Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लातेहार : चालक-खलासी को अगवा कर लूट रहे थे कंटेनर, अब पहुंचे हवालात
Published / 2023-03-26 15:10:45
लातेहार : चालक-खलासी को अगवा कर लूट रहे थे कंटेनर, अब पहुंचे हवालात

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरोह के लुटेरे एक कंटेनर के चालक और खलासी को अगवा कर कंटेनर को लेकर भाग रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों में उत्तर प्रदेश निवासी राहुल यादव के अलावे ओडिशा निवासी चंद्रशेखर गंगोरा, शानू बाबू साक्री और सूरज पानीग्राही शामिल हैं। शनिवार को लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा और झारखंड के सीमावर्ती इलाके से कुछ अपराधी एक कंटेनर को लूट कर चंदवा की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद एसपी ने लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र और चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी करवायी। पुलिस की टीम ने चंदवा के देवनद पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान कंटेनर को पकड़ा गया। पुलिस ने कंटेनर चला रहे उत्तर प्रदेश के सिकंदरा निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार राहुल यादव से जब पुलिस ने पूछताछ आरंभ की तो उसने स्वीकार किया कि उसके गिरोह के लोगों ने मिलकर कंटेनर को लूटा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके अन्य सहयोगी भी एक वाहन से पीछे से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान जारी रखा। थोड़ी देर बाद एक क्रेटा वाहन को पुलिस ने पकड़ा और उस पर सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार तीनों लोग भी लूट कांड गिरोह के सदस्य हैं. पुलिस ने इसके बाद चारों लोगों को कब्जे में लेकर पूछताछ आरंभ किया। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि अपहृत कंटेनर के चालक और खलासी को ओडिशा के भवानी पटना में रखा गया है।

आज मोरहाबादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेगी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी
Published / 2023-03-26 09:58:42
आज मोरहाबादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेगी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में पूरे देश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने की रूपरेखा तैयार की है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज 26 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया जायेगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस बाबत राज्य के तमाम जिलाध्यक्षों को भी अपने-अपने जिले में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने रांची में आज के सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए भी रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण कांग्रेस, अग्रणी मोर्चा को निर्देश दिया है कि प्रदेश द्वारा आयोजित सत्याग्रह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें और राहुल जी के संघर्षों को आगे बढ़ायें।प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कहा है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता का अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गयी लगभग 4000 किमी की लंबी भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गयी है। सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गया। देश के राजनैतिक इतिहास में पहली घटना घटी कि सत्ताधारी भाजपा के द्वारा हीं लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित किया गया, लेकिन हम इससे भी घबराने वाले नहीं है। कांग्रेस देश की जनता की आवाज के लिए हमेशा लड़ेगी, इसके लिए कोई भी कीमत कांग्रेस पार्टी चुकाने का तैयार है।

भंडरा : भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला
Published / 2023-03-25 22:20:05
भंडरा : भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

टीम एबीएन, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरिया ताना टोली में शुक्रवार की देर रात भाई ने अपनी बहन को कुल्हाडी से मार कर हत्या कर दिया। इस मामले में आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शुक्रवार 23/03/2023 को करीब 20.45 बजे ग्राम पंडरिया ताना टोली में सुनील ताना भगत उम्र करीब 20 वर्ष पिता लल्लू ताना भगत ग्राम पंडरिया ताना टोली थाना भंडरा ने अपनी बहन सुमति कुमारी उम्र करीब 16 वर्ष को अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। वहीं घर एवं आस पड़ोस वाले लोगों ने बताया है कि करीब 3 से 4 साल से लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर अगे्रतर कार्रवाई की जा रही है।

लोहरदगा : भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के निधन पर शोक
Published / 2023-03-25 22:19:22
लोहरदगा : भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के निधन पर शोक

टीम एबीएन, लोहरदगा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान की सड़क दुर्घटना में हुई आकास्मिक निधन पर भाजपा परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मौके पर कहा गया कि दिवंगत संजय पासवान एक राजनीति कार्यकर्ता के साथ साथ समाज और संस्कृति के लिए योद्धा के रूप में लोगों के बीच मजबूती से हमेशा खड़े रहते थे। इनका आकस्मिक चले जाने से समाज को गहरा झटका लगा है। इस संकट की घड़ी में ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति व परिवारजनों के दुखद पल को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी। शोक व्यक्त करने वालों में दीपक प्रकाश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, समीर उरांव राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसटी मोर्चा, सुदर्शन भगत सांसद लोकसभा, प्रवीण सिंह पूर्व विधान पार्षद, रमेश उरांव पूर्व विधायक, ओमप्रकाश सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसलय तिवारी प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो, मनीर उरांव जिलाध्यक्ष, अजातशत्रु प्रदेश मंत्री, विश्वजीत शाहदेव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मनीष शिखर भाजयुमो जिलाध्यक्ष, पशुपतिनाथ पारस, अनिल उरांव, मिथुन तमेडा, जिला महामंत्री सजल कुमार, बाल्मीकि कुमार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, सत्यजीत सिंह, श्याम वर्मा, जिला मंत्री जीवन उरांव, रेखा देवी, विजय कुमार महतो, सुधांशु कुमार, डॉ मृत्युंजय चक्रवर्ती, शुभम कुमार पंकज, अपूर्व पोद्दार, सचिन सिंह, शंकर लोहरा, पप्पू पहलवान, शुभम अग्रवाल, सौरभ कुमार, गोकुल मित्तल, रूद्र पांडे, तेजस सोनी, कुलदीप कुमार, रोहन गुप्ता, आदर्श मित्तल, महादेव उरांव, पवन प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सरजू साहू, गोविंद महतो, उत्तम कुमार गुप्ता, पिंटू कुमार साहू, शिवा ठाकुर, राजेश तुरी, रिंकू प्रसाद, अनिल महतो, रोशन गुप्ता, विवेक मित्तल, प्रवीण ठाकुर, दिग्गज सिंह, सौरव मुखर्जी, रवि ठाकुर, विक्रम उरांव, गौतम प्रजापति,भरत कुमार, रामशंकर प्रजापति सही अन्य  भाजपाई शामिल हैं।

लोहरदगा : त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बरकरार रखने को निकला फ्लैग मार्च
Published / 2023-03-25 22:17:33
लोहरदगा : त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बरकरार रखने को निकला फ्लैग मार्च

टीम एबीएन, किस्को (लोहरदगा)। जिले के पुलिस अधीक्षक रामकुमार के आदेशानुसार किस्को थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो, एएसआई अविनाश कुमार सिंह एएसआई गोविंद सिंह की अगुवाई में निकले फ्लैग मार्च सरहुल व रामनवमी पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य सेनिकाला गया। इस दौरान फ्लैग मार्च किस्को से शुरू कर किस्को चौक होते किस्को मस्जिद, मिडिल स्कूल होते हुए थाना पहुंचकर संपन्न हुआ। मौके थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने, शरारती तत्वों का मनोबल कमजोर करने के साथ आम जनता में सौहार्द्रपूर्ण माहौल उत्पन्न कराने के लिए ऐसी पुलिसिया गतिविधि जरूरी है। ग्रामीण शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने परिवार के साथ त्योहार मनायें। किसी भी तरह के अफवाहों से बचें और अफवाह फैलानेवालों की सूचना प्रशासन को दें। पुलिस माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया स्वागत
Published / 2023-03-25 22:16:43
शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया स्वागत

श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास के ट्रस्टी सदस्यों ने किया योगदान टीम एबीएन, लोहरदगा। सरहुल महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल लोगों का श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोहरदगा इकाई ने स्वागत और अभिनंदन किया। महावीर चौक हनुमान मंदिर के सामने न्यास ने सेवा कैंप लगाया। इसके माध्यम से शोभायात्रा में शामिल तमाम लोगों को चना, शरबत, तरबूज और पेयजल उपलब्ध कराये गये। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने कहा कि सेवा न्यास का काम ही समाज के हर वर्ग के बीच सेवा मुहैया कराना है। सरना सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना है। सेवा कैंप को सफल बनाने में जिला कार्यवाह मनोज दास, सुधीर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, जिला प्रचारक दीपक कुमार, सचिन सिंह, विक्रम कुमार, नीरज ठाकुर आदि स्वयं सेवकों ने योगदान किया।

राज्यपाल से मिली पर्वतारोही आशा मालवीय
Published / 2023-03-25 22:00:10
राज्यपाल से मिली पर्वतारोही आशा मालवीय

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शनिवार को राष्ट्रीय एथलीट व पर्वतारोही आशा मालवीय ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।राज्यपाल ने उक्त अवसर पर सुश्री मालवीय को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उनकी साइकिल यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी एवं इस प्रयास की सराहना की।

कोडरमा : गुमशुदा युवती की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Published / 2023-03-25 21:57:06
कोडरमा : गुमशुदा युवती की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमचांच नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ निवासी सुनील कुमार की पुत्री सोनी कुमारी उम्र 24 वर्ष विगत 21 मार्च से लापता है। इस संबंध में युवती के पिता ने डोमचांच थाने में 22 मार्च को गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरी पुत्री घर से बुच्चीटांड़ स्थित विक्टोरिया पब्लिक स्कूल पढ़ाने के लिए गयी थी, जहां स्कूल से कॉलेज जाने को बोल कर निकली। जिसके बाद युवती उस दिन से वापस अपने घर नहीं लौटी। आवेदन देने के उपरांत डोमचांच पुलिस हरकत में आयी और युवती के खोजबीन का प्रयास करने लगी। युवती को ले जाने के लिए जिस वाहन का प्रयोग किया गया। मामले में प्रयोग की जाने वाले एक सुमो गाड़ी (जेएच 11 एम 4793) को पुलिस ने जब्त किया है। वहीं युवती के चाचा राजू साव ने अपनी भतीजी का अपहरण कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी है। वहीं पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस संबंध में एएसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मामले को पुलिस गंभीरतापूर्वक देख रही है और अनुसंधान जारी है।

पंजीकृत हुआ स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ट्रस्ट
Published / 2023-03-25 21:55:33
पंजीकृत हुआ स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ट्रस्ट

टीम एबीएन, रांची। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाला स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ शनिवार को रांची के मोराबादी कार्यालय में पंजीकृत हो गया। संगठन के पंजीयन के उपलक्ष्य में संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संगठन को अभी और बड़े कार्य करने हैं, जिसके लिए संगठन का पंजीकृत होना और संगठन के नाम से एक बैंक खाता होना आवश्यक था। इसीलिए इसका पंजीयन कराया गया। अब पंजीयन के बाद आसानी से संगठन के नाम से बैंक में खाता खोला जा सकेगा और संगठन के पैसों का हिसाब किताब बहुत आसानी से हो सकेगा। साथ ही संगठन के लोग बढ़-चढ़कर समाजसेवा में अपना योगदान दे सकेंगे। संगठन के ट्रस्ट में अध्यक्ष मनोज कुमार, संयोजक दिलीप कुमार, महासचिव विकास कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार पांडे समेत कुल 21 लोग पंजीकृत हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.