श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमाटीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:कालीन विशेष पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भक्ति भाव से आरती में भाग लिया। घंटियों की मधुर ध्वनि और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर श्री राधा रानी का विशेष एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। श्री राधा रानी को श्वेत पोशाक एवं जड़ित आभूषणों से सुसज्जित किया गया। उनकी मनोहारी छवि के दर्शन, मंदिर का दिव्य एवं शांत वातावरण सभी के मन को आनंदित कर रहा था।मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी तथा भगवान को विशेष भोग अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प, फल एवं प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना की। पूजा के दौरान भक्तों ने शांति, करुणा और सद्भावना का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मधुर भजनों और कीर्तन से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए तथा सभी ने सामूहिक रूप से प्रभु स्मरण किया।धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच वेजिटेबल खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा पावन दिवस है। यह पर्व सत्य, अहिंसा, करुणा, दया और मानवता का संदेश देता है। भगवान बुद्ध ने संसार को मध्यम मार्ग, शांति और प्रेम का मार्ग दिखाया, जो आज भी मानव समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति, शांति और सद्भाव का प्रेरणादायक पर्व बनकर सभी के हृदय में विशेष स्थान बना गयी।
हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने की पुंदाग में सेवा कार्यों की सराहनापुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल, सेवा कार्यों की सराहना कीटीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में उस समय भक्तिमय और सम्मानपूर्ण वातावरण बन गया, जब हटिया विधायक नवीन जायसवाल मंदिर परिसर पहुंचे। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित इस भव्य मंदिर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी अरविंद पांडे एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने विधायक श्री जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान राधा-कृष्ण का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन से हुई।सम्मान ग्रहण करने के बाद विधायक श्री नवीन जायसवाल ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर की भव्य वास्तुकला, आकर्षक कलाकृतियों एवं दिव्य वातावरण को देखकर विधायक श्री जायसवाल मंत्रमुग्ध हो गये। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। मंदिर परिसर की सुंदरता, स्वच्छता और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया। इसके पश्चात विधायक श्री जायसवाल मंदिर परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम पहुंचे,जहां निराश्रित, असहाय एवं दिव्यांगजन निवास कर रहे हैं। उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आश्रम में संचालित व्यवस्थाओं, देखभाल एवं मानवीय सेवा भावना को देखकर विधायक ने ट्रस्ट के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, निराश्रित और दिव्यांग वर्ग की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट जिस समर्पण भाव से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है, वह अनुकरणीय है। विधायक ने भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विशाल साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
झारखंड : सारंडा जंगल से हथियारों का जखीरा बरामदझारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलताएबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल एवं टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाये गये सघन सर्च आॅपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च आॅपरेशन जारी है।
विमरला माइंस में कार्य शुरूएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज विमरला माइंस पहुंचा, विमरला माइंस पिछले सप्ताह से बंद चल रही थी क्योंकि लोडरों की कुछ मांग थी जिसको लेकर कंपनी और लोडरो के बीच समिति नहीं बन रही थी।इसके पश्चात आज लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के पदाधिकारी माइंस पहुंचे, लोडरों एवं कंपनी एवं ड्राइवर के साथ बैठक की, बैठक में बहुत सारे मुद्दे पर चर्चा करते हुए निर्णय किया गया कि सुबह 6:00 से टोकन दिया जाएगा और कोई भी गाड़ी को वीआईपी नहीं माना जाएगा।सबको सामान्य रूप से टोकन एवं लोडिंग एवं ट्रिप दिया जाएगा ,ब्रेकर मशीन 2 से 3 दिन में चालू हो जाएगी और जहां पर माल डम्प किया जाएगा वहां पीने की पानी की व्यवस्था की जाएगी, इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनाई गई।आज की बैठक में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के सचिव रहमान अंसारी मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा उपाध्यक्ष शशिकांत दास ,उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी एवं कंपनी की ओर से माइंस मैनेजर किरण शंकर सिंह, रवि कुमार, लोडरों की तरफ से बाबूलाल उराव सुकूल उरांव महेश लोहरा दिलीप उरांव एवं चालकों की ओर से तस्लीम, शमशाद, अजय, रवि ,सोनू संजय राम सहित सैकड़ो ट्रक लोडर एवं चालक मौजूद थे। वार्तालाप पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और आने वाले समय में भी सभी ने कहा कि एकजुट होकर कार्य करना है।
गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में 150 सकोरा का वितरणटीम एबीएन, रांची। सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची*, (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा आज दि. 02.05.2026 (दिन - शनिवार) को पंछी को दाना - पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान - वर्ष 2026 के दूसरे चरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातु रोड राँची में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सातवीं कक्षा से दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच 150 सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना के पैकेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम में एक लघु गोष्ठी किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों से निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत एवं आंगन पर सकोरा में पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें।कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक आश्रित शामेंद्र खाखा एवं शिक्षकगण जयकिशन द्वेदी, मीरा लकड़ा, गीता कुमारी, उषा कुमारी, नीतू प्रिया का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची की ओर से शम्भू शरण षाड़ंगी, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्रवण कुमार शर्मा, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।
गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में कॉपर (ताम्बे के तार लूट मामले का महज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश करीब 267 Kg. कॉपर तार,केबल तार का काला रंग का कवर 39 कि०ग्रा० घटना में प्रयोग में लाए पिकअप वाहन सं० JH-10BJ-5868 दो मोबाईल 38हजार नकद, हेक्सा आरी एवं ब्लेड समेत 3 को पकड़ाएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के डुमरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत निमियाघाट थाना क्षेत्र में 26/27 अप्रैल की रात्रि डीबीसी निमियाघाट सब स्टेशन के पीछे खेत में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का कार्य चल रहा था, निमियाँघाट से मतारी सब स्टेशन तक रेलवे के माध्यम से केबल बिछाने का कार्य प्रगति पर था, इसी दौरान कनेक्शन लाइन के लिए रखा गया भारी मात्रा में कॉपर वायर का रोल अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट लिया गया।अपराधियों ने मौके पर मौजूद गार्ड को डरा-धमका कर मारपीट की और बंधक बनाकर लगभग 193 मीटर कॉपर वायर, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख 58 हजार 316 रुपये बताई गई है, काट कर फरार हो गए, वहीं बंधक बनाए गए अनिल कुमार महतो एवं रंजीत ठाकुर से मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद भी छीन लिए गए, मामले को लेकर निमियाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ कुमार विमल के निर्देश पर डुमरी SDPO सुमित प्रसाद के नेतृत्व और टेक्निकल टीम का गठन किया गया। टीम ने सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 3 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन और 267 किलो कॉपर तार बरामद किया गया।पुलिस की सख्त पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम और ठिकानों की जानकारी दी है, जिसके आधार पर लगातार छापेमारी जारी है, अपनी प्रेस वार्ता के दौरान SDPO डुमरी सुमित प्रसाद ने कहा कि संगठित अपराध और चोरी की घटनाओं पर डुमरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।साथ ही मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, गिरफ्तार अपराधियों में कल्लू पासी, राजू भुईयाँ और नरेश भुईयाँ शामिल हैं, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है और ये पूर्व में धनबाद के विभिन्न थानों से जेल भी जा चुके हैं।

मज़दूर दिवस पर मज़दूरों से मिले छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारीगणमज़दूरों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अध्यक्ष निशीथ जायसवालएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा । सामरी पाट बॉक्साइड माइंस: 1 मई 2026 (शुक्रवार): अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने किया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारीगण सामरी स्थित डुमरखोली एवं धनधियापाट क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों से मिले। उन्होंने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रमिकों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री जायसवाल ने मजदूरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, कार्यस्थल की स्थितियों तथा सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों की जानकारी ली।अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम उन सभी श्रमिकों के समर्पण और कड़ी मेहनत को नमन करते हैं, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मजदूरों की मेहनत ही हमारी प्रगति की रीढ़ है। चाहे भव्य इमारतें हों, सड़कें, कारखाने या नहरें इन सबके निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है। हमें उनके श्रम का सम्मान करना चाहिए और उनके अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जैसे मजदूरी, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्थायित्व से जुड़ी चिंताओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस पर श्री जायसवाल ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा कंपनी प्रबंधन के समक्ष मजदूरों के हित में 16 सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसे जल्द से जल्द लागू कराने के लिए पहल की जाएगी।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, सामरी यूनियन महासचिव महेन्द्र यादव, अमरदीप रवि, संकर पैकरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल मजदूरों के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि संगठन की एकजुटता और उनके अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.