Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
हवाई फायरिंग कर अपराधियों ने तस्करों से लूट ली अफीम
Published / 2023-03-23 09:35:40
हवाई फायरिंग कर अपराधियों ने तस्करों से लूट ली अफीम

राजधानी में हुई अफीम लूट की जांच में जुटी रांची पुलिसटीम एबीएन, रांची। तुपुदाना इलाके में अफीम को लेकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना बुधवार देर शाम की बतायी जा रही है, हालांकि इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है। पुलिस गोलीबारी की सूचना को लेकर जांच कर रही है। राजधानी में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।जानकारी के अनुसार रांची तुपुदाना ओपी क्षेत्र के वारगुटू से दो युवक अफीम खरीद कर ले जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर दोनों तस्करों से अफीम लूट ली। जब तस्करों ने अपराधियों का विरोध किया तो उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी और अफीम लेकर फरार हो गये। लूट के बाद अफीम तस्कर भी मौके से फरार हो गये। फायरिंग की आवाज सुन कर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही वहां से तस्कर के साथ साथ फायरिंग करने वाले भी फरार हो चुके थे। मौके पर से पुलिस ने एक बाइक जब्त की है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली है, लेकिन घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक जंगल में बैठकर शराब पी रहे थे, उन्हीं लोगों ने गोली चलायी है। हालांकि पुलिस ने अफीम लूटपाट की बात से इनकार किया है। मामले की जांच की बात कही जा रही है।

विश्व जल दिवस पर हुई एकदिवसीय संगोष्ठी
Published / 2023-03-23 09:25:54
विश्व जल दिवस पर हुई एकदिवसीय संगोष्ठी

टीम एबीएन, रांची। युगान्तर भारती तथा नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस पर पुराना विधानसभा सभागार में जल और स्वच्छता संकट हल करने हेतु त्वरित परिवर्तन विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एवं झारखंड विधानसभा के सदस्य, डॉ लंबोदर महतो ने सेव वाटर सेव लाइफ का मूलमंत्र देते हुए कहा कि जल दिवस का आयोजन पूरे विश्व मे पिछले 30 वर्षों से हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पूरी दुनिया को चेताया है कि 2040 तक हर चार बच्चा में से एक बच्चा प्यासा रहेगा। 2017 में यूनिसेफ के रिपोर्ट के अनुसार दो दसक के भीतर दुनिया मे 6 मिलियन बच्चें ऐसे इलाकों में होंगे, जहां पानी की अत्यधिक कमी होगी। यह हमारे लिए खतरे की घंटी है।संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी और राजस्व पर्षद के सदस्य, अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी चीज का अत्यधिक दोहन के कारण असंतुलन की स्थिति पैदा हो जाती है। यही काम हमने प्राकृतिक संसाधनओं को दोहन कर ग्लोबल वार्मिंग, अतिवर्षा, अल्पवर्षा, सूखा जैसे त्रासदी को आमंत्रित कर रहे हैं। लोगों को जल और स्वच्छता संबंधी समस्या से निपटने के लिए एक साथ आगे आना होगा, उन्हें जागरूक होना। यह एक सामाजिक जिम्मेवारी है और इस महत्वपूर्ण जिम्मे का निर्वहन हमें साथ मिलकर ही करना होगा। राजस्थान जो कि मरुस्थलीय क्षेत्र है, पर वहां एक भी किसान आत्महत्या नहीं करते, क्योंकि वहां के लोग जल की महत्ता को समझते है और जल प्रबंधन में सामूहिक भूमिका निभाते है।इस अवसर पर युगान्तर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष, अंशुल शरण ने कहा कि वर्तमान में विश्व के करीब 200 करोड़ लोग को पीने का स्वछ पानी उपलब्ध नहीं है। भारत मे करीब 6 प्रतिशत आबादी स्वछ जल से दूर है और 54 प्रतिशत आबादी शौच व्यवस्था की भीषण समस्या से जूझ रही है। पानी बचाने के लिए हमे अपनी आदतों और व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरत है। हमें पानी का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से करना होगा। हमें अपने घरों के अलावा आसपास के क्षेत्रों को भी साफ रखने में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका निभानी होगी, तभी हम जल और स्वक्षता संबंधी समस्याओं को भारत और झारखंड से दूर कर सकेंगे।संगोष्ठी के दौरान आपसी परिचर्चा भी हुई, जिसमें अतिथियों ने भूगर्भीय जल एवं जलाशयों के संरक्षण आदि पर अनेक सवाल पूछे, जिसका उत्तर जल विशेषज्ञओं ने देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। साथ ही जल प्रबंधन एवं संरक्षण के अनेक गुर बताये।विषय प्रवेश डॉ एमके जमुआर ने स्वागत भाषण, आशीष शीतल, मंच संचालन, युगान्तर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष, अंशुल शरण ने किया। संगोष्ठी में डॉ आरपी शाही, डॉ ज्योति प्रकाश, धर्मेंद्र तिवारी, निरंजन सिंह, मनोज सिंह, तपेश्वर केशरी, शिवानी लता, अविनाश कुमार, अशोक ठाकुर, पवन कुमार, ब्रजेश शर्मा, सिविल सोसायटी के प्रबुद्ध जन, पर्यावरणविद, विश्वविद्यालयों के छात्र आदि उपस्थित थे।

रांची : तेज रफ्तार कर ने मां-बेटी को कुचला
Published / 2023-03-22 23:19:53
रांची : तेज रफ्तार कर ने मां-बेटी को कुचला

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में पांच लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार की रात नामकुम में हुए दर्दनाक हादसे में दो कॉलेज गर्ल्स की मौत को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने पुरानी पुलिस लाइन के पास मां और बेटी को कुचल दिया। इस हादसे में मां और बेटी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों के ही स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फिरायालाल चौक की तरफ से एक युवती और उसकी मां पैदल ही सड़क से गुजर रही थी। इतने में पुराने पुलिस लाइन के तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मां बेटी को कुचलने के बाद भी वह नियंत्रित नहीं हुई और सड़क किनारे लगी दुकान से जा टकरायी। मां बेटी को ठोकर मारने के बाद कार सवार दो युवक मौके से भागने में कामयाब हो गये। पास में ही सरहुल पूजा की तैयारियों को लेकर कुछ युवक जमा थे, जिन्होंने मां और बेटी को एक एंबुलेंस को रुकवा कर आनन फानन में इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा। रिम्स अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवती और उसकी मां दोनों की ही स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की देखरेख में दोनों का इलाज फिलहाल चल रहा है।

सदन में फिर गरमाया स्थानीय व नियोजन नीति का मामला
Published / 2023-03-22 21:50:44
सदन में फिर गरमाया स्थानीय व नियोजन नीति का मामला

भाजपा सदन को हाइजैक करने की कोशिश न करे : हेमंत सोरेन टीम एबीएन, रांची। लंबे अर्से बाद सदन में बुधवार को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के कुशल निर्देशन में प्रश्नकाल चला। हालांकि, बजट सत्र में नियोजन नीति का मुद्दा गरमाया रहा। स्पीकर ने अल्पसूतिच, तारांकित व शून्य काल की सूचनाओं पर चर्चा करायी। इस दौरान  प्रदीप यादव के ध्यानाकर्षण का जवाब देने के लिये सीएम खड़े हुए तो विपक्षी विधायक शोरगुल करने लगे। विपक्षी विधायक सीएम से स्थानीयता व नियोजन नीति पर वक्तव्य देने की मांग कर रहे थे। भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर हंगाामा किया। 1932 की भेलो, 60- 40 नाय चलतो, का नारा लगाने लगे। दरअसल, सीएम विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल का जवाब देने के लिए खड़े हुए थे। लेकिन विपक्ष ने उनसे नियोजन नीति पर बात रखने की मांग की। इसको लेकर सदन में हंगामा होने लगा। हंगामें के बीच ही मुख्यमंत्री ने विपक्ष से पूछा कि सबसे पहले यह बताइये की आप 60-40 के समर्थक हैं या 1932 के। विपक्ष ने कहा कि 1932 के। इस पर सीएम बोले कि अगर आप 1932 के समर्थन में हैं तो कोर्ट क्यों जाते हैं। रमेश हांसदा कौन है। सत्ता पक्ष ने लोकसभा को हाईजैक कर ठप कर दिया। हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि पूरा हथियार का जखीरा इनके पास है। देश के आदिवासी दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक जिनके विषय में भी चर्चा होती है, वही देश की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा पूरी तरह ठप है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि सत्ता पक्ष ने ही लोकसभा को हाईजैक कर रखा है। उसे पूरी तरह ठप कर दिया है। आज देख रहे हैं कि यहां भी विपक्ष उसकी को दुहरा रहा है। सदन को ठप करने की कोशिश कर रहा है। इनके पास ना कोई मुद्दा है और ना ही कोई विषय। राम भक्तों को कुर्ता फाड़कर भक्ति साबित करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सदन में भाजपा विधायक मनीष जायसवाल के कुर्ता फाड़ने पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पीकर से कहा कि इनका जो तमाशा और सदन में आचरण हुआ है। जो विडियोग्राफी की गयी है, उस आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब राम भक्तों को भी कपड़े फाड़कर यह साबित करना पड़ रहा है कि हम राम भक्त हैं। ईश्वर सबको देख रहा है। 20 साल इन्होंने सत्ता चलाया। रांची के तपोवन मंदिर और भूमि पर एक रुपया खर्च नहीं किया। इस बात को किसी ने हमारे संज्ञान में भी नहीं दिया। लेकिन हमने काम भी किया और शोर भी नहीं किया। मंगलवार को मंदिर और आसपास के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। सीएम बोले कि इन लोगों को यह लग रहा है कि हम देश की सत्ता में काबिज हैं, तो पूरी दुनिया में काबिज हो चुके हैं। जिस तरह से इन्हें सवालों में घेरा जा रहा है। यह किस तरह बचने की कोशिश कर रहे हैं। यह उसका हिस्सा है। सरकार अपना समय आने पर जवाब देगी। सीएम ने कहा कि सरकार अपना काम भी करेगी और समय आने पर जवाब भी देगी। सदन में कपड़े फाड़ना, तरह-तरह के रूप धारण करके आना, बहुरुपिया का काम है। यह सिर्फ ड्रामेबाजी हो रही है। सभी विधायकों को जवाब देना है। सभी की जिम्मेवारी है। क्षेत्र में जनता उनसे सवाल पूछेगी। उन्हें लगता है वह सवालों से बच जायेंगे। इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। सीएम बोले कि हम सभी सवालों जवाब देंगे। पिछले दिनों कार्य मंत्रणा समिति की हुई बैठक में जो निर्णय हुआ है, उस पर अमल किया जायेगा। वे नियोजन नीति सहित अन्य विषयों पर भी जवाब देंगे। इसके पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं के सम्मान में दो मिनट मौन की मांग की। उन्होंने भाजपा विधायकों के आचरण का विरोध किया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में महिलाओं का सम्मान खत्म किया जा रहा है। इसके विरोध में सदन में सदस्यों को दो मिनट का मौन रखना चाहिए। हमारी विधायक दीपिका पांडे सिंह को भी भाजपा सांसद ने अपमानित किया है। वहीं, इरफान अंसारी ने कल बांग्लादेशी बोले जाने पर मनीष जायसवाल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कल मनीष जायसवाल ने कुर्ता फाड़ा था। आज लूंगी पहन के आए हैं, क्या लूंगी फाड़ेंगे। यह आचरण गलत है। कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि जिन विधायकों ने सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण किया है, वे उसकी जांच करायेंगे। द्वितीय पाली में कटौती प्रस्ताव पर भाजपा के बिरंची नारायण ने कहा कौन हैं राजीव अरुण एक्का। सीएम के प्रधान सचिव थे विशाल चौधरी दलाल के घर फाइल निपटा रहे थे। दूसरी तरफ नियोजन पर झूठ बोल कर चले जाते हैं सीएम। मुख्यमंत्री ने पूर्व में कहा था कि 1932 कानून सम्मत नहीं है। ईडी का प्रेम पत्र आया तो 1932 लागू करने की बात कहने लगे। 1 दिन का सत्र बुलाया। जोहार यात्रा निकाला। जब हाई कोर्ट ने हंटर चलाया और नियोजन को रद्दी की टोकरी में फेंकवा दिया तो इन्हें रघुवर दास के पहले की नीति याद आ गई। बिरंची नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कहते हैं कि 23 साल में 20 साल तक भाजपा वालों का शासन रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो सवा 3 साल से आप राज कर रहे हैं। इसके पहले मधु कोड़ा भी सीएम रहे हैं। गुरुजी भी सीएम रहे हैं। उनके कार्यकाल का क्या हुआ। क्या सीएम भांग खाकर आए हैं। क्या गांजा पीकर आए हैं कि ऐसी भ्रामक बातें कह रहे हैं। बिरंची नारायण ने कहा कि जो हिंदू धर्म से खिलवाड़ करेगा। वह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में जाएगा।कटौती प्रस्ताव लाने वाले भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक हत्या के 1769, डकैती के 112ए लूट के 718, चोरी के 10,714 अपहरण के 1663 बलात्कार के 1611, नक्सलवाद से जुड़े 305 और अन्य 44078 मामले यानी एक वर्ष में झारखंड में कुल 64341 अपराधिक घटनाएं हुई हैं। पलामू में मुख्यमंत्री ने अधिकारी को निर्देश दिया था कि गौ तस्करी करने वाली गाड़ियों को ना पकड़ें। सीपी सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति में राज्य की विधि व्यवस्था का क्या हाल होगा। यह कोई भी समझ सकता है। प्रतिबंध के बावजूद यहां कैसे हो रही है गौ हत्या। एक दुकान पर लिखा हुआ था बीफ स्पेशल। मैंने थाना प्रभारी को फोन किया और कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो मैं धरना दूंगा। इसके कुछ ही घंटों के भीतर ही उन शब्दों को पेंट करके ढक दिया गया। द्वितीय पाली में प्रभारी मंत्री कार्मिक प्रशासनिक व सुधार विभाग तथा मंत्रिमंडल समन्वय विभाग का अनुदान मांग पारित किया गया।

सेवा भारती ने दिया सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र
Published / 2023-03-22 21:45:54
सेवा भारती ने दिया सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से संचालित नामकुम एवं अमरावती कालोनी, कृष्णा पुरी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रों से छमाही प्रशिक्षण प्राप्त 16 महिलाओं को सेवा निकेतन, बिरसा चौक में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर प्रशिक्षित महिलाओं ने बताया कि सिलाई कटाई का हुनर हाथ में आ गया है,अब अपने घर - मुहल्ले के लोगों के वस्त्र सिल कर आर्थिक उपार्जन करेंगी। प्रांतीय स्वावलंबन आयाम प्रमुख श्रीमती अरुणा सिंह ने कहा कि सेवा भारती सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। महिलाएं अपने घर परिवार को देखते हुए सिलाई कटाई से कुछ पैसा कमा लेती हैं तो यह बड़ी उपलब्धि है। सेवा भारती के माध्यम से आज हजारों महिलाएं स्वाभिमान से स्वावलंबी जीवन जी रही हैं। कार्यक्रम में श्रीमती कंचन प्रभा ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई का सतत् अभ्यास करना चाहिए। सर्व प्रथम पुराने कपड़े का थैला, बच्चे का वस्त्र सिल कर अनुभव बढ़ाना चाहिए। मौके पर नगर निरीक्षिका श्रीमती सावित्री देवी, प्रशिक्षिका श्रीमती शोभा देवी,लिलावती देवी को सम्मानित किया गया। 

दुखद... कर्रा के तीन बच्चे हो गये अनाथ
Published / 2023-03-22 21:19:05
दुखद... कर्रा के तीन बच्चे हो गये अनाथ

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा पाईक टोली में तीन बच्चे अनाथ हो गये हैं। न जाने इनके भविष्य का आगे क्या हाल होगा? कुछ वर्षों पहले पिता डेलो अहीर की मौत हो गयी थी और 1 सप्ताह पहले मां की आकस्मिक मौत हो गयी। इससे बच्चे बिल्कुल अनाथ हो गये हैं। इन अनाथ बच्चों में एक की उम्र 12 साल, दूसरे का 10 साल और तीसरे का मात्र 7 साल है। मां-पिताजी का बेसमय इस दुनिया से चला जाना मानो इन बच्चों के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा। मां के रहने से बच्चे किसी प्रकार सरकारी स्कूल में पढ़ते थे और किसी प्रकार खाना-पीना होता था। परंतु मां के भी गुजर जाने से पढ़ाई-लिखाई तो दूर खाना-पीना पर भी इन दिनों आफत हो गया है। अगल-बगल में भी इन बच्चों की सुधि लेने वाला फिलहाल कोई नहीं है कि कोई इन्हें तो सहारा दे।

सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर मंथन करने एक्सएलआरआई में जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज
Published / 2023-03-22 21:18:28
सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर मंथन करने एक्सएलआरआई में जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। एक्सएलआरआई जमशेदपुर के पीजीडीएम (जीएम) की ओर से क्लॉक स्पीड 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सएलआरआई की ओर से तीसरी बार आॅपरेशन एंड सप्लाई चेन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च को आयोजित होने वाला ये कॉन्क्लेव फिजिकल और वर्चुअल मोड में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआई के प्रोफेसर डॉ आलोक राज करेंगे। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ, एपिक टेस्ला पावर, यूएसए, सुभाष आर्य रहेंगे। क्रिएटिंग वैल्यू थ्रू अ सस्टेनेबल सप्लाई चेन विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे जो मौजूदा दौर में सप्लाई चेन मैनेजमेंट के साथ ही अलग- अलग विषयों पर मंथन करेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआई के प्रोफेसर डॉ आलोक राज करेंगे। इस दौरान सप्लाई चैन के विषय पर मिलिंद कानेतकर, प्रबंध निर्देशक/प्रिंसिपल, चैनालिटिक्स, अभय श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट आपरेशन, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड द्वारा चर्चा की जाएगी।सौमोव कुंडू, संचालन निर्देशक-पूर्व, डीएचएल सप्लाई चेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कर मुखर्जी, उपाध्यक्ष और आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख, इमामी एग्रोटेक लिमिटेड, जिसे पीजीडीएम (जीएम) की छात्रा संजना वार्ष्णेय द्वारा संचालित किया जायेगा। दूसरे पैनल का शीर्षक आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में ईएसजी का महत्व है, जिस पर रंजन सिन्हा, ग्लोबल सॉल्यूशन एंड इंप्लीमेंटेशन, एनविजन एंटरप्राइज सोल्यूशंस, अनीश अजीज, हेड-लॉजिस्टिक्स-आप्टिकल नेटवर्क बिजनेस, एसटीएल-स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज द्वारा चर्चा की जाएगी। लिमिटेड, सेंथिल इंदिरन, प्रमुख और वरिष्ठ निदेशक-ईआरपी आपूर्ति श्रृंखला अभ्यास, ओरेकल ग्लोबल सर्विसेज सेंटर और मोहम्मद अदीब जनरल मैनेजमेंट एरिया, एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा संचालित। तीसरे पैनल का शीर्षक ग्लोबल सप्लाई चेन थ्रू ट्रांसपेरेंसी है, जिस पर जयनंदन वासुदेवन, वरिष्ठ निदेशक आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, डीकेएसएच, शुभंकर चटर्जी, कार्यकारी निर्देशक आपूर्ति श्रृंखला, कमिंस इंडिया लिमिटेड, राजीव भट्टाचार्य, मुख्य परिचालन अधिकारी, द्वारा चर्चा की गई है। वी-एक्सप्रेस (वी-ट्रांस इंडिया लिमिटेड का एक विभाग), विजय शेट्टी, वाइस प्रेसिडेंट डिस्ट्रीब्यूशन एंड लॉजिस्टिक्स, एल्केम लेबोरेटरीज और इसे शिवांक चौधरी द्वारा संचालित किया जायेगा।

जमशेदपुर : नियोजनालय, गोलमुरी में आयोजित हुआ मेगा प्लेसमेंट ड्राइव
Published / 2023-03-22 20:46:39
जमशेदपुर : नियोजनालय, गोलमुरी में आयोजित हुआ मेगा प्लेसमेंट ड्राइव

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त ने बच्चों के वितरित किये आफर लेटर 858 शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों में 507 का किया गया चयन, 29 नियोजकों ने लिया भाग नियोजनालय में निबंधन करायें बेरोजगार युवा, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे : विजया जाधव, उपायुक्त टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी  झारखंड, रांची के तत्वावधान में जिला कौशल कार्यालय ने अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर कार्यालय परिसर में एक दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। कौशल प्रशिक्षित एवं शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेगा कैंप में लगभग 1500 युवक-युवतियों ने भाग लिया जिसमें अधिसूचित रिक्तियों के लिए विभिन्न नियोजकों के द्वारा कुल 858 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टेड एवं कुल 507 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की उपायुक्त विजया जाधव शामिल हुईं जिन्होंने चयनित बच्चों के बीच आॅफर लेटर वितरित किया। मौके पर निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी, जिला कौशल पदाधिकारी बम बैजू मौजूद रहे। मौके पर उपायुक्त एवं उपस्थिति अतिथियों ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी ने चलाये जा रहे योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया। उपायुक्त ने कैंप में पहुंचे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में हम अच्छे अवसर खो देते हैं, जरूरी है कि युवा जागरूक रहें।उन्होंने अपील की है कि वैसे सभी शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां अपना निबंधन नियोनालय में अवश्य करायें ताकि नियोजकों द्वारा रिक्तियां प्राप्त होने पर ससमय आप सभी को सूचित किया जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसी तरह का एक मेगा प्लेसमेंट कैंप घाटशिला अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया जायेगा। कहा कि सरकार का यही लक्ष्य है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य नहीं जाना पड़े, यहीं अपने राज्य और जिले में रोजगार उपलब्ध कराये जाएं इस उद्देश्य के तहत कैंप आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में जिला एवं अन्य स्थानों से कुल 29 नियोजकों ने 2687 रिक्तियां उपलब्ध कराई थी जिसमें बीएमडब्लू इन्डस्ट्रीज लिमिटेड, स्टील स्ट्रीप वील्स लिमिटेड, ड्रीम स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड,  क्वालिटी फेवरिकेटरर्स, सेवा सहयोग सिक्यूरिटी प्रा लि आदि शामिल थे जिन्होने सेफ्टी आफिसर, ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, हाउस कीपिंग, गनमैन, सुरक्षा सुपरवाइजर, आफिस स्टाफ, कुक, आईटीआई वेल्डर, फीटर, मेकेनिकल सुपरवाइजर, वेल्डर सह ग्लास कटर, फील्ड आफिसर, मार्केटिंग, क्लाविटी कंट्रोल, मोल्डिंग हेल्पर, रिसेप्शनिस्ट, ड्राइवर, कांटा आपरेटर, सिविल इंजीनियर, गैस कटर, पेंटर, ग्राइंडर, हेल्पर, डाई फीटर, मेडिलन ट्रेनी, अप्रेंटिस ट्रेनी, स्वींग मशीन आपरेटर, ब्युटिशियन जैसे पदों पर भर्ती ली है। इसके साथ ही जिले में कार्य कर रहे विभिन्न कौशल एजेन्सी यथा- झारखंड कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र (मेगा), कल्याण गुरूकुल, आर- सेटी, एनयूएलएम, जेएसएलपीएस एवं मॉडल कैरियर सेन्टर, टाटा स्टील फाउण्डेशन, पूर्वी सिंहभूम ने भी भाग लिया। मौके पर सुश्री प्रियंका भारती, नियोजन पदाधिकारीके साथ श्री शिवान्सु सिंह, एमजीएनएफ फेलो, जिला पीएमयू के सदस्य एवं कार्यालय कर्मी भी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, दिये जरूरी दिशा-निर्देश
Published / 2023-03-22 20:39:41
उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर/क्रशर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी की कार्रवाई का ब्यौरा लिया। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये। साथ ही क्रशरों का प्रदूषण जांच करने का भी निर्देश दिये। प्रदूषण सुरक्षा के मद्देनजर क्रशरों को बाउंड्री वॉल और क्रशर के चारों तरफ पौधारोपण करने का निर्देश दिया गया। अवैध रूप से ब्लू स्टोन के उत्खनन न हो, इस हेतु नियमित जांच करने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री भागीरथ प्रसाद, गोपनीय प्रभारी श्री जयपाल सोय, जिला खनन पदाधिकारी श्री दारोगा राय एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.