Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
ग्लोबल सोतोकान कराटे दो एसोसिएशन आॅफ झारखंड ने कराया ट्रेनिंग कैंप और बेल्ट एग्जामिनेशन
Published / 2023-03-20 19:46:29
ग्लोबल सोतोकान कराटे दो एसोसिएशन आॅफ झारखंड ने कराया ट्रेनिंग कैंप और बेल्ट एग्जामिनेशन

टीम एबीएन, रांची। ग्लोबल सोतोकान कराटे दो एसोसिएशन आफ झारखंड की तरफ से ट्रेनिंग कैंप और बेल्ट एग्जामिनेशन रांची के थड़पखना स्थित कृष्णा पैलेस में किया गया। जहां बच्चों के हौसले को बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष रूप से कोलकाता में आयोजित ग्लोबल शतक आन इंटरनेशनल कराटे कंपटीशन में 4 बच्चों ने पुरस्कार जीत संस्था का नाम रोशन किया है। उन्हें संस्था ने सम्मानित भी किया, जिसमें मुकेश कुमार रवि, गुणधार कुमार, अनमोल जायसवाल और ईशान कुमार शर्मा शामिल हैं। वहां उपस्थित बच्चों का संस्थान ने हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों ने कई तरह के डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आये लोगों ने खूब मनोरंजन किया। साथ ही कोलकाता में बच्चों की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आज की तारीख में कराटे बहुत जरूरी हो चुका है। कोई व्यक्ति को अगर असामाजिक तत्व द्वारा परेशान किया जाता है तो उस वक्त कराटे काफी कामगार साबित होगा। खास कर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अक्सर महिलाओं को प्रताड़ित करने की खबरें हमें सुनने को मिलती ही रहती है। अक्सर कई शहरों में देखा गया है कि अकेली महिला जो रात को अपने वर्क से लौटती हैं, उनके साथ गलत हरकत की जाती है। ऐसे में अगर वे महिलाएं कराटे सीखी रहेंगी, तो मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं। मौके पर रॉयल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट क्लब का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड 16 की पार्षद शबाना खान, झारखंड के संयोजक केंद्रीय अध्यक्ष प्रवक्ता राजेश अयान, दुर्गा उरांव उपस्थित रहे। मौके पर चीफ टेक्निकल डायरेक्टर तारक नाथ सरदार, झारखंड स्टेट प्रेसिडेंट सोमेन दत्ता एवं जनरल सेक्रेट्री शिवम कुमार उपस्थत रहे।

सड़क से सदन तक हजारीबाग की रामनवमी की गूंज, आमरण अनशन पर लोग
Published / 2023-03-20 18:43:30
सड़क से सदन तक हजारीबाग की रामनवमी की गूंज, आमरण अनशन पर लोग

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग में रामनवमी में डीजे पर पाबंदी को लेकर अनशन जारी है। अनशन पर बैठे हिंदू प्रचारक अजय सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गयी। जिसके बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल धरना स्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर मेडिकल की टीम भी मौके पर पहुंची। हजारीबाग की रामनवमी का इतिहास आजादी से पहले का है और वर्तमान सियासत के चंगुल में फंसा नजर आता है। प्रशासन की पाबंदी ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है तो वहीं अब सियासत की चिंगारी भी सुलग उठी है। अपनी मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी : हजारीबाग में रामनवमी का नजारा देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। क्योंकि यहां रामभक्तों के जुलूस का नजारा ही अलग होता है। नजारे की भव्यता को हर कोई अपनी आंखों में समेटना चाहता है, लेकिन इस बार प्रशासन की पाबंदियों ने रामनवमी से पहले सियासी संग्राम छेड़ दिया है। दरअसल प्रशासन ने धारा 144 समेत डीजे न बजाने का आदेश जारी किया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। प्रशासन के आदेश के खिलाफ बीते 3 दिनों से स्थायीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन पर बैठे लोगों से वार्ता करने 3 दिनों के बाद जिला प्रशासन की टीम धरनास्थल पर पहुंची और धरना खत्म करने की कोशिश भी की, लेकिन धरने पर बैठे लोग अपनी मांगों पर अडिग रहे। लिहाजा वार्ता विफल हो गयी। प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन करने वालों की मांग है कि प्रशासन धारा-144 को हटाये। डीजे पर पाबंदी हटाई जाए और मंगला जुलूस मामले में झूठे केस वापस लें। प्रशासन के फैसले पर सियासी घमासान : अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे लोगों से मिलने सांसद जयंत सिन्हा भी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का हाल जाना और उनकी मांगों को साथ ही हेमंत सरकार को जमकर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हजारीबाग में रामनवमी जैसे मनाई जाती थी वैसे ही मनायी जायेगी। हजारीबाग में रामनवमी को लेकर शुरू घमासान की गूंज सड़क से सदन तक सुनाई दी। जहां शनिवार को सदन में भी मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर दिखे। हजारीबाग के रामनवमी को लेकर प्रशासन के फैसले के खिलाफ सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी है। बावजूद भाजपा सरकार को घेरने में लगी है। अब स्थानीय लोगों की मांग पर प्रशासन सुनवाई करती है या नहीं इसका तो पता नहीं लेकिन मामले पर सियासी रोटियां सेंकने में कोई दल पीछे नहीं है।

चैनपुर गोदाम से पीडीएस दुकान तक पहुंचने में गायब हो रहा अनाज  : रंजन दुबे
Published / 2023-03-20 18:41:32
चैनपुर गोदाम से पीडीएस दुकान तक पहुंचने में गायब हो रहा अनाज : रंजन दुबे

टीम एबीएन, चैनपुर पलामू। चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को 20 सूत्री कमेटी व जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक हुई। जिसमें जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें डोर स्टेप डिलीवरी में खाद्यान्न की मात्रा कम मिलती है। इससे उन्हें खाद्यान्न वितरण में परेशानी होती है। डीलर आवंटित खाद्यान्न की पूरी मात्रा की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रजनीकांत पांडेय ने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से वेब मशीन से तौल कर सही मात्रा में खाद्यान्न दिया जाता है। जिसपर 20 सूत्री अध्यक्ष रंजन दुबे ने कहा कि किन परिस्थितियों में बीच में खाद्यान्न गायब होता है इसकी जांच करायी जायेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली में कई तरह की अनियमितता है इसे लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग को पत्र लिखा जायेगा। बैठक में कम राशन मिलने के कई मामले आये। इसके अलावा गरदा के ग्रामीणों ने फरवरी माह का राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। बैठक में उपाध्यक्ष सागर दास 20 सूत्री सदस्य रामलाल चौरसिया, कमरुद्दीन अंसारी, जीरापति देवी व बबलू अंसारी सहित कई लोग बैठक में शामिल थे।

खेलो इंडिया दस का दम में एसआर डीएवी पुंदाग का दबदबा
Published / 2023-03-20 18:02:09
खेलो इंडिया दस का दम में एसआर डीएवी पुंदाग का दबदबा

टीम एबीएन, रांची। खेलो इंडिया दस का दम जूडो प्रतियोगिता के अंतर्गत हरिवंश टाना भगत खेलगांव स्टेडियम में आयोजित जूडो प्रतियोगिता  में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची के खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। कक्षा नवम की प्रिया कुमारी ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक, कक्षा अष्टम की शिक्षा कुमारी ने स्वर्ण पदक तथा कक्षा अष्टम के अदिति त्रिपाठी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। नतीजे आते ही विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी।  प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। वर्तमान समय में खेलकूद के क्षेत्र में असीम संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं, इसलिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को सतत अभ्यास करना चाहिए। इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए खिलाड़ी राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। पढ़ाई तथा खेलकूद में संतुलन बिठाकर आगे बढ़नेवालों का भविष्य उज्ज्वल है। उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा।  प्राचार्य ने अपने संबोधन में खेल को बढ़ावा देने के लिए डीएवी संस्थाओं के  निदेशक (पीएस 1) डॉ जेपी शूर, विद्यालय के चेयरमैन पीपी आर्य, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अरुण कुमार, विद्यालय के मैनेजर वीके पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों तथा खेल शिक्षक आशीष जायसवाल को भी बधाई दी।

कोडरमा : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच चला जन जागरूकता अभियान
Published / 2023-03-20 17:55:42
कोडरमा : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच चला जन जागरूकता अभियान

टीम एबीएन, कोडरमा। रविवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा के अधिकारी एवं स्टाफ ने कोडरमा स्टेशन पर यात्रियों के बीच एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें बताया गया कि प्लेटफार्म एवं रेलवे के दूसरी तरफ आने-जाने के लिए हमेशा रेलवे पुल एवं फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें। जल्दबाजी के चक्कर में कभी भी रेलवे ट्रैक क्रॉस कर पार नहीं करें तथा बिना उचित कारण चेन पुलिंग न करें। उक्त बातों को नहीं मानने या उल्लंघन करने, पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जायेगी जिसमें जुर्माना के साथ जेल की भी सजा हो सकती है। ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के समय धक्का मुक्की न करें, जरूरत नहीं रहने पर कीमती सामान लेकर न चलें, यात्रा के दौरान मोबाइल चार्जिंग में लगाकर न सोयें। यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा दिये गये खाद्य पदार्थों को न खायें। यात्रा के दौरान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर 139 डायल करें।

सरहुल :  सरना स्थलों की साफ-सफाई की तैयारी जोरों पर
Published / 2023-03-20 15:18:12
सरहुल : सरना स्थलों की साफ-सफाई की तैयारी जोरों पर

टीम एबीएन, रांची। 24 मार्च को होने वाले सरहुल को लेकर राजधानी रांची में सरहुल की तैयारी जोर शोर से हो रही है। खासकर सभी सरना स्थलों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरहुल को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की गयी है। झारखंड में सरहुल की विशेषता को देखते हुए पिछले दिनों और रांची के उपायुक्त और एसएसपी ने शहर के विभिन्न सरना स्थलों का जायजा लिया और सरना स्थल पर दिखी कमी खाने को तुरंत ही दूर करने का पदाधिकारियों को निर्देश दिया।रांची नगर निगम की तरफ से भी सरहुल को लेकर तैयारी पूरी तरह से शुरू कर दी गयी है। नगर निगम के द्वारा की जा रही व्यवस्था को लेकर शहर के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि सरहुल करने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण आरक्षित प्रशासन मिले इसको लेकर काम किया जा रहा है। सरहुल पर निकलने वाले जुलूस में शामिल लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर नगर निगम गंभीर है। सरहुल को लेकर सभी सरना स्थलों की साफ सफाई की जा रही है। जहां पर पानी के अभाव हैं, वहां पर टैंकर भेज कर सरना धर्म स्थल की सफाई हो रही है। इसके अलावा जिस रास्ते से जुलूस निकलेगी। पूरे रास्ते पर बिजली की व्यवस्था नगर निगम कर रही है।

आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने का जागरूकता रथ रवाना
Published / 2023-03-20 15:09:37
आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने का जागरूकता रथ रवाना

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा के सौजन्य से आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जय पाल सोय ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर मतदाताओं को आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने हेतु जागरूक करेगी। उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जरूर जोड़े। मौके पर निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

हजारीबाग : रामनवमी पर न निकलेगा जुलूस, न ही बजेगा डीजे
Published / 2023-03-20 11:48:35
हजारीबाग : रामनवमी पर न निकलेगा जुलूस, न ही बजेगा डीजे

टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। हजारीबाग में रामनवमी उत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा लगायी गयी बंदिशों को लेकर तनाव की स्थिति बन गयी है। प्रशासन ने यहां रामनवमी पर किसी तरह का रिकार्डेड म्यूजिक बनाने पर रोक लगा दी है।इसी के साथ उत्सव में आयोजित होने वाले पारंपरिक नाटकों में लाठी डंडे या अन्य हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है। इसके विरोध में अब तक भाजपा नेता तो थे ही, अब झारखंड की सत्ता में सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने भी बिगुल फूंक दिया है।कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने इसे प्रशासन की तानाशाही करार दिया है। हजारीबाग में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हिन्दू समाज के लोग अपने त्यौहारों को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। प्रशासन को इन त्यौहारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। लेकिन यहां प्रशासन का रवैया सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाला है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रशासन के आदेशों के विरोध में कहीं हिंसा होती है या कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।हजारीबाग प्रशासन के आदेशों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। अब तक भाजपा नेता ही विरोध कर रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने भी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

लातेहार : 10 लाख का इनामी नक्सली चंदन गिरफ्तार, दो राइफल बरामद
Published / 2023-03-19 22:25:17
लातेहार : 10 लाख का इनामी नक्सली चंदन गिरफ्तार, दो राइफल बरामद

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार पुलिस को नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मिली है। जहां हेरहंज थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर चंदन सिंह खेरवार उर्फ संजीवन उर्फ वैद्यनाथ उर्फ शत्रुधन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 2 इंसास राइफल, इंसास राइफल के 370 जिंदा कारतूस, पिठ्ठू, वॉलेस सेट और मैगजीन पाउच बरामद किया है।70 घटनाओं में शामिल था नक्सली : लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या, अपहरण, आगजनी समेत लगभग 70 घटनाओं में शामिल था। वहीं लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गयी और मनिका थाना क्षेत्र से धर दबोचा है। आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी सूचना के बाद पुलिस की टीम ने माओवादी के जोनल कमांडर शत्रुधन को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद की दो राइफल : लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस की सूचना के बाद नक्सली चंदन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास 2 इंसास राइफल 270 जिंदा कारतूस समेत नक्सली समान को बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली 10 लाख का इनामी के साथ-साथ 70 बड़ी-छोटी घटनाओ में शामिल था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.