Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रामनवमी : नामकुम में निकलेगी 30 अखड़ा और झांकियां
Published / 2023-03-25 10:16:03
रामनवमी : नामकुम में निकलेगी 30 अखड़ा और झांकियां

टीम एबीएन, रांची। रामनवमी को लेकर नामकुम से 30 अखड़ा और झांकियां निकलेगी। श्री महावीर मण्डल केंद्रीय समिति नामकुम बाजार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह बताया कि अखड़ाधारियों और झांकियों से अपील की है कि शांतिपूर्ण ढंग अपने-अपने गंतव्य से निर्धारित समय पर पहुंचे और अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण कुमार, बबलू सिंह, मंटू राय, बिरसा पाहन, अनिल कुमार सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।

लातेहार : बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर
Published / 2023-03-25 10:10:27
लातेहार : बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-मैक्लुस्कीगंज पथ पर कुसुमटोली के के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइक की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों की पहचान हेचकल तिर्की (20) और छोटू गंझू (22) के रूप में हुई। जबकि अमित गंझु और सहदेव गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया सभी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार सरहुल मनाने के बाद बाइक सवार युवक अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कुसुमटोली के पास विपरीत दिशा से आ रहे दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घर से बाहर निकले तो देखा कि युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े हुए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हेचकल तिर्की और छोटू गंझू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रांची : जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
Published / 2023-03-24 23:17:45
रांची : जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

टीम एबीएन, रांची। रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में घने जंगल के बीच बरगद के पेड़ पर एक 19 वर्षीय युवक का शव लटका पाया गया है। उसकी पहचान सुखराम टूटी के रूप में हुई है। वह इसी इलाके के दशम फॉल थाना क्षेत्र के डेढ़काडीह गांव का रहने वाला था।पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गयी है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची लाया गया है। पुलिस के मुताबिक लाश गमछे के सहारे पेड़ से लटकी थी। कुछ ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग की परिणति बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बुंडू के डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के बने महासचिव
Published / 2023-03-24 22:58:15
झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के बने महासचिव

असरिता लकड़ा बनी कार्यकारिणी समिति की सदस्यटीम एबीएन, रांची। दक्षिण कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशिया हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने एशियन हॉकी महासंघ के इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया, जिसमें वे निर्विरोध निर्वाचित हुए।झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया हो। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि भोलानाथ सिंह को पुरे एशिया महाद्वीप के उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड से विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड मिलने पर एएफएच के कांग्रेस में शामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर के श्रीवास्तव एवं हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व खेल के 2 दिग्गज अगर एक साथ आकर इन्हें यह सम्मान से सम्मानित कर रहे हैं तो यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।एच एफ के इसी कांग्रेस में झारखंड, सिमडेगा की बेटी अंतररष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर आॅफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया, जिसके लिए उसे 1000 डॉलर नगद पुरुस्कार भी दिया गया। एशियन हॉकी के इस कांग्रेस में भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के साथ ही झारखंड की बेटी पूर्व अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय को एशिया हॉकी महासंघ के एडवाइजरी समिति का सदस्य बनाया गया है। संभवत झारखंड के इतिहास में यह भी पहला ही अवसर होगा कि जब झारखंड के किसी खिलाड़ी एशिया महादेश के किसी खेल संघ के एडवाइजरी समिति में जगह मिली हो।

श्रीरामनवमी की शोभा यात्रा में अस्त्र-शस्त्र के साथ दिखेंगी महिलाएं : आभा सिन्हा
Published / 2023-03-24 21:58:57
श्रीरामनवमी की शोभा यात्रा में अस्त्र-शस्त्र के साथ दिखेंगी महिलाएं : आभा सिन्हा

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय महिला श्रीमहावीर मंडल की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा है कि राजधानी रांची के विभिन्न अखाड़ों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शनी के साथ-साथ श्रीरामनवमी शोभा यात्रा में भी उनकी सहभागिता हो।  श्रीमती सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय महिला श्रीमहावीर मंडल द्वारा राजधानी रांची में श्रीरामनवमी की शोभा यात्रा प्रत्येक वर्ष निकाली जाती है और महिलाओं द्वारा अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया जाता है। श्रीमती सिन्हा ने रांची की महिलाओं से आह्वान किया है कि अंतिम मंगलवार (28/03/2023) को केंद्रीय महिला श्रीमहावीर मंडल द्वारा अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन में सहभागी बनें। साथ ही नवमी (30/03/2023) को मंडल की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

डीएसपीएमयू अखाड़ा में धूमधाम से हुई सरहुल पूजा
Published / 2023-03-24 21:57:48
डीएसपीएमयू अखाड़ा में धूमधाम से हुई सरहुल पूजा

टीम एबीएन, रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के विश्वविद्यालय अखड़ा में शुक्रवार को पूरे विधि विहान से सरहुल पूजा का आयोजन किया गया। सरहुल पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक तरीके से  सरहुल पूजा की गई।इस पूजा कार्यक्रम में  पहान डॉ जुरन सिंह  मानकी और महेश पाहन थे। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ एसएम अब्बास ने वर्तमान संदर्भ में  पर्यावरण संकट का उल्लेख करते हुए सरहुल पर्व की प्राकृतिक महत्ता के विषय पर चर्चा की। उन्होंने इस महान पर्व को प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक और प्रासंगिक बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति और मानवशास्त्री डॉ  सत्यनारायण मुंडा ने सरहुल पर्व की महत्ता को बताते हुए जनजातीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व जनजातीय संस्कृति को पर्यावरण के संरक्षण की बात पर बल देता है। टीआरएल विभाग के समन्वयक प्रोफेसर रामदास उरांव ने स्वागत भाषण और सरहुल पर्व पर अपने विचार रखें।  इस मौके  विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी आनंद मिश्रा, डॉ जिंदर सिंह मुंडा, साहित्यकार महादेव टोप्पो, सोमा सिंह मुंडा और खोरठा भाषा के विभागाध्यक्ष डॉ  विनोद कुमार ने भी सरहुल पर्व की महत्ता को दशार्ते हुए अपना उदबोधन दिया और सरहुल पर्व की प्रासंगिकता को बताया।  इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत टीआरएल विभाग के विद्यार्थियों के  पारंपरिक तरीके से किया गया।  इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक नृत्य संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। मंच संचालन डॉ  डुमिनी मुर्मू और डॉ जयकिशोर मंगल ने और धन्यवाद डॉ पीपी महतो ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी  शिक्षक, कर्मी और विभाग के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश कुमार सिंह ने दी।

कोडरमा : शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ राजस्थानी समाज का गणगौर पर्व
Published / 2023-03-24 19:08:33
कोडरमा : शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ राजस्थानी समाज का गणगौर पर्व

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। पति के दीर्घायु जीवन की कामना एवं बालाओं के द्वारा अच्छे वर प्राप्ति को लेकर राजस्थानी समाज का गणगौर पर्व शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। मौके पर अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के निवास स्थलों पर सुबह में सामूहिक रूप से ईशर-गौरा (शिव-पार्वती) की पूजा-अर्चना की गयी।मौके पर ईशर जी तो बांध पैंचो गौरा बाई राज संवरियो राज.., प्यार मिल जाए पिया का प्यार मिल जाये गौरी-शंकर जैसी जोड़ी.. गीत पर कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। देर शाम झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित कीर्तन भवन में नवविवाहिता व कुंवारी कन्याओं ने बड़ी गणगौर से छोटी गणगौर को मिलाया एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मालूम हो कि होली के दूसरे सुबह से गणगौर पर्व शुरू होती है। इसमें खासकर नवविवाहिताएं ससुराल से मायके पहुंचकर इस पर्व में शामिल होती है। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान भोले शंकर को पाने के लिए 18 दिनों तक पूजन व व्रत किया था तभी से गणगौर की परंपरा भी शुरू हुई थी। महिलाएं इसे आस्था के साथ पूजन करती है। नवविवाहिताएं इस पर्व के जरिए अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना करती है। कीर्तन भवन में नवविवाहिता जुटी और संगीतमय भजनों का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाद में ईशर-गौरा की बनी मूर्तियों को तालाब व जलाशयों में विसर्जित किया गया। विसर्जन के समय नवविवाहिता काफी भावुक नजर आयी। मालूम हो कि गणगौर पर्व की समाप्ति के बाद वे अपने-अपने सुसराल चली जायेगी। मौके पर कीर्तन भवन में काठ की बनी ईशर-गौरा की प्रतिमा का शृंगार किया गया। अड्डी बंगला रोड स्थित कीर्तन भवन में श्रेया शर्मा प्रगति शर्मा मुस्कान जोशी नैना पच्चीसिया प्रगति शर्मा पूजा शर्मा अभी समेत दर्जनों नवविवाहिताएं छोटी गणगौर लेकर परिजनों के साथ पहुंची और कार्यक्रम में शामिल हुई। नविववाहिताओं ने कहा कि विवाह के बाद लगातार वे 18 दिनों तक गणगौर पूजा की। गत बुधवार और गुरुवार से बड़ी गणगौर से पूजा-अर्चना हुई। वहीं गौर बिदौरा निकाला गया। अंतिम दिन 16 कुओं का पानी ईशर-गौरा की प्रतिमा को पिलाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन भगवती देवी पेड़िवाल, विमला शर्मा, प्रमिला सोमानी, मधु केडिया, चंदा मोदी, उषा शर्मा, संगीता शर्मा, रिंकी शर्मा, सुधा पच्चीसिया, पिंकी खेतान, लक्ष्मी शर्मा, अनीता सोमानी, शालिनी सोमानी, प्रीति पच्चीसिया , उर्मिला फतेसरिया , मंजू देवी, रुकमणी जोशी, सुजाता जोशी, चारुलता चौधरी, पिंकी खेतान, रंजू शर्मा, मंजू शर्मा, अर्चना शर्मा, वंशिका शर्मा ,दीपिका शर्मा आदि उपस्थित हुई। कार्यक्रम के समापन के उपरांत छोटी गणगौर को शहर के विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया। मालूम हो कि गणगौर पर्व झुमरीतिलैया में लगभग 80 वर्षों से मनाया जा रहा है। यहां राजस्थान के जयपुर से ईशर-गौरा (शिव-पार्वती) की काठ की मूर्ति मंगायी गयी थी।

भक्तिमय वातावरण में अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित हुई अग्नि से हवन की शुरुआत
Published / 2023-03-24 19:05:27
भक्तिमय वातावरण में अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित हुई अग्नि से हवन की शुरुआत

10 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद् देवी भागवतम ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन बही भक्ति की बयार मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की हुई पूजा, यज्ञ मंडप का श्रद्धालुओं ने लगाया परिक्रमा टीम एबीएन, रांची। ओटीसी ग्राउंड स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड) के आवासीय परिसर में चल रहे दस दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद् देवी भागवतम ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। चैत्र नवरात्र के मौके पर आयोजित इस भव्य आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज रही। वाराणसी से आए यज्ञाचार्य नागेंद्र नाथ ओझा व सह यज्ञाचार्य निरंजन दास मिश्र के मंत्रों पर श्रद्धालु मुग्ध रहे। इन्हीं मंत्रों के साथ यज्ञाचार्य ने अरणी मंथन (लकड़ी घिसकर अग्नि प्रज्ज्वलित) कर अग्नि प्रज्जवलित की। इसके साथ ही शुक्रवार से हवन की शुरुआत हो गयी, जो पूरे यज्ञ अवधि तक चलेगी। अग्नि प्रज्ज्वलित के साथ ही मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मां भगवती का खूब जयकारा लगाया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह पूजा की शुरूआत के साथ ही यज्ञ मंडप पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे-बूढ़े यज्ञ मंडप की परिक्रमा किए और मां से आशीष मांगी। यज्ञ से पवित्र होता है वातावरण : यज्ञाचार्य महायज्ञ के प्रमुख यज्ञाचार्य नागेंद्र नाथ ओझा ने अरणी मंथन के महत्व पर प्रकाश डाला और इससे होने वाले कल्याण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यज्ञ से वातावरण पवित्र होता है। विश्व में इतने विष्फोट हो रहे हैं, वातावरण दूषित हो रहा है। ऐसे आकाश तत्व की पवित्रता नहीं आयेगी, तब तक समाज का कल्याण नहीं होगा। यही अरणी मंथन से अग्नि का व जलन से सत्यता का प्रतीक है। धर्मो रक्षति रक्षित:... धर्म की हमें रक्षा करनी है, धर्म ही हमारी रक्षा करता है। अग्नि कुंड को जागृत करने में माचिस का प्रयोग नहीं करते हैं : सह यज्ञाचार्य महायज्ञ के सह यज्ञाचार्य निरंजन दास मिश्र ने बताया कि मंत्र के तरंग के बीच लकड़ी के घर्षण से अग्नि उत्पन्न कर अग्नि कुंड को जागृत किया जाता है। उसमें माचिस का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसके दर्शन मात्र से नेत्र के कई विकार (रोग) समाप्त हो जाते हैं। प्रेम से भगवान का नाम लो, यही भागवत होने की निशानी : मनु श्री महाराज श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद् देवी भागवतम ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को वृंदावन से आए संत मनु श्री महाराज ने प्रवचन के दौरान परीक्षित-शुकदेव संवाद का रोचक तरीके से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में ईश्वर प्राप्ति का, समस्त वेद, पुराण, शास्त्र का एक ही निचोड़ है, प्रेम से भगवान का नाम लो, यही भागवत होने की निशानी है। सिर्फ भगवान का नाम लें, वहीं साथ जाएगा। बाकी सब यही छूट जाएगा। मनु श्री महाराज ने कहा कि परीक्षित के पास केवल सात दिन थे, सात दिन बाद उनकी मृत्यु होनी थी और वे मुनि सुखदेव के पास अपनी शंका मिटाने के लिए गए थे, तब सुखदेव मुनि ने कहा कि आप व्यर्थ की चिंता कर रहे हो। शरीर को तो मरना ही है। आत्मा शरीर बदल रही है। आत्मा अमर है, वह मरती नहीं। फिर चिंता की क्या बात। सुखदेव मुनि ने परीक्षित को दिव्य ज्ञान से सांसारिक मोह के बंधन से मुक्त कर दिया। मनु श्री महाराज ने सांतनु-सत्यवती विवाह व भीष्म प्रसंग का भी अपने प्रवचन के माध्यम से पूरी व्याख्या की। पूरे प्रवचन के दौरान पंडाल में मौजूद सैकड़ों की भीड़ शांत-चित होकर भागवत कथा का अमृतपान करती रही। प्रवचन के बाद श्रद्धालुओं ने भोग के रूप में सूजी के हलवा का प्रसाद लिया।

पांच को दिल्ली में ऐतिहासिक होगी किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली : सीटू
Published / 2023-03-24 17:58:22
पांच को दिल्ली में ऐतिहासिक होगी किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली : सीटू

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) का जिला स्तरीय कन्वेंशन संपन्न स्थानीय समस्याओं पर सेविका सहायिका का प्रदर्शन 10 अप्रैल को टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। किसानों की फसलों का उचित दाम देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी करने, 26 हजार न्यूनतम वेतन देने व मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर 5 अप्रैल को किसान मजदूरों की दिल्ली रैली की सफलता के लिए सीटू के बैनर तले झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन के द्वारा साहू धर्मशाला मेंं एक जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद एवं संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने किया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आंगनबाड़ी यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार देश के अन्नदाता किसान तथा देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मजदूर वर्ग पर लगातार हमला कर रही है।कॉरपोरेट घरानों के दबाव में अपने चहेते पूंजीपति मित्र के हित में किसानों के खिलाफ तीन कृषि कानून और मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड को केन्द सरकार ने बिना चर्चा के ही संसद में पास करा लिया। बाद में किसानों के संघर्ष के चलते कृषि कानून वापस लिया। सरकार की नीतियों के कारण मंहगाई बेरोजगारी से लोग त्रस्त है, भयानक बेरोजगारी से युवा आत्महत्या कर रहे हैं, सरकारी संपत्तियों को कौड़ी के भाव पूंजीपतियों को बेचा जा रहा है, देश की संप्रभुता को गिरवी रखा जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर दिल्ली में 5 अप्रैल को किसान मजदूरों की रैली ऐतिहासिक होगी। आंगनबाड़ी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि ग्रेच्युटी, पेंशन और न्यूनतम वेतन की मांग के लिए दिल्ली रैली में हजारों सेविका सहायिका भाग लेगी। निर्माण यूनियन के नेता प्रेम प्रकाश ने दिल्ली रैली के प्रति एकजुटता जाहिर करते कहा कि कोडरमा से सैकड़ों निर्माण मजदूर दिल्ली रैली में शामिल होंगे। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर भराने, गोद भराई व मुंह जुठी कार्यक्रम का पैसा देने, पोषण ट्रैकर ऐप पर काम करने के लिए स्मार्ट फोन व रिचार्ज करने, वेतन काटने की धमकी पर रोक लगाने, किराया पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का भाड़ा देने, एफसीआई का चावल आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाने, आंगनबाड़ी में जरूरी सामानों के लिए मिले पैसा को खर्च करने के लिए सामानों की सूची उपलब्ध कराने, एससी आंगनबाड़ी केन्द्रों का चार माह का बकाया पोषाहार राशि का भुगतान करने, सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मार्च माह का पोषाहार राशि का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में करने की मांग पर 10 अप्रैल को उपायुक्त के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बेबी कुमारी, निलम यादव, कुमारी सरिता, मंजू मेहता, उर्मिला देवी, सुलेखा देवी, संध्या वर्णवाल, कविता यादव, कुमारी अनामिका, निलिमा, सरस्वती देवी, विमला कुमारी, अर्चना देवी, गीता देवी, चींतामनी देवी, दीपा, संजू देवी, सुधा, लता, प्रतीमा,  सविता, अंजनी, लक्ष्मी, सुषमा, रेशमी, अंजली मुखर्जी, रीना देवी, संगीता सिन्हा, रामदुलारी, पुनम, कुन्ती, रीता, मालीन बिरहोरिन, संध्या कुमारी, फरजाना खातुन, सुनीता पाण्डेय, पुष्पलता, प्रभा देवी, किरण, शीला, रूपवन्ती, सरिता सिन्हा, मुन्नी, तारा, उर्मिला, मंजू, मीना, अर्चना गोस्वामी, वीणा वन्दना, प्रतीमा, ईशरत, नगमा, रेखा रजक, गौरी, सीमा, रीना सिन्हा, साजदा, नाजरा प्रवीण, वीणा, सीता, गायत्री, ममता, निर्मला, अनुभा, गंगोत्री सिन्हा, दिप्ती, द्रौपदी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका सहायिका मौजूद थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.