टीम एबीएन, रांची। आल इंडिया गोजू-रियू कराटे डू फेडरेशन के द्वारा आयोजित ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग कैंप में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के छात्र साहिल श्रीवास्तव, सुहेल, हर्ष राज को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डन की उपाधि एवं रोहित भगत और रौवनक तिर्की को सेकंड डन की उपाधि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक क्यूसी एल नागेश्वर राव के हाथों जमशेदपुर में दी गयी। मौके पर फेडरेशन के मुख्य निदेशक सिहान शहजाद कुरैशी, नीरज यादव और नितेश कुमार मौजूद थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। इनकम टैक्स की टीम सोमवार की शाम ग्रिजली व उनके अन्य संस्थानों पर एक साथ जांच शुरू की है। झुमरी तिलैया स्थित कन्हैया मिष्ठान भंडार, ग्रिजली के उजाला कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय और माहुरी धर्मशाला के मिठाई दुकान सह राइस मील कारखान में छापामारी कर रही है। जानकारी के अनुसार चंदवारा के तिलैया डैम स्थित ग्रिजली स्कूल में भी जांच की जा रही है। कन्हैया मिष्ठान के जांच के दौरान किसी भी ग्राहक को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस मुख्य गेट में मौजूद थी, जबकि अधिकारी कागजातों की छानबीन में जुटे थे। बता दें कि ग्रिजली ग्रुप के द्वारा तिलैया डैम स्थित आवासीय स्कूल, गुमो स्थित बीएड कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल समेत अन्य व्यवसाय का संचालन किया जाता है। हालांकि जांच के दौरान कोई भी अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं थे। जांच के बाद भी किसी तरह की गडबडी मिलती है, इसकी पुष्टि हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों में इनकम टैक्स के पदाधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही थी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27 मार्च को महावीर मंडल कांके रोड की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्री राजेश रजक जी को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही महावीर मण्डल कांके रोड के संरक्षक के रूप में श्री अजय घोष, श्री पवन बजाज, श्री रमेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद श्री नकुल तिर्की, श्री गुंदरा उरांव, श्री कौशिक डे साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में श्री रमेश सिंह, श्री विश्व्नाथ सरकार, श्री गौतम दास, श्री विजय कुमार, मंत्री श्री गौतम गोराई राजू रजक, विनय सिंह, विनय प्रसाद, सह मंत्री के रूप में रत्नेश ठाकुर, श्री गोरचन्द्र दास, विवेक गर्ग, शेखर सहदेव, उत्तम गोराई प्रचार मंत्री श्री राणा प्रताप मित्र, प्रदीप लकड़ा, कोषाध्यक्ष के लिए राजा भट्टाचार्य बनाया गया है। रामनवमी पूजा के इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से श्री जयंत नाथ सहदेव जी को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। इस बैठक में महावीर मंडल कांके रोड के सभी अखाड़ा के सदस्य मौजूद थे ।
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर दिया बयानटीम एबीएन, रांची। राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी में उबाल है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में जो भी लोग संविधान का सम्मान करते हैं उनमें आक्रोश देखा जा रहा है। अपने झारखंड आने को लेकर रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इसी बात को लेकर जितने भी कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता हैं, उन सभी से चर्चा की जायेगी और अगर जरूरत पड़ी जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, सभी राहुल गांधी के समर्थन में अपना इस्तीफा दे देंगे।राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विषय में चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों जिस प्रकार से राहुल गांधी की सदस्यता हटायी गयी वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में दिये गये एक भाषण का हवाला देते हुए मानहानि के तहत उन्हें अधिकतम दो साल की सजा सुनायी गयी है और इसी के साथ उनकी सदस्यता हटा दी गयी।
टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर कोर्ट के पास हत्याकांड के गवाह पर फायरिंगसिविल कोर्ट के गेट पर सोमवार की दोपहर एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया। वहीं गोली चलने के बाद कुछ देर के लिए उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गोली नवीन सिहं नामक युवक पर चलाई गई थी। जो मनप्रीत सिंह हत्याकांड का गवाह था और गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचा था।घटना जमशेदपुर कोर्ट के गेट नबंर-3 के पास हुई हैं। वहीं गोली चलाने के बाद सभी बदमाश भागने में सफल रहे। वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस सहित वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये और मामले की छानबीन जुट गये हैं। घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने इस साल 2022 में मैट्रिक और इंटर में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले विभिन्न बोर्डों के 68 विद्यार्थियों को सोमवार को सम्मानित किया। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांकेतिक रुप से जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में टॉपर रहे 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान के तहत प्रथम आनेवाले को तीन लाख, द्वितीय को 2 लाख और तीसरे नंबर पर आनेवाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। नगद राशि के अलावे विद्यार्थियों को एक लैपटॉप और मोबाइल भी प्रदान किया गया। इसके अलावे झारखंड स्टेट ओलम्पियाड- 2022 के टॉपर को भी सम्मानित करते हुए मोबाइल और लैपटॉप दिया गया। इस तरह से राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम के दौरान 1 करोड़ 32 लाख नगद राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के द्वारा कला उत्सव और खेलो झारखंड आधारित कॉफी टेबल का विमोचन किया गया। सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड में पढ़नेवाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। राज्य सरकार द्वारा विदेश में भी बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की गयी है। पहले बैच में विदेश गये कुछ बच्चे वापस भी आ रहे हैं, जिनमें कुछ बच्चों को विदेश में ही नौकरी मिल गयी है। आज जिन बच्चों को सम्मान मिला है, उसमें एक बच्चा बिहार का है, मगर उसने झारखंड के देवघर के स्कूल से पढाई कर टॉप किया है, जो हमारे लिए खुशी की बात है। राज्य सरकार बिना भेदभाव के सम्मान करने का काम करती है, चाहे वो बिहार का हो या यूपी का, हमारे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता।
टीम एबीएन, (कर्रा)। लोधमा में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर महावीर मंदिर परिसर में पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुआ, जिसमें सभी पंचायतों के लोग बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पूजा विधि विधान से लेकर शांति सौंदर्य से मनाने की अपील की गयी तथा अस्त्र-शस्त्र परिचालन पर किसी प्रकार का किसी को चोट ना लगे इस पर विशेष ध्यान दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष रंजन गुप्ता के अलावा पवन गुप्ता, रमन गुप्ता, गणेश जयसवाल, शुभम जयसवाल, हेमंत केसरी, लक्ष्मी केसरी, संतोष केसरी, निरंजन केसरी तथा सभी ग्राम ग्रामीण उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। आज दिनांक -22-03 -2023 दिन बुधवार को लातेहार प्रखंड के गोवा ग्राम सामुदायिक विकास भवन में भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री बबन मांझी जी के नेतृत्व में किसानों के साथ बैठक किया गया। उन्होंने संगठन के बारे में चर्चा की एवं कहा कि किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी। इसलिए किसान संगठित हों। आगे बताया कि आगामी होने वाले माह, झारखंड प्रांत मेंअखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने किसानों को नव वर्ष मंगलमय हो, इसी शुभकामना के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया।प्रखंड अध्यक्ष सरजू प्रसाद साव, ग्राम समिति अध्यक्ष सुदामा सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, अमरेश सिंह, लालमोहन साव, कृष्णा साव, आदित्य सिंह, शंभू सिंह, सुदर्शन साव, मालती देवी, सबनती देवी, राजमणि देवी, शिबू देवी, सुशीला देवी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
मृतका पिता ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कीटीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज के खातिर अपने बहू की गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर दी अब मृतक के पिता इंसाफ की गुहार लगा रहे है। दारू प्रखंड के इरगा निवासी इंद्रदेव यादव ने अपनी 27 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी का विवाह बनासो विष्णुगढ़ निवासी राजेन्द्र यादव पिता रूपेश यादव के साथ किया था। विवाह के समय 5 लाख रुपये नगद और कई कीमती सामान देकर उसका विवाह किया था पर दहेज लोभी उसके ससुराल वाले शादी के बाद से उसे दहेज के प्रताड़ित कर रहे थे। इस दौरान गीता ने दो बेटों को जन्म दिया पर उसके साथ दहेज के लिए बराबर मारपीट उसके ससुराल वाले करते रहे जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। इस बीच इसी वर्ष 22 मार्च को उसके ससुराल वालों ने गाला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता ने मृतक के पति राजेन्द्र यादव, ससुर रूपेश यादव, सास जिरवा देवी, देवर विकास यादव और ननद फुलवा कुमारी के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मामला विष्णुगढ़ थाना में दर्ज कराया।मृतक का पिता मामला दर्ज कराने के बाद थाना प्रभारी, ज़िले के एसपी मनोज रतन चौथे, डीएसपी अनुज उरांव से उनकी बेटी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।इस बारे में डीएसपी अनुज उरांव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यह मामला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कोई भी आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे।थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद छापामारी चल रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिगध नज़र आ रहा है, मौत दम घुटने से हुई है मृतक के ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है जबकि मृतक के मायके वाले गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इस कांड का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.