Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
इको सेंसेटिव जोन घोषित करने के विरूद्ध डांटो में हुई बैठक
Published / 2023-03-27 19:36:45
इको सेंसेटिव जोन घोषित करने के विरूद्ध डांटो में हुई बैठक

बैठक में उपायुक्त को ज्ञापन सौपने की सहमति बनीटीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। रविवार को  डांटों खुर्द के सोमवार साप्ताहिक बाजार परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा घोषित इको सेंसेटिव जोन के विरूद्ध एक बैठक वार्ड सदस्य भोला सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस बाबत उपायुक्त हजारीबाग को एक ज्ञापन सौंपकर डांटों पंचायत सहित प्रखंड के कुल 76 गांवों को इको सेंसेटिव जोन से मुक्त करने की मांग रखी गयी। बैठक में पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्धजन व ग्रामीण उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से‌ निर्णय लिया गया कि इको सेंसेटिव जोन के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर इसके आगामी दुष्परिणामों से लोगों को परिचित कराया जाय। मौके पर मौजूद मुखिया कुवांरी बखला ने बताया कि प्रखंड के 76 गावों में आदिवासी बहुल डांटो पंचायत भी इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत नामित किया गया है, जिसका विरोध सड़क से सदन तक किया जायेगा।मौके पर एमानुएल होरो, करलुस लिंडा, जसिंता रुंडा, मेरी रुंडा, रेजिना बाड़ा, अनिता एक्का, किरण रुंडा, सुनीता एक्का, सुसाना एक्का, कथरीना रुंडा, मरियम एक्का, असरिता तिग्गा, अगस्तिन एक्का, इमिल एक्का, द्रविड टोप्पो, झमन यादव, मो. सगीर, विलियम लिंडा, रीता मरांडी, अनिता तिग्गा, पूनम टोप्पो, करुणा नाग, फूलमनी हेरेंज, सरोज टोप्पो सहित दर्जनों बुद्धिजीवी व मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि यदि घोषित इको सेंसेटिव जोन का सड़क से सदन तक विरोध नही किया गया, तो प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों का जीना दूभर हो जायेगा। स्थानीय निर्माण कार्य ठप होने से लोगो के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी। रोजगार प्राप्ति को लेकर पलायन लोगों की मजबूरी बन जायेगी। बैठक में आगामी रविवार को पुन: बैठक कर रणनीति बनाने की सहमति बनायी गयी।

चरही में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का जोरदार स्वागत
Published / 2023-03-27 19:24:07
चरही में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सोमवार को हजारीबाग से रांची जाने के क्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बहेरा गांव पहुंचे। वहां आदिवासी युवतियों ने पारंपारिक नृत्य संगीत के साथ भव्य स्वागत किया गया। जहां पर राज्यपाल ने पंचायत भवन में महिला स्वयं सहायता और क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक कर के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। श्री कृष्णन ने महिला समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि बहेरा पंचायत की महिलाएं स्वावलंबी बन रही है। अपने हाथों से बनाये गये सामग्रियों को झारखंड राज्य ही नहीं अन्य राज्यों में बिक्री कर रही है, जो एक सराहनीय कदम है। आगे कहा कि महिला समूह के लोग इससे सुदृढ़ बनकर अपने घर परिवार को सही दिशा दे रही है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि एक दूसरे समूह को देखकर अन्य महिला समूह स्वावलंबी बन सकती हैं। आगे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता हैं। विस्तृत रूप से खेती कर सुखी संपन्न बन सकते हैं। इन्होंने कहा कि अभिभावकों से कहा कि अपने-अपने बच्चों को शिक्षित कर देश के विकास में भागीदारी बनायें। ताकि देश विकसित देश बन सके। महामहिम ने कहा कि बहेरा में पीएमआर योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जायेगा। सखी महिला मंडल को चेक के रूप में एक करोड़ का ऋण दिया गया। दो लाभुकों को पीएम आवास दो जॉब कार्ड और दो को वृद्धा पेंशन दिया गय। आगे कहा है कि इस योजना से जगजीत लागू आवेदन दे सकते हैं। जिसका लाभ तत्काल दिया जायेगा। इसके बाद महामहिम ने पंचायत भवन परिसर में लगाये गये सात स्टालों को देखा। इन्होंने काफ़ी खुशी महसूस की। उसके बाद भवन परिसर में पीपल के पौधा रोपण किया। उसके बाद पॉली हाउस का निरीक्षण किया। अंत में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार एसपी मनोज रतन चौथे उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, एसडीओ, चुरचू बीडीओ, इंद्र कुमार, सीओ शशि भूषण सिंह, चरही, चुरचू, आंगो पुलिस, ग्रामीण, लाभुक और सखी मंडल दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हजारीबाग : मटवारी में अब लोगों को 50 प्रतिशत छूट पर मिलेगी दवा
Published / 2023-03-27 19:18:36
हजारीबाग : मटवारी में अब लोगों को 50 प्रतिशत छूट पर मिलेगी दवा

शहर में पहली बार खुला अमृत जन औषधि केंद्रटीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के मटवारी में अमृत जन अषौधि केन्द्र सोमवार को खुला। इस दवा दुकान खुलने से यहां के मरीजों को सभी दवा में 50 प्रतिशत से अधिक छूट मिलेगा। शहर में लंबी बीमारियों से पीड़ित रोगियों जैसे मधुमेह, पेट के रोग, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारियों सहित लंबी चलने वाली तमाम बीमारियों की दवाई उपलब्ध कराने के लिए अमृत जन औषधि केंद्र दवा दुकान खोला गया है। जो दवाई मरीजों को बाहर निजी दवा दुकानों में 100 रूपये में मिलती है, वही दवा अमृत जन औषधि केंद्र में 15 से 20 रुपये में मिलेगी। अमृत जन औषधि केंद्र के संचालक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस दवा दुकान खोलने से यहां के गरीब असहाय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए इस दुकान को संचालित किया गया है।

चैती छठ : भक्तों ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य
Published / 2023-03-27 18:49:28
चैती छठ : भक्तों ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

जीवन में सुख, शांति और समृद्वि की कामना कीटीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। चार दिनी चैती छठ को लेकर सोमवार को भक्तों ने शहर के अलग-अलग अर्घ्य घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अध्र्य दिया। भक्तों ने भगवान सूर्य को अघ्र्य देकर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्वि की कामना की। इसके पहले रविवार को भक्तों ने खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया।व्रतियों ने अपने सहयोगियों के साथ पूरी साफ-सफाई के साथ अरवा चावल और दूध का प्रसाद तैयार किया। रावा गुड़ के साथ व्रती ने इसे पहले ग्रहण किया फिर भक्तों के बीच इस प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने का दौर देर रात तक चला।पर्व का समापन कल : पर्व को लेकर सोमवार को भगवान सूर्य के डूबते स्वरूप को अर्घ्य दिया गया। जबकि मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिनी चैती छठ का समापन होगा।यहां पड़ा अर्घ्य : चैती छठ को लेकर गुमो अर्घ्य घाट, महतो अहरा, इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, कोरियाडीह, विद्यापुरी के धनी सिंह छठ तालाब, जय मंगल सिंह छठ तालाब और पानी टंकी रोड स्थित भास्कर छठ तालाब में श्रद्धालु भगवान भास्कर के डूबते स्वरूप को अर्घ्य दिया। जबकि मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिनी चैती छठ का समापन होगा।

स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी और हैप्पी लाइफस्टाइल अपनायें : डॉ सोफिया फिरदौस
Published / 2023-03-27 18:45:00
स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी और हैप्पी लाइफस्टाइल अपनायें : डॉ सोफिया फिरदौस

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची में सोमवार को  सेमिनार हॉल में आईक्यूएसी के वीमेंस सेल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विषय था पोस्ट कोविड हेल्थ अवेरनेस। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हज़ारीबाग की प्रोफेसर सह माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट डॉ सोफ़िया फिरदौस।अपने उद्बोधन में डॉ फिरदौस ने कोरोना महामारी के पश्चात आने वाली समस्याओं व उसके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की। बेहतर जीवन के लिए हेल्दी और हैप्पी लाइफ स्टाइल अपनाने पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी, विटामिन की कमी, लैंगिक समानता, मासिक चक्र की गड़बड़ी, बॉडी शेम आदि मनोदैहिक समस्याओं पर भी प्रकाश डाला।सोशल मीडिया का दुष्प्रभावसोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को बताते हुए कहा कि यह हमारे मनोभावों को बुरी तरह  प्रभावित कर रहा है। आप अपने आसपास के लोगों को देखकर प्रभावित व विचलित न हो। आप जैसे हैं वैसा स्वीकर करें। आप खुद में बेस्ट हैं।डिप्रेशन का दुष्प्रभाव व निराकरणविश्व स्तर पर देखें तो कई देशों के  आंकड़े निराशाजनक हैं। भारत की बात की जाए तो सबसे ज्यादा युवाओं में डिप्रेशन देखे।जा रहे  हैं। इसका मुख्य कारण है... अतिशय महत्वकांक्षी होना, सोशल मीडिया में ज्यादा समय गुजारना, कनेक्टिविटी का आभाव आदि प्रमुख है। ऐसी स्थिति में तुरंत मनोचिकित्सक से संपर्क किया जाना चाहिए।इंटरेक्टिव सेशन में प्रश्नोत्तर द्वारा  शिक्षकों व विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरणइतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ नीलिमा सिन्हा, हिंदी विभाग की डॉ वर्षा शालिनी कुल्लू, डॉ ईवा मार्ग्रेट हांसदा सहित स्नातक व स्नातकोत्तर की विद्यार्थियों ने कई प्रश्न पूछे, जिसका समुचित उत्तर डॉ फिरदौस ने दिया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सलमा केरकेट्टा ने प्रार्थना से की। वहीं जिओलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आगत अतिथियों का स्वागत वीमेंस सेल की अध्यक्ष डॉ ज्योति टोप्पो ने की। मुख्य अतिथि का परिचय और कार्यक्रम का विषय -प्रवेश डॉ ईवा माग्रेट हांसदा कराया। अतिथियों का सम्मान डॉ मृदुला खेस्स व हिना तिर्की ने किया। मौके पर स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।मौके पर प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ती, वर्सर प्रो आशा रानी केरकेट्टा, प्रो प्रवीण सुरीन, डॉ अजय कुमार, डॉ ज्योति टोप्पो, डॉ ईवा मार्ग्रेट हांसदा, डॉ अनिता अंजू खेस्स, डॉ बिंदू सोरेन, डॉ दिव्या कोनगाड़ी, प्रो डिम्पल मिंज, प्रो पुलिन केरकेट्टा, डॉ निधि सिंह, प्रो प्रियंका सोरेंग, प्रो निशा सोरेंग, प्रो अनुपमा पूर्ति, प्रो सुषमा केरकेट्टा, प्रो अदिति  टोप्पो, प्रो आकांक्षा तिग्गा, एमसीवीपी की प्रो गोल्डेन महिमा बिलुंग, डॉ सीमा टेटे, प्रो नुतनलता, प्रो रश्मि हेम्ब्रम, प्रो सुषमा मुंडू, प्रो जेनिस धान डॉ हराधान कोइरी, डॉ कोरनेलियुस मिंज, डॉ प्रशांत गौरव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ होली अर्चना कच्छप ने की। वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ वर्षा शालिनी कुल्लू ने की।

माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ जनों ने चैत्र नवरात्र पर किये मां नगर भगवती उग्रतारा देवी के दर्शन
Published / 2023-03-27 15:17:12
माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ जनों ने चैत्र नवरात्र पर किये मां नगर भगवती उग्रतारा देवी के दर्शन

टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ जनों के चौपाल सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 को स्तापित श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा वरिष्ठ जनों (60+)के लिए समाज की चौपाल सदस्यों ने दूसरी बार झारखंड राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के परिभ्रमण  26 मार्च मां उग्रतारा देवी की पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम के सयोजक व झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राज कुमार मारु के नेतृत्व में 35 सदस्यों के दल ने  पलामू जिला के चलवा टोरी के निकट ग्राम नगर में झारखंड राज्य की मान्य नौ देवियों में एक मान्यता प्राप्त देवी मां नगर भगवती उग्रतारा के दर्शन किये।समाज के इस चौपाल की स्थापना का उद्देश्य ताकि समाज के बुजुर्ग एवं वरिष्ठ लोगों की जिंदगी के एकाकीपन को दूर किया जाये तथा उनकी सुख सुविधाओं का ख्याल करते हुए उनके जीवन में नये रंग भरने का प्रयास किया जाये।मां उग्रतारा देवी का मंदिर 16वीं शताब्दी पूर्व निर्मित है। यह देश का शायद पहला मंदिर है जहां 16 दिनों की नवरात्र साधना होती है ।मंदिर के मुख्य प्रकोष्ठ में उग्रतारा की छोटी-छोटी मूर्तियां हैं जो हमेशा वस्त्राच्छादित रहती है।प्रातः 7.45 बजे सभी 35 वरिष्ठ जन, समाज के तीनों संगठन के सदस्य माहेश्वरी भवन में उपस्थित हुए।रवानगी के पूर्व महेश वंदना की। समाज द्वारा बनाए गए दुपट्टे में समाज के लोगों को कशीदाकारी कराये गये का अनावरण प्रदेश अध्यक्ष एवं तीनों संगठन के अध्यक्षों ने कर सभी वरिष्ठ जनों को पहनाकर व कुमकुम तिलक लगाकर 8.30 बजे वातानुकूलित बस से रवाना किया। चंदवा टोरी में श्री महेन्द्र जी ईश्वर जी अग्रवाल के परिवार जनों ने स्वागत किया। श्री महेन्द्र जी के परिवार जनों के आतिथ्य ने सभी वरिष्ठ जनों के दिलों को छू गया। श्री ईश्वर जी अग्रवाल का साथ यहां से मंदिर में माता के भव्य दर्शन करने से लेकर चंदवा  के अतिथि गृह में कुछ समय के लिए रुकने की व्यवस्था एवं हमारे द्वारा साथ में दोपहर के भोजन करने की उचित व्यवस्था की।संध्या 4 बजे समाज के वरिष्ठ जनों का यह दल मां नगर भगवती उग्रतारा का दर्शन कर सकुशल रांची पहुंचा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजक अशोक साबू, नरेंद्र लखोटिया, ओमप्रकाश बोड़ा (लल्लू), शिव शंकर साबू, विजय शंकर साबू, बसंत लखोटिया, मनमोहन मोहता, नवल शारदा का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बोकारो : जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचला, गांव में दहशत
Published / 2023-03-27 13:19:38
बोकारो : जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचला, गांव में दहशत

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। बोकारो के गोमिया में रविवार को जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल दिया। महिला के कुचलते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जंगली हाथियों के आतंक से गांव के लोग परेशान है। यह कोई पहला मामला नहीं है, यहां आये दिन हाथी गांव में आकर ग्रामीणों का नुकासन करते है। दरअसल, महिला जंगल में महुआ चुनने गयी हुई थी। वहीं हाथियों के झुंड के बीच फंस गयी और हथियों ने उसे कुचल डाला। जबकि बच्चियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचायी। घटना की सूचना बच्चियों ने गांव के लोगों को दी, सूचना के बाद गांव के लोग महिला का शव लेने के लिये गये, तो हाथी ने एक युवक को अपनी सूंड से पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया, गनीमत रही को युवक को ज्यादा चोट नहीं आयी। जैसे-तैसे कर युवक ने अपनी जान बचायी। बताते चलें कि बोकारो के सरैयाडीह गांव में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों ने तांडव मचा रखा है। रविवार को एक महिला को हाथियों ने कुचल कर मार डाला, वहीं एक युवक को घायल कर दिया। यह समस्या किसी एक दिन की नहीं है। आये दिन लोग जंगली हाथियों का शिकार हो रहे हैं। वन विभाग को इन पर कार्रवाई कर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि गांव में जंगली हाथी ना आ पाये।रविवार को महिला को कुचलने के बाद हाथियों ने सबसे पहले बाइक सवार दो युवकों को सूंड से पकड़कर खींच लिया। गिरते ही हाथी ने एक युवक के सिर पर पांव रख दिया लेकिन युवक हेलमेट पहने हुए था। जिसके हाथी का पैर फिसलकर युवक के छाती से जा लगा। फिर गुस्साये हाथी ने युवक को पैरों से मारकर दूर फेक दिया। मौका मिलते ही युवक जैसे-तैसे वहां से भागा और दूर खड़े साथी युवक के सहारे गांव तक पहुंचा। इसके बाद भाई हाथियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, मोटरसाइकिल को भी निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

रांची : ब्राउन शुगर के साथ दो महिला तस्कर हिरासत
Published / 2023-03-27 11:43:19
रांची : ब्राउन शुगर के साथ दो महिला तस्कर हिरासत

टीम एबीएन, रांची। पंडरा थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो महिला तस्कर को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि पंडरा इलाके में मां और बेटी दोनों मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी करती थी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पंडरा थाने की पुलिस ने दोनों महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ में ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है।

कर्रा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Published / 2023-03-27 09:27:04
कर्रा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

टीम एबीएन, कर्रा/ लोधमा। कर्रा लापा गारी स्कूल बकासपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निशुल्क जांच का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 मरीजों का इलाज एवं मुफ्त में चश्मा दवाइयां दी गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.