Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बीआइटी मेसरा में गोष्ठी आयोजित
Published / 2023-03-23 23:15:11
बीआइटी मेसरा में गोष्ठी आयोजित

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा की आंतरिक शिकायत समिति ने 2023 को उपलब्धियों तक संघर्ष अधिकारिता की यात्रा पर एक संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से अनुसंधान एवं विकास भवन के सेमिनार हॉल में शुरू हुआ। अतिथि वक्ताओं में ओंग अपैरल की सह संस्थापक संध्या सिंह कुंडिया, आधार महिला शिल्प उद्योग की संस्थापक रेशमा दत्ता और बाइक और लर्निंग की संस्थापक जॉयती बी शामिल थीं। कार्यक्रम के आयोजन समिति में संस्थान के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना मुख्य संरक्षक के रूप में एवं फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक विभाग के प्रोफेसर डॉ पापिया मित्रा मजूमदार आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में शामिल थे। कार्यक्रम के संयोजक कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्रो और आईसीसी के सदस्य डॉ इंदु स्निग्ध थे।आयोजन समिति के अन्य सदस्यों में प्रोफेसर, फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक विभाग व सदस्य आईसीसी वेंकेटेशन जयप्रकाश सहायक रजिस्ट्रार कानूनी व सदस्य सचिव आईसीसी निधि जयसवाल, उप नियंत्रक सदस्य आईसीसी एके सिंह एवं एनजीओ प्रतिनिधि व सदस्य आईसीसी कौशिकी सेनगुप्ता थे। यह संगोष्ठी कार्यशाला उपस्थित लोगों के लिए सफल महिला उद्यमियों के अनुभवों से सीखने और समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ नेटवर्क बनाने का एक शानदार अवसर था। आईसीसीबी मिश्रा की सदस्य सचिव निधि जयसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

एसआर डीएवी पुंदाग में मना शहीद दिवस
Published / 2023-03-23 23:07:12
एसआर डीएवी पुंदाग में मना शहीद दिवस

युवा पीढ़ी को शहीदों की गाथा जाननी चाहिए :  प्राचार्य एसके मिश्राटीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में शहीद दिवस मनाया गया। मौके पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यालय के संगीत शिक्षक शैलेंद्र कुमार पाठक ने देशभक्ति गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने देश के अमर सपूतों को भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की गाथाओं से युवाओं को परिचित करवाया जाना चाहिए, जो देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदों से झूल गये। जिनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि रहा। जेल की चहारदीवारी में भी वे अध्ययनरत रहे तथा अपने बारे में कुछ न सोच कर समाज सुधार और मातृभूमि की स्वतंत्रता के बारे में ही सोचते रहे। किसानों तथा मजदूरों की स्थिति सुधारने के बारे में सोचते रहे। उनके सपनों को साकार करने में अपना योगदान देकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

झारखंड के आठ में से छह प्रतिभागी विभिन्न कैटेगरी में बने विजेता
Published / 2023-03-23 20:24:47
झारखंड के आठ में से छह प्रतिभागी विभिन्न कैटेगरी में बने विजेता

नेशनल ब्यूटी पेजेंट प्रोग्राम टीम एबीएन, रांची। रांची के स्टोरी लाइन इंडिया और बीडी इवेंट कंपनी ने साथ मिलकर दिल्ली के एसके स्टार कंपनी के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट प्रोग्राम का अयोजन 19 मार्च को नोएडा सेक्टर 62 के अस्पम स्कोत्तिश स्कूल में किया। जहां चीफ गेस्ट बॉलीवुड से बिग बॉस सीजन 16 फेम सबीना कुंडियाल के साथ ही गेस्ट के रूप मे कई नेशनल व इंटरनेशनल पर्सनेलिटी मौजूद थे। शो में सात जूरी विभिन क्षेत्रों से मौजूद थे, जिसमें स्टोरी लाइन इंडिया की डायरेक्टर साधना कुमर और बीडी इवेंट कंपनी की डायरेक्ट प्रियंका जयसवाल को सेलेब्रिटी जूरी के रूप में एसके स्टार कंपनी के डायरेक्ट संदीप गोवस्वामी और सोनिया खताना ने बुलाया था। इस शो में मिस्टर, मिस, मिसेज और किड्स चार कैटेगरी में प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। जिसमें करीब दो सो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। झारखंड से भी आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 6 विभिन्न कैटेगरी में विनर बने। स्टोरी लाइन इंडिया की डायरेक्ट साधना कुमर ने कहा की नेशनल ब्यूटी पेजेंट में जिस तरह से था सारे प्रतिभागी ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। फिर भी जिस तरह से सारे कैटेगरी में हमारे विनर हुए है, हमारा नाम रोशन किया है, उस से गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।साधना कुमर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मिसेज में फर्स्ट रनर अप अर्चना चौबे हुई, जो ब्रांड एंबेसडर के रुप में भी चुनी गई, उनके साथ सेकंड रनर अप में मोनिका शर्मा हुई। मिस्टर में फर्स्ट रनर अप भवानी सिंह व सेकंड रनर अप अर्श कामरान के साथ ही मिस में फर्स्ट रनर अप शिल्पा कश्यप व सेकंड रनर अप सोनल प्रिया हुई, जिन्होंने हमारे कंपनी से ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। बीडी इवेंट की डायरेक्ट प्रियांका जायसवाल जी ने कहा कि जितने भी प्रतिभागी थे वे मेरे शो झारखंड फैशन फेम में विनर या प्रतिभागी के रूप में स्टेट लेवल पर हिस्सा ले चुके थे, नेशनल लेवल के प्रतियोगिता में उन्हें ले जाना और उनको जीतते देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है। आगे भी प्रतिभाागयों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करेगी जिस से इस क्षेत्र में वह आगे बढ़े और हम सब के साथ ही झारखंड का नाम रोशन करें।

बीआईटी लालपुर में दो दिवसीय ऑरोरा-2023 फेस्ट संपन्न, विजेता सम्मानित
Published / 2023-03-23 19:00:33
बीआईटी लालपुर में दो दिवसीय ऑरोरा-2023 फेस्ट संपन्न, विजेता सम्मानित

कबड्डी के मुकाबले में विजविट ने दोनो वर्गों में महिला और पुरुष में जीत हासिल कियाटीम एबीएन, रांची। आज बीआइटी लालपुर केंद्र में आयोजित औरोरा 23 का शानदार समापन हो गया। अपने तरह के इस अनोखे कार्यक्रम की शुरुआत कल डीन एडमिशन डॉ सुदीप दास ने की थी। जो विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के साथ विजेताओं की उत्साह को अपने चरम सीमा तक ले गया। आज कबड्डी के मुकाबले में विजविट ने दोनो वर्गों में महिला और पुरुष में जीत हासिल किया। विनीत अपूर्वा और दीपक जेना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खो-खो और टग आॅफ वार में भी बेहतर खेल इनके खिलाड़ियों ने दिखाया। सभी विजेता को निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने  पुरस्कार देते हुए सभी सोसायटी के सदस्यों को उनकी अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए पूरे बीआइटी परिवार की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कार भी दिये गये। डायरेक्टर मैडम ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों के लिए सराहना भी की। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ आशुतोष मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी छात्रों को बधाई दी।

रांची में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
Published / 2023-03-23 18:25:42
रांची में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोलेटीम एबीएन, रांची। राजधानी में छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने विधानसभा की ओर मार्च किया। काफी संख्या में छात्र विधानसभा के पीछे पहुंच गये। जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। छात्र काफी आक्रोशित दिख रहे हैं।आक्रोशित छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। दरअसल, छात्रों का जुलूस विधानसभा की तरफ कूच किया। 60-40 नाय चलतो... के नारे के साथ विधानसभा घेराव के लिए छात्र आगे बढ़ रहे थे। विधानसभा के समीप बेरिकेडिंग तोड़ने का छात्रों ने प्रयास किया। आक्रोशित छात्रों को जगन्नाथ मंदिर के पास पुलिस ने रोका। पुलिस के रोके जाने के बाद छात्र मैदानी रास्ता पकड़कर विधानसभा के पिछले हिस्से पहुंच गये। आक्रोशित छात्रों के जुलूस को देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिर भी छात्र नहीं रूके। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ छात्रों को तितर-बितर किया। वहीं आक्रोशित छात्रों की तरफ से पथराव किया गया। जिसमें कई पुलिसवालों को चोट लगी है। बता दें कि नियोजन नीति को लेकर राज्य के युवा काफी आक्रोशित हैं। अपना विरोध करने के लिए उन्होंने विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया था। जिसके बाद राज्य भर से छात्र रांची में जुटे हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार नियोजन नीति को हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद हेमंत सरकार ने नई नियोजन नीति की घोषणा की। जिसमें 60-40 के प्रावधान को लेकर स्थानीय युवाओं में नाराजगी है। युवा नई नियोजन नीति को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इनके विरोध को स्लोगन है- 60-40 नाय चलतो...।

झुमरी तिलैया : तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कॉमर्स कॉलेज के शिक्षक
Published / 2023-03-23 18:23:03
झुमरी तिलैया : तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कॉमर्स कॉलेज के शिक्षक

उपायुक्त, शासी निकाय समेत अन्य को दिया ज्ञापनटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में 21 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कॉमर्स कॉलेज करमा के शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मी तीसरे दिन 23 मार्च को भी हड़ताल पर डंटे रहे। कॉलेज कैंपस में सभी धरना पर बैठे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते दिखे। संघ के अध्यक्ष प्रो रामेश्वर प्रसाद राणा ने बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर वे लोग पिछले 3 दिनों से हड़ताल पर हैं। 23 मार्च को स्थानीय सचिव, शासकीय निकाय, उपायुक्त कोडरमा और कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा है। इनकी मांगों में प्राचार्य को की गयी अनुशंसा को लागू करवाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को चिकित्सा अवकाश का भुगतान करने, अर्जित अवकाश पर नियम को लागू करवाने, बिना बर्सर के हस्ताक्षर के प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय कोष के दुरुपयोग को बंद करने, बिना शासी निकाय की अनुमति के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति बंद करने, प्राचार्य द्वारा मनमाने ढंग से ली जा रही यात्रा भत्ता को रोकनावे और सक्षम प्राचार्य की नियुक्ति कराने आदि शामिल हैं। हड़ताल पर बैठने वाले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों में प्रो रामेश्वर राणा, प्रो अशोक कुमार स्वर्णकार, प्रो अरविंद कुमार सिन्हा, प्रो युगल साव, प्रो मदन कुमार राणा, प्रो किशोरी साव, प्रो श्याम किशोर ठाकुर, प्रो सुरेश प्रसाद यादव, प्रो जगदीश प्रसाद, किशोर कुमार पासवान, संजय कुमार शर्मा और अनूप कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं।

कोडरमा : निर्माण यूनियन (सीटू) ने मनाया भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का शहादत दिवस
Published / 2023-03-23 18:21:48
कोडरमा : निर्माण यूनियन (सीटू) ने मनाया भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का शहादत दिवस

5 अप्रैल को दिल्ली में किसान मजदूर रैली को सफल बनायें : प्रेम प्रकाशटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 92वें शहादत दिवस पर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) ने वार्ड नंबर 19 अंतर्गत इंदरवाटांड़ में शहादत दिवस मनाया। मौके पर भगत सिंह के चित्र पर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। जहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे, शहीदों ले लो लाल सलाम... आदि गगनचुंबी नारे लगाये जा रहे थे।मौके पर शिवनंदन भुइयां की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्माण कामगार यूनियन के नगर सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि 23 मार्च 1931 को आजादी के दीवाने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश साम्राज्यवादियों ने फांसी दे दी थी। ये क्रांतिकारी चाहते थे कि साम्राज्यवाद को खात्मा हो तथा शोषणकारी व्यवस्था हो। सांप्रदायिक सद्भाव बनी रहे, वर्गीय भेदभाव खत्म हो और वैज्ञानिक समाजवाद की स्थापना हो। मौजूदा केंद्र सरकार ब्रिटिश हुकूमत की नीतियों पर चलते हुए लोकतंत्र को लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार की किसान मजदूरविरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू और किसान सभा के आह्वान पर 5 अप्रैल को दिल्ली रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शंभु पासवान, राजेंद्र पासवान, शिवनंदन भुइयां, अनील कुमार, जागेश्वर भुइयां, पप्पू भुइयां, रामचंद्र भुइयां, अनारकली देवी, गंगा देवी, मंजू देवी, नलिया देवी, संजू देवी, बिरजू भुइयां, सुनील दास, बब्लू दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

गिरिडीह : नवजात की मौत मामले में 6 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी
Published / 2023-03-23 11:28:52
गिरिडीह : नवजात की मौत मामले में 6 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह जिले में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलकर एक नवजात शिशु की मौत के मामले में 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें से 5 को निलंबित कर दिया गया है।एक अधिकारी ने बताया कि 4 दिन के शिशु की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तिल्ली (स्प्लीन) के फटने का उल्लेख होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरिडीह के देवरी पुलिस थाने में 2 अधिकारियों संगम पाठक और एसके मंडल समेत 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उनमें से 5 को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में बुधवार को हुई, जब पुलिसकर्मी 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में गये। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।यह घटना जिले के देवरी थाना अंतर्गत कोशोगोंदोदिघी गांव की है। देवरी के थाना प्रभारी संगम पाठक की अगुवाई में एक पुलिस टीम बीते बुधवार को अहले सुबह एक वारंटी भूषण पांडेय को गिरफ्तार करने उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। दरवाजे पर दस्तक देने के बाद जब घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस की टीम किसी तरह जबरन अंदर दाखिल हुई। एक पुलिसकर्मी घर में रखे बिस्तर पर चढ़ गया। इसी दौरान उसके बूट से दबकर बिस्तर पर सोये 4 दिन के नवजात की मौत हो गयी। यह बच्चा आरोपी भूषण महतो का पोता था।

झारखंड विधानसभा में नई नियोजन नीति पर हंगामा
Published / 2023-03-23 09:45:37
झारखंड विधानसभा में नई नियोजन नीति पर हंगामा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य सरकार की नयी नियोजन नीति को लेकर बुधवार को विधानसभा में हंगामा किया और मुख्यमंत्री से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की। इस नीति के तहत वंचित स्थानीय लोगों के लिए 60 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने का वादा किया गया है।विधानसभा ने झारखंड चिकित्सा सेवा, चिकित्सा सेवा संघ विधेयक को भी एक प्रवर समिति द्वारा जांच के लिए भेजा। भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि कार्य मंत्रणा समिति के निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री को बजट सत्र के दौरान नियोजन नीति पर जवाब देना था। बजट सत्र बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। विपक्षी दलों के विधायक 60-40 नयी चलतो... और 1932 के खतियान का क्या हुआ... के नारे लगाते हुए सदन के बीचों बीच आ गये, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पलटवार किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.