झारखंड : कई जिलों में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाजझारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हालटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।सुबह होते ही रांची में इसका असर देखने को मिला, जहां बादल छाये रहे, तेज हवा चली और सुबह 7 से 8 बजे के बीच कई इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मध्य झारखंड के जिलों-बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद-में आज मौसम बदला हुआ रहेगा। दक्षिणी इलाकों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों-पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार-में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का येलो अलर्टमौसम केंद्र, रांची ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि अन्य इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यह रुख जारी रहेगा। 29 अप्रैल से 1 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं 2 और 3 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आयेगी और अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
हजारीबाग : बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले शिक्षक पिता की मौत7 मई को थी बेटी की शादी, कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के बरकट्ठा प्रखंड के सक्रेज गांव के पास जीटी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक चंद्रशेखर आजाद (52) की मौके पर ही मौत हो गयी। वे प्राथमिक विद्यालय सोकी में पदस्थापित थे और वर्तमान में गौरिया करमा चौक स्थित एक भाड़े के मकान में रह रहे थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाईक से घर से निकले थे। इसी दौरान सरिया लदे ट्रेलर ने उनकी बाइक (जेएच 02टी 9532) को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल से उनकी बाइक की डिक्की में रखे शादी के निमंत्रण कार्ड भी बरामद हुए, जिनमें 7 मई को शादी की तिथि अंकित थी। पूरे क्षेत्र में शोक की लहरइस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब मातम का माहौल पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
चाईबासा : पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, रूक-रूक कर फायरिंगपश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर फायरिंग जारीएबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। जिले के कोल्हान वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।सर्च आपरेशन के दौरान शुरू हुई मुठभेड़पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने पीटीआई को बताया कि यह मुठभेड़ गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्रों की सीमा पर जंगल में चल रहे सर्च आॅपरेशन के दौरान शुरू हुई। यह अभियान जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ चला रहा था।बोरोई इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारीउन्होंने कहा कि गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि मुठभेड़ में नक्सलियों का कौन सा गुट शामिल है।मिसिर बेसरा पर एक करोड़ का इनामपुलिस सूत्रों के अनुसार, इस साल की शुरूआत में कई शीर्ष नक्सली नेताओं के मुठभेड़ों में मारे जाने के बाद अब क्षेत्र में केवल सीपीआई (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा ही अपने दस्ते के साथ सक्रिय है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। एसपी अमित रेणु ने कहा कि क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया होने तक सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी रहेगा।
तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला की तैयारी जोरों परप्रवेश नि:शुल्क प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तकस्टॉल धारकों को बुलाकर उन्हें स्टॉल नंबर के साथ कई सुझाव व दिशा-निर्देश दिया गया125 स्टॉल में स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति, खान पान, झारखंड की कलाकृति का दिखेगा संगमटीम एबीएन, रांची। वंदे मातरम के 150 सौ वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला -2026 का तीन दिवसीय आयोजन 1 मई से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है।आयोजन की सफलता के लिए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्य अपने अपने कार्यो को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए आयोजन स्थल में लगे हुए है। स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और झारखंड के खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए 125 से भी ज्यादा स्टॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सभी स्टॉल धारकों के संग आज आड्रे हाउस में बैठक बुलाकर उन्हें स्टाल की जानकारी दी गयी। स्टॉल धारकों को दिशा निर्देश भी दिया गया। प्रवेश प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक नि:शुल्क रहेगा। प्रात: 9 बजे से चलने वाले कई कार्यक्रम के अलावा सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभाओं के संग प्रस्तुति देंगे, जिसमें झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को मंच के साथ प्रोत्साहित और प्रेरित भी किया जायेगा। वोकल फॉर लोकल सहित आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्त्र, जनजातीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका, शास्त्रीय संगीत, पश्च्यात सामूहिक संगीत सहित पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां भी कलाकारों के माध्यम से रखी जायेगी।मौके पर शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री सहित गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, भारत सरकार सहित कई केंद्रीय मंत्री एवं विशिष्ट कलाकारों का आगमन होगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरो से चल रही है। स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी, मेला प्रबंधक ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत सहित 100 से भी ज्यादा सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे है।तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम राज्य में पहली बार हो रहा है हमारा उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासियों के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संग स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना लक्ष्य है।कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महापौर रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार, सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत,नीरज चौधरी, रमेंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (संटी), राजीव सहाय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, पूनम आनंद, नीतू सिंह,सीमा, एस डी सिंह, आनंद संजीव साहू, नयन मयूर परमार,आनंद कुंवर, रोहित कटारुका, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव ,रवि कुमार वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप कुमार,भीष्म सिंह, मनोज कुमार,नीलम चौधरी , राजीव वर्मा, गौरव मित्तल, राहुल सिंहा, सहित काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य लगे है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
रांची : धुर्वा डैम से युवक का शव बरामद, सोमवार से लापता था अमन कुमारटीम एबीएन, रांची । धुर्वा डैम से अमन नाम के युवक का शव बरामद हुआ है। अमन सोमवार से ही लापता था। उसके शव को आज मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने डैम से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। अमन कुमार धुर्वा के आदर्श नगर का निवासी था।नगड़ी पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम धुर्वा डैम के पास एक स्कूटी और चप्पल लावारिस हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पुलिस की एक टीम छानबीन करने गई लेकिन ज्यादा अंधेरा होने की वजह से युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने एबीएन को बताया कि इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को दे दी गई थी। आज एनडीआरएफ की टीम ने डैम में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान कुछ दूरी पर युवक का शव पानी पर नजर आया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक युवक के परिजनों की ओर से किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत डैम में नहाने के दौरान हुई है या उसने आत्महत्या की है। उन्होंने यह भी बताया कि युवक के परिजन स्कूटी को लेकर जा चुके हैं। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि युवक की मौत के बाद भी अबतक परिजनों ने थाना में आकर किसी तरह की लिखित शिकायत क्यों नहीं दर्ज करायी। इस बात की भी चर्चा है कि कल रात युवक ने ध्रुव डैम में खुद छलांग लगायी थी।
1 मई से 3 मई तक होने वाले तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला की तैयारी जोरों पर प्रवेश नि:शुल्क प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक 125 स्टॉल में स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति, खान पान, झारखंड की कलाकृति का दिखेगा संगम टीम एबीएन, रांची। वंदे मातरम के 150 सौ वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला -2026 का तीन दिवसीय आयोजन 1 मई से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है। आयोजन की सफलता के लिए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्य अपने अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए आयोजन स्थल में लगे हुए हैं। श्री सेठ ने बताया की स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और झारखंड के खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए 125 से भी ज्यादा स्टॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है। महोत्सव में प्रवेश प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक नि:शुल्क रहेगा। तीन दिवसीय महोत्सव में कई स्कूलों से दस हजार बच्चों की यहां सहभागिता होगी। प्रात: 9 बजे से चलने वाले कई कार्यक्रम के अलावा सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभाओ के संग प्रस्तुति देंगे जिसमे झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को मंच के साथ प्रोत्साहित और प्रेरित भी किया जायेगा। वोकल फॉर लोकल सहित आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्त्र, स्वदेशी सामान, स्वदेशी खाद्य पदार्थों को स्वदेशी मेला के माध्यम से सांस्कृतिक कलाओ को देखने का सुनहरा अवसर प्रदान होगा। जनजातीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका, शास्त्रीय संगीत, पश्च्यात सामूहिक संगीत, सहित पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां भी कलाकारों के माध्यम से रखी जायेगी। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री सहित गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, भारत सरकार सहित कई केंद्रीय मंत्री एवम विशिष्ट कलाकारों का आगमन होगा। संजय सेठ ने बताया कि आपरेशन सिंदूर का मई माह में एक साल पूर्ण हो रहा है आॅपरेशन सिंदूर के विजयी श्री पर रांची के बच्चों द्वारा बनायी गयी 400 पेंटिंग की प्रदर्शनी स्वदेशी मेला में लगायी जायेगी। स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी, मेला प्रबंधक ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत सहित 100 से भी ज्यादा सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं। तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम राज्य में पहली बार हो रहा है। हमारा उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासीयो के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संग स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला, और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना लक्ष्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महापौर रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार ,सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत,नीरज चौधरी, रमेंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (संटी), राजीव सहाय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, पूनम आनंद, नीतू सिंह, सीमा, एस डी सिंह, आनंद संजीव साहू, नयन मयूर, आनंद कुमार, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, रवि कुमार वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप कुमार, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, नीलम चौधरी, राजीव वर्मा, राहुल सिंहा सहित काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य लगे है। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
फुलकोर्ट रेफरेंस, कोर्ट में पसरा सन्नाटा टीम एबीएन, रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) के वर्तमान उपाध्यक्ष बीके राय के आकस्मिक निधन से अधिवक्ता जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर और बार भवन में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को आरडीबीए की ओर से बार भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. बीके राय (76) ने वर्ष 1973 में वकालत की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक से अधिक लंबे पेशेवर जीवन में उन्होंने न केवल एक सफल अधिवक्ता के रूप में पहचान बनायी, बल्कि युवा वकीलों के मार्गदर्शक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वे अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और न्याय के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। अधिवक्ताओं के बीच उनकी छवि एक सुलझे हुए और मददगार वरिष्ठ के रूप में थी। उनके सम्मान में आयोजित फुलकोर्ट रेफरेंस के तहत सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखा। इस दौरान न्यायालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और सभी ने उनके योगदान को याद किया। रविवार सुबह धुर्वा स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में संपन्न किया गया, जहां परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक सभा में आरडीबीए के अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार विद्रोही, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार भारती, पुस्तकालय सचिव प्रदीप कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी, सहायक कोषाध्यक्ष दीनदयाल सिंह समेत कार्यकारिणी सदस्य शंकर कुमार शर्मा, बीरेंद्र प्रताप, मनीष कुमार, बबलू सिंह, रामकृष्ण भगत, असीम कच्चप और सोसन नाग के साथ डॉ रबिंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह महाराणा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने स्व. राय के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए इसे अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बतायी।
*प्रेस प्रकाश नार्थ* *अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की रांची के बसंत कुमार मित्तल नेटीम एबीएन, रांची । दिल्ली में गत एक महीना से थे अपने साथ अन्य पदाधिकारी की पूरी टीम बनाकर चुनाव लड़े। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026 -31 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में बसंत कुमार मित्तल ने अपना नामांकन किया था ।उपरोक्त चुनाव दिल्ली में 25 अप्रैल को हुआ था। गत एक महीना से लगातार दिल्ली में श्री बसंत कुमार मित्तल चुनाव के कार्यक्रम में अपने अध्यक्ष पद की दावेदारी के साथ समाज के सभी वोटरो के संपर्क में थे। दिनांक 25 अप्रैल को हुए चुनाव के रिजल्ट की गिनती कल 26/4/2026 को की गयी।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के एक अन्य प्रतियाशी गोपाल शरण गर्ग को 384 मतों से हराकर बसंत कुमार मित्तल ने कुल 1584 मत हासिल किए।उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।शहर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सारस्वत ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने पर रांची के बसंत कुमार मित्तल को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है। उक्त जानकारी रांची के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।
सीएम से मुलाकात में तेज हुआ विकास का एजेंडा, धीरज साहू ने रखे ठोस सुझावटीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड सहित लोहरदगा जिले के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विकास योजनाओं की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा जिले की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है। उन्होंने विशेष रूप से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को और सुदृढ़ करने की जरूरत है, ताकि आम जनता को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राज्य सरकार यदि योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करे तो लोहरदगा सहित पूरे झारखंड में तेजी से विकास संभव है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जिले में लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की भी बात कही।वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धीरज प्रसाद साहू की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र का संतुलित विकास करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोहरदगा जैसे जिलों के विकास के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है और आने वाले समय में कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ सही मायने में आम लोगों तक पहुंच सके। इस अवसर पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने भी जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और सरकार से अपेक्षा जताई कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए।मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से विकास कार्यों को गति मिलती है और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलती है। इस बैठक को लोहरदगा जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में नए विकास कार्यों की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.