Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड में कोरोना : बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Published / 2023-04-01 16:51:21
झारखंड में कोरोना : बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। देश के कई हिस्सों के साथ-साथ झारखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। राजधानी रांची में ही आठ कोरोना संक्रमित हैं तो राज्यभर में 18 नये कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में शनिवार 1 अप्रैल को राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की जायेगी।रांची के सदर अस्पताल और रिम्स में सुबह 10 बजे के बाद मॉक ड्रिल में एक डमी कोरोना संक्रमित मरीज की जानकारी मिलते ही उसे एंबुलेंस में अस्पताल लाकर इमरजेंसी में भर्ती कराने, जांच करने और तत्काल इलाज शुरू करने के लिए उपलब्ध संसाधनों को परखा जायेगा। इस दौरान पीएसएम मशीन और वेंटिलेटर को भी स्टार्ट किया जायेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपात स्थिति में कोरोना से निपटने के लिए हमारी व्यवस्था कितनी तैयार है।इस संबंध में रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने बताया कि विभाग से मिले निर्देशों के अनुसार शनिवार को सदर अस्पताल रांची में कोरोना को लेकर मॉकड्रिल की जायेगी। इस दौरान अन्य सीएचसी में भी मॉक ड्रिल होगी। डॉ विनोद कुमार ने कहा कि इस तरह के मॉक ड्रिल दरअसल अपनी तैयारियों को परखने और कमियों को जानकर उसमें सुधार का मौका देता है। जिस तरह से देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं और नये सब वैरिएंट मिले हैं इस तरह की मॉकड्रिल बेहद फायदेमंद होगा।वहीं रांची के प्रख्यात इंटरनल मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ एके झा ने कहा कि कोरोना का खतरा उन लोगों में ज्यादा खतरनाक रूप ले लेता है, जो फेफड़े या किसी अन्य बीमारी से पहले से ग्रसित होते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जिन्होंने वैक्सीन का डोज कंप्लीट नहीं किया है उनको भी फिर से संक्रमित होने का खतरा है। ऐसे में पूर्व में भी मॉक ड्रिल हुई थी। एक बार और इसकी तैयारी है। डॉ एके झा ने बताया कि वैसे तो हार्ड इम्युनिटी की वजह से राज्य में बड़ी आबादी में एंटीबॉडी तैयार है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के साथ-साथ वैक्सीनेशन, मास्क का इस्तेमाल, दो गज की दूरी और सर्दी-खांसी के साथ बुखार होने पर कोरोना जांच कराना आज भी जरूरी है।

कोडरमा : शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, करीब पांच लाख की क्षति
Published / 2023-04-01 16:46:45
कोडरमा : शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, करीब पांच लाख की क्षति

टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। कोडरमा थाना अंतर्गत जयनगर रोड रिया श्रृंगार नामक मनिहारी दुकान में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गयी। दुकानदार को पांच लाख का नुकसान हुआ है। स्टोर मालिक वीरू साव ने बताया कि रात में दुकान बंद करके वे अपने घर चले गये थे।वहां अचानक धुआं देने लगा, इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंचकर देखा कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई है। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस और दमकल को देने के बाद दमकल मौके पर पहुंचकर आग बुझाया पर तबतक सभी सामान जलकर राख हो गया था।

एसआर डीएवी पुंदाग में पॉश एक्ट पर संगोष्ठी आयोजित
Published / 2023-03-31 20:21:51
एसआर डीएवी पुंदाग में पॉश एक्ट पर संगोष्ठी आयोजित

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बनाये गये पॉश एक्ट पर विशद् ‌संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पंचायती राज व्यवस्थासे जुड़ी श्रीमती कविता विशेषज्ञ के रूप में मौजूद थी।श्रीमती कविता ने पीपीटी के माध्यम से शिक्षक समुदाय को कार्यक्षेत्र में वांछित तथा अवांछित व्यवहार की जानकारी दी। साथ ही उनसे जुड़ी कानूनी धाराओं के विषय में भी उपयोगी जानकारी देते हुए बताया कि हर संस्थान में एक कमेटी गठित होनी चाहिए, जो इस तरह की शिकायतों को सुने तथा आवश्यक कार्यवाही करें।प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने श्रीमती कविता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉश के विषय में सबको जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए है।उन्होंने भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर यत्र नरयस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता... के सिद्धांत का पालन करने की बात पर बल दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षक हों या शिक्षिका, सभी को पॉश की जानकारी होनी चाहिए तथा उसी के अनुरूप कार्य करना चाहिए।किसी को किसी प्रकार की परेशानी हो तो शिकायती कमेटी से संपर्क करना चाहिए। न तो किसी को अनावश्यक प्रताड़ित करना चाहिए, न ही किसी को तकलीफ देनी चाहिए। संगोष्ठी का सफल संचालन श्रीमती इंदु प्रसाद ने किया।

झारखंड : 5 अप्रैल को खत्म होगी बोर्ड परीक्षाएं
Published / 2023-03-31 19:34:33
झारखंड : 5 अप्रैल को खत्म होगी बोर्ड परीक्षाएं

टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार समेत मोबाइल फोन और लैपटॉपटीम एबीएन, रांची। 14 मार्च से हुई शुरु झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होने जा रही है जबकि 10वीं की परीक्षा 3 अप्रैल को खत्म हो रही है। वहीं, परीक्षाओं का रिजल्ट जून महीने के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा का परिणाम जून के बाद जारी किया जायेगा। झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र या तो साइबर कैफे जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। इसे चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड चाहिए होगा। वहीं, सीएम हेमंत ने झारखंड बोर्ड परीक्षा टॉप करने वाले छात्रों के लिए नकद पुरस्कार समेत मोबाइल फोन और लैपटॉप की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी गयी थी। बोर्ड परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है।गौरतलब है कि बीते सोमवार को हुए एक समारोह में जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 में झारखंड राज्य के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को और झारखंड स्कूल ओलंपियाड-2022 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी के बाद झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले छात्रों को दिये जाने वाले पुरस्कार की घोषणा की गयी।

झुमरी तिलैया : अखाड़ा समितियों ने झांकी के साथ निकाला जुलूस
Published / 2023-03-31 19:26:05
झुमरी तिलैया : अखाड़ा समितियों ने झांकी के साथ निकाला जुलूस

झंडा चौक पर हुआ पारंपािक खेलों का प्रदर्शनरामनवमी झंडा महासमिति ने विजेताओं को किया पुरस्कृतटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रामनवमी को लेकर शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियों ने झांकी के साथ जुलूस निकाली। झांकी जब झंडाचौक पहुंची तब रामनवमी झंडा महासमिति के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। यहां पर अखाड़ा समिति के सदस्यों ने पारंपरिक खेलों का एकल और सामूहिक प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक डॉ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सत्यनारायण प्रसाद ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने महा समिति की परंपरा और इतिहास पर प्रकाश डाला। विधायक डॉ नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव और पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने महासमिति के इस कार्य को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है। समिति की ओर से पगड़ी भेंट कर सबों का स्वागत किया गया।पदाधिकारी भी पहुंचे झंडा चौकप्रशासनिक पदाधिकारियों की टोली भी देर रात झंडा चौक पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। यहां डीसी आदित्य रंजन, डीएफओ सूरज कुमार, एसडीओ संदीप मीणा और एएसपी प्रवीण पुष्कर ने पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली। समिति की ओर से इनका स्वागत किया गया।विजेताओं के नामफरसा एकल में प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदीप राम, संतोष दास, फरसा सामूहिक में प्रकाश तुरी और संतोष तुरी, सुजीत और अजय तुरी, सूरज और विशाल, गदा में कृष्णा चौधरी, बबलू यादव, अंकित यादव, ननचक में दीपक यादव, रूपेश सिंह, सुजीत कुमार, भाला एकल में प्रकाश अंबेडकर, गुड्डू कुमार, राजू राणा, भाला सामूहिक में सिकंदर राणा औरधीरज राम, विशाल राम और सूरज राम, राहुल राम और कृष्णा राम, झांकी में असना बाद, महावीर झंडा समिति तिलैया बस्ती, बेला टांड़ अखाड़ा समिति, अनुशासन में गौतम बुद्ध नगर तिलैया बस्ती, लाठी सामूहिक में बच्चू यादव और बुच्चू यादव, भोला तुरी और संतोष तुरी, विकास, बालेश्वर और दीपक, तलवार एकल में अप्पू कुमार, संतोष कुमार, वरुण सिंह, तलवार सामूहिक में राजू एंड ग्रुप, दीपक एंड ग्रुप, सनी यादव, चीकू तुरी, बाना एकल में पप्पू यादव, दीपक यादव, अभिषेक तुरी, बाना सामूहिक में राजू राणा एंड ग्रुप, दीपक यादव एंड ग्रुप, विकास, पवन और आकाश को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। रामनवमी झंडा महा समिति की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मौजूद लोगकार्यक्रम में महासमिति के सचिव चंदन चक्रवर्ती, संजय यादव, रमेश सिंह, पंकल वर्णवाल, बालगोविंद मोदी, असंत सिंह, ओपी राय, राजेश सिंह, प्रकाश राम, अनिल कुमार, मिलन शाहाबादी समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

हजारीबाग : सरसों तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, स्थिति नियंत्रण में
Published / 2023-03-31 14:29:02
हजारीबाग : सरसों तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, स्थिति नियंत्रण में

टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। चौपारण थाना क्षेत्र में हथिया बाबा के दनुवा घाटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे सरसों के तेल से लदे एक ट्रक में आग लग गयी। आग की वजह ट्रक में हुए शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ट्रक चालक अख्तर को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह ट्रक अलवर (राजस्थान) से कोलकाता जा रहा था। दमकल विभाग की मदद से आग बुझा दी गयी है। एहतियातन राजमार्ग की एक लेन को बंद कर दिया गया।

प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद निरसा में स्थिति तनावपूर्ण
Published / 2023-03-31 14:25:57
प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद निरसा में स्थिति तनावपूर्ण

जबरदस्त हंगामे के बाद भुरकुंडाबाड़ी गांव में धारा 144टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। अगले आदेश तक जिला में निरसा थाना क्षेत्र के भुरकुंडाबड़ी गांव में धारा 144 लगाने के साथ-साथ मजिस्ट्रेट और जिला पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। वहीं इस मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज हो गयी है। फिलहाल, क्षेत्र में हालात शांत है लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है। गुरुवार को निरसा के भुरकुंडाबाड़ी गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने पर हंगामा हुआ था। पूरी घटना को देखते हुए ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने गांव के लोगों को समझाया और कहा कि कानून को अपने हाथ में न लें, दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई जेउर होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित मांस मिलने की घटना में 2 नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसके अलावा जिला ग्रामीण एसपी ने गांव के लोगों से किसी प्रकार के अफवाहों से बचने की अपील की है।इस घटना के बाद धनबाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया और जिला प्रशासन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि ऐसे वीडियो को वायरल ना करें जिसमें साम्प्रदायिक सद्भाव को खतरा हो। बयान में ये भी जानकारी दी गयी है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बताया गया कि इस झड़प के दौरान भीड़ से पुलिस से भी नोकझोंक हुई मगर किसी को भी चोट नहीं आयी, केवल पुलिस की 2 गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। निरसा के भुरकुंडाबाड़ी गांव में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद से ग्रामीण उग्र हो गये थे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव वालों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। इसमें दो बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गये। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस हंगामे को रोकने पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने एक पुलिस जीप और पीसीआर वैन को पलट दिया गया और पुलिस वालों से नोंकझोंक की।गांव वाले आरोपी शहाबुद्दीन अंसारी को मौके पर ही सजा देने की बात पर अड़े थे। भीड़ की तुलना में पुलिस की संख्या काफी कम थी ऐसी स्थिति में आरोपी को पुलिस ने अपने वाहन में बैठाकर थाना ले जाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को रास्ते में ही रोक दिया और आरोपी को गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस को उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा, पर इससे ग्रामीण और उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसे देखकर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। वहीं लाठीचार्ज से भुरकुंडाबाड़ी निवासी भानु मंडल और अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस थी रामनवमी में व्यस्त, तब तक भाकपा माओवादियों ने लूट लिये डेटोनेटर-विस्फोटक
Published / 2023-03-31 14:11:44
पुलिस थी रामनवमी में व्यस्त, तब तक भाकपा माओवादियों ने लूट लिये डेटोनेटर-विस्फोटक

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। भाकपा माओवादियों ने परमबालजोड़ी गांव के जंगल स्थित डीके घोष कंपनी के विस्फोटक को लूटा है।माओवादियों ने वहां कंपनी के मैगजीन पर गुरुवार की मध्य रात्रि धावा बोल कर भारी मात्रा में डेटोनेटर अन्य विस्फोटक सामग्री लूट ली। हालांकि नक्सलियों के द्वारा कितनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लूटी है, इसकी जानकारी अब तक साफ नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है।बता दें कि गुरुवार को क्षेत्र में रामनवमी का जुलूस निकाला गया था और सभी पुलिसकर्मी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की देख रेख में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर भाकपा माओवादी नक्सलियों का एक जत्था बडा़जामदा ओपी थाना क्षेत्र के परमबालजोड़ी गांव पहुंचा। वहां जंगल में स्थित डीके घोष कंपनी की विस्फोटक रखने वाली मैगजीन हमला करते हुए वहां रखे विस्फोटक लूट लिये। डीके घोष कंपनी खदानों में विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करती है और विस्फोटक रखने वाली जगह मैगजीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्युरिटी गार्ड के जिम्मे है। इसकी जानकारी होने के बाद नक्सलियों ने उस मैगजीन पर धावा बोल दिया और वहां रखे डेटोनेटर लूट लिया। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी हैं। लेकिन अभी तक कितनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लूटी गयी है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जांच करने के बाद ही यह साफ हो पायेगा।

झारखंड : आज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, कल चलेगी तेज हवा
Published / 2023-03-31 13:57:56
झारखंड : आज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, कल चलेगी तेज हवा

टीम एबीएन, रांची। रांची और आसपास के इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि, एक अप्रैल को वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। गारू प्रखंड के बारेसाढ़ में गुरुवार आंधी-बारिश ने जम कर तबाही मचायी। आंधी-बारिश से बारेसाढ़ के मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इधर, आंधी-बारिश की वजह से रामनवमी जुलूस भी प्रभावित हुआ। बाद में रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों व पुलिस कर्मियों पर सड़क से पेड़ को हटाया। खूंटी समेत आसपास के इलाकों में बारिश के बाद भी राम भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। यहां विभिन्न अखाड़ों से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। वहीं जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। दोपहर बार शोभायात्रा अखाड़ेधारियों ने निकाली। इस दौरान खिलाड़ी शस्त्र चालन का करतब भी दिखा रहे थे। लोग जय श्रीराम और बजरंग बली के उदघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। डीजे की धून पर हर पांव थिरक रहे थे। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह शस्त्र चालन के करतब दिखाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.