन मतदाताओं की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, उन्हें भी मतदान करने दिया गया। उनके अनुसार, यह मामला न्यायालय में लंबित है, इसके बावजूद ऐसे वोटों का इस्तेमाल चुनाव की वैधता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।झामुमो का कहना है कि यदि कथित रूप से अवैध वोटों को हटाया जाए, तो चुनाव परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं। पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को लोकतंत्र पर आघात बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।वहीं, असम विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने कहा कि वहां संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। कई सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे भविष्य में राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,040