Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
जमशेदपुर : मुकुल मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक से सीवरेज का गंदा पानी रोकने का किया आग्रह
Published / 2026-05-08 19:05:06
जमशेदपुर : मुकुल मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक से सीवरेज का गंदा पानी रोकने का किया आग्रह

जमशेदपुर : मुकुल मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक से सीवरेज का गंदा पानी रोकने का किया आग्रहएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। सोनारी के वेस्ट ले-आउट, रोड नंबर 9 में भारत सेवाश्रम स्कूल के सामने सीवरेज का पानी बहने की सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा को स्थानीय लोगों ने दी। लोगों ने श्री मिश्रा को बताया कि सीवरेज का यह पानी विगत कई दिनों से सड़कों पर बह रहा है। यह सीवरेज लाइन टाटा स्टील ने बनाई है, लेकिन यह लीकेज का शिकार होकर रह गई है। लोगों ने श्री मिश्रा से आग्रह किया कि वो इस समस्या से निजात दिलाएं ताकि बच्चे जो स्कूल से आते-जाते हैं, वो सकुशल घर पहुंच सकें। लोगों ने मुकुल मिश्रा से कहा कि सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग खासे प्रभावित हैं। सुबह-शाम जॉगर्स पार्क में भ्रमण करने वाले लोग, क्षेत्र की महिलाएं-पुरुष-बच्चे आदि इससे प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक से आग्रह किया कि वो इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण करवाएं ताकि क्षेत्र की जनता को कोई तकलीफ न हो। इस संबंध में श्री मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक आरके सिंह को फोटो और वीडियो भी भेजे हैं।

बंद पड़े हजारों ट्रकों का परिचालन शुरू करने की मांग
Published / 2026-05-08 16:25:08
बंद पड़े हजारों ट्रकों का परिचालन शुरू करने की मांग

बंद पड़े हजारों ट्रकों का परिचालन शुरू करने की मांगलोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन हुआ सक्रियएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन ने आज लोहरदगा उपायुक्त कार्यालय को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि हिंडाल्को कंपनी में चलने वाले हजारों बॉक्साइट ट्रक पिछले 3 माह से हेसल से कमले (बड़की चाँपी) स्टेशन की सड़क की समस्या को लेकर लगातार परिचालन बाधित हो रहा था।किंतु इस वक्त पिछले एक सप्ताह से हजारों ट्रको का परिचालन पूरी तरह ठप्प है, जिसके कारण प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से लगभग चालीस से पचास हजार लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है क्योंकि ट्रक ही लोहरदगा गुमला ,लातेहार जिलों की लाइफ लाइन है।हजारों ट्रक मालिक, चालक, उपचालक, लोडर, अनलोडर, गैरज, मिस्त्री, टायर दुकान, पेट्रोल पंप, पार्टस दुकान, होटल, चाय दुकान से लेकर पूरा बाजार ऊपर पाट, बनारी, बिशनपुर, आदर, घाघरा सेन्हा, लोहरदगा, चंदवा बुरी तरह प्रभावित है, हिंडाल्को कंपनी का कहना है कि हेसल अनलोडिंग में बॉक्साइट रखने की जगह नहीं है।क्योंकि हेसल से कमले (बड़की चाँपी) स्टेशन में माल शिफ्टिंग स्थानीय सड़क की समस्या को लेकर कार्य बंद है। जब तक मसले का हल नहीं होता है तब तक ट्रकों का परिचालन बंद रहेगा, इसलिए उपायुक्त से यह मांग की गई है कि समस्या का समाधान करने की कृपा की जाए ताकि हजारों लोगों की रोजी-रोटी चल सके।बंदी के कारण सरकार को भी प्रतिदिन करोड़ों रुपए की राजस्व हानि हो रही है। ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा, माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को भी दी गई है।

धनबाद : लोयाबाद वार्ड 08 की जनसमस्याओं को लेकर रत्नेश कुमार ने महापौर संजीव सिंह को सौंपा पत्र
Published / 2026-05-08 16:14:16
धनबाद : लोयाबाद वार्ड 08 की जनसमस्याओं को लेकर रत्नेश कुमार ने महापौर संजीव सिंह को सौंपा पत्र

धनबाद : लोयाबाद वार्ड 08 की जनसमस्याओं को लेकर रत्नेश कुमार ने महापौर संजीव सिंह को सौंपा पत्रएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद वार्ड संख्या-08 की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद महापौर संजीव सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।सौंपे गए आवेदन में लोयाबाद नंबर-09 स्थित बीजीएस हाई स्कूल के पीछे सड़क काफी खराब हो चुकी है और बारिश के दिनों में वहां जलजमाव एवं कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।रत्नेश कुमार ने उक्त सड़क के जल्द निर्माण की मांग करते हुए कहा कि सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही लोयाबाद क्षेत्र में सामुदायिक विवाह भवन निर्माण की मांग भी की गई। आवेदन में कहा गया कि क्षेत्र में अब तक किसी विवाह भवन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शादी-विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विवाह भवन का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं वार्ड संख्या-08 में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी महापौर के समक्ष रखी गई। आवेदन में कहा गया कि रात के समय अंधेरा रहने के कारण दुर्घटना एवं असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।रत्नेश कुमार ने महापौर संजीव सिंह से सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान से समस्त लोयाबादवासियों को लाभ मिलेगा।

प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर, में 16 को मनेगी शनि जयंती
Published / 2026-05-08 16:09:44
प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर, में 16 को मनेगी शनि जयंती

नोर्थ मार्केट रोड स्थित प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर,में 16 मई को मनाई जाएगी शनि जयंतीटीम एबीएन, रांची। प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में शनिवार, 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या एवं शनिवार के शुभ संयोग पर शनि जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी।मंदिर परिसर में प्रातःकाल से भगवान शनि देव का विशेष श्रृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, शनि चालीसा पाठ एवं जाप  का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु तिल का तेल, काला तिल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं शनि कृपा की कामना करेंगे।मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनि जयंती के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा प्रसाद वितरण एवं संधया भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की निवेदन की है।

हुसैनाबाद : विधायक से पोल-तार बदलने की मांग
Published / 2026-05-08 15:57:03
हुसैनाबाद : विधायक से पोल-तार बदलने की मांग

पंसस के नेतृत्व में लोटनिया के ग्रामीणों ने विधायक से 200 केवी ट्रांसफार्मर व तार पोल बदलने की मांगविधायक ने जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की दिया आश्वासनएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। प्रखण्ड के ग्राम पंचायत लोटनिया के पंचायत समिति सदस्य धनंजय यादव के नेतृत्व में गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण युवाओ ने हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास पुरन्दर विगहा पंहुचकर बिजली समस्या को लेकर एक ज्ञापन दिया है।जिसमे ग्रामीणों ने कहा हैं कि 14 वर्षों से इस गांव में मात्र 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जबकि आबादी पहले के अपेक्षा दोगुना हो चुकी बिजली की खपत बढ़ गयी हैं। वहीं 11 हजार की जर्जर तार व पोल की स्थिति काफी खराब हैं जिससे आये दिन दुर्गघना की आमंत्रण देता हैं। ग्रामीण ने 200 केवी का ट्रांसफार्मर व तार व पोल बदलने की गुहार लगाई हैं।वहीं ग्रामीणों के समस्या को सुनते हुए विधायक ने बिजली विभाग को अभिलम्भ समस्याओं को दूर करने की निर्देश देते हुए ग्रामीण को बहुत जल्द बिजली समस्याओं से निजात दिलाने की आश्वासन दिया है। आवेदन देने वालो में पप्पू अंसारी, खालिद अंसारी, छोटू, आकाश यादव, ब्रांडी यादव, यशवंत यादव, बबन यादव, राहुल यादव, कैफ अंसारी, एजाज अंसारी आदि लोग शामिल थे।

परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे कांग्रेस नेता आलोक साहू
Published / 2026-05-07 21:59:36
परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे कांग्रेस नेता आलोक साहू

कांग्रेस नेता आलोक साहू ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, सांसद सुखदेव भगत ने भेजी संवेदना कांग्रेस नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जतायी गहरी संवेदना एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा/लोहरदगा। भंडरा प्रखंड अंतर्गत कुम्हरिया अंबा टोली निवासी कांग्रेस नेता इम्तियाज अंसारी के पिता मुस्तकीम अंसारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस दु:खद सूचना पर लोहरदगा इंटक अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू, भंडरा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान तथा राधेश्याम साहू कुम्हरिया अंबा टोली स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।नेताओं ने दिवंगत मुस्तकीम अंसारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने कहा कि मुस्तकीम अंसारी एक सरल, मिलनसार एवं सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी मजबूती के साथ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। वहीं सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान ने कहा कि स्वर्गीय मुस्तकीम अंसारी का सामाजिक व्यवहार लोगों के बीच हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हर परिस्थिति में कांग्रेस परिवार उनके साथ है। इस दौरान आलोक कुमार साहू ने जानकारी दी कि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत वर्तमान में हैदराबाद में हैं। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में स्थानीय ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सरायकेला : बिजली करंट से हाथी की मौत
Published / 2026-05-07 18:06:21
सरायकेला : बिजली करंट से हाथी की मौत

सरायकेला में करंट से जंगली हाथी की मौत, अवैध बालू खनन और बिजली तार पर उठे सवाल एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह और सपारूम गांव के बीच स्थित जंगल में मंगलवार रात करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी।बताया जा रहा है कि यह इलाका हाथियों का पारंपरिक आवाजाही मार्ग और ठहराव स्थल रहा है।  ग्रामीणों के अनुसार, हाथी का शव सपारूम गांव के जंगल में मिला, जहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया है। खनन विभाग द्वारा इस क्षेत्र से पूर्व में कई बार बालू जब्त भी किया जा चुका है।  अवैध खनन के कारण हाथी बाहर आ रहे  स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध बालू के ढेर और ट्रकों की लगातार आवाजाही से हाथियों का कॉरिडोर बाधित हो गया है, जिससे वे भटककर खतरनाक क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हाथी करंट की चपेट में कैसे आया। आशंका जतायी जा रही है कि अवैध बालू कारोबारियों ने हाथियों को भगाने के लिए अवैध रूप से बिजली का तार बिछाया हो सकता है। यदि यह आशंका सही पायी जाती है, तो यह गंभीर आपराधिक लापरवाही के साथ वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन माना जायेगा। वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप  ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वन विभाग को कॉरिडोर में अवैध बालू भंडारण की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी। न ही इलाके में एलिफेंट ड्राइव टीम की तैनाती की गयी और न ही बिजली विभाग से समन्वय कर अवैध तारों की जांच करायी गयी। बिजली विभाग से मांगी रिपोर्ट  इस संबंध में मधुश्री महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया हाथी की मौत करंट से प्रतीत होती है। बिजली विभाग से रिपोर्ट मांगी गयी है। यदि अवैध तार से मौत की पुष्टि होती है, तो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। साथ ही अवैध बालू भंडारण की भी जांच होनी चाहिए।  गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पूर्व तुलीनडीह के जंगल में एक हाथी के बच्चे की भी मौत हुई थी। पिछले तीन महीनों में जिले में यह तीसरे हाथी की मौत बतायी जा रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से दलमा कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही हाथियों के कॉरिडोर को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाए, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

दस थैलेसीमिया बच्चों को गोद लेकर हर महीने रक्त उपलब्ध कराते हैं राजेश मार्डी
Published / 2026-05-07 17:57:02
दस थैलेसीमिया बच्चों को गोद लेकर हर महीने रक्त उपलब्ध कराते हैं राजेश मार्डी

08 मई विश्व थैलेसीमिया दिवस विशेषांक एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर में ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर राजेश मार्डी अब तक अपने जीवन काल में 80वीं बार रक्तदान कर चुके हैं और आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रसिद्ध हैं तथा नये-नये युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। राजेश मार्डी कोल्हान प्रमंडल के पहले आदिवासी युवा हैं जिन्होंने अब तक सबसे अधिक बार रक्तदान किया हैं। वर्ष 2019 में पहली बार पोटका प्रखंड के रासुनचोपा निवासी मंगल सोरेन की एकमात्र थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची आरोही सोरेन को गोद लिया था और उन्हें हर माह ब्लड उपलब्ध करा रहे हैं। राजेश मार्डी का यह प्रयास अब भी जारी है और अब तक इन्होंने कुल दस थैलेसीमिया पीड़ित आदिवासी बच्चों को गोद लिया है और इनके प्रयास से इन बच्चों को हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर से नि: शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। इनके इस साहसिक फैसले से कई संगठनों के द्वारा राजेश मार्डी को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इसपर राजेश मार्डी ने कहा कि उन्हें अपने आप पर गर्व महसूस होता है कि उनके प्रयास से कई बच्चों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो रहा है।  राजेश मार्डी द्वारा गोद लिये गये बच्चे आरोही सोरेन, रासुनचोपा, पोटका सुमन टुडू, महेशडूबा, घाटशिला सचिन मुर्मू, चिरुगोड़ा, घाटशिला अरुण तापे, नादुंप, सुंदरनगर आर्यन मुर्मू, कुईलीसूता, मुसाबनी प्रिया टुडू, मोड़दा, डुमरिया निशा कंसारी, राजदोहा, नरवा बिमला सोरेन, रुगड़ीडीह ओड़िशा लिजा मुर्मू, कुमीरमुडी, ओड़िशा सुमन टुडू, सीनी सिदमा सराईकेला

विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता की सेवा का प्रतीक : संजय सर्राफ
Published / 2026-05-07 17:55:47
विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता की सेवा का प्रतीक : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य संजय सर्राफ ने कहा है कि विश्व भर में मानवता, सेवा और करुणा के आदर्श को समर्पित विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने की शुरूआत 1948 में की गयी थी ताकि रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेट की स्मृति में हर वर्ष उनके जन्म दिवस 8 मई को इस दिन को समर्पित किया जा सके। उन्होंने युद्ध और आपदा के समय घायल एवं पीड़ित लोगों की सहायता के लिए पहल किया था। विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानव सेवा, आपदा राहत और स्वास्थ्य सहायता के प्रति जागरूक करना है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि जाति, धर्म, भाषा और सीमाओं से परे जाकर जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। रेडक्रॉस संगठन युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं, महामारी और अन्य संकटों में निष्पक्ष होकर सहायता प्रदान करता है। इस दिवस की महत्ता अत्यंत व्यापक है। रेडक्रॉस ने विश्वभर में लाखों लोगों की जान बचायी है और संकट के समय उन्हें राहत पहुंचाई है। चाहे भूकंप हो,बाढ़, युद्ध या महामारी-हर स्थिति में यह संगठन अग्रणी भूमिका निभाता है। यह दिवस समाज में सेवा, सहानुभूति और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। साथ ही युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस दिन विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों,कॉलेजों एवं सामाजिक संस्थाओं में मानवता और सेवा के मूल्यों परआधारित कार्यक्रम होते हैं।रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने नि:स्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस दिवस के प्रमुख उद्देश्य हैं जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना। आपदा के समय त्वरित और प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करना। स्वास्थ्य सेवाओं और प्राथमिकचिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना। मानवाधिकार और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना। विश्व रेडक्रॉस दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण है। यह दिवस हमें सिखाता है कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर समाज की सेवा कर सकता है। आज के समय में, जब विश्व विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमें भी उनके सिद्धांतों को अपनाकर एक बेहतर और संवेदनशील समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,995