Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : हटिया डैम से महिला का शव बरामद
Published / 2023-03-19 12:52:20
रांची : हटिया डैम से महिला का शव बरामद

हत्या कर डैम में फेंकने की आशंकाटीम एबीएन, रांची। हटिया डैम से एक महिला का शव बरामद किया गया है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी है। आशंका जतायी जा रही है कि किसी दूसरी जगह हत्या कर महिला के शव को डैम में फेंक दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या हुई है या कोई हादसा यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जायेगा।मिली जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक करने गये कुछ स्थानीय लोगों ने डैम में एक शव को देखा। नजदीक जाने पर वह शव एक महिला का निकला। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा ही मामले की जानकारी नगड़ी पुलिस को दी गयी।नगड़ी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, थोड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को डैम से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि शव पूरी तरह फूल चुका है। मृत महिला के शरीर पर कपड़े भी नामात्र के ही थे। शव के फूलने की वजह से महिला की उम्र और पहचान करना दोनों ही मुश्किल हो रहा है। महिला के सिर पर जख्म के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गयी है और फिर उसे डैम में फेंक दिया गया।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। शहर के दूसरे थानों से मिसिंग कंप्लेन की जांच की जा रही है, ताकि महिला के संबंध में जानकारी मिल सके।

राजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक कल
Published / 2023-03-19 12:12:24
राजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक कल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी है। प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहेंगे।बैठक में मुख्य रूप से नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और झारखंड में पंचायत से प्रदेश तक संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श होगा।

20 मार्च से होगा अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम
Published / 2023-03-19 12:10:54
20 मार्च से होगा अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 के अवसर पर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 से 22 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन पलाश सभागार स्थल वन भवन, डोरंडा में होगा। इस आयोजन में प्रकृति, वनों पर आधारित रोजगार के लिए लघु वन पदार्थ से बने सामान के स्टॉल लगाया जायेगा। वहीं, शहद, लाह के बने सामान, तस्सर के बने सामान, महुआ से बने सामान, चिरौंजी, औषधीय पौधे का प्रदर्श एवं बिक्री होगी। ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैम्प में कला के माध्यम से वनों के संरक्षण के प्रचार-प्रसार के लिए किया जायेगा। इसमें झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश के कलाकारों की भागीदारी होगी। 21 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर वनों के सत्वर्धन पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर 40 वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष को सम्मानित किया जायेगा। वहीं, 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। विश्व जल दिवस के अवसर पर वनों में जल संचयन तथा वनों की सुरक्षा करने वाले 25 वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को सम्मान किया जायेगा। ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैम्प का समापन तथा सीनियर कलाकार को सम्मानित किया जायेगा।

झारखंड में कोरोना : रांची में दो और देवघर जिले में मिला एक संक्रमित
Published / 2023-03-19 12:08:09
झारखंड में कोरोना : रांची में दो और देवघर जिले में मिला एक संक्रमित

टीम एबीएन, रांची। राज्य में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। रांची में दो और देवघर जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रांची में 24 साल के एक युवक और 51 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक देवघर के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों में लक्षण मिलने के बाद रांची रिम्स में सैंपल की जांच हुई थी। तीनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इससे पहले भी 14 मार्च को रांची में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों मरीज एक ही परिवार के थे। शनिवार को संक्रमण से 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। मृतक जमशेदपुर का रहने वाला था। वह कई बीमारियों से ग्रसित था। उसका टीएमएच हॉस्पिटल जमशेदपुर में इलाज चल रहा था।

ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये लोगों में सिविल कोर्ट का एक वकील भी शामिल
Published / 2023-03-19 12:01:35
ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये लोगों में सिविल कोर्ट का एक वकील भी शामिल

शनिवार की शाम में एटीएस ने किया था गिरफ्तारटीम एबीएन, रांची। झारखंड एटीएस की टीम ने शनिवार को ब्राउन शुगर के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। एटीएस ने जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी की है, उसमें एक रांची सिविल कोर्ट का वकील भी शामिल है। वकील का नाम हर्ष मिश्रा है। हर्ष मिश्रा रांची के रातु रोड का रहने वाला है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में बिहार के रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के बोदामोड़ निवासी सुनीता देवी, रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू मुक्तिधाम निवासी रंजन कुमार उर्फ चुद्दी, प्रदीप सिंह, अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी अनिमेष कुमार सिंह और संजय कुमार साह का नाम शामिल है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट में सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पांच-साढ़े पांच लाख के ब्राउन शुगर बरामदबताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस के डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 89 पुड़िया तथा अलग से लगभग 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में करीब पांच-साढ़े पांच लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-17 / 21 एवं 22 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हाई प्रोफाइल मामले में एनजीटी का आया आदेश, अब 03 अगस्त को अगली सुनवाई
Published / 2023-03-19 11:54:00
हाई प्रोफाइल मामले में एनजीटी का आया आदेश, अब 03 अगस्त को अगली सुनवाई

एनजीटी ने कहा जिम्मेवार दोषी सरकारी पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करोपत्थर कारोबारियों पर भी जुर्माना लगाने का दिया आदेशअवैध खनन क्रशर पूरी तरह से हो बंद, मुख्य सचिव को निगरानी करने का दिया आदेशटीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली प्रधान बेंच में राजमहल के ऐतिहासिक पहाड़ को बचाने व संरक्षण हेतु व अवैध खनन क्रशर पर रोक लगाने व राजमहल पहाड़ पर अवस्थित विलुप्त होती आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय व पहाड़ के तलहटी में रहने वाले आदिवासी समुदाय व पहाड़ पर अवस्थित कीमती जड़ी बूटी पेड़ पौधे जीव जंतु पहाड़ी झरने फॉसिल गंगा नदी डॉल्फिन उधवा पक्षी सेंचुरी क्षेत्र धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन हेतु व आम लोगों को वायु जल ध्वनि प्रदूषण व जाम से मुक्ति दिलाने हेतु जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर द्वारा दायर याचिका संख्या ओए - 23/2017 पर सुनवाई जो लगातार चार बार से टल रही थी आखिर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई एनजीटी प्रधान बेंच के चेयर पर्सन आदर्श कुमार गोयल न्यायिक सदस्य जस्टिस सुधीर अग्रवाल व एक्सपर्ट मेंबर डॉक्टर ए सेंथिल वेल ने की। सुनवाई में झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव एल खियांगते, मुकेश कुमार अधिवक्ता सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड नई दिल्ली व कुमार अनुराग सिंह अधिवक्ता झारखंड राज्य पॉल्यूशन बोर्ड उपस्थित थे। याचिकाकर्ता सैयद अरशद नसर की तरफ से विद्वान अधिवक्ता सुश्री पुशाली बनर्जी उपस्थित थी। सुनवाई पूर्व एनजीटी द्वारा गठित झारखंड राज्य के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्य सचिव सह निदेशक खान अमित कुमार ने 247 पन्ने की दो रिपोर्ट एनजीटी में समर्पित की जिसे पीठ ने संचिका में रख लिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिलहाल अपनी प्रगति रिपोर्ट समर्पित नहीं की। सुनवाई के दौरान पीठ ने सरकार के कार्यशैली पर फटकार लगाते हुए आदेश को सुरक्षित रख लिया था जिससे पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी सहित राजनीतिज्ञ पत्थर कारोबारियों माफियाओं व आम लोगों के दिल की धड़कन बढ़ गयी थी।शुक्रवार को इस हाई प्रोफाइल मामले में आदेश आया। एनजीटी ने अपने पूर्व के 10 आदेशों की समीक्षा करते हुए कहा की जिले में सरकार की मिलीभगत से अवैध खनन क्रशर परिवहन हो रहा है। एनजीटी ने अपने आदेश में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने वाले दोषी सरकारी पदाधिकारी को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश सरकार को दिया है। एनजीटी ने पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने के चलते पत्थर कारोबारियों से पर्यावरणीय बहाली हेतु पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मुआवजा वसूली करने का भी आदेश पारित किया है। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि पूर्व में पत्थर कारोबारियों पर लगे पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मुआवजा का भी वसुली का आदेश दिया है। एनजीटी ने झारखंड सरकार के कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए सरकार पर भी पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाने का विचार प्रकट किया है। एनजीटी ने अपने आदेश में अवैध रूप से चल रहे सभी पत्थर खदानों क्रशरों को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है। एनजीटी ने रेलवे की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिह्न लगाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है। एनजीटी ने राज्य के अपर मुख्य सचिव एल खियांगते को तेजी से कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एनजीटी ने  झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को एनजीटी द्वारा राज्य के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई लेवल उच्च स्तरीय कमेटी के निगरानी की जिम्मेवारी सौंपी है। मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वो महीने में एक बार कमेटी की निगरानी करेंगे तथा अपना हलफनामा 15 जुलाई तक एनजीटी में समर्पित करेंगे। एनजीटी ने सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड नई दिल्ली झारखंड राज्य पोलूशन बोर्ड व जिले के डीसी को एक संयुक्त कमेटी बना कर जिले के पत्थर खदानों व क्रशर का सर्वेक्षण कर एनजीटी में तीन माह के भीतर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है व जिले के पुलिस अधीक्षक को इस कमेटी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है व राज्य प्रदूषण डिपार्टमेंट को इसका नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भी देने का आदेश दिया है तथा एनजीटी ने मुख्य सचिव को रिपोर्ट पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एनजीटी ने इस आदेश की एक-एक प्रति मुख्य सचिव झारखंड, सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड नई दिल्ली, झारखंड प्रदूषण बोर्ड रांची, जिले के डीसी व एसपी को ई-मेल द्वारा अनुपालन हेतु भेजने का आदेश दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 03 अगस्त को होगी। एनजीटी के इस कड़े आदेश से पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी सहित राजनीतिज्ञों पत्थर कारोबारियों माफियाओं व आम लोगों में सिहरन दौड़ गयी है। अब सबकी नजरें सरकार व जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उठाये जाने वाले कदमों पर टिक गयी है।

एसआर डीएवी पुंदाग में लगी एकदिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला
Published / 2023-03-18 23:01:15
एसआर डीएवी पुंदाग में लगी एकदिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला

स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय की जानकारी वर्तमान समय की मांग : प्राचार्य एसके मिश्रा टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर एकदिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला की गयी। सीबीएसई की संसाधिका सह विद्यालय की विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती इंदु प्रसाद ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया। पांच घंटे के कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं कल्याण के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही अभिनय, प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी आदि अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित की गयी, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका। निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा, जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा।समापन सत्र में प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई, सीओई पटना के आभारी हैं कि उन्होंने हमें यह सुअवसर दिया। इस प्रकार से सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं। उन्होंने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए संसाधिका तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। शांति पाठ के साथ कार्यशाला समाप्त हुई।

रांची-पुणे इंडिगो विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, भेजा नागपुर
Published / 2023-03-18 20:59:11
रांची-पुणे इंडिगो विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, भेजा नागपुर

टीम एबीएन, रांची। विमानन कंपनी इंडिगो की रांची से पुणे की उड़ान चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से नागपुर भेजनी पड़ी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे रांची से पुणे जा रहे विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया और बीमार यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, यात्री विमान में बेहोश हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से उसे बचाया नहीं जा सका।

वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा को मजबूत करने की कोशिश में जुटा आरएसएस
Published / 2023-03-18 20:58:00
वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा को मजबूत करने की कोशिश में जुटा आरएसएस

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक इस वर्ष 12-14 मार्च 23 को हरियाणा के समालखा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में एक प्रस्ताव एव तीन वक्तव्य दिये गये। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव स्व आधारित राष्ट्र के नवोत्थान का संकल्प लें विषय पर था। भारत स्वाधीनता प्राप्ति के उपरांत हमने अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभर रही है। भारत के सनातन मूल्यों के आधार पर होने वाले नवोत्थान को विश्व स्वीकार कर रहा है।वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा के आधार पर विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण के लिए भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए अग्रसर है। सुसंगठित, विजयशाली व समृद्ध राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति, सर्वांगीण विकास के अवसर, तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग एवं पर्यावरणपूरक विकास सहित आधुनिकीकरण की भारतीय संकल्पना के आधार पर नये प्रतिमान खड़े करने जैसी चुनौतियों से पार पाना होगा। राष्ट्र के नवोत्थान के लिए हमें परिवार संस्था का दृढ़ीकरण, बंधुता पर आधारित समरस समाज का निर्माण तथा स्वदेशी भाव के साथ उद्यमिता का विकास आदि उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। उपरोक्त बाते आज संघ कार्यालय में पत्रकारों के बातचीत करते हुए प्रांत कार्यवाह संजय कुमार ने कहा। उन्होंने तीन वक्तव्यों के बारे में कहा कि- संघ का मत है कि भगवान महावीर की निर्वाण प्राप्ति के 2550वें वर्ष के अवसर पर वर्तमान को वर्द्धमान की बहुत आवश्यकता है। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन पर बताया कि वे अद्वितीय पराक्रम, रणनीतिक कुशलता, युद्धशास्त्र की मर्मज्ञता, संवेदनशील, न्यायपूर्ण व पक्षपातरहित प्रशासन, नारी का सम्मान प्रखर हिंदुत्व जैसी कई विशेषताओं से परिपूर्ण थे। ईश्वर पर श्रद्धा व विश्वास, माता पिता एवं गुरु जनों का सम्मान, अपने साथियों के सुख-दु:ख में साथ निभाने, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के कई उदाहरण उनके जीवन में पाये जाते हैं।आज भारत अपनी समाजशक्ति को जागृत करते हुए अपने स्व के आधार पर राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ रहा है, भारत के स्व आधारित राज्य की स्थापना के उद्देश्य से चली छत्रपति शिवजी महाराज की जीवनयात्रा का स्मरण अत्यंत प्रासंगिक एवं प्रेरणास्पद है। तीसरे वक्तव्य के संदर्भ में उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनके जीवन  सादगी, परिश्रम, त्याग, समर्पण, निर्भयता एवं सिद्धांतों के प्रति अडिगता उनके जीवन के प्रत्येक क्षण में परिलक्षित होती है। तीनो महापुरुषों के नमन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें श्रद्धापूर्वक वंदन करता है। सभी स्वयंसेवक इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्णमनोयोग से भाग लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ करें ऐसी अपनी अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि संघ सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्य पर जागरुकताकी दिशा में कार्यरत है ताकि समाज में परिवर्तन संभव हो सके। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य तथा कुटुम्ब प्रबोधन का कार्य महिलाओं के सहयोग के  बिना संभव ही नही है। उन्होंने कहा कि उस बैठक में देश भर में संघ द्वारा कार्य विस्तार की दृष्टि से विशेष वृत्त रखा जाता है, इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ झारखण्ड प्रान्त द्वारा बस्ती एवं मंडल कार्य दृढ़ीकरण का विशेष वृत्त रखा गया। मार्च 2023 तक अखिल भारतीय स्तर पर कुल 42613 स्थानों पर  कुल  68651 शाखा, साप्ताहिक मिलन 26877 और कुल मंडली 10412 का वृत्त आया वही झारखंड में  संघ की दृष्टि से 4 महानगरो में कुल 52 स्थानों पर 97 विद्यार्थी शाखा और 125 व्यवसायी शाखा यानि कुल 222 शाखा चल रही है जबकि ग्रामीण 24 जिलो में 488 स्थानों पर 454 विद्यार्थी और 162 व्यवसायी  शाखा यानि 616 शाखा चल रही है। महानगर और ग्रामीण जिलो को यदि हम जोड़ दे तो आज झारखण्ड में कुल 540 स्थानों पर 838  दैनंदिन शाखा कार्यशील है। इन 838 शाखाओ में से 122 वैसे शाखा है जो स्थानीय स्तर पर समाज के लिए कोई न कोई उपक्रम चला रहे है।उपरोक्त बाते आज पत्रकारों के बातचीत करते हुए प्रान्त कार्यवाह श्री संजय कुमार ने कहा। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा सप्ताह में चलने वाली मिलन की संख्या 523 है जबकि माह में लगनेवाली संघ मंडली की संख्या 166 है।  प्रांत कार्यवाह श्री संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण की दृष्टि से पिछले वर्ष कुल 34 प्राथमिक वर्ग आयोजित हुए जिनमे 3031 स्वयंसेवकों ने,जबकि प्रथम वर्ष में कुल 302 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे है इस निमित्त संघ  प्रांत के सभी मंडल /बस्ती कार्ययुक्त हो इस दृष्टि से झारखण्ड के 1264 मंडल, 847 बस्ती, यानि कुल - 2111 मंडल / बस्तियों में एक ही दिन एकत्रीकरण व सम्मेलन करने का निश्चय जो 3 से 4 घंटे का हुआ था। परिणाम स्वरूप  कुल 337 खंड/नगर बैठक संपन्न हुए इस बैठक में 5797 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 2004 पंचायतों से 5255 ग्रामों से, 2697 मुहल्लों से, कुल मंडल सम्मेलन में 81857, व बस्ती सम्मेलन में 40227, यानि कुल 122084 लोग सम्मिलित हुए। श्री संजय कुमार ने बताया कि पंचायत व मुहल्लों की बैठक में नये  शाखा-427, मिलन - 554, मंडली 308 हेतु कार्यकर्ता तथा वहां स्थान भी निश्चित हुए जिन मंडल व बस्तियों में अपना कार्य अभी नहीं है। वहां मिलन के लिए विशेष आग्रह कर, कार्य प्रारंभ करना, एक वर्ष मिलन चलाने के उपरांत वर्ष 2024 में उसे शाखा में परिवर्तन करने की योजना बनाई गयी, इस प्रकार सभी मंडल व बस्ती को वर्ष 2024 तक कार्ययुक्त करने की एक व्यापक योजना के साथ अपने प्रांत में संघ कार्य कर रहा है। भारत के अमृतकाल और संघ के सौवें वर्ष की ओर बढ़ती यात्रा के समय में समाज को दिशा देते हुए ऐसे समय में जब भारत वैश्विक नेतृत्व के पथ पर निरंतर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है, तब नागरिकों को यह समझने की आवश्यकता है कि देश के प्रति हमारा क्या योगदान है। इस वर्ष का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष लोहरदगा में तय हुआ है। इस पत्रकार वार्ता में क्षेत्र संघचालक मा देबव्रत पाहन, सह प्रांत प्रचार प्रमुख श्री संजय कुमार आजाद उपस्थित थे। उल्लेखनीय सेवा और कार्यों के लिए झारखंड रत्न और विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया लोक सेवा समिति की ओर से इसकी 32 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज में अनुकरणीय तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को झारखंड रत्न और विशिष्ट सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर हमारा देश हमारा उत्तरदायित्व विषय पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।पुराने विधानसभा परिसर प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में शहीद सरदार गया मुंडा को देश सेवा के लिए रेवरेंड फादर फेलिक्स टोप्पो को सेवा क्षेत्र के लिए निरंजन कुजुर को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में डॉक्टर जी डी मिश्रा को शोध एवं स्वास्थ्य तुषार कांति को समाज सेवा के लिए हरि उरांव को क्षेत्रीय भाषा के लिए मनपुरन नायक को कला संस्कृति के लिए सुजाता भकत को भारोत्तोलन के लिए मुख्तार सिंह को सामाजिक जागरूकता के लिए झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सीमा प्रसाद को सामाजिक जागरूकता अरविंद कुमार को शिक्षा जागरूकता कृष्ण कुमार मल्लिक को स्वास्थ्य सेवा अत्री गंगोपाध्याय को छाती रोग विशेषज्ञ सुजान पंडित को संगीत सत्यव्रत ठाकुर को कला संस्कृति आलोक कुमार सिंह को प्रेरणादायी कार्य मुस्तफा अंसारी को शांति सद्भावना सुनील सिंह बादल को लेखन इबरार अहमद को नेतृत्वकर्ता और मुकेश कंचन को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। लोक सेवा समिति विगत 31 वर्षों से प्रबुद्ध नागरिकों मीडिया के क्षेत्र में अतुल्य सहयोग स्वास्थ्य शिक्षा नशा विमुक्ति सद्भाव महिला सशक्तिकरण और विधि जागरूकता जैसे विषयों और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती रही है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद खान ने बताया कि चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक के अलावा राजकुमार नागवंशी, डॉक्टर खालिक अहमद, चंचल भट्टाचार्य और संयोजक वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह शामिल थे। पूर्व में डॉ रामदयाल मुंडा, डॉक्टर बीपी केसरी, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की रामकृष्ण मिशन बीआईटी मिश्रा खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, समुराई टेटे, गंगा प्रसाद बुधिया, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी आदि को सम्मानित किया जा चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.