टीम एबीएन, रांची। धनबाद जिले के राजगंज क्षेत्र अंतर्गत धावाचिता में अवैध कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। महतो धर्मकांटा और मछली गोदाम के पीछे संचालित हो रहे इस कथित अवैध कोयला डिपो में दिनदहाड़े तस्करी का खेल बेखौफ तरीके से जारी है। जानकारी के अनुसार, यहां खुलेआम ट्रकों में कोयले की लोडिंग की जा रही है, जबकि अंदर पेलोडर और जेसीबी मशीनों से लगातार कोयले का उठाव हो रहा है। मौके पर कई संदिग्ध वाहनों की मौजूदगी इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दशार्ती है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और झरिया विधायक को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि यह अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है जिससे धनबाद एसएसपी महोदय ओर थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहा है और इस अवैध कोयला कारोबार में बीसीसीएल ओर सीआईएसफ की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों में इस अवैध गतिविधि को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि बीसीसीएल और सरकार को भारी राजस्व नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
टीम एबीएन, रांची। डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद महाराज जी के सान्निध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची मे 263 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा लगायी गयी। महाप्रसाद मे मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, तरबूज, जलजीरा शर्बत, सत्तू पानी, का वितरण किया गया।मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा गाए मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 400 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।मौके डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, अंजनी अग्रवाल, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, अनिल अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय सर्राफ सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
आपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर रांची के बच्चों द्वारा बनायी गयी 400 से अधिक पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी जायेगी जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला (2026) 1 से 3 मई तक आड्रे हाउस में होगा आयोजित प्रवेश नि:शुल्क प्रात: 9 से रात्रि 10 बजे तक सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला -2026 के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे वहीं उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे 125 से भी ज्यादा स्टॉल के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति, यहां के खान पान सहित झारखंड की कलाकृति को देख सकेंगे टीम एबीएन, रांची। वंदे मातरम को 150 सौ वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला -2026 का तीन दिवसीय आयोजन 1 मई से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है। इस संदर्भ में आज आयोजन के सफल संचालन के लिए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ आड्रे हाउस में आयोजन से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए सदस्यों के बीच कार्यों की समीक्षा कर संबंधित कार्यो का जिम्मा दिया गया। श्री सेठ ने बताया की 125 से भी ज्यादा स्टॉल लोगो को नि:शुल्क दिया जा रहा है।इन स्टॉलों के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, यहां के लोक संस्कृति सहित श्री अन्न (मोटा अनाज) को बढ़ावा देना जिसमे रागी, जवार, बाजरा, मक्का से बने सामग्री सहित यहां के लोक विख्यात कलाकृति को हम देख सकेंगे। उन्होंने बताया मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी रहेंगे, वही उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। प्रात: 9:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोगों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। वहीं प्रात: 9 बजे से 6 बजे के बीच विभिन्न स्कूलों के दस हजार से भी ज्यादा बच्चों की यहां उपस्थित होगी। साथ ही सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभाओ के संग प्रस्तुति देंगे। श्री सेठ ने कहा कि आज झारखंड में स्थानीय जिन प्रतिभावान बच्चों को मंच नहीं मिलता है उन्हें आयोजन के माध्यम से प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाएगा । वोकल फॉर लोकल ओर आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्त्र, स्वदेशी सामान, स्वदेशी खाद्य पदार्थों सहित स्वदेशी मेला में सांस्कृतिक कलाओं को देखने का समझने का सुनहरा अवसर प्रदान होगा। इसी के माध्यम से लोकल उत्पादन को भी मंच दिया जा रहा है। संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉक्टर संध्या पुरेचा जी भी आयोजन में शामिल होंगी। वहीं जनजातीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका, शास्त्रीय संगीत, पाश्चात्य सामूहिक संगीत सहित पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां यहां कलाकारों के द्वारा दिया जायेगा। पूरे आयोजन में बाहर से भी कई केंद्रीय मंत्री सहित कई विशिष्ट कलाकारों का आगमन होगा जो महोत्सव की शोभा बढ़ायेंगे। श्री संजय सेठ ने बताया कि आॅपरेशन सिंदूर का एक साल पूर्ण हो रहा है आॅपरेशन सिंदूर के विजयी श्री पर रांची के बच्चों द्वारा 400 से भी ज्यादा पेंटिंग बनायी गयी। पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन स्थल पर लगायी जायेगी। जिसका लोग अवलोकन कर सकेंगे। स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी बनाये गये हैं। मुकेश काबरा व अजय मलकानी, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत सहित 100 से भी ज्यादा सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे है। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा यहां के संस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुति दी जायेगी। यहां की भूसंपदा जल, जंगल, जमीन के पहचान को उत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम जो राज्य में पहली बार हो रहा है। स्वदेशी मेला प्रभारी संयोजक मुकेश काबरा ने बताया हमारे नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए हमारे प्रिय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में सांसद स्वदेशी मेला- 2026 का यह आयोजन भव्य रूप से मनाना चाहते हैं। जिसका लाभ यहां के मूलवासी को प्राप्त हो क्योंकि विकसित भारत का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासीयो के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना हमारा उद्देश्य है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संग विभिन्न प्रतियोगिता झारखंड की पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जासेगा। हमारा उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला, और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। राज्य के सभी लोगों से आग्रह होगा कि आप तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला 2026 आयोजन में सपरिवार पहुंचकर आयोजन को सफल बनावे। आज समीक्षा बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, उप महापौर नीरज कुमार, सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत, नीरज चौधरी, रमिंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (संटी), राजीव सहाय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, पूनम आनंद, नीतू सिंह, सीमा, संजीव साहू, नयन मयूर, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप कुमार, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
रांची प्रेस क्लब में नेत्रदान - अंगदान शिविर 26 कोटीम एबीएन, रांची। आगामी 26 अप्रैल को प्रेस क्लब में नेत्रदान - अंगदान सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समाज कल्याण (महिला ) व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक रखा गया है । कार्यक्रम में संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री (भारत सरकार ) बतौर मुख्य अतिथि एवं सुबोधकान्त सहाय ( पूर्व मंत्री, भारत सरकार) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में रिम्स की आई बैंक एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोटो ), झारखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही। इस शिविर में लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। साथ ही इच्छुक व्यक्ति नेत्रदान व अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नेत्रदान व अंगदान के इच्छुक व्यक्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
सीता नवमी पर भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगमश्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में भव्य आयोजनटीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में सीता नवमी का पावन पर्व इस वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता सीता की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं माता जानकी की पूजा संपन्न कराई। इस पावन अवसर पर श्री राधा रानी का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार केसरिया पोशाक तथा जड़ित आभूषणों से किया गया, जिसने मंदिर परिसर की दिव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। समिति की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ किया तथा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जय सिया राम, सीता राम और भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर संकीर्तन में शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए। प्रसाद स्वरूप बेसन के लड्डू, केसरिया पेड़ा, मेवा, फल, वेजिटेबल खिचड़ी तथा शीतल शरबत भगवान को समर्पित किया गया। पूजा के उपरांत थालियों में दीप सजाकर सामूहिक महाआरती की गई। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी, घंटियों की ध्वनि और जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महाआरती के पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग एवं अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा माता सीता से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से सीता नवमी पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सीता नवमी माता जानकी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, त्याग, धैर्य, मर्यादा और पवित्रता का संदेश देता है। माता सीता भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी, पतिव्रता और शक्ति स्वरूपा के रूप में पूजनीय हैं। इस दिन व्रत, पूजन और कथा श्रवण करने से परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास होता है।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।संजय सर्राफ ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य एवं सफल बना दिया तथा मंदिर में मनाया गया सीता नवमी महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपरा का अनुपम उदाहरण बनकर श्रद्धालुओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
जगन्नाथपुर मंदिर घटना की तीव्र निंदा, दोषियों को कड़ी सजा देने एवं आश्रितों को अति शीघ्र मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। झारखंड विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने झारखंड के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में हुई लूटपाट की घटना तथा मंदिर के सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की निर्मम हत्या की घटना की तीव्र शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, सामाजिक शांति और सांस्कृतिक विरासत पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल श्री जगन्नाथ मंदिर राज्य की ऐतिहासिक धरोहर है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर अपराधियों द्वारा लूटपाट करना और सुरक्षा में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर देना अत्यंत दुखद, शर्मनाक और चिंताजनक है। इससे आम जनता में भय, रोष और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।उन्होंने राज्य प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग की कि इस जघन्य कांड में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा फास्ट ट्रैक न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व इस प्रकार की घटना करने का साहस न कर सके।संजय सर्राफ ने मृतक गार्ड बिरसा मुंडा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। राज्य सरकार को उनके परिजनों को सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा अन्य आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध करानी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि राज्य में लगातार मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं पूजा स्थलों पर हो रही हिंसात्मक और आपराधिक घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता का विश्वास कानून व्यवस्था से कमजोर हो सकता है। संजय सर्राफ ने राज्य सरकार से मांग की कि श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर सहित सभी मंदिरों, आश्रमों, धर्मस्थलों एवं पूजा स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, रात्रि गश्ती, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था तथा नियमित निगरानी प्रणाली लागू की जाए।उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा का भी विषय है। इस घटना से समस्त श्रद्धालु समाज और आमजन में गहरा आक्रोश है तथा सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
झारखण्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया ग्लूकोज वितरणटीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी को देखते हुए झारखण्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (जेसीपीडीए) के पदाधिकारियों द्वारा आज ट्रैफिक जवानों के बीच ग्लुकोन-डी का वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक एसपी कार्यालय परिसर में ट्रैफिक एसपी सहित बड़ी संख्या में ट्रैफिक जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर ट्रैफिक एसपी से चर्चा की।यह आग्रह किया गया आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कार्य में संलग्न तीन पहिया मालवाहक वाहनों को पूर्व की भांति नो-एंट्री के समय भी शहर में प्रवेश एवं परिचालन की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा पुनः प्रदान की जाए ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार ने एसोसिएशन के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों के लिए इस प्रकार की सहायता सराहनीय है। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की तथा तीन पहिया मालवाहक वाहनों के संबंध में दिए गए सुझाव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।जेसीपीडीए के सचिव रौनक पोद्दार ने कहा कि भीषण गर्मी में हमारे ट्रैफिक जवान लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य एवं ऊर्जा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से आज ग्लुकोन-डी का वितरण किया गया।जेसीपीडीए के अध्यक्ष संजय अखौरी ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने में एसोसिएशन की तरफ से हरसंभव सहयोग के लिए ट्रैफिक एसपी को आश्वस्त किया।साथ ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कार्य में संलग्न तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री के समय भी संचालन की अनुमति की आवश्यकता बताई और कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से आम जनता तक जरूरी सामान समय पर पहुँचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला पुलिस प्रशासन द्वारा इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।इस अवसर पर जेसीपीडीए के अध्यक्ष श्री संजय अखौरी, सचिव रौनक पोद्दार, कोषाध्यक्ष अरविन्द पोद्दार, पंकज तिवारी समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्य शामिल रहे। उक्त जानकारी झारखण्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अखौरी ने दी।
7 मई को थी बेटी की शादी, कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के बरकट्ठा प्रखंड के सक्रेज गांव के पास जीटी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक चंद्रशेखर आजाद (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वे प्राथमिक विद्यालय सोकी में पदस्थापित थे और वर्तमान में गौरिया करमा चौक स्थित एक भाड़े के मकान में रह रहे थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाईक से घर से निकले थे। इसी दौरान सरिया लदे ट्रेलर ने उनकी बाइक (संख्या जे एस 02टी 9532) को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल से उनकी बाइक की डिक्की में रखे शादी के निमंत्रण कार्ड भी बरामद हुए, जिनमें 7 मई को शादी की तिथि अंकित थी।पूरे क्षेत्र में शोक की लहर : इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब मातम का माहौल पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
रांची के जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या मामले का खुलासाएसएसपी ने मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चनाटीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथ मंदिर में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की गई थी, जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, डीएसपी पीके मिश्रा और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पूजा के बाद एसएसपी ने जगन्नाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और भी पुख्ता हो। फिलहाल, जगन्नाथ मंदिर में हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मंदिर के पुजारियों और इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.