Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज की राष्ट्रीय कार्यदल बैठक तीन मई को लोहरदगा में
Published / 2026-04-24 23:09:43
अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज की राष्ट्रीय कार्यदल बैठक तीन मई को लोहरदगा में

अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज की राष्ट्रीय कार्यदल बैठक तीन मई को लोहरदगा मेंएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अखिल भारतीय सूंड़ी /शौण्डिक समाज के राष्ट्रीय संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता  एवम लोहरदगा जिलाध्यक्ष रितेश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य उदय कुमार गुप्ता ने आज सूंड़ी समाज के रीढ़ उदय शंकर प्रसाद साहू तथा धीरज प्रसाद साहू पूर्व राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर तीन मई दिन रविवार को लोहरदगा में  सूंड़ी समाज राष्ट्रीय कार्यदल की होनेवाली बैठक को लेकर निमंत्रण दिया तथा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने हेतु निवेदन किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यदल बैठक का मुख्य उद्देश्य सूंड़ी समाज के लोगो को एक छाता के नीचे लाना तथा समाज से बिखरे व अलग चल रहे संगठनों को सम्माहित कर पूरे राष्ट्र में एक  संगठन का निर्माण के साथ संगठित करना एवम सूंड़ी समाज का दशा तथा दिशा तय करना है। ताकि समाजहित में सभी मिलकर एक साथ ठोस निर्णय ले सके तथा आनेवाली समय मे समाज द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को अंतिम पायदान तक पहुंचाया जा सके एवं साथ ही साथ भविष्य में समाजहित में काम करने हेतु इसकी रूपरेखा तैयार करने का काम सफलतापूर्वक हो सके। ज्ञातव्य हो कि सन 1945 में लोहरदगा सूंड़ी समाज पुरोधा स्व. राय साहब बलदेव साहू जी द्वारा अखिल भारतीय सूंड़ी समाज का गठन अविभाजित बिहार के पटना सिटी में बैठक कर किया गया था तथा वही संगठन अनावरत काम करते रहा, परन्तु बीच मे इस संगठन से विभाजित होकर कुछ नये समानान्तर संगठन का निर्माण कर लिया गया, जो संगठन हित मे नही था। अतः एक बार पुनः स्व. राय साहब बलदेव साहू जी के पुत्र श्री उदय शंकर प्रसाद एवं श्री धीरज प्रसाद साहू जी के नेतृत्व में इस समाज को एक छाता के नीचे लाने का  प्रयास के तहत इस राष्ट्रीय कार्यदल का बैठक आहूत किया गया है।इस राष्ट्रीय कार्यदल बैठक में पूरे भारत देश के विभिन्न राज्यों के सूंड़ी समाज संगठन के प्रतिनिधियों को निमंत्रित किया गया है, जिसमे दिल्ली, मुंबई, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, असम के साथ साथ नेपाल के सूंड़ी समाज अध्यक्ष इत्यादि ने अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान कर चुकी है।

झासा ने चार सूत्री मांगों पर सौंपा ज्ञापन
Published / 2026-04-24 22:39:49
झासा ने चार सूत्री मांगों पर सौंपा ज्ञापन

झासा ने चार सूत्री मांगों पर सौंपा ज्ञापनसुदूरवर्ती क्षेत्रों में सेवा पर सरकार ने जतायी चिंताडीएसीपी, 2009 बैच की विसंगतियां और विभागीय परीक्षा से छूट के मुद्दे उठेटीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार और बिहार के तर्ज पर डायनेमिक एसीपी लागू करने, 2009 बैच के चिकित्सकों की सेवा संपुष्टि में जनजातीय भाषा की अनिवार्यता से उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने, 50 वर्ष से अधिक आयु के चिकित्सकों को विभागीय परीक्षा से मुक्त करने तथा श्रावणी मेला के दौरान देवघर एवं दुमका में प्रतिनियुक्ति से संबंधित मांगें रखीं। झासा ने कहा कि बिहार में चिकित्सकों को 20 वर्षों में चार डायनेमिक एसीपी मिल जाता है, जबकि झारखंड में यही लाभ 25 वर्षों में मिल रहा है। साथ ही, दंत चिकित्सकों को वर्तमान में 20 वर्षों में केवल तीन एसीपी मिलने की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाने की मांग की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अब तक सेवा नियमावली नहीं बनने का मुद्दा भी उठाया गया। 2009 बैच के चिकित्सकों के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 2011 में बनी नियमावली को पूर्व प्रभाव से लागू करने के कारण सीनियरिटी और पदोन्नति प्रभावित हो रही है। उन्होंने जनजातीय भाषा परीक्षा की अनिवार्यता हटाने और सेवा संपुष्टि में राहत देने की मांग की।अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि मांगें विचारणीय हैं, लेकिन झासा को यह भी समझना होगा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से आम जनता को इलाज में कठिनाई होती है, इसलिए इस पहलू पर भी गंभीरता से विचार आवश्यक है।उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से इस विषय पर पुनर्विचार कर अगले सप्ताह फिर बैठक करने को कहा। साथ ही, 2009 बैच से जुड़े मामले में असंतोष होने पर न्यायालय का विकल्प भी खुला होने की बात कही। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में झासा अध्यक्ष डॉ. विमलेश सिंह, सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह, संयोजक डॉ. शरद, संयुक्त सचिव डॉ. अजीत, कोषाध्यक्ष डॉ. स्टीफन, डॉ. समीर कुजूर, डॉ. विकास, डॉ. प्रदीप कुमार और महिला विंग की उपाध्यक्ष डॉ. नुसरत यामिनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

पंचायत चुनाव की आहट के साथ सीएम को याद आयी गांव की सरकार : आदित्य साहू
Published / 2026-04-24 22:34:28
पंचायत चुनाव की आहट के साथ सीएम को याद आयी गांव की सरकार : आदित्य साहू

पंचायत चुनाव की आहट के साथ सीएम को याद आयी गांव की सरकार : आदित्य साहूकेंद्र सरकार द्वारा झारखंड के 4342 पंचायत को मिले 2254 करोड़ रुपए पर वाहवाही बटोरने में जुटी झारखंड सरकार प्रत्येक पंचायत को मिलेंगे लगभग 52 लाख रुपये, राशि खर्च करने में बरती जाय पूरी पारदर्शिताबंदरबांट व भ्रष्टाचार होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे निगरानीहेमंत सरकार खर्च फंड का उपयोगिता प्रमाण पत्र तो दे ही नहीं पाती और चली है लंबी चौड़ी बातें करनेटीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गांव की सरकार के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेम को दिखावा और राजनीतिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट होते  ही मुख्यमंत्री सियासी ढोंग करने में जुट गये हैं। 4 वर्षों तक गांव की सरकार के लिए हेमंत सरकार ने एक भी कुछ काम किया हो तो उन्हें बताना चाहिए। अब जब अगले वर्ष चुनाव होने हैं तो केंद्र सरकार द्वारा भेजी गयी राशि का श्रेय लेकर राज्य सरकार झूठी वाहवाही बटोरने में जुटी हुई है। श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुखिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री गांव की सरकार को लेकर लंबी चौड़ी बातें करते हैं कि गांव के विकास से ही राज्य का विकास संभव है लेकिन राज्य की जनता यह नहीं भूली है कि यही हेमंत सोरेन की सरकार पिछली दफा पंचायत चुनाव को लगातार कैसे टालती रही। श्री साहू ने कहा कि आज जब केंद्र सरकार द्वारा 4342 पंचायत को 2254 करोड रुपये यानी प्रत्येक पंचायत को लगभग 52 लाख रुपये विकास के लिए दिया गया है तो हेमंत सरकार इसका श्रेय लेने के लिए ऐसा प्रपंच रच रही है। गांव की सरकार के जनप्रतिनिधि झारखंड सरकार के इन चालों को बखूबी समझ रहे हैं। 4 सालों तक हेमंत सरकार ने गांव की सरकार के लिए क्या किया, यह उन्हें बताना चाहिए। आखिर गांव की सरकार का क्या कसूर था? आज पीएम ने चिंता नहीं की होती तो यह जो पैसा आया है वह भी नहीं आ पाता। हेमंत सरकार खर्च फंड का उपयोगिता प्रमाण पत्र तो दे ही नहीं पाती और चली है लंबी चौड़ी बातें करने। श्री साहू ने कहा कि झारखंड गठन के बाद ग्रामीण विकास के लिए एकमुश्त इतनी बड़ी राशि कभी भी नहीं मिली। देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण ही यह संभव हुआ है। यह राशि पंचायतों के माध्यम से गांवों के विकास अटल बिहारी वाजपेई जी के सपनों का झारखंड निर्माण करने के लिए भेजा गया है। इसलिए केंद्र द्वारा पंचायत को भेजे गये एक-एक पैसे का सदुपयोग कैसे हो, यह राज्य सरकार सुनिश्चित करे। उन पैसों का उपयोग पंचायत के अंतर्गत आने वाले गरीब, वंचित, शोषित, मजदूरों की भलाई में खर्च हो। मोदी सरकार ने पैसा इसलिए नहीं दिया कि उन पैसों का दुरुपयोग हो, उस पैसे पर भ्रष्टाचारियों की गिद्ध नजर पड़े। यह साफ चेतावनी है कि अगर इस मामले में भ्रष्टाचार करने की थोड़ी भी कोशिश हुई तो गांव-गांव तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे और उनके द्वारा उसकी  निगरानी की जाएगी। क्योंकि इस सरकार का इतिहास कट कमीशन का रहा है। लेकिन इसमें गलती से भी ऐसा नहीं हो। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश भर के मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, जिला परिषद के सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से भी आग्रह किया है कि वे अपनी निगरानी और देख रेख में इस राशि को खर्च करवायें।

1 से 3 मई तक आड्रे हाउस में लगेगा स्वदेशी मेला
Published / 2026-04-24 21:57:47
1 से 3 मई तक आड्रे हाउस में लगेगा स्वदेशी मेला

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल महोदय व उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगेतीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव व स्वदेशी मेला 2026 आयोजित1 से 3 मई तक आड्रे हाउस में होगा आयोजननि:शुल्क प्रवेश प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक125 से भी ज्यादा स्टॉल के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति, यहां के खानपान सहित झारखंड की कलाकृति को देख सकेंगेटीम एबीएन, रांची। वंदे मातरम को 150 सौ वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव व स्वदेशी मेला- 2026 का तीन दिवसीय आयोजन 1 से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है। उक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को आड्रे हाउस के सभागार में कही। आज आड्रे हाउस के सभागार में हिंदी विश्व आयोजन के प्रारंभिक प्रवेश में कर्टेन रेजर के तहत दीप प्रज्ज्वलित व गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक आयोजन के संयोजक अजय मलकानी टीम के सदस्य कलाकारो ने सुंदर प्रस्तुति रखी। वहीं झारखंड रत्न पुरस्कृत विपुल नायक के कलाकारों ने वंदे मातरम की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कांके रोड स्थित आड्रे हाउस में 1 से 3 मई यानी तीन दिनों  तक सासद सांस्कृतिक महोत्सव व स्वदेशी मेला का आयोजन रखा गया है। श्री सेठ ने बताया कि सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यपाल रहेंगे, वहीं उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।125 से भी ज्यादा स्टॉल के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति यहां के खानपान में रागी, जवार, बाजरा, मक्का से बने सामग्री सहित यहां के लोक विख्यात कलाकृति को हम देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रात: 9 से शाम 6 तक विभिन्न स्कूलों के दस हजार से भी ज्यादा बच्चों की यहां उपस्थित होगी। वहीं सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकार सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से खास प्रस्तुति देंगे। श्री सेठ ने कहा कि प्रतिभावान जिन बच्चों को मंच नहीं मिलता है उन्हें भी सांसद महोत्सव के मंच पर अपनी कला की प्रस्तुति का अवसर दिया जायेगा। पीएम मोदी के सोच आत्मनिर्भर भारत को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्त्र, स्वदेशी सामान, स्वदेशी खाद्य पदार्थों सहित स्वदेशी मेला में सांस्कृतिक कलाओं को देखने का समझने का अवसर प्रदान होगा। श्री सेठ ने कहा कि जो हमारे लोकल उत्पादन बन रहे हैं। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से उनको एक मंच दिया जा रहा है। 125 स्टॉल लगाये जायेंगे, जो बिल्कुल नि:शुल्क दिये जायेंगे। पूरे आयोजन में बाहर से भी कई केंद्रीय मंत्री सहित कई विशिष्ट कलाकारों का आगमन होगा जो महोत्सव की शोभा बढ़ायेंगे।आयोजन की सफलता के लिए अलग अलग टीम बनायी गयी है। जिसमें स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा ने  संस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में शामिल होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी ने बताया कि प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा यहां के संस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुति दी जायेगी। यहां की भूसंपदा जल, जंगल, जमीन के पहचान को उत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम जो राज्य में पहली बार हो रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए हमारे प्रिय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में सांसद स्वदेशी मेला- 2026 का यह आयोजन भव्य रूप से मनाना चाहते हैं। जिसका लाभ यहां के मूलवासी को प्राप्त हो क्योंकि विकसित भारत का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासियों के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना हमारा उद्देश्य है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संग विभिन्न प्रतियोगिता झारखंड की पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही आपको यहां की संस्कृति की याद भी दिलायेगा। यह आयोजन आदिवासी गौरव को भी बढ़ावा देगी। स्वदेशी परम्पराओ को सशक्त बनाते हुए इस आयोजन का हम सभी हिस्सा बने और इसे सफल बनावे। राज्य के सभी लोगों से आग्रह होगा कि आप तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला 2026 आयोजन में सपरिवार पहुंचकर आयोजन को सफल बनायें।आज के कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महापौर रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार, सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, नीरज चौधरी, संजीव विजयवर्गीय, रमिंद्र कुमार, पवन बजाज, ललित ओझा, संजय जयसवाल, शंकर दुबे, बलराम, सन्नी, आशीष सत्यब्रत साहू, कमलजीत सिंह (संटी), शंकर पाठक, राजीव सहाय, अमित चौधरी, पूनम आनंद, नीतू सिंह, एसडी सिंह, आनंद श्रीवास्तव, संजीव साहू, नयन मयूर, आनंद कुमार, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, उषा जालन, रवि कुमार, सतीश सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या कर चोरी से सनसनी
Published / 2026-04-24 17:54:15
रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या कर चोरी से सनसनी

रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड की हत्या कर चोरी से सनसनीजगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या, दान पेटी लूटकर फरार हुए अपराधी; इलाके में दहशत का माहौलटीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटी समेत कई सामान चुरा लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने ड्यूटी पर मौजूद गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से प्रारंभिक तौर पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही गयी है, ताकि परिवार और बच्चों के भरण-पोषण में मदद मिल सके। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि गार्ड मंदिर परिसर में सो रहा था, तभी चोर अंदर घुसे और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गये। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने गार्ड का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि स्थानीय अपराधियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

बिरसा मुंडा जैविक उद्यान : कूलर से जानवरों को राहत देने की तैयारी
Published / 2026-04-24 17:47:06
बिरसा मुंडा जैविक उद्यान : कूलर से जानवरों को राहत देने की तैयारी

बिरसा मुंडा जैविक उद्यान : कूलर से जानवरों को राहत देने की तैयारीभीषण गर्मी से जानवरों को राहत; बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में कूलर, बाथ टब और खास खानपान की व्यवस्थाटीम एबीएन, रांची। रांची में पड़ रही तेज गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के बीच ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में जानवरों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं। उद्यान प्रबंधन और वन विभाग ने मिलकर कई ऐसे उपाय किये हैं, जिनसे जानवरों को गर्मी से राहत मिल सके।उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश साहू के अनुसार, गर्मी को ध्यान में रखते हुए शेर, बाघ और तेंदुए जैसे मांसाहारी जानवरों के बाड़ों में कूलर लगाये गये हैं, ताकि उन्हें ठंडा वातावरण मिल सके। वहीं हाथियों और हिमालयन भालुओं के लिए बड़े-बड़े पानी के टब बनाये गये हैं, जिनमें उन्हें नियमित रूप से नहलाया जाता है। इससे उनके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और वे सक्रिय बने रहते हैं।गर्मी से बचने के लिए किये गये विशेष इंतजामजानवरों को गर्मी से बचाने के लिए बाड़ों के आसपास पुआल की दीवारें तैयार की गयी हैं, जो प्राकृतिक रूप से ठंडक बनाये रखने में मदद करती हैं। इसके साथ ही उनके खानपान में भी बदलाव किया गया है। शाकाहारी जानवरों को मौसमी फल, विशेष रूप से आम दिये जा रहे हैं, जबकि सभी जानवरों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए समय-समय पर ग्लूकोज का घोल उपलब्ध कराया जा रहा है।पर्यटकों को भी मिल रहा सुकूनदायक वातावरणघने पेड़-पौधों और प्राकृतिक हरियाली के कारण यह जैविक उद्यान अपेक्षाकृत ठंडा रहता है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी राहत महसूस होती है। कई पर्यटकों ने बताया कि गर्मी के बावजूद उद्यान का माहौल काफी आरामदायक है और अधिकांश जानवर सामान्य रूप से सक्रिय नजर आये।गर्मी के बीच बेहतर प्रबंधन की मिसाल बना उद्यानभीषण गर्मी के इस दौर में उद्यान प्रशासन द्वारा किये गये इंतजाम न केवल जानवरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि पर्यटकों के अनुभव को भी बेहतर बना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की व्यवस्थाएं वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक सकारात्मक उदाहरण हैं।

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे
Published / 2026-04-23 23:42:50
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगेहैदराबाद में शुरू हुई एनयूजेआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकतेलंगाना श्रम विभाग मंत्री गड्डम विवेक वेंकटस्वामी ने किया उद्घाटन 26 राज्यों से पहुंचे मीडिया प्रतिनिधिएबीएन सेंट्रल डेस्क (हैदराबाद)। नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन तेलंगाना स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन (टीएसजेयू) के  तत्वावधान में हैदराबाद में भव्य रूप से आरंभ हुआ। गुरुवार को शहर के चिक्कडपल्ली स्थित होटल श्री वेदा प्रीमियम में आयोजित इस बैठक में तेलंगाना राज्य के श्रम एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. गड्डम विवेक वेंकटस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मंत्री विवेक ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया चौथा स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशभर के पत्रकार कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इन समस्याओं पर चर्चा के लिए इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन एक शुभ संकेत है।उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए मीडिया प्रतिनिधि पत्रकारों की समस्याओं पर दो दिनों तक विस्तृत चर्चा करेंगे। इस बैठक में आमंत्रित किये जाने पर मंत्री ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।मंत्री ने कहा कि योग्य पत्रकारों को जल्द ही तेलंगाना सरकार की ओर से एक्रिडिटेशन कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में पत्रकारों के लिए और अधिक कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं और उनके कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार विशेष कदम उठा रही है।इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष हनुमान्ला झांसी रेड्डी, एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी व बडे प्रभाकर पूर्व अध्यक्ष अशोक मल्लिक बलदेव प्रसाद शर्मा बलबीर ठाकुर, हरियाणा के दीपक, मध्यप्रदेश से आभा निगम उडिसा के कैलाश नायक जेटीएसजेयू के राज्य अध्यक्ष  नागेश्वर एवं महासचिव पुरुषोत्तम नारगौनी और तोकला अनिल कुमार, स्कूल आॅफ जर्नलिज्म के चेयरमैन नागेश्वर राव, एनयूजे (आई) के सचिव मेरुगु चंद्रमोहन, राजू पटेल, अरुण कुमार, पावुशेट्टी श्रीनिवास, कंदिकोंडा मोहन, चिर्रगोनी उदय दीर, उप्पलांची नरेंद्र, पोचमपल्ली रजिता, नागराजु, श्रीनाथ, अवुनुरी संपत, गट्टू महेश गौड़ सहित  पंद्रह राज्यों के  सदस्य उपस्थित थे।

मजदूर का शोषण और उनपर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : देवेन्द्र नाथ महतो
Published / 2026-04-23 23:40:19
मजदूर का शोषण और उनपर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : देवेन्द्र नाथ महतो

मजदूर का शोषण और उनपर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : देवेन्द्र नाथ महतोरांची खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट कापड़ा फैक्ट्री के मजदूर के आंदोलन को मिला जेएलकेएम का साथटीम एबीएन, रांची। रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन देरी, प्रति पीस वेतन, बकाया मजदूरी और अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ छेड़े गये आंदोलन के परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन ने आॅन द स्पोर्ट कटौती की गई मासिक वेतन राशि वापस लौटाते हुए बकाया वेतन भुगतान करने की गयी। प्रत्येक माह के 10 तारीख तक मासिक वेतन भुगतान करने की सहमति बनी। इसके साथ साथ मजदूरों के साथ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का उपयोग करने वाले अधिकारी को प्रबंधन से निष्काशित किया गया एवं मजदूरों की मुख्य माँग प्रति पीस दर वेतन पर नहीं बल्कि झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मासिक मजदूरी के अनुसार वेतन देने की मांग भी पूरी कर ली गयी। मौके पर जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मजदूर के साथ हो रही अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा।आंदोलन का सार्थन देने पहुंचे जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो, महासचिव मार्शल महतो, रांची महानगर अध्यक्ष संजय महतो, विराट महतो, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शिल्पा महतो, युवा मोर्चा राजू महतो, जेएलकेएम रामगढ़ नेता संतोष महतो, आजसू नेता बबलू महतो के अलावा अन्य नेता उपस्थित थे। आंदोलन में हजारों की संख्या में मजदूर शामिल हुए थे।

हाई डंपिंग, मजदूरों के शोषण, बढ़ते प्रदूषण को लेकर राम अवतार कंपनी के खिलाफ 25 को कंपनी का चक्का जाम
Published / 2026-04-23 23:36:21
हाई डंपिंग, मजदूरों के शोषण, बढ़ते प्रदूषण को लेकर राम अवतार कंपनी के खिलाफ 25 को कंपनी का चक्का जाम

हाई डंपिंग, मजदूरों के शोषण, बढ़ते प्रदूषण को लेकर राम अवतार कंपनी के खिलाफ 25 को कंपनी का चक्का जामएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओबी डंपिंग के दौरान फैल रहे प्रदूषण, हाई डंपिंग और कई अन्य अनियमितताओं को लेकर 25 अप्रैल 2026 को चक्का जाम करने का पत्र  दिया गया है। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को ही इस मुद्दे को लेकर कंपनी को आगाह किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण संघ बाध्य होकर कम्पनी का चक्का जाम किया जाएगा । रत्नेश कुमार ने कहा कि ओबी डंपिंग के दौरान अत्यधिक धूलकण उड़ रहे हैं, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो गया है और लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, कंपनी पर डीजीएमएस के नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से कार्य करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा हाई डंपिंग के कारण क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। कि उन्हें हाई कमेटी द्वारा निर्धारित वेतन नहीं दिया जा रहा है और अब तक पहचान पत्र (आई कार्ड) भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। उन्हें हेलमेट, जूते और अन्य आवश्यक सेफ्टी किट नहीं दिए गए हैं, साथ ही वीटीसी सेंटर का प्रशिक्षण भी नहीं कराया गया है। लोयाबाद 5 नंबर क्षेत्र में रोड क्रॉसिंग कर डंपिंग किए जाने से भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। पूर्व में लगाये गये पेड़ों के ऊपर गर्म ओबी गिराकर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। वहीं, डंपिंग स्थल पर जमीन में आई दरारों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।संघ की ओर से बताया गया कि इस संबंध में 16 अप्रैल 2026 को कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को पत्र (संख्या 203/026) देकर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब संघ ने साफ कर दिया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 25 अप्रैल को कंपनी का चक्का जाम कर आंदोलन किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,624