नगर पंचायत में छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण टीम एबीएन, कोडरमा। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वरोजगार घटक के अंतर्गत 37 लाभुकों को व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत एवं स्वयं सहायता समूह के स्वीकृत बैंक ऋण में से प्रत्येक समूह के तीन सदस्यों को छह दिवसीय उधमिता विकास कार्यक्रम (ई डी पी) प्रशिक्षण प्रदाता संस्था आल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के माध्यम से प्रदान की गयी। प्रशिक्षण उपरांत आज दिनांक 18.03.23 को नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक श्री जितेंद्र कुमार जैसल के द्वारा सभी 37 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। उद्यमिता विकास प्रशिक्षण लाभुकों के व्यवसाय को और बेहतर तरीके से करने एवं लाभ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि डे-नल्म शहरी गरीबी उन्मूलन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अन्तर्गत सरकार द्वारा उधमिता विकास के लिए शहरी गरीबों को अत्यंत कम दर पर बैंकों द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है, किन्तु व्यवसाय को सफलतापूर्वक व्यवस्थित ढंग से चलाने में व्यावासिक कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया था ताकि डे-नल्म के लाभुकों का व्यवसायिक कौशल हो सके। मौके पर नगर पंचायत कोडरमा के नगर मिशन प्रबंधक श्री संजीत कुमार साहु, प्रशिक्षक श्री सुजीत कुमार नायक, नगर पंचायत कोडरमा के सामुदायिक संगठनकर्ता रश्मि सिन्हा सीआरपी प्रीति देवी, रेनू देवी, नीलम देवी तथा सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। ट्राइबल लैंग्वेज डे के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोडरमा में आयोजित जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने बताया कि सत्र में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अभी तक 5 से अधिक जिलास्तरीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिससे बच्चों में निरंतर अच्छा करने की भावना बढ़ती ही जा रही है। इस बार संगीत शिक्षक संजीत भारती के निदेशन में पुन: मेडल प्राप्त करने पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी विकेश कुणाल प्रजापति, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद, बीपीओ जुलिता मिंज, उपेन्द्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्षा कांति देवी, वार्ड पार्षद ज्योति कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पासवान, महेश भारती, एसएमसी अध्यक्ष रूपा देवी, उपाध्यक्ष महेश सिंह, प्रभारी प्राचार्य सह व्याख्याता विजय कुमार,अजित आजाद, राजेन्द्र कुमार, धीरज पांडेय, शिक्षक प्रतिनिधि सुदीप सहाय, कोलेश्वर ठाकुर, दिलीप बर्णवाल, रविकांत रवि, सुभाष चंद्र,उमेश सिन्हा ने विद्यालय के कलाकारों में आशिका, अनामिका, कुमकुम, कनक, रानी, संध्या, आरुषि रिया,प्राची आदि को बधाई दी है।
टीम एबीएन, कोडरमा। जी टीवी द्वारा आयोजित जी माइंड वार नेशनल प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा घटिका जैन को राज्य भर में पहला स्थान मिला है। इस नेशनल प्रतियोगिता में देश भर के टॉप 40 प्रतिभागियों के चयन किया गया है। घटिका जैन को जी टीवी के द्वारा अमेजॉन पर गिफ्ट वाउचर दिया गया है। दूसरी ओर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसके पहले भी जी टीवी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में छात्र अंशु कुमार को अवार्ड मिला था। जबकि साइंस ओलम्पियाड में 12 छात्रों को गोल्ड मेडल मिला है। घटिका जैन की इस सफलता पर स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार, एकेडमिक कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, दीपक सर्राफ, किशोर कुणाल, राकेश पांडेय समेत स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। केडीसीए के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में शनिवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में वीएसजी ब्लू और वाईडीसी इंदरवा के बीच मैच खेला गया। वाईडीसी इंदरवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइडीसी इंदरवा ने 33.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 202 रन बनाए। जिसमे कृष्णा कुमार 63 और चंदन सिंह ने 39 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए वीएसजी की ओर से मोहित कुमार 4 और विकास चंद्रवंशी 3 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी वीएसजी ब्लू ने 39.4 ओवर मेंअपने सभी विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी। जिसमें मोहित कुमार 84और सूरज पांडे ने 21 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए वाईडीसी इंदरवा की ओर से चंदन कुमार और अमित कुमार ने तीन तीन विकेट लिया।मैन आफ द मैच वीएसजी ब्लू के मोहित कुमार को केडीसीए कोषाध्यक्ष सह कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकु तथा केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। मैच में अंपायर ओमप्रकाश और धर्मेंद्र कौशिक तथा स्कोरर रवि यादव थे। मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु,अनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडेय,उमेश सिंह, सुमन कुमार, अशोक दास गुप्ता, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, टूनार्मेंट के चेयरमैन सोनू खान, अमित जायसवाल, रवि यादव सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। बिजली विभाग के द्वारा 18 मार्च को झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच के अलग-अलग 91 स्थानों पर छापामारी की गई, जहां बिजली चोरी को लेकर 35 उपभोक्ताओं पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झुमरी तिलैया के 24 स्थानों पर छापामारी हुई, जहां बिजली चोरी को लेकर 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सबों पर 2,44000 रुपए का जुमार्ना लगाया गया है। वहीं कोडरमा के 36 स्थानों पर छापामारी हुई, जहां बिजली चोरी के आरोप में10 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनपर 52000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि डोमचांच के 31 स्थानों पर रेड हुआ, जहां बिजली चोरी के आरोप में 10 लोगों पर एफआईआर किया गया। इन सबों 80000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनपर पहले से 5,22,146 रुपये का बिजली बिल बाकी था। ईई मनोज कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने और समय पर बकाया बिजली बिलों का भुगतान करना की जरूरत बताई है।
टीम एबीएन, रांची। 17 मार्च 2023 को रांची विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बीच एमोयू का विस्तार किया गया। जो अगले पांच साल के लिये प्रभावी होगा। एमोयू विस्तार रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के कुलपति कांफ्रेस हॉल में कुलपति आरयू प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र रांची सेंटर के रीजनल डायरेक्टर डॉ सपम रणबीर सिंह के बीच संपन्न हुआ।इस एमोयू का मुख्य उद्देश्य नृत्य, पेंटिंग, संगीत, फोटोग्राफी, फिल्म, थियेटर, साहित्य जैसे क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों के साथ सहभागिता कर देशव्यापी प्रसार करना और ऐसी विधाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। मौके पर कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने एक अच्छे अकादमिक कैलेंडर की आवश्यकता पर जोर दिया।साथ ही इसके अंतर्गत कार्यक्रमों, सेमिनारों जैसी गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही।वहीं डॉ आरके शर्मा ने झारखंड में कला की समृद्धि के प्रसार की बात कही। डॉ स्मृति सिंह ने कहा कि आरयू में इस क्षेत्र में टीआरएल विभाग कार्य कर रहा है। अब इस एमोयू विस्तारीकरण से और तेजी आयेगी।इस एमोयू के अवसर पर आरयू कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ पीके झा, डीएसडब्लू डॉ सुदेश साहू, डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल डॉ स्मृति सिंह, डॉ आरके शर्मा, कोर्डिनेटर फिनांस बीएस देवघरिया तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र रांची सेंटर के रीजनल डायरेक्टर डॉ सपम रणबीर सिंह, अकादमिक काउंसिल के मेंबर डॉ बिनोद कुमार, प्रोग्राम असिस्टेंट सुमेधा सेनगुप्ता, प्रोजेक्ट असिस्टेंट बोलो कुमारी उरांव उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित प्रशासनिक समिति कक्ष में केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। समिति के लोगों ने मुख्यमंत्री को 24 मार्च 2023 को केंद्रीय सरना स्थल, सिरम टोली में आयोजित सरहुल महोत्सव एवं कांके में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर 22 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु प्रवीण उरांव, महासचिव संतोष तिर्की एवं अन्य उपस्थित थे।
सभी विजेताओं को किया गया पुरस्कृतटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। तीन दिनी मां मथुरासिनी महोत्सव केअंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों से समां बांधी। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत महामंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, राजेंद्र तर्वे, अध्यक्ष मुन्ना भदानी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, उप सचिव राजकुमार अठघरा, उप धर्म संचार मंत्री मनीष कुमार, आकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्लासिकल, राजेस्थानी, फॉक, हिपहॉप, बॉलीबुड, रोबोटिक डांस के अलावा भक्ति गीत पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम को किड्स, जूनियर व सीनियर तीन ग्रुप में बांटा गया था। किड्स ग्रुप में आरव भदानी ने चलाओ न नैनों से बान, रिमिक्स गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं निष्कर्ष कुमार ने देखा तुमको जबसे, गीत पर अपनी प्रस्तुति से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रिद्या लोहानी ने मेरा वाला डांस पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर में सरारा सरारा रिमिक्स सांग पर आश्वी कुमारी ने प्रथम, जय जय शिव शंकर पर तेजस्वी भदानी व संभवी तर्वे तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर ग्रुप में रीमिक्स सांग पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति पर श्रीजा लोहानी को प्रथम, रेशम का रुमाल रिमिक्स पर आरिनी भदानी व ताल से ताल मिला आन्या तर्वे संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त की। जबकि राधा कैसे न जले रिमिक्स पर सृष्टि आर्या व सामी सामी रिमिक्स पर मुस्कान भदानी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। सिया चरणपहाड़ी, संभवी तर्वे, आन्या तर्वे, सार्थक कुमार, जेश्वी भदानी, निष्ठा बड़गवे व अंशी बड़गवे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम राजेश भदानी और अंजना भदानी के निर्देशन में हुआ।निर्णायक की भूमिका राजेश भदानी व अनु कपसीमे ने निभायी। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय नवयुवक समिति उपाध्यक्ष रितेश लोहानी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शानदार प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मौके पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव संजय तर्वे, उपाध्यक्ष अरुण सेठ, संगठन मंत्री विशाल भदानी, अरविंद एकघरा, उपाध्यक्ष दयानन्द पवनचौदह, कोषाध्यक्ष विजय वैश्यकियार, भानु प्रसाद, नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक कुमार, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा, सचिव साहिल भदानी, संगठन मंत्री अतुल कपसीमे, अजित कुमार, पीयूष लोहानी, सोनू पहाड़ी, नितेश कुमार निक्की, बालिका समिति अध्यक्ष अंकिता एकघरा, सचिव अंजलि अठघरा, महिला समिति अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवनचौदह, प्रो राखी भड़ाजी, रेणु बड़गवे, अंजना भदानी, जुली वैश्यकियार, पूनम कपसीमे, कुसुम वैश्यकियार, रीना कंधवे, पूर्णिमा सेठ, सुनीता कपसीमे, दीपा भदानी, नीतू तर्वे आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति रांची ने महेश्वरी भवन में गणगौर सिंझारा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी गणगौर लोकगीत, घूमर जैसे गीत पर आयुषी काबरा, नेहा साबू, खुशबू साबू, नेहामंत्री, पूजा शारदा, भाग्यश्री साबू, निकी साबु, कोमल बियानी, सुमन बाहेती, खुशबू साबू (मुरू), शिल्पी दरगर, नूपुर फलोर, विनीता चितलांगिया आकृति काबरा शीतल लखोटिया ने डांस कर सबका मन जीता। वहीं ममता बोरा एवं विनीता बिहानी ने मारवाड़ी नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजिका नेहा साबू, ममता डागा, सीमा मालपानी ने हॉल को पारंपारिक रूप से सजवाया, पूजा शारदा, सुमन बाहेती कविता मंत्री ने सबके लिए गेम्स का आयोजन किया, मंच संचालन विनीता बिहानी ने किया। गणगौर सिंजारा पर आयी हुई सभी महिलाएं पारंपरिक रूप से तैयार होकर आई जिनके बीच गणगौर क्वीन कॉन्टेस्ट भी किया गया, जिसके विजेता इस प्रकार फर्स्ट स्वाति चांडक, सेकंड खुश्बू काबरा थर्ड भाग्यश्री साबू। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी। इस महोत्सव में आये सदस्यों ने भी अपने घर से गणगौर लाया, जिनका सिंधरा का मुख प्रसाद घुगरी भोग लगाया गया। कार्यक्रम के आखिर में सभी गणगौर को बिदा किया गया लिफाफा और बदाम मिश्री देकर इस कार्यक्रम में 150 से ज्यादा महिलाओं के साथ बच्चों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।गणगौर सिंझारा महोत्सव में झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रदेश महेश्वरी महिला समिति सचिव संगीता चितलांगिया, रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा संगठन, अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी का स्वागत किया गया। महिला समिति अध्यक्ष भारती चितलांगिया, पूर्व अध्यक्ष विजयश्री साबू, सचिव विमला फलोर, उपाध्यक्ष अनीता साबू, बंदना मारू के साथ संगीता सोमानी, सरला चितलांगिया, शारदा लड्ढा, कुमुद लाखोटिया, शिखा बिरला, लक्ष्मी चितलांगिया, सरिता चितलांगिया, शिखा बिरला, रितिका सारदा, रेखा माहेश्वरी, शशि डागा, अंजना गट्टानी, रमा साबू आदि सदस्य का साथ रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.