Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बोकारो : सारुबेड़ा जंगल से आठ टन अवैध कोयला जब्त
Published / 2023-03-19 22:18:12
बोकारो : सारुबेड़ा जंगल से आठ टन अवैध कोयला जब्त

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। जिले की नावाडीह थाना की पुलिस ने रविवार को भलमारा पंचायत के सारुबेड़ा जंगल से लगभग आठ टन अवैध कोयला जब्त किया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि सारूबेड़ा जंगल में अवैध कोयला की खरीदारी कोयला व्यवसायियों द्वारा कर बाहर की मंडियों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। त्वरित कार्रवाई कर अवैध कोयला को बरामद कर लिया गया। पुलिस अब पता कर रही है कि उक्त अवैध कोयला को किसके इशारे से जमा या खरीदारी की गयी थी।

झारखंड राज्य खुदरा व्यवसायी संघ के मंत्री बने संजय पोद्दार
Published / 2023-03-19 21:45:49
झारखंड राज्य खुदरा व्यवसायी संघ के मंत्री बने संजय पोद्दार

बोले- व्यापारियों के हित में करेंगे कामटीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य खुदरा व्यवसायी संघ की एक बैठक आज संघ कार्यालय चुटिया में संपन्न हुई, जिसमें न पदाधिकारी एवं कार्य समिति का गठन किया गया। जिनमें अध्यक्ष मातादीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमरनाथ पोद्दार, दीपक अग्रवाल, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद पोद्दार, मंत्री कृष्ण कुमार गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, संजय पोद्दार, संगठन मंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमरचंद अग्रवाल, नंद कुमार सडानी, सच्चिदानंद अग्रवाल, नरोत्तम गोराई, राम चंद्र अग्रवाल, पदम कुमार साहू, तिलक कुमार चैरसिया, नवल किशोर प्रसाद, शशिभूषण साह बनाये गये हैं।मंत्री संजय पोद्दार ने कहा व्यपारियों ने जो मुझ पर भरोसा किया है उस पर खड़ा उतारने का प्रयास करूंगा। व्यापारियों के समस्या के लिए हर समय संघर्ष को तैयार हूं व्यपारियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई परेशानी हो संघ कार्यालय को इसकी सूचना दें है भय मुक्त वातावरण में व्यापार करें। हर समस्या के समाधान के लिए  हमेशा तत्पर रहेगा।

श्री रामनवमी मोहत्सव 2023 को धूमधाम एवं भव्यरूप से मनायेगा महावीर मंडल
Published / 2023-03-19 21:40:01
श्री रामनवमी मोहत्सव 2023 को धूमधाम एवं भव्यरूप से मनायेगा महावीर मंडल

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/03/2023 को महानगर औद्योगिक महावीर मंडल, रांची की वार्षिक बैठक मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद वेद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में न्यू मार्केट रोड सी टी ओ रोड धुर्वा के प्रांगण में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा एवं अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। बैठक में श्री रामनवमी मोहत्सव 2023 को धूमधाम एवं भव्यरूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष सभी अखाड़ो के दो-दो प्रतिनिधि को शामिल कर संचालन समिति बनायी गयी है।संचालन समिति के द्वारा श्री रामनवमी मोहत्सव एवं अष्टमी झांकी के संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है। श्री सिंह ने बताया कि अष्टमी के शाम में झांकी के साथ जागरण मंडली भी शामिल रहेगी एवं रामनवमी की भव्य शोभायात्रा अस्त्र-शस्त्र, ढोल नगाड़ों एवं गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से दिन के 3 बजे निकाली जायेगी।संचालन समिति का प्रारूप इस प्रकार है :-चंद्रघडी अखाड़ा डैम साइड :- नागेंद्र सिंह, बंटी यादवटूटल पूल आश्रम पूजा समिति - हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंहबजरंग अखाड़ा, हड़सर - बलराम, जितेंद्र बड़ाईकश्री राम बानर सेना, बांसकोचा - सुमित जैसवाल, भद्रकांत मिश्रानर्मदेश्वर मंदिर, मथुरा खटाल - कौशल कुमार, राहुल यादवमोंटेसरी मैदान डी टाइप - श्रवण राम, कन्हैया सिंहनवभारत महावीर मंडल, पंचवटी - कृष्णा दास, मुकेश सिंहमानस मंदिर, शर्मा मार्किट, धुर्वा - अनिल श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंहकमला खटाल - श्याम बाबू सिंह, संतोष पासवानसंत थॉमस स्कूल, सेक्टर 3 - राम बंदन सिंह, हिमांशुनव युवक सिंह, जे पी मार्किट - धीरेंद्र सिंह बमबम, मनोज माथुरमहावीर मंडल न्यू मार्केट - सुमित कुमार, ओम प्रकाशशर्मा कॉलोनी, सेक्टर 4 - गोवर्धन शर्मा, चंदन पटेलकेंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, मोंटेसरी - साकेत सिंह, बलजीतमहावीर मंडल क्लब, सेक्टर 4, थेथरकोच - राजेश कुमारलटमा हिल टंकी साइड , शिव मंदिर - रंजन पासवान, कृष्णा पांडेययंग ब्लड क्लब, सेक्टर 3 - संजय चौधरी, अश्विनी (बिटटू)राम मंदिर दरबार, बस स्टैंड - मृगेंद्र सिंह, सतीश सिंहजागृति शिव मंदिर, टंकी साइड -दीपक कुमार, प्रशांत कुमारबैठक में रमेश सिंह, सतेंद्र दुबे, जितेंद्र गिरी, सतीश कुमार, पप्पू चक्रवर्ती, एच एन सिंह, कामेश्वर सिंह, धीरेंद्र सिंह, कार्तिक लाल शर्मा, रवि शंकर, सुमित कुमार, राज बहादुर, उमेश कुमार, विनय बिहारी, धर्मेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों अखाड़ों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी महानगर औद्योगिक महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पद्मश्री मुकुंद नायक व मधु मंसूरी ने लॉन्च किया सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का फॉर्म
Published / 2023-03-19 20:54:06
पद्मश्री मुकुंद नायक व मधु मंसूरी ने लॉन्च किया सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का फॉर्म

20 मार्च से 15 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशनकला और संस्कृति की विधाओं को संजोने का मिलेगा अवसर : संजय सेठटीम एबीएन, रांची। 5, 6 और 7 मई को रांची में आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का फॉर्म आज लॉन्च किया गया। कला और संस्कृति से जुड़े इस महोत्सव के फार्म की लॉन्चिंग झारखंड के लोक का प्रतिनिधित्व करने वाले पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री मधु मंसूरी के साथ सुप्रसिद्ध गायिका मृणालिनी अखौरी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद श्री संजय सेठ मौजूद रहे। फॉर्म की लॉन्चिंग के बाद अतिथियों ने इस सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन की सराहना की और कहा कि यह महोत्सव रांची लोकसभा क्षेत्र के नवोदित लोक कलाकारों की प्रतिभा को निखारने में बहुत ही सशक्त भूमिका निभायेगा। सांसद ने यह एक अनूठा कार्यक्रम किया है, जो सामान्य रूप से लोग नहीं कर पाते। रांची लोकसभा क्षेत्र की कला और संस्कृति की प्रतिभाएं निखर कर सामने आये और वह देश और दुनिया में हमारी लोक कलाओं का मान बढ़ाएं, इस दिशा में सांसद का प्रयास सराहनीय है। दोनों ही अतिथियों ने कहा कि सांसद ने कलाकारों के लिए एक अच्छी पहल की है। इसका परिणाम कला संस्कृति के साथ-साथ कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए भी सार्थक होगा।संजय सेठ ने कहा कि सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के फॉर्म की लॉन्चिंग देश के 2 पद्मश्री व्यक्तित्व के द्वारा किया जाना मेरे लिए भी गौरव की बात है। मुकुंद नायक जी और मधु मंसूरी जी झारखंड की लोक के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। इन्होंने अपनी विधाओं के माध्यम से झारखंड की कला और संस्कृति को संजोने का काम किया है। इनके मार्गदर्शन में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सफलता के नए आयाम बनायेगा, यह विश्वास मुझे है। इनके मार्गदर्शन में ही रांची लोकसभा क्षेत्र की कला और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, आशीर्वाद मिलेगा। इस दिशा में हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। सांसद ने बताया कि यह फॉर्म 20 मार्च से 15 अप्रैल तक सांसद कार्यालय सहित युवा रंग मंच के कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगा। फॉर्म की लॉन्चिंग के बाद सांसद ने महोत्सव से जुड़े विभिन्न विधाओं के को-ऑर्डिनेटर का भी नंबर जारी किया और कहा कि जो भी प्रतिभागी इस महोत्सव में भाग लेना चाहते हैं, वह किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इन को-ऑर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैं।इनसे कर सकते हैं संपर्क : इस महोत्सव में भाग लेने व संबंधित प्रतियोगिताओं की जानकारी हेतु संपर्क सूत्र भी जारी किये गये हैं। इसमें थिएटर स्किट प्रतियोगिता के लिए शंकर पाठक (8877183983) और सोनू सोनार (8935851653),माइम प्रतियोगिता के लिए मुन्ना लोहार (9931152081) और सन्नी सिंह (8789359469),क्लासिकल सोलो डांस के लिए सुश्री सुनीता उरांव (9523426376),क्लासिकल ग्रुप डांस के लिए सुश्री तृषा भाटिया (9709069684),फोक और पारंपरिक नृत्य के लिए सुश्री सुमोना चटर्जी (6363404054),थीम आधारित कोरियोग्राफी के लिए श्री सिकंदर ठाकुर (8210335269),वोकल सोलो के लिए श्री देबप्रिया ठाकुर (9430377731),ग्रुप सॉन्ग के लिए श्री रजत आनंद (6200032956),ट्राइबल इंस्ट्रूमेंट के लिए मनपुरण नायक (7070082417, 9835164521) से संपर्क किया जा सकता है।

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि को नमन जिसने देश को महान राष्ट्रभक्त दिया : दीपक प्रकाश
Published / 2023-03-19 20:49:45
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि को नमन जिसने देश को महान राष्ट्रभक्त दिया : दीपक प्रकाश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश आज अपने प्रवास के क्रम में मध्यप्रदेश के महू (इंदौर) स्थित भीम जन्मभूमि का दर्शन किया। इस अवसर पर श्री प्रकाश को जन्मभूमि के ट्रस्टी ने सम्मानित भी किया।इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि महू की पवित्र धरती को मैं सादर प्रणाम, नमन करता हूं जिसने देश को एक महान राष्ट्रभक्त नेता, समाज सुधारक, संविधान निर्माता  और दलितों का मसीहा दिया।श्री प्रकाश ने कहा कि जिस विषम परिस्थितियों में बाबा साहब ने अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ करके जीवन की ऊंचाइयों को छुआ वह राष्ट्र और समाज  केलिए प्रेरित करने वाला है।उन्होंने कहा कि आजाद भारत में जो सम्मान डॉ भीमराव अंबेडकर को मिलना चाहिए था वह लंबी प्रतीक्षा के बाद एन डी ए सरकार में ही मिल सका। चाहे भारत रत्न दिए जाने की बात हो यह फिर बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया जाना।उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब से जुड़े पांच स्थल जन्मभूमि महू, दीक्षा भूमि नागपुर, चैत्य भूमि इंदुमिल मुंबई, वकालत की पढ़ाई स्थली लंदन एवम उनका निर्वाण स्थल हलीपुर दिल्ली को पंच तीर्थ के रूप में मोदी सरकार ने विकसित किया है।उन्होंने कहा कि देश के महान विभूति की जन्मस्थली का दर्शन सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

कोडरमा : पूर्व जिप अध्यक्ष ने की कोवार मधुपुर पैंंसेजर को रविवार को भी चलाने की मांग
Published / 2023-03-19 20:45:44
कोडरमा : पूर्व जिप अध्यक्ष ने की कोवार मधुपुर पैंंसेजर को रविवार को भी चलाने की मांग

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा से कोवार और मधुपुर के बीच चलने वाली पैंसेजर ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन चलाने की मांग पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने ट्वीट कर रेल मंत्री भारत सरकार, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक तथा धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक से की हैै। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने टवीट में लिखा है कि ट्रेन संख्या 0369 और 03370 सप्ताह में 6 दिन चलती है और रविवार को बंद रहती है। ऐसे में राजधवर नवलशाही, जमुआ, मधुपुर सहित कई स्टेशनों से यात्री कोडरमा जक्शन पहुंचते है और रविवार को झुमरी तिलैया में खरीदारों की भीड रहती है। ऐसे में लोगों को उक्त ट्रेन के बंद रहने से कठिनाई का सामना करना पडता है। जब यह ट्रेन का परिचालन पांच वर्ष पूर्व शुरू हुआ था तब उक्त ट्रेन ने डीजल भराने के लिए इंजन नेताजी सुभाष चंद्र गोमो जक्शन या बडकाकाना भेजा जाता था। इसलिए रविवार को बंद रहती थी लेकिन कोडरमा से हजारीबाग टाउन और बरकाकाना तक चलने वाली ट्रेन सातों दिन चल रही है। वर्तमान समय में कोडरमा मधुपुर रेलखंड पूरी तरह विधुतीकरण हो गया है। ऐसे में अब यह ट्रेन में डीजल भराने की समस्या का निजात मिल गया है। उक्त ट्रेन के रविवार को परिचालन होने से सैकडों यात्रियों को आने जाने में लाभ मिलेगा वहीं रेलवे का राजस्व की भी प्राप्ति होगी। साथ ही इस खंड के जरिये मधुपुर पहुंचकर यात्री सीधे मधुपुर से मेन लाइन पटना के जरिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय एवं आसनसोल के रास्ते हावड़ा के लिए भी सीधा संपर्क कर सकेगें और मैन लाइन की ट्रेने भी आवागमन के लिए लाभ मिल पायेगा। उन्होंने यह भी अपील की है कि कोडरमा से मधुपुर और कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना तक योग पारंपरिक रेक चल रहे हैं उसकी जगह डेमो ट्रेन चलाया जाय जिससे यत्रियों को ओर लाभ मिल सकेगा तथा कोडरमा से रांची के लिए जनवरी माह में सीआरएस हो चुका है और अब रॉची से हजारीबाग टाउन कोडरमा जक्शन के रास्ते पटना और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की जरूरत है। वहीं मधुपुर के रास्ते कोवार होते हुए कोडरमा जक्शन के लिए पटना के लिए जो चलाने की घोषणा मंत्रालय के द्वारा पूर्व में की गयी है उसे शीर्घ चलाया जाये। ट्वीट पर रेलवे अधिकारियों ने लिखा है कि इसके लिए मुख्यालय को लिखा जा रहा है और मुख्यालय के अनुमति के बाद ट्रेन  का परिचालन किया जा सकता है।

नियुक्तियों का सिलसिला शुरू करें सीएम हेमन्त सोरेन : राजकुमार राज
Published / 2023-03-19 20:39:20
नियुक्तियों का सिलसिला शुरू करें सीएम हेमन्त सोरेन : राजकुमार राज

टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि नियुक्तियों का सिलसिला शुरू करिये। श्री राज ने कहा कि ध्यान रखिये परीक्षाओं के आयोजन से परीक्षाफल प्रकाशन और नियुक्ति पत्र जारी होने के बीच कोई क़ानूनी पेंच न फंसे, कील-कांटा दुरुस्त करिये। युवा रोजगार चाहते हैं। रोजगार देने की नीयत सही होगी तो नतीजा सही होगा, नीतिगत मसले सुलझ जायेंगे। श्री राज ने कहा झारखंड राज्य में मेरी जानकारी में हजारों नियुक्तियां हैं पर नियोजन नीति स्थानीय नीति और 1932 के खतियान के चक्कर में न स्थानीय लोगों को और अन्य लोगों को भी नियुक्तियां नहीं मिल पा रही है ऐसे में आपके द्वारा की गयी नियुक्तियों की घोषणा सिर्फ घोषणा मात्र रह जायेगी। इसलिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति झारखंड प्रदेश आपसे विनम्र आग्रह करती है। झारखंड के बेरोजगारों के भविष्य का ध्यान रखते हुए नियुक्तियों का सिलसिला प्रारंभ किया जाये।

महिलाएं भी रामनवमी में निकालेंगी भव्य शोभा यात्रा : शोभा यादव
Published / 2023-03-19 20:02:14
महिलाएं भी रामनवमी में निकालेंगी भव्य शोभा यात्रा : शोभा यादव

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19.03.2023 को श्री महावीर मंडल महिला समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष शोभा यादव की अध्यक्षता में श्री राम नवमी पूजा के सफल आयोजन के लिए रांची के हरमू, लेक रोड, पहाड़ी टोला आदि क्षेत्रों में आवश्यक बैठक की गयी। मौके पर प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा, उर्मिला चौधरी, गीता देवी संध्या देवी, सरिता देवी, सुनिता देवी, जयमाला देवी सहित अनेक महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। शोभा यादव ने कहा कि श्री रामनवमी पूजा के सफल आयोजन में श्री महावीर मंडल महिला समिति प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेगी। इसके लिए सभी महिलाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दी जा रही है।वहीं प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने कहा सभी महिलाओं को तलवारबाजी एवं लाठी चलाने का जल्द ही प्रशिक्षण दी जायेगी। इसके पूर्व महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने बड़ा तालाब स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रामनवमी पूजा में महिलाओं के नेतृत्वकर्ता शोभा यादव यादव, शिव किशोर शर्मा सहित अनेक लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और हौसला बढ़ाया और कहा महिलाओं के शांतिपूर्ण शोभायात्रा में मंडल की ओर से हरसंभव सहयोग किया जायेगा। उक्त जानकारी प्रवक्ता  शिव किशोर शर्मा ने दी। उन्होंने इसके लिए हेल्पलाईन नंबर 6207862869 भी जारी किया है।

रांची : क्रॉस कंट्री दौड़ में सोनम और सुशांति को गोल्ड
Published / 2023-03-19 19:18:36
रांची : क्रॉस कंट्री दौड़ में सोनम और सुशांति को गोल्ड

टीम एबीएन, रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटवार के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।खेलो इंडिया 10 का दम के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से कम की महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर और 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित किया गया। तीन किमी दौड़ में सोनम कुमारी ने और पांच किमी की दौड़ में सुशांति कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता।पांच किलोमीटर स्पर्धा में 11 और तीन किलोमीटर स्पर्धा में 143 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आम महिलाओं की भागीदारी नहीं दिखी। ज्यादातर प्रतिभागी जेएसएसपीएस कि प्रशिक्षु थे। हालांकि, ओरमांझी, मांडर और कुछ ग्रामीण इलाकों से बालिका खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया गया। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कांके विधायक समरी लाल, डॉ मधुकांत पाठक, सतेंद्र सिंह, शिवेंदु दुबे, शिव कुमार पांडेय, प्रभाकर वर्मा, राम प्रसाद, संतोष कुमार, लक्ष्मण राम, श्याम कुमार, विकास कुमार, एमवी राव, धर्मेंद्र पासवान, शिव रमन, अग्नि मधुकांत पाठक, विनोद कुमार, एस के दत्ता, जेएसएसपीएस के प्रशिक्षक मौजूद थे।पांच किमी दौड़ के परिणामपहला स्थान : सुशांति कुमारीदूसरा स्थान : ताशु तिग्गातीसरा स्थान : नीता कुमारीतीन किमी दौड़ के परिणामपहला स्थान : सोनम कुमारीदूसरा स्थान : चिंतामणि कुजूरतीसरा स्थान : संजना कुमारी

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.