रांची में आयोजित प्रदर्शनी के लिए पोस्टर का विमोचनटीम एबीएन, कोडरमा। रांची में आगामी 6 से 8 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चौथा प्रदर्शनी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन झुमरी तिलैया के चिल्ड्रेन पार्क में बुधवार को पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उनहोनें कहा कि फोटोग्राफी एक कला है। भले ही एनोराइड फोन से लोग फोटो खिचते हैं लेकिन कैमरे का क्वालिटी की उसकी फोटोग्राफी आजीवन एलबम के जरिये दिखायी जा सकती है। फोटोग्राफर के जिस तकनिकी के कैमरे हैं उससे फोटो ग्राफी का क्षेत्र आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की आज से 10 से 20 वर्ष पूर्व ब्लैक एण्ड वाटर फोटो ग्राफी का कैंरच था। अब लेकिन अब रंगीन तस्वीर दिल पर छायी रहती है। लोग भले ही क्वालिटी पर भी कम ध्यान दे रहे है। लेकिन यह कला भुलायी नहीं जा सकती है और उनकी नयी नयी तकनिकी आज भी प्रेरणा का स्तोत है। उन्होंने फोटो प्रदर्शनी के लिए अग्रमी बाधाई दी। वहीं फोटो ग्राफर रामदयाल, अनिश राज, अमरेश कुमार, रवि कुमार आदि ने कहा कि विश्व भर की कंपनियॉ रॉची में 6 से 8 अप्रैल तक जुटेगी और नये तकनिकी के कैमरों को प्लेटफार्म तैयार करेगी। इस उद्धेश्य से आज पोस्टर विमोचन किया गया। मौके पर चंदन मोदी, नीरज यादाव, प्रदीप जाना, दिलीप मोदी, सुनील चंद्रवंशी, सतीश प्रसाद, राजेश कुमार, नितीश तिवारी, रामनिवेश कुमार, दिलीप कुमार, सतीश कुमार चंद्रवंशी, शिवम कुमार आजय कुमार, दिपक यादव, विनायक कुमार चंद्रवंशी, अभय पांडेय, दिपक मोदी, शिवम कुमार आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। नगर क्षेत्र दूधीमाटी चौक स्थित युवराज होटल के समीप अन्विषा ब्यूटी केयर का शुभारंभ दिन बुधवार को हुआ। उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर किया। वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं को आगे लाने के लिए सदा तत्पर हूं। अन्विषा ब्यूटी केयर की संचालिका सुमन गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की सेवा और महिलाओं को प्रशिक्षण ही उनका एकमात्र उद्देश्य है।ब्यूटी पार्लर में मसाज, हेयर कटिंग, मेहंदी, दुल्हन सज्जा, प्रोफेशनल मेकअप, पार्टी मेकअप, रिकेप्शन मेकअप, के साथ ब्यूटी केयर से संबंधित काम किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को ब्यूटी प्रशिक्षण दिया जायेगा जिससे महिला आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर वीरू साव, सत्येंद्र साव, आनंद गुप्ता विक्रम कुमार, धीरज कुमार, महानंद सिंह, प्रमोद कुमार, रजनी देवी, पूजा सिंह, आरती देवी, विनोद साव, रेखा देवी संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, विवेक कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। बुधवार को बीआइटी लालपुर का पूरा प्रांगण छात्र-छात्राओं की सोसाइटी के सामूहिक कार्यक्रम औरोरा 23 के नाम से दो दिन का यह आयोजन डीन एएसी बीआइटी मेसरा डॉ सुदीप दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन गुब्बारे उड़ा कर किया। इस उद्घाटन समारोह में हमारे ऊर्जावान निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अमृता प्रियम, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय उपस्थित थी। आज पूरा बीआइटी विद्यर्थियों के तरह-तरह के आयोजन से उत्साहित रहा। विद्यर्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया। 22 और 23 तारीख तक विभिन्न प्रकार खेलों का भी आयोजन किया गया। आज कबड्डी का मुकाबला में लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले में बिजविट और बीसीए वारियर्स ने जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्का किया। कल दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। आज के मुकाबले में आयुष राज, अपूर्वा यस, ऋतिक ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलायी। कल खोखो कबड्डी का फाइनल खेल जायेगा। ब्रांडिंग रिब्रान्डिंग की विजेता एनएपीएस की टीम रही। सीरीज बजर की विजेता टीम के नेतृत्व प्रतुष कुमार थे। मॉडल यूनाइटेड नेशंस के विजेता ओम कुमार दुबे, अभिमन्यु, आदित्य और माही रहे।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी समाज का खास पर्व गणगौर राजस्थानी परंपरा को पुरानी विरासत के रूप में संजोये हुए मारवाड़ी समाज का प्रमुख लोकत्सव पर्व है। होलिका दहन के दूसरे दिन से लगातार 16 दिनों तक चलने वाला गणगौर पर्व मूलतः कुंवारी लड़कियों व महिलाओं का त्योहार है।सर्वप्रथम रांची में माहेश्वरी समाज द्वारा 1981 में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, गणेश नारायण साबू चौक, सेवा सदन पथ, अपर बाजार में माहेश्वरी महिला समिति की तत्कालीन अध्यक्षा स्व सूरज देवी भाला ने ईशर-गणगौर की लकड़ी प्रतिमा जयपुर से मंगा कर सार्वजनिक गणगौर पूजा की व्यवस्था माहेश्वरी समाज के तीनों संगठन (श्री माहेश्वरी सभा, महिला समिति, युवा संगठन) के सहयोग से शुरू की। मंदिर परिसर में सार्वजनिक गणगौर पूजा कोरोना काल में भी तत्कालीन अध्यक्ष शिव शंकर साबू व सचिव नरेन्द्र लाखोटिया ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए तथा मंदिर परिसर को सेनेटाइज कराते हुए जारी रखी।शुरुआत में स्व सूरज देवी भाला ने स्व सीताराम मारु, स्व भगवान दास काबरा एवं समाज जनों के सहयोग से जयपुर की तर्ज पर ईशर-गणगौर शोभायात्रा निकाली एवं गणगौर मेला का आयोजन की शुरुआत की। इस वर्ष माहेश्वरी समाज के तीनों संगठन के सहयोग से 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सार्वजनिक गणगौर पूजा, अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक मंदिर परिसर में गणगौर मिलान एवं बड़ा तालाब में गणगौर विसर्जन घाट की व्यवस्था साथ ही माहेश्वरी भवन में अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक गणगौर मेला में लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शिव शंकर साबू को सहयोग के लिए श्री प्रकाश काबरा, श्री ओमप्रकाश बोड़ा, श्रीमती शारदा लड्डा, श्रीमती सुमन चितलांगिया, श्री अंकुर डागा, श्री नयन बोड़ा, राधव सारडा एवं समाज के तीनों संगठन के सदस्यों का सहयोग रहेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। जिला पर्यावरण समिति गिरिडीह के सदस्य राजकुमार राज ने कहा है आज पूरी दुनिया में प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन का बेहद समस्या देखने को मिल रहा है। श्री राज ने कहा कि इसे कम करने और ज्यादा से ज्यादा पर्यावरणीय सुरक्षा देने की कोशिश में लोग लगे हुए हैं। श्री राज ने बताया कि आज हमारे झारखंड में जो कि वनों का प्रदेश है यहां भी आये दिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इस कारण कभी ज्यादा गर्मी तो कभी ज्यादा बरसात तो कहीं ओला की अतिवृष्टि देखने को मिलती है। इन सबका कारण पर्यावरण जलवायु में असंतुलन है। श्री राज ने कहा इस परिपेक्ष्य में वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ-साथ राज्य प्रदूषण बोर्ड तथा जिला पर्यावरण समिति यों एवं औद्योगिक इकाइयों को अपने स्तर से सार्थक एवं सर्वाधिक पहल करना चाहिए। श्री राज बताया कि प्रदूषण नियंत्रण करने से संबंधित राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण परिषद अस्थाई औद्योगिक इकाइयों को चलाने हेतु अपने कई शर्तों के साथ प्रमाण पत्र निर्गत करती है। आज औद्योगिक इकाइयों में ईसीपी बैग फिल्टर पानी का छिड़काव फैक्ट्री के अंदर पक्की सड़क का निर्माण इत्यादि उपायों से प्रदूषण बोर्ड उद्योग द्वारा किये गये प्रदूषण को संतुलित रखने में मदद कराती है। जिला पर्यावरण समिति को भी इन तमाम निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु आवश्यक कदम उठाना चाहिए। श्री राज ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा न केवल सरकार और एनजीओ की है। बल्कि यह हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह वातावरण एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। श्री राज ने कहा बढ़ते हुए प्रदूषण विकराल पर्यावरणीय समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है और समय-समय पर इसके लिए वर्कशॉप एवं जन जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए। श्री राज ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को जिला पर्यावरण समिति के सदस्य होने के नाते पर्यावरण समिति के आहूत बैठक में रखेंगे l
राज्य में एक दिन में नौ लोगों ने गंवायी जानटीम एबीएन, रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। मरने वालों में दो युवतियां शामिल हैं। वहीं एक युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नामकुम के आर्मी कैंप के समीप यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। जिसमें एक युवती ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर सवार दूसरी युवती की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच में जुट गयी है। साथ ही पुलिस शवों का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि परिजनों को घटना की जानकारी दी जा सके। वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मंगलवार का दिन झारखंड के लिए अमंगल साबित हुआ। राज्य में मंगलवार को विभिन्न जिलों में हुई सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी है, जिसमें सरायकेला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, लोहरदगा में दो लोगों की मौत, बोकारो में एक, गिरिडीह में एक और रांची में दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। एक दिन सड़क दुर्घटना में इतने लोगों की मौत चिंता का विषय है। इससे इस बात पुष्टि होती है कि झारखंड में सड़क सुरक्षा अभियान बिल्कुल ही बेअसर रहा।
बच्चा चोरी के आरोप में मिली "तालिबानी सजा"दो युवकों को पेड़ में बांधा, फिर जमकर पीटाटीम एबीएन, पाकुड़/ रांची। झारखंड के पाकुड़ में सनसनीखेज घटना सामने आयी है। महेशपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव की है। यहां 32 वर्षीय बाबूराम मरांडी को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं, बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। युवक की हरकतों को देखकर गांव वालों को यह संदेह हुआ था कि वह बच्चा चोर है। पोखरिया गांव के चौकीदार राजू मिर्धा ने तत्काल इसकी सूचना महेशपुर थाने को दी। पुलिस टीम ने बाबूराम मरांडी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी घटना धावाबथान गांव की है। यहां शनिवार की देर शाम महेशपुर बाजार से अपने छोटे बच्चे के साथ घर लौट रही एक महिला ने सरिया गांव के रहने वाले धानु राय को देखकर बच्चा चोर बच्चा चोर का कर हल्ला कर दिया। महिला के शोर को सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। इसके बाद लोगों ने 35 वर्षीय धानु राय की जमकर पिटाई कर दी। उस समय धानु राय शराब के नशे में धुत था।पुलिस ने गांव पहुंचकर युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया : ग्रामीणों की ओर से युवक की पिटाई की जानकारी मिलते ही रात्रि गश्ती में निकली पुलिस की टीम गांव पहुंचकर युवक धानु राय को ग्रामीणों के बंधन से मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस उसे महेशपुर थाने लेकर आयी। वहीं, पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दोनों ही घटनाओं के संदर्भ में अब तक कोई लिखित आवेदन पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया है। बता दें कि हाल के दिनों में बच्चा चोरी के आरोप में मारपीट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अधिकतर घटनाओं में पुलिस ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लेने का दावा किया है।
टीम एबीएन, रांची। रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट 26 मार्च से देश के सात नये शहरों से जुड़ने जा रहा है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक के लिए समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल में जयपुर, गोवा, कोचीन, मंगलूरू, विशाखापट्टनम, श्रीनगर और देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है।इसमें देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट देवघर राची देवघर शुरू हो रही है। यह फ्लाइट देवघर से दिन के 12.10 बजे रांची पहुंचेगी और 12.40 बजे वापस देवघर के लिए उडा़न भरेगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि श्रीनगर के लिए एयर एशिया अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है। एयर एशिया की यह फ्लाइट दिल्ली रांची दिल्ली होते हुए श्रीनगर जायेगी। यह फ्लाइट सुबह 08.15 बजे रांची पहुंचेगी और 08.45 बजे उड़ान भरेगी।रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे नये महानगर26 मार्च से 28 अक्टूबर तक के लिए समर शेड्यूल जारीदेवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट देवघर राची देवघर सेवाश्रीनगर के लिए एयर एशिया की दिल्ली रांची दिल्ली श्रीनगर सेवाकोचीन के लिए एयर एशिया की बंगलुरू रांची बंगलुरू कोचीन सेवाजयपुर के लिए इंडिगो की जयपुर रांची जयपुर फ्लाइट सेवागोवा के लिए इंडिगो की गोवा रांची गोवा फ्लाइट सेवामंगलोर के लिए इंडिगो की बंगलुरू रांची पुणे मंगलोर फ्लाइट सेवाविशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की बंगलुरू रांची पुणे विशाखापट्टनम सेवानिदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि हालांकि इस समर शेड्यूल में आकाशा एयरलाइंस की सेवा को भी जोड़ा है, जबकि आकाशा एयरलाइंस की सेवा शुरू होने में करीब दो महीने का वक्त लगेगा। आकाशा एयरलाइंस रांची से तीन सेवा शुरू करने जा रही है। आकाशा एयरलाइंस बेंगलुरु रांची बेंगलुरु, बेंगलुरु रांची हैदराबाद और हैदराबाद रांची बेंगलुरु सेवा शुरू करने जा रही है। जल्द ही जेट एयरलाइंस की सेवा भी रांची से शुरू होने जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। आज बीआइटी मेसरा लालपुर केंद्र में आयोजित खोखो प्रतियोगिता के मुकाबले में पहले सेमीफाइनल की महिला ग्रुप के मुकाबले में एनएपीएस ने बीजविट को कड़े मैच में 7-4 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज के मैच में अपूर्वा मुश्कान प्रवीण कृति भगत शालिनी पांडे ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दूसरा मुकाबला आरएडी और डेबसोक के बीच खेला गया, जिसमें आरएडी ने सीधे मुकाबले में जीत हासिल किया। इस प्रकार अपनी जगह फाइनल मैच में बना लिया। इस मैच में पल्लवी, सिमी, शिल्पा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आज के दोनों मुकाबले में भारी संख्या में दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया। आज के दोनों मैच के अतिथियों ने विधिवत रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बीआइटी लालपुर में इस प्रकार के पहले आयोजन के लिए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने अपने सभी खिलाड़ियों को इस प्रकार के मैत्रीपूर्ण माहौल के लिए सभी छात्रों और सोसायटी के सदस्यों को बधाई दी। मौके पर डॉ संदीप सहदेव, डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ अभय रंजन, डॉ प्रणव कुमार, डॉ श्रावणी मनोज कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रशांत ने मैच की सफलता में अपना योगदान दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.