Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
हॉकी झारखण्ड के प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का समापन
Published / 2023-03-27 09:24:33
हॉकी झारखण्ड के प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का समापन

हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला और पुरुष टीम ने लहराया परचमझारखंड पुरुष व महिला टीम के कप्तान है खूंटी के खिलाड़ीप्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने मिजोरम की टीम से पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की।झारखंड की पुरुष हॉकी टीम ने ओडिसा की टीम से 3-1 से जीत हासिल की।माननीय मंत्री, श्री पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, श्री हाफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुएएस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम एवं बिरसा कॉलेज, खूंटी में दिनांक- 19.03.2023 से 26.03.2023 तक आयोजित किए गए हॉकी प्रतियोगिता में भारत के पूर्वोत्तर के 6 (छ) राज्य के महिला / पुरुष टीम ने भाग लियासभी विजेताओं, उप विजेताओं और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और जोहार।टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन के दौरान खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य सफल हो रहा है।हॉकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और हॉकी झारखंड की सराहनाजिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा : माननीय मंत्रीप्लेयर ऑफ द मैच रहे सुश्री अनुपमा होरो व श्री दीपक सोरिंगहॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह में माननीय मंत्री, श्री पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, श्री हाफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही मुख्य रूप से उपायुक्त, श्री शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक शामिल थे। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, हॉकी झारखंड के महासचिव, श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के सीईओ, श्री रजनीश कुमार, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष, श्री अशोक भगत, दशरथ महतो और अन्य विशेष रूप से शामिल हुए।झारखंड टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। साथ ही निर्धारित नियमों के अनुसार राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।।प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह में पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, श्री हाफीजुल हसन उपस्थित हुए। साथ ही इस दौरान ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान भी उपस्थित रहे।खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में 6 राज्यों की टीम ने भाग लेकर शानदान प्रदर्शन किया।  माननीय मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं। राज्य सरकार द्वारा शहर एवं गांव में खेल के प्रति जगरूकता उत्पन्न करने के लिए तथा पर्यटन के प्रोत्साहन हेतु भी उचित प्रयास किये गये हैं।झारखंड की दो बेटियां ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भी आज यहां उपस्थित है। झारखंड समेत पूरे देशवासियों को इनपर गर्व है। इन दोनों बेटियों ने सीमित संसाधनों के बीच अपना मुकाम बनाया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।  इसी प्रकार हमें आशा है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य औऱ देश का नाम रौशन कर सकें।मंजिले उन्हें मिलती हैं, जिनके सपनो में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है..... उपायुक्त ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएंमौके पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि खूंटी जिले में हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन स्वर्णिप अवसर है। सभी के सामूहिक समन्वय से यह आयोजन खूंटी जिले में सफल बना है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुरुष एवं महिला टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं। ये हम सभी के लिए हर्ष की बात है।  धरती आबा की शौर्य भूमि और महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की पावन भूमि खूंटी में ये आयोजन और उत्साह से परिपूर्ण ये वातावरण हम सभी को गौरवान्वित करता है। ये हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि खूंटी आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस सफल आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।खूंटी का ब्लू एस्ट्रोटर्फ अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि इसी प्रकार सभी प्रखंड में एस्ट्रो टर्फ बनाये जायेंगे। इससे हमारे स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलेंगे और विश्व पटल पर वो अपनी पहचान बनायेंगे। हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वली सभी राज्यों की टीमें ऊर्जावान है। इसी प्रकार दृढ़ संकल्प के साथ बढ़कर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 

रांची महावीर मंडल ने तेज की रामनवमी की तैयारी
Published / 2023-03-27 09:15:50
रांची महावीर मंडल ने तेज की रामनवमी की तैयारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर है। रांची में रामनवमी की तैयारी को लेकर महावीर मंडल के लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शहर और जिला के विभिन्न अखाड़ों में तैयारी के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में रांची महावीर मंडल के द्वारा रविवार देर शाम बड़ा तालाब के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, डीआईजी अनूप बिरथरे सहित विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। जहां उनकी महावीर मंडल की ओर से सम्मानित भी किया गयाकार्यक्रम में पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारी अनूप बिरथरे ने बताया कि रामनवमी के साथ-साथ कई त्योहारों का समय है, जिसमें रमजान भी शामिल है। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं, जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बलों की तैनाती सहित संवेदनशील जगहों पर जिला प्रशासन ने पैनी नजर बनाकर रखी है। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय किसी भी तरह की आम जनों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। रामनवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चार दिन पहले से ही सभी अखाड़े और महावीर मंडल के लोग रामनवमी की साज-सज्जा में जुटे हुए हैं। रामनवमी को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए महावीर मंडल एवं विभिन्न अखाड़े के सदस्य अपने अपने क्षेत्र में सफलतापूर्वक जुलूस निकालने के लिए लगातार जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर रहे हैं।

रिम्स में पोक्सो एक्ट के कैदी की मौत के बाद माहौल गर्म
Published / 2023-03-27 07:50:56
रिम्स में पोक्सो एक्ट के कैदी की मौत के बाद माहौल गर्म

पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफीटीम एबीएन, रांची। पोक्सो एक्ट के विचाराधीन कैदी अमित बारला की रिम्स में इलाज के दौरान रविवार (26 मार्च) को मौत हो गयी है। करीब तीन महीने तक उसका इलाज रिम्स में किया गया। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तबीयत खराब होने के बाद 27 दिसंबर 2022 को रिम्स लाया गया था। उसे रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। कारा चिकित्सकों की अनुशंसा पर उसे रिम्स लाया गया था।बंदी के शव का पोस्टमार्टम रिम्स अस्पताल में किया जायेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक ने अस्पताल प्रबंधन से इसके लिए आग्रह किया है। कहा है कि कैदी की लाश के पोस्टमार्टम में वीडियोग्राफी का प्रयोग किया जाये।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कैदी की मौत ट्रामा सेंटर में हुई है। डॉक्टर प्रदीप भट्टाचार्य की यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। कई दिनों से उसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था। अमित खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के कोडा केल गांव का रहने वाला था। पोक्सो एक्ट में वह होटवार जेल में सजा काट रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे जेल के डॉक्टरों ने रिम्स रेफर किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी

कोडरमा : गुमशुदा युवती की हत्या की आशंका, परिजनों ने किया सड़क जाम
Published / 2023-03-26 20:46:58
कोडरमा : गुमशुदा युवती की हत्या की आशंका, परिजनों ने किया सड़क जाम

डोमचांच थाना में ऐसी घटना कानून व्यवस्था पर भारी धब्बा : रामधन यादवटीम एबीएन, डोमचांच (कोडरमा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती का अपहरण करने के बाद हत्या कर शव को पानी से भरे बंद पड़े पत्थर खदान में फेंक देने का मामला का अंदेशा लगाया जा रहा है। युवती की पहचान 24 वर्षीय सोनी कुमारी उर्फ सोनाली कुमारी पिता सुनील कुमार ढाब रोड डोमचांच निवासी के रूप में हुई है। हालांकि अभी प्रशासन द्वारा हत्या की आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। घटना घटे छह दिन हो चुके हैं, लेकिन शव को पुलिस अभी तक अपने कब्जे में नही ले पायी है। वहीं घटनास्थल की भी जानकारी पुलिस ने अभी तक गुप्त रखा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ टीम का इंतजार कर रही है, जिसके बाद टीम के साथ खदान स्थल पर जाया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार युवती विगत 21 मार्च को बगड़ो के एक निजी स्कूल पढ़ाने गई थी। जिसके बाद वापस अपने घर नही लौटी। वहीं परिजनों के काफी खोज बीन करने के बाद डोमचांच थाने में 22 मार्च को गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया। आवेदन देने के बाद पुलिस हरकत में आयी और खोज-बीन में जुट गई और कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। इसी बीच पुलिस के द्वारा घटना में शामिल टाटा सूमो गोल्ड (जेएच11एम/4793) वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। वहीं चालक की निशानदेही पर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी, जिसके बाद युवती की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद घटना से जुड़े काफी सारे तार एक एक कर खुलते गये। इधर, युवती के पिता ने थाने में चार लोगों के विरुद्ध अपहरण कर हत्या किए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया। आवेदन में बताया गया कि ढाब रोड निवासी दीपक साव पिता नारायण साव के द्वारा बगड़ो स्थित एक स्कूल के समीप से षड्यंत्र रचकर अपने सहयोगी भरत उर्फ कारू मंझलीटांड़ डोमचांच निवासी, संतोष मेहता मसनोडीह निवासी, संजय कुमार मेहता नावाडीह (खेमनडीह) निवासी ने बगड़ो के समीप एक स्कूल के आस-पास से 21 मार्च लगभग 11ः30 बजे जान से मारने की नीयत से अपहरण कर सूमो वाहन में जबरदस्ती बिठा लिया और भरत उर्फ कारू अपनी बाइक (जेएच12एच/1112) एवं रोहित कुमार मेहता पिता नंदलाल मेहता एक अपाची मोटरसाइकिल का उपयोग कर युवती को गायब कर दिया। मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए डोमचांच थाना पुलिस ने 25 मार्च 2023 को उक्त नामजद लोगों के खिलाफ कांड संख्या 31/2023 धारा 364/34 आईपीसी के तहत दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। पुलिस घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अभियुक्त भरत उर्फ कारू मंझलीटांड़ निवासी को पुलिस मुंबई से लाने गयी है।एएसपी थाने में घंटों करते रहे अनुसंधानमामले को लेकर शनिवार को एएसपी प्रवीण पुष्कर घटना के विभिन्न पहलुओं पर घंटों जांच करते रहे। वहीं गिरफ्तार युवकों दीपक कुमार, रोहित मेहता (सूमो चालक) और एक अन्य युवक से पूछताछ भी की। जिसमें कई सारी बातें निकलकर सामने आयी है।घटना को लेकर किया गया सड़क जामघटना को लेकर युवती के परिजनों समेत ग्रामीण पुरुष और महिलाओं ने आक्रोशित होकर कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को लगभग दोपहर 3ः45 बजे जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा हम लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभी तक शव की बरामदगी के लिए किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी है। चार दिनों से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि घटना में शामिल चालक और टाटा सुमो गाड़ी को भी हम ही लोग पकड़ कर प्रशासन को दिये। प्रशासन कोई काम नहीं कर रही है। प्रशासन सिर्फ हम लोगों को अंधेरे में रख रही है।वहीं जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि डोमचांच थाना में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर भारी धब्बा है। अपराध करने वाले और अपराधी को संरक्षण देने वालों पर सख्त से सख्त कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा की पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन करने के बाद घटना में शामिल सभी आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर सुनवाई होनी चाहिए।वहीं जाम की सूचना पाकर जाम स्थल पर सीओ मां देवप्रिया, अंचल निरीक्षक अवधेश सिंह, थाना प्रभारी अब्दुल्ला खां पहुंचकर पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन बोले कि जबतक उच्चाधिकारी नहीं आते हैं और हम लोगों को कोई सटीक जानकारी नहीं देते हैं, तब तक हम लोग जाम स्थल से नहीं हटेंगे।वहीं दूसरी ओर जाम स्थल पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया और परिजनों की मांगों के साथ खुद भी जाम स्थल पर बैठ गयी। वहीं शालिनी गुप्ता ने प्रशासन की कार्यशैली को संतोषजनक नहीं बताते हुए कहा कि जल्द ही युवती जिस भी हालत में है, पुलिस उसे परिजनों को सौंपे, साथ ही जो भी लोगों की इसमें संलिप्तता है उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाई करे। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

कोडरमा : सतगांवा के सिहांस में छठ पर टैंकर से लाना पड़ रहा पानी
Published / 2023-03-26 20:38:58
कोडरमा : सतगांवा के सिहांस में छठ पर टैंकर से लाना पड़ रहा पानी

टीम एबीएन, सतगावां (कोडरमा)। सतगांवा प्रखंड अंतर्गत सिहांस ग्राम पंचायत के मुसहर टोला में गर्मी शुरू होने के पहले ही पानी की समस्या शुरू हो गयी है। चैती छठ जैसे त्योहार में भी प्रशासन ने पानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि कोडरमा जिला के सतगांवा प्रखंड में चैती छठ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। घर-घर में छठ मनायें जाने को देखते हुए मुसहर टोला निवासी सहोदर राम के द्वारा एक किलो मीटर दूर से टैंकर से लाकर अपने पड़ोसियों के बीच पानी बांट रहे हैं। इस गांव में एक भी चापानल नहीं है और एक किलो मीटर दूर में एक कुआं है, जहां से लोग पानी लाते हैं। वह भी करीब करीब सुख गया है, जो लोग चार बजे भोर में कुआं पर पहुंचते हैं, उन्हें थोड़ा बहुत साफ पानी मिल पाता है। ग्रामीणों द्वारा पिछले दिनों लगातार उपायुक्त और विधायक व सांसद को आवेदन दिया गया है, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। देश आजादी का अमृतकाल मना रहा है और सरकार द्वारा हर घर नल योजना भी चलाया जा रहा, लेकिन पता नहीं कब सतगांवा के इस मुसहर टोला के लोगों को स्थाई रूप पानी की किल्लत से निजात मिलेगा।

बेतला नेशनल पार्क मंगलवार को पर्यटकों के लिए रहेगा बंद
Published / 2023-03-26 18:16:33
बेतला नेशनल पार्क मंगलवार को पर्यटकों के लिए रहेगा बंद

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। एशिया का प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क अब प्रत्येक मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा जायेगा। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में बेतला नेशनल पार्क के अधिकारियों ने एक नोटिस भी लगाया है, जिसमें प्रत्येक मंगलवार को पर्यटकों के लिए पार्क बंद रखने की घोषणा की गयी है। वन विभाग के इस निर्णय के बाद पर्यटक अब मंगलवार को पाक भ्रमण का लुत्फ नहीं उठा पायेंगे। पलामू टाइगर रिजर्व के गठन के बाद 80 के दशक में बेतला नेशनल पार्क का गठन किया गया था। बेतला नेशनल पार्क में कई प्रजाति के जीव जंतु प्रवास करते हैं, जो खुले तौर पर पार्क के अंदर सामान्य जंगलों की तरह विचरण करते हैं। आमतौर पर वन्य जीवों के प्रजनन के लिए जून से सितंबर महीना तक पार्क को बंद रखा जाता है, लेकिन नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के निर्देश के बाद अब प्रत्येक मंगलवार को भी पार्क बंद रहेगा।

राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों को शुचिता बनाये रखनी चाहिए : डॉ देवशरण भगत
Published / 2023-03-26 16:38:12
राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों को शुचिता बनाये रखनी चाहिए : डॉ देवशरण भगत

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों को शुचिता बनाए रखनी चाहिए। डॉ भगत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जनप्रतिनिधियों से उम्मीद की जाती है कि वे सामाजिक रूप से ऐसी टिप्पणी ना करें जिससे किसी वर्ग-समाज की भावना आहत हो। न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना हर नागरिक का मूल कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि यह कोई पहला केस नहीं है जहां किसी सांसद या विधायक की सदस्यता गई है। हमारे विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी स्व कमलकिशोर भगत जी को भी अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी थी। जो निर्णय आया है, वे वैधानिक हैं। इसे स्वीकार करना होगा। नियम-कानून, संविधान के दायरे में आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी आते हैं। ऐसे में इस मामले में राजनीतिकरण करने की बजाए इस फैसले को मानना होगा। वैसे भी अपने शासनकाल में बनाये कानून से ही राहुल गांधी की सदस्यता पर यह हालात उत्पन्न हुए हैं।आजसू पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 27 मार्च को गोल्डन लीफ रिसॉर्ट, पारडीह, जमशेदपुर में केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गयी है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के सभी सदस्य तथा आमंत्रित सदस्य, विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं महासचिव, जिला प्रभारी, अनुषंगी इकाई के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख एवं उपप्रमुख मौजूद रहेंगे। बैठक में केंद्रीय महाधिवेशन, जन पंचायत एवं अन्य भावी कार्यक्रमों सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान राज्य की अस्मिता एवं पहचान से जुड़े विषयों तथा ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जायेगी। बैठक में कई ऐसे कार्यक्रम घोषित किये जायेंगे, जिससे न सिर्फ आजसू पार्टी बल्कि झारखंड की मौजूदा जरुरतों तथा राज्य की जनता एवं युवाओं की मांगों को बल मिलेगा।

कोडरमा : तीन घंटे बाधित रहा रेल यातायात
Published / 2023-03-26 16:20:26
कोडरमा : तीन घंटे बाधित रहा रेल यातायात

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रैंड कॉर्ड लाइन स्थित कोडरमा गोमो रेलखंड पर हादसा के कारण तीन घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। इस रेलखंड पर एक मालगाड़ी कोडरमा से रेलवे पटरी लोड कर धनबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान रविवार की सुबह चार बजे लाराबाद ब्लाक हाल्ट और हीरोडीह रेलवे स्टेशन के बीच सीरो फाटक के पास मालगाड़ी पर लदा रेलवे पटरी खिसक कर नीचे गिरने लगा।मालगाड़ी पर लदा पटरी के रेल ट्रैक में फंसने से डाउन लाइन में आवागमन लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। बाद में घटना की जानकारी धनबाद कंट्रोल को दी गयी। वहीं धनबाद कंट्रोल से घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ कोडरमा और रेलवे विभाग के तकनीकी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे पटरी को काटकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद डाउन लाइन क्लियर हुआ और यातायात सामान्य किया जा सका। घटना के कारण कई ट्रेनें खड़ी रहीं।

रांची-हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़ में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार
Published / 2023-03-26 16:05:22
रांची-हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़ में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। रांची हजारीबाग बार्डर पर पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद एक उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। रांची हजारीबाग बार्डर के पास स्थित डमारू जंगल में रविवार को सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई।रांची हजारीबाग दोनों ही पुलिस को सूचना मिली थी कि बॉर्डर पर टीपीसी नक्सलियों की हलचल अचानक बढ़ी है। जानकारी हासिल होने के बाद दोनों जिलों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। इसी बीच सुरक्षाबलों को यह जानकारी मिली की केरेडारी के डमारू जंगल के पास टीपीसी के कई एरिया कमांडर, जिनमें विक्रम उर्फ मुनेश्वर गंझू, पहाड़ी उर्फ रमेश, गुरुदेव और प्रताप शामिल हैं, वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं।रांची और हजारीबाग पुलिस ने दोनों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच हजारीबाग पुलिस की उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। हजारीबाग पुलिस की तरफ से भी जमकर गोलीबारी की गयी, पुलिस को भारी पड़ता देख और रांची पुलिस की घेराबंदी देख उग्रवादी जंगल की तरफ भाग खड़े हुए। हालांकि इसी बीच रांची पुलिस हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक और उग्रवादी को जिंदा धर दबोचा है। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान रांची के बुढ़मू के रहने वाले सूमो महतो के रूप में हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.