Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता : धीरज साहू
Published / 2026-04-27 23:21:26
स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता : धीरज साहू

स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता, यूनियन के प्रयासों से 12 युवाओं को मिली नौकरी : धीरज प्रसाद साहूयह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक : निसिथ जायसवालएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा । छोटानागपुर बॉक्साइट एवं कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के सतत एवं सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था हिंडाल्को द्वारा 12 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई। यह उपलब्धि क्षेत्रीय रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है, जिसने श्रमिक हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति यूनियन की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया है। इस उपलक्ष्य में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के करकमलों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया।कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि स्थानीय युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना उनके जनसेवा के संकल्प का अभिन्न अंग है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उद्योगों के सहयोग से ही क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ, जिसमें पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित सभी अतिथियों का स्वागत वस्त्र ओढ़ाकर एवं वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ भव्य रूप से किया गया। इस गरिमामयी स्वागत ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक आभा प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया।श्री साहू ने हिंडाल्को प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकारात्मक संवाद, समन्वय एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह संभव हो पाया है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संस्था एवं क्षेत्र दोनों का नाम गौरवान्वित करेंगे।इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष निसिथ जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक विश्वास भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा श्रमिकों एवं स्थानीय युवाओं के हित में कार्य करती रहेगी और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे।इस अवसर पर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सोहराब अंसारी, अम्बर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्री एकरामुल अंसारी, श्री बुधवा उरांव, कार्यकारिणी सदस्य श्री संदीप कुजूर, श्री फिरोज अंसारी, श्री श्याम सुंदर महतो, श्री परशुराम थापा, श्री सुकरा उरांव, श्री एतवा उरांव सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं हिंडाल्को प्रबंधन की ओर से अधिकारी चिन्मय दास एवं अभिनव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे श्रमिक कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।कार्यक्रम के अंत में चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण स्पष्ट रूप से देखा गया। यह पहल न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी एक नई गति प्रदान करेगी।

कुडू : प्रतिनिधिमंडल ने गौ सम्मान हेतु सौंपा ज्ञापन
Published / 2026-04-27 23:17:09
कुडू : प्रतिनिधिमंडल ने गौ सम्मान हेतु सौंपा ज्ञापन

कुडू : प्रतिनिधिमंडल ने गौ सम्मान हेतु सौंपा ज्ञापनएबीएन न्यूज नेटवर्क, कुडू/लोहरदगा। कुडू प्रखंड प्रतिनिधिमंडल द्वारा गौ सम्मान अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन देशभर में गौ संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया गया।प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने तथा गौ सेवा को बढ़ावा देने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए।इस अवसर पर कृष्णा मोदी, विनय कुमार, अनिल साहु, संजय शाहा, विवेक कुमार, कृष्णा सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की।

दुःख की इस घड़ी में हम सब परिवार के साथ खड़े हैं : धीरज प्रसाद साहू
Published / 2026-04-27 23:15:00
दुःख की इस घड़ी में हम सब परिवार के साथ खड़े हैं : धीरज प्रसाद साहू

दुःख की इस घड़ी में हम सब परिवार के साथ खड़े हैं : धीरज प्रसाद साहूएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/रांची। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने आज संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी के परिवार से मुलाकात की। सोहराब अंसारी, जो कसियाडीह (किस्को) निवासी हैं, उनके पोते का आकस्मिक निधन रांची में हो गया था। इस दुखद खबर को सुनते ही धीरज प्रसाद साहू उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने बच्चे को खोना बेहद असहनीय पीड़ा होती है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील की।पूर्व सांसद ने सोहराब अंसारी एवं उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं यूनियन के कई सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सभी लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पूर्व सांसद के इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उनका परिवार के साथ खड़ा होना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लिया नेत्रदान का संकल्प
Published / 2026-04-27 23:10:37
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लिया नेत्रदान का संकल्प

नेत्रदान अंगदान जागरूकता अभियान को मिली एक नयी गतिनेत्रदान-अंगदान शिविर का आयोजनरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लिया नेत्रदान का संकल्पटीम एबीएन, रांची। नेत्रदान जैसे महादान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जब भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वयं नेत्रदान का संकल्प लेते हुए समाज को प्रेरित किया। उन्होंने न केवल नेत्रदान का फॉर्म भरा, बल्कि लोगों से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के समाज कल्याण (महिला) एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा प्रेस क्लब सभागार में आयोजित नेत्रदान–अंगदान सह नेत्र जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री संजय सेठ ने कहा कि नेत्रदान एक ऐसा दान है, जो किसी के जीवन में अंधकार को स्थायी रूप से दूर कर सकता है।  उन्होंने कार्यक्रम का दीप जलाकर विधिवत् शुभारंभ किया। उन्होंने इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया।प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता ने मंत्री के इस कदम को प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा अधिक लोग नेत्रदान और अंगदान के लिए आगे आएंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पी.के. लाला (मानवाधिकार आयोग) और डॉ. पी. सिन्हा (झारखंड आई बैंक) ने भी नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।महासभा के झारखंड अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय ने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक तथ्यों के साथ इसकी उपयोगिता समझाई। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने इस पहल को अभियान का रूप देने का आह्वान करते हुए आयोजक टीम का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की आई बैंक एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन, झारखंड द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को नेत्रदान और अंगदान की प्रक्रिया एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में नेत्रदान एवं अंगदान के लिए पंजीकरण कराने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रकोष्ठ अध्यक्ष स्मिता के साथ प्रीति, उमा सिन्हा, रेणुबाला धार, निर्मला कर्ण, इंदु, रंगोली, सत्या, गुप्तेश्वर और पवन किशोर सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ।कार्यक्रम के अंत में निर्मला कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

जमशेदपुर : रेलवे लॉबी गेट के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
Published / 2026-04-27 22:53:19
जमशेदपुर : रेलवे लॉबी गेट के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर: रेलवे लॉबी गेट के पास लोको पायलट की सरेआम गोली मारकर हत्या, नौकरी के साथ करता था ठेकेदारी एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले के बागबेड़ा में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जमीन विवाद और ठेकेदारी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारों की तलाश जारी है।जमशेदपुर में रविवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे लॉबी गेट के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम को निशाना बनाते हुए उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।गोली लगते ही ज्ञानेन्द्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही टीमघटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ललित मीणा दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हमलावरों ने बेहद नजदीक से ज्ञानेन्द्र को गोली मारी और फरार हो गए। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके।जमीन कारोबार और ठेकेदारी से जुड़े थे तारमृतक ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम आदित्यपुर के रहने वाले थे और रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। हालांकि खबर यह भी है कि वे रेलवे की नौकरी के साथ-साथ जमीन के कारोबार और ठेकेदारी के कार्यों में भी सक्रिय थे।

चाईबासा कोषागार से 27 लाख का गबन, सिपाही के खिलाफ FIR
Published / 2026-04-27 22:39:36
चाईबासा कोषागार से 27 लाख का गबन, सिपाही के खिलाफ FIR

चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपए का गबन, सिपाही के खिलाफ FIR दर्जएबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिला के चाईबासा कोषागार से कथित तौर पर 27 लाख रुपए के गबन के मामले में राज्य पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।  पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने को बताया कि जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित कोषागार से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के संबंध में सिपाही के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया, कोषागार कार्यालय में तैनात एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि कुछ अन्य लोगों की भी पहचान की गई है जो इस धोखाधड़ी में शामिल थे। उनके खिलाफ भी जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।इससे पहले शनिवार को पश्चिम सिंहभूम के पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी की जांच शुरू होने की जानकारी दी थी। उसी दिन सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) बहमन टूटी ने जिला कोषागार का निरीक्षण भी किया था।

टॉपर सनी वर्मा का हर संभव सहायता करेगा चंद्रवंशी महासभा
Published / 2026-04-27 09:18:21
टॉपर सनी वर्मा का हर संभव सहायता करेगा चंद्रवंशी महासभा

टॉपर सनी वर्मा का हर संभव सहायता करेगा चंद्रवंशी महासभाटीम एबीएन, रांची। चंद्रवंशी महासभा रांची जिला का एक प्रतिनिधि मंडल मैट्रिक जैक की परीक्षा में झारखंड टॉपर चंद्रवंशी समाज के सनी वर्मा उनके पिताजी बृजेश वर्मा से मिलकर बधाई दिया आगे की पढ़ाई के लिए यथासंभव सहयोग की घोषणा की।प्रतिनिधि मंडल में चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम वर्मा, चंद्रवंशी महासभा केंद्रीय समिति झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बजरंग वर्मा, केंद्रीय महासचिव रवींद्र वर्मा, चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के वरीय उपाध्यक्ष बिंदुल वर्मा, चंद्रवंशी महासभा रांची जिला अध्यक्ष बिंदुल वर्मा एवं समाज के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी बजरंग वर्मा (7070129132) ने दी।

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर आयोजन समिति का गठन
Published / 2026-04-27 09:11:32
चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर आयोजन समिति का गठन

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 हेतु आयोजन समिति का गठनटीम एबीएन, रांची। चित्रपट झारखंड द्वारा प्रस्तावित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए आज रांची स्थित विश्व संवाद केंद्र कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें जमशेदपुर, रांची, पलामू एवं धनबाद से आए कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।बैठक में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन को प्रभावी, संगठित एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों का निर्धारण करते हुए आयोजन समिति का विधिवत गठन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सीईओ डॉ. प्रदीप वर्मा को नियुक्त किया गया है।समिति के उपाध्यक्ष के रूप में योगेन्द्र तुलस्यान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में सुमित मित्तल की नियुक्ति की गई है, जबकि आशुतोष द्विवेदी एवं तन्मय कुमार झा को समिति का सदस्य बनाया गया है। फिल्म फेस्टिवल के निर्देशक के रूप में नंदकुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निम्न समितियों एवं दायित्वों का भी गठन किया गया है:प्रांत संपर्क समिति: विजय कुमार, विवेक कुमार सिंह, प्रवीण शर्मा, गौतम कुमार सिंह।मीडिया समन्वय: स्निग्ध कुमार रंजन।परिसर व्यवस्था: रविंद्र कुमार तिवारी।पंजीकरण: प्रेम शर्मा।फिल्म पूर्वावलोकन समिति: पुलीन मित्रा।फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी: अमित कुमार।कार्यालय व्यवस्था: राजकिशोर।स्मारिका समिति: नवीन सहाय।फिल्म स्क्रीनिंग एवं मास्टर क्लास: विकास कुमार (जमशेदपुर)।यातायात व्यवस्था: विकास कुमार (रांची)।आवास व्यवस्था: प्रशांत जमुआर।भोजन व्यवस्था: सुधेंद्र चक्रवर्ती।सुरक्षा व्यवस्था: मनोज कुमार।चिकित्सा व्यवस्था: ऋषिराज कुमार।मंच संचालन: प्रज्ञा सिंह।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 26-28 जून तक होने वाले चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सार्थक रूप में आयोजित किया जाएगा। यह फिल्म फेस्टिवल झारखंड के नए एवं उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाजोपयोगी, मूल्याधारित एवं सार्थक सिनेमा को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा।

चौपारण : मौत की घाटी बनी दनुआ, एक ही साथ छह की मौत
Published / 2026-04-26 21:59:18
चौपारण : मौत की घाटी बनी दनुआ, एक ही साथ छह की मौत

एक ही परिवार के 6 लोगों की जान गई, प्रशासन हरकत में एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण/ हाजारीबाग। हजारीबाग के दनुआ घाटी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा अब सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि पूरा परिवार पल भर में खत्म हो गया। कार में सवार छह लोगों—जिनमें तीन मासूम बच्चे भी थे—की मौके पर ही मौत हो गयी। यह परिवार धनबाद से गया एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी जिंदगी की डोर टूट गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और मौके पर चीख-पुकार मच गयी। मृतकों में कृत मांझी, प्रेम कुमार, शिव कुमार भुइयां, रूबी देवी, सोनी कुमारी और सुहानी कुमारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। इस हादसे के बाद दनुआ घाटी एक बार फिर मौत की घाटी के नाम से चचार्ओं में है। रविवार को एसपी अमन कुमार और डीटीओ बैद्यनाथ कामती ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और कई सख्त निर्देश जारी किए। अवैध कट बंद करने, स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड लगाने, ब्लैक स्पॉट सुधारने और एम्बुलेंस व्यवस्था को चुस्त करने के आदेश दिए गए। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जायेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की हकीकत उजागर कर दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,498