Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन में तीन दिवसीय हैकथॉन, कोडफेस्ट शुरू
Published / 2023-03-21 20:22:02
बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन में तीन दिवसीय हैकथॉन, कोडफेस्ट शुरू

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी आफ कैंपस, लालपुर, रांची की सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हैकथॉन, कोडफेस्ट आज शुरू हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीन आफ स्टूडेंट्स अफेयर्स बीआईटी मेसरा, श्री भास्कर करण और बीआईटी लालपुर की प्रभारी निर्देशिका डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य ने किया। कुल 12 टीमों ने कोडफेस्ट के लिए पंजीकरण कराया है और कोडफेस्ट 2के23 के विजेता के रूप में उभरने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान, श्री भास्कर करण सर ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और उन्हें आज की दुनिया की ज्वलंत समस्या को हल करने में कोड के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई भी दी। श्रीमती वंदना भट्टाचार्य मैम ने भी कुछ शब्द बोले और छात्रों को इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए बधाई दी और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही आईटी सोसायटी, बीआईटी लालपुर के प्रभारी फैकल्टी डॉ उमेश प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कोडफेस्ट स्थल पर डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ अमृता प्रियम, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ बिनोद कुमार शर्मा, डॉ सरबनी मुखोपाध्याय, डॉ एसएसएन चिंतापल्ली, डॉ आशुतोष मिश्रा, श्री हरेश्वर प्रसाद, श्री खालिद असरफ, डॉ एआर श्रीवास्तव, डॉ सुमित्रो चक्रवर्ती, डॉ प्रणब कुमार, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ पीएस बिष्णु, डॉ संजय कुमार और श्री राणा प्रताप जैसे अन्य संकाय सदस्यों ने भाग लिया। कोडफेस्ट के मुख्य आयोजक अमन कुमार (आईटी सोसाइटी के अध्यक्ष), पूजा कुमारी (उपाध्यक्ष आईटी सोसायटी), इशान (महासचिव आईटी सोसायटी), आकाश आर्य (तकनीकी प्रमुख) और हर्षराज (तकनीकी सदस्य) भी वहां मौजूद थे।

रविंद्र कुमार बने कोडरमा स्टेशन के नये प्रबंधक, ग्रहण किया पदभार
Published / 2023-03-21 19:46:18
रविंद्र कुमार बने कोडरमा स्टेशन के नये प्रबंधक, ग्रहण किया पदभार

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा के नये रेलवे स्टेशन प्रबंधक के रूप में रविंद्र कुमार ने मंगलवार को वर्तमान स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार महाराज से पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि रविंद्र कुमार वर्तमान में हीरोडीह के स्टेशन प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे और अब धर्मेंद्र कुमार को हीरोडीह का नया स्टेशन प्रबंधक बनाया गया है। इधर, कोडरमा स्टेशन के नये स्टेशन प्रबंधक रविंद्र कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए वो कृतसंकल्पित रहेंगे। वहीं यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए मूलभूत सुविधाओं का समन्वय बनाकर कार्यों को अंजाम दिया जायेगा। वहीं वर्तमान स्टेश प्रबंधक 31 मार्च 2023 को मनोज कुमार महाराज सेवानिवृत होंगे। वे 1988 में रेलवे में ज्वाइन किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है और कोडरमा के लोगों का जो प्यार और सम्मान मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता है। बताते चलें कि अगले आठ दिनों तक एमके महाराज नए स्टेशन प्रबंधक रविंद्र कुमार को परिचालन एवं स्थानीय स्तर के सभी कार्यो की जानकारी और कागजी प्रक्रिया को पूरा कराने में अपना सहयोग करेंगे। मौके पर सिटी आई एके सिंह, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, वाणिज्य पर्यवेक्षक मनोहर प्रसाद मौजूद थे।

कुडू : कड़ाक मोड़ पर हाइवा-स्कूटी की सीधी टक्कर में स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, एक गंभीर रिम्स रेफर
Published / 2023-03-21 19:45:05
कुडू : कड़ाक मोड़ पर हाइवा-स्कूटी की सीधी टक्कर में स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, एक गंभीर रिम्स रेफर

टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर कड़ाक मोड़ के नजदीक मंगलवार 21 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे हाईवा और स्कूटी के आमने-सामने के टक्कर में स्कूटी सवार दो स्कूली छात्रों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे कुडू सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है। जिसकी हालत भी काफी चिंताजनक बतायी जा रही है। स्कूटी (जेएच 01 ईजी 4159) से कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला निवासी स्व किशोर किंडो के 18 वर्षीय पुत्र ज्योतिष किंडो, रूपलाल यादव के 15 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार और बेतर नावाताड़ निवासी  देव प्रसाद सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मयंक सिंह कुडू से लोहरदगा की ओर जा रहे थे। कड़ाक मोड़ के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही रोड प्रीमिसिंग करने का चिप्स-कोलतार मिक्स मेटेरियल लोड हाइवा से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में ज्योतिष किंडो  की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि नवीन कुमार की मौत लोहरदगा में इलाज के दौरान हो गयी। घायल मयंक को कुडू सरकारी अस्पताल लाया गया । जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। तीनों नवयुवक हेंजला स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। कुडू पुलिस ने हाइवा और स्कूटी को जब्त कर कुडू थाना ले आई है। स्कूटी के परखच्चे उड़ गये हैं। घटना के बाद पूरे हेंजला गांव के लोग काफी मर्माहत हैं। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनो छात्रों का शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेज दिया है।

झुमरी तिलैया में लोजपा की बैठक पांच को
Published / 2023-03-21 19:43:59
झुमरी तिलैया में लोजपा की बैठक पांच को

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब हॉल में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी है। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रधान महासचिव भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस करेंगे। इस बैठक में राज्यों के संगठन की समीक्षा एवं आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार होगा। यह जानकारी झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दी।

हॉकी में देश का मान बढ़ायेगी खूंटी की एक और बेटी
Published / 2023-03-21 15:02:01
हॉकी में देश का मान बढ़ायेगी खूंटी की एक और बेटी

मां-बाप मजदूरी कर चलाते हैं घरटीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी जिला ने हॉकी के खेल में एक से एक खिलाड़ी को जन्म दिया है। जिले के टकरा गांव में जन्मे जयपाल सिंह मुंडा आजाद भारत से पहले ही देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी थे। तो आज निक्की प्रधान पूरे देश में नाम हॉकी के क्षेत्र में नाम रौशन की हुई है।आज बेटा ही नहीं, बेटियां भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ी। कभी बेटियों को पहनावे और बाहर निकलने पर कोसा जाता था पर आज खूंटी की कई महिला हॉकी खिलाड़ी नेशनल खेल में भाग ले चुकी है। ऐसे में खूंटी की एक और बेटी एडलिन बागे उभरती खिलाड़ी के रूप में नजर आने लगी है।एडलिन का परिवार दो वक्त की रोटी की जुगाड़ के लिए खून पसीना एक करके जी तोड़ मेहनत करना पड़ता है और उसी परिवार में की बेटी पूर्वी जोन अंडर 19 हॉकी चैंपियनशिप में कैप्टनशिप निभा रही हैं।एडलिन बागे गांव के विद्यालय में पढ़ाई करके गांव के मैदानों में हॉकी खेली और आज इंटर की पढ़ाई करने के साथ-साथ खेल को अपने जीवन का आधार बनाया। आज वो झारखण्ड 19 पूर्वी जोन की कप्तान है, जो कि पूर्वी जोन के पहले मैच में बिहार को हराकर वुमैन ऑफ द मैच घोषित हुई।

रांची में रामनवमी पर मर्यादा के साथ निकाली जायेगी शोभा यात्रा
Published / 2023-03-21 14:57:06
रांची में रामनवमी पर मर्यादा के साथ निकाली जायेगी शोभा यात्रा

जुलूस को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारीटीम एबीएन, रांची। 30 मार्च को होने वाले रामनवमी को लेकर देशभर के राम भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर राजधानी रांची के सभी राम भक्त तैयारी में जुट चुके हैं। झारखंड का रामनवमी चर्चा में रहती है। खास कर हजारीबाग की रामनवमी सबसे ज्यादा चर्चा में होती है। रामनवमी को लेकर सदन से लेकर सड़क तक राजनीति भी होती दिख रही है।रामनवमी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था और बजने वाले डीजे को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कई दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इसको लेकर महावीर मंडल के सदस्य एवं शांति समिति की बैठक में शामिल हुए लोगों को बताया गया है। रांची महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष और रामनवमी महोत्सव के वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मिश्रा बताते हैं कि राजधानी रांची में वर्ष 1929 से ही शोभायात्रा और जुलूस निकाली जाती है। राम भक्तों के लिए सबसे बड़ी बात यही होती है कि भारी से भारी संख्या में लोगों को जुटाकर शोभायात्रा निकाला जाये ताकि रामनवमी का जुलूस भव्य और विशाल बन सके।

झारखंड : पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर एनजीटी सख्त
Published / 2023-03-21 08:48:48
झारखंड : पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर एनजीटी सख्त

राज्य सरकार को लगायी फटकारटीम एबीएन, रांची। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने झारखंड में पर्यावरण नुकसान पर चिंता जाहिर की है और राज्य सरकार को फटकार लगायी है। एनजीटी ने कहा है कि झारखंड सरकार राज्य में पर्यावरण को रहे नुकसान को रोकने में असफल रही है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने यह बात कही। याचिका में राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में खनन के दिशा निर्देशों का गंभीर उल्लंघन होने का आरोप लगाया है। एनजीटी ने मुख्य सचिव को निजी तौर पर आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।बता दें कि एनजीटी में एक याचिका में दाखिल की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि खनन कंपनियां और पत्थर काटने वाली कंपनियां साहेबगंज जिले की राजमहल पहाड़ियों में पर्यावरण संबंधी दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं। आरोप है कि पहाड़ियों में धमाके किये जा रहे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में धूल और मिट्टी के कण हवा और पानी में मिलकर उन्हें दूषित कर रहे हैं। इससे जनता के स्वास्थ्य को गंभीर संकट पैदा हो रहा है। याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंच के अध्यक्ष जस्टिस एक गोयल ने कहा कि कई आदेशों के बावजूद, जिनमें अवैध खनन और पत्थर काटने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं, बीते पांच सालों में राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते हालात असंतोषपूर्ण बने हुए हैं। बेंच में जस्टिस सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल भी शामिल थे। बेंच ने मुख्य सचिव से कहा कि कई आदेशों के बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा है। एनजीटी की बेंच ने कहा कि सवाल ये है कि क्या संविधान से संचालित और कानून आधारित व्यवस्था में ये सब जारी रहेगा। जबकि यह राज्य की अपरिहार्य जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण की रक्षा करे। बेंच ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हालात सुधरेंगे लेकिन अभी तक झारखंड सरकार पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। एनजीटी अब इस मामले पर 3 अगस्त को सुनवाई करेगी।

जमशेदपुर : पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय डकैत
Published / 2023-03-21 08:28:16
जमशेदपुर : पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय डकैत

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। सोमवार को जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का उद्भेदन किया है। कई कांडों के फरार अभियुक्त रहीम खान उर्फ बड़कू एवं उसके साथी 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्वी सिंहभूम एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इनके पास से आर्म्स कारतूस और लूटे गये सामान बरामद किया गया है। जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात डकैत रहीम खान उर्फ बड़कू समेत नौ अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।डकैतों के पास से 1 पिस्टल, 2 कट्टा, 26 जिंदा कारतूस, एक चाकू, 78.62 ग्राम गलाया हुआ सोना के अलावा सोने की 4 अंगूठी, 1 लॉकेट, एक जोड़ी कान का टॉप्स, ब्रेसलेट 2लाख 15 हज़ार नगद एक मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल जब्त किया है।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इन लोगों ने जमशेदपुर के कोवाली, घाटशिला, पोटका, आजाद नगर, गुड़ाबांधा, झाड़ग्राम, जादूगोड़ा, ओडिशा समेत अन्य स्थानों में लूटपाट और डकैती की घटना को अंजाम दिया था।एसएसपी ने बताया कि इस गैंग ने 14 मार्च को मुसाबनी में डकैती कांड को अंजाम दिया था। जिसके बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठन की गयी थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बीआइटी लालपुर में पारंपरिक खेलों के आयोजन की शुरुआत
Published / 2023-03-20 23:22:33
बीआइटी लालपुर में पारंपरिक खेलों के आयोजन की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। आज से बीआइटी लालपुर के प्रांगण अपने विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक खेलों के आयोजन की शुरुआत रस्सी खींच टग आॅफ वार के आयोजन से शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया। आज से शुरू इस प्रतियोगिता में खोखो, कबड्डी, शतरंज सहित कई तरह के आयोजन किये गये हैं। मुख्य आयोजन 22 मार्च और 23 मार्च को रखा गया है। आप सभी इस अरोरा 23 उत्सव में सादर आमंत्रित हैं। इन सभी कार्यक्रम बीआइटी के 8 सोसायटी जो विद्यार्थियों के द्वारा ही संचालित किया जाता है यह आयोजन के लिए पूरा प्रांगण को सजाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.