Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पलामू : टीएसपीसी संगठन के पांच नक्सली गिरफ्तार
Published / 2023-03-25 20:13:23
पलामू : टीएसपीसी संगठन के पांच नक्सली गिरफ्तार

ग्राम कंडा में ईट भट्ठा में लगे तीन ट्रैक्टर जलाने की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन नक्सली पर्चा, मोटरसाइकिल, मोबाइल बरामद ट्रैक्टर जलाने की घटना में पांचों नक्सली शामिल थे -एसपी चंदन सिन्हा टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। पलामू जिला के ग्राम कंडा स्थित सत्यानंद मेहता के ईंट भट्ठा में लगे तीन ट्रैक्टर को टीएसपीसी नक्सली संगठन ने 20 मार्च की रात्रि में लेवी वसूलने के कारण आग लगाकर जला दी थी। इस घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अगलगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभियान ऋषभ गर्ग एवं बिश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही थी। जिसके बाद पांचों नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा सका। साथ ही 16 नक्सली पर्चा, बाइक और पांच मोबाइल भी बरामद हुआ।  गुप्त सूचना के आधार पर अगलगी में शामिल नावा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तीसीबार निवासी महेश भुइयां के पुत्र बसंत भुइयां को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर चार अन्य नक्सलियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। एसपी सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में इन सभी ने घटना को स्वीकार किया। बताया कि ईंट भट्ठा से कुछ दूरी पर संगठन के शशिकांत, रंजन एवं निशांत निगरानी कर रहे थे। उन लोगों के दिशा निर्देश के अनुसार हम सभी पांचों घटना को अंजाम दिये। उन्होंने बताया कि निशांत, शशिकांत, रंजन तीनों नक्सली संगठनों का अलग-अलग दस्ता है। जो सभी लोग वर्तमान में एकजुट होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन लोगों का एक ही मकसद है लेवी वसूलना। लेवी नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दे रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 16 नक्सली पर्चा एवं पांच मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार पिता राजेश राम ग्राम झांगट थाना भदवर जिला गया बिहार का रहने वाला है। जो पूर्व में भाकपा माओवादी में सक्रिय रहा करता था। वर्तमान में वह टीएसपीसी संगठन में शामिल है। इसके अलावा रंजय कुमार पिता बुटु यादव ग्राम किशुनपुर, छोटू दादा पिता कृत राम ग्राम कउअल थाना छतरपुर, सुधीर कुमार मेहता पिता बिंदा महतो ग्राम चिल्ही बरवाडी थाना पड़वा शामिल है। इन पांचों के अलावे घटना में शामिल नक्सलियों पर आगजनी एवं 17 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी अभियान में ऋषभ गर्ग, सुरजीत कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार, नावाजयपुर थाना प्रभारी संजय रजक, सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार, नावा बाजार प्रभारी दीपक कुमार दास, अनुसंधानकर्ता नंदकिशोर दास, किशुनपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। जबकि प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभियान ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ सुरजीत कुमार वह अन्य मौजूद थे।

कोडरमा : उपायुक्त ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों और बीडीओ संग समीक्षा
Published / 2023-03-25 19:37:45
कोडरमा : उपायुक्त ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों और बीडीओ संग समीक्षा

टीम एबीएन, कोडरमा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत बीडीओ-सीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा गोपनीय कार्यालय द्वारा पूछे जाने वाले कार्यों के निष्पादन की स्थिति, राजस्व कार्यालय द्वारा पूछे जाने वाले कार्यों के निष्पादन की स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन, सर्वजन पेंशन, केसीसी, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, विभिन्न प्रकार के छात्रवृत्ति योजना समेत कई योजनाओं पर बिंदुवार समीक्षा की। उपायुक्त ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का निष्पादन करते हुए लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अच्छादित करें। साथ ही उपायुक्त ने राजस्व कार्यालय से संबंधित दाखिल खारिज, आवासीय/जाति प्रमाण पत्र व अन्य आवेदनों को निष्पादन करने का निर्देश दिये। बैठक में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह रेलवे स्टेशन में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम
Published / 2023-03-25 19:36:56
चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह रेलवे स्टेशन में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत चंदवारा प्रखंड स्थित पिपराडीह रेलवे स्टेशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बातें उपायुक्त श्री आदित्य रंजन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम दिनांक 5 अप्रैल से दिनांक 25 अप्रैल 2023 तक संचालित किया जायेगा, जिसका ओपीडी समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक रहेगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी दिनांक 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, कान की जांच और कान की सर्जरी दिनांक 12 अप्रैल से दिनांक 16 अप्रैल 2023 तक, मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी दिनांक 18 अप्रैल से दिनांक 20 अप्रैल 2023 तक, स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं परिक्षण दिनांक 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, दांत की जांच एवं उपचार दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक औ? बी.पी व शुगर की जांच दिनांक 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। उपरोक्त स्वास्थ्य जांच हेतु ओपीडी का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित है। मरीज अपने साथ आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र अवश्य लायें। भर्ती किये गये मरीजों के साथ केवल एक ही व्यक्ति सहयोग के रुप में रहने हेतु अनुमति दी जायेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 9820303974 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में मरीजों को चिह्नित करने हेतु सहिया सेविका एवं एएनएम कार्य कर रही है। सभी मरीजों का सर्वे करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। मरीजों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा। मरीजों के लिए परिवहन की भी सुविधा रहेगी। मरीजों का आफलाईन रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी। उपायुक्त महोदय ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें। अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर अपना स्वास्थ्य चेकअप करायें। बैठक में उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक व विभिन्न मीडिया संस्थान के मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

कैलाश राय स्कूल का रिजल्ट घोषित, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मानित
Published / 2023-03-25 18:39:53
कैलाश राय स्कूल का रिजल्ट घोषित, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मानित

टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2022-23 के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथि एवं अधिकारीवृंद ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। मां सरस्वती की पूजा वंदना के पश्चात अधिकारियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार सिंह के द्वारा कराया गया। वर्तमान सत्र में तैयार किए गए परीक्षाफल के विभिन्न तकनीकी बिंदुओं को भैया बहनों के बीच  प्रणव प्रभाश जी द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। भैया बहनों में परीक्षाफल के निमित्त अत्याधिक उत्साह का वातावरण देखा गया, साथ ही साथ उनके अभिभावक भी अति उत्साहित पाये गये।मौके पर प्रधानाचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्र 2022 -23 इस विद्यालय के लिए उपलब्धियों से भरा हुआ सत्र रहा, साथ ही आने वाला नवीन सत्र में गत सत्र की सभी उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए नवीन कीर्तिमान स्थापित करने के लिए हम सभी कृतसंकल्प हैं। आज के कार्यक्रम में विद्या भारती हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिंहा जी की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होंने भैया बहनों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि पूरे वर्ष भर की मेहनत का परिणाम आज हमारे हाथों में है, हम सबों को यह चिंतन करना चाहिए कि हम कहां हैं और भविष्य में और आगे किस प्रकार बढ़ सकते हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत उत्तीर्ण रहा। आज के परीक्षाफल की घोषणा में निम्नलिखित भैया बहनों को सम्मानित किया गया कक्षा अरुण में एंजेल यादव, याशिका राज तथा आज्ञा कुमारी क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान को प्राप्त किए। कक्षा उदय में प्रथम स्थान पर प्रिशा कुमारी, द्वितीय स्थान आरूषी कुमारी तथा तृतीय स्थान सौरव कुमार को प्राप्त हुआ। कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान अभिनंदन प्रकाश, द्वितीय स्थान जेयश कुमार तथा तृतीय स्थान अर्नव पहाड़ी को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान रचित रंजन, द्वितीय स्थान आयुश राज तथा तृतीय स्थान विहान आर्या को प्राप्त हुआ। कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान अंकित कुमार, द्वितीय स्थान पीयूष कुमार,तथा तृतीय स्थान सुधांशु कुमार ने पाया ।कक्षा चतुर्थ में प्रथम स्थान दिव्यांशी कुमारी, द्वितीय स्थान पंखुड़ी एकघड़ा तृतीय स्थान आरुष राज को प्राप्त हुआ। कक्षा पंचम में प्रथम स्थान श्वेता सुमन, द्वितीय स्थान निखिल झा, तथा तृतीय स्थान दुर्गेश वैभव को प्राप्त हुआ। कक्षा षष्ठ में प्रथम स्थान तेजस्वी शाहा एवं प्रभात कुमार संयुक्त रूप से प्राप्त किए जबकि द्वितीय स्थान अंशु पांडेय तृतीय स्थान शिवम कुमार द्वारा प्राप्त किया गया। कक्षा सप्तम में प्रथम स्थान अंकित कुमार, द्वितीय स्थान नंद किशोर कुमार तथा तृतीय स्थान खुशी गुप्ता को प्राप्त हुआ। कक्षा अष्टम में प्रथम स्थान अमन राज ,द्वितीय स्थान अदिति कुमारी, तृतीय स्थान रूपम कुमारी के द्वारा हासिल किया गया ।कक्षा नवम में प्रथम स्थान सौरभ कुमार, द्वितीय स्थान पर तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से रहे तरुण राणा, सागर कुमार और आलोक कुमार जबकि तृतीय स्थान विकास कुमार द्वारा प्राप्त किया गया। कक्षा एकादश में प्रथम स्थान ज्योत्स्ना कुमारी, द्वितीय स्थान प्रियांशु प्रिया तथा तृतीय स्थान अनुष्का पांडेय के द्वारा प्राप्त किया गया। विशेष पुरस्कार के निमित्त भैया अमन राज ने संपूर्ण विद्यालय में सर्वोत्तम प्राप्तांक प्राप्त कर अपना कीर्तिमान स्थापित किया, साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले भैया अंकित कुमार को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पूरे सत्र भर में विभिन्न गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए भैया प्रशांत कुमार अर्चना प्रिया को आदर्श भैया, बहन घोषित किया गया।बहन अंशु कुमारी को शत-प्रतिशत उपस्थिति के निमित्त पुरस्कार  देकर सम्मानित किया गया। आज के सम्मान समारोह में भैया बहनों के साथ-साथ उनके अभिभावक को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष नवल कुमार जी, अभिभावक  परमानंद तिवारी, धीरज कुमार के साथ-साथ विद्यालय के सभी आचार्य बिरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, दीपक कुमार विश्वकर्मा, धीरज पांडेय, विजय कुमार मिश्रा, विजय तिवारी, मुन्ना सिंह, विपिन कुमार, सुनील कुमार, अर्चना सिंहा, अनिता कुमारी, रिमझिम सिंह, प्रिया राज, चंद्र कावेरी निहाल, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा शाहा उपस्थित रहे।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नारायण सिंह जी के द्वारा अध्यक्षीय आशीर्वचन दिया गया। साथ ही कल्याण मंत्र के साथ समारोह समापन की घोषणा की गयी।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई एक दिनी कार्यशाला
Published / 2023-03-25 18:32:05
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई एक दिनी कार्यशाला

शिक्षकों को दिये गये कई प्रकार के टिप्सटीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को ज्वायफुल लर्निंग इन 21वीं सेंचुरी पर एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा थे। उन्होंने शिक्षकों को 21वीं सदी में शिक्षा में सीखने और सीखाने की प्रवृत्ति को कैसे आनंद दायक बनाया जाये, इसकी जानकरी पीपीटी के द्वारा दी। बीच-बीच में उन्होंने शिक्षकों से कई सवाल भी पूछे। उन्होंने लेशन प्लान बनाने, क्लास में होनेवाली समस्या का समाधान करने और बिना किसी दबाव के बच्चों को शिक्षा देने समेत कई जानकारी दी। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए काफी लाभकारी रहा। मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार, एकेमिक को-आर्डिनेटर प्रवीण कुमार, किशोर कुणाल, सुभय कुमार, संजय तिवारी, संजय मिश्रा, सुनील पाठक, कामिनी सहाय, रजनी बाला, शंकर कुमार, फैयाज कैशर, पायल सिंह, अभिलाषा सिंह, राहुल कुमार, सुमित साव, अनमोल रतन, विक्की कुमार, सतीश कुमार, मरियम मैडम, सरोज पांडेय, सपना शर्मा, कुंतल जेठवा, रूबी वर्मा, स्वाति कुमारी, पूजा सलूजा, रेणु सेठ, सुजीत प्रताप, दीक्षा सिंह, अल्का सिंह, प्रियंका गुप्ता, रंजीता कुमारी, प्रियंका सिंह, विशाल आनंद, मनोज सिंह समेत लगभग 35 शिक्षक मौजूद थे। इसके पहले निदेशक प्रमोद कुमार ने शिक्षकों के साथ बैठक की और आनेवाले सत्र में शिक्षा को और कैसे बेहतर किया जाये इस पर चर्चा की।

राहुल मसले पर बोले रघुवर दास-   जैसी करनी वैसी भरनी...
Published / 2023-03-25 15:03:39
राहुल मसले पर बोले रघुवर दास- जैसी करनी वैसी भरनी...

टीम एबीएन, रांची। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद देश कि राजनीति में हलचल मच गयी है। जहां कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है और कह रही है कि राहुल गांधी को फसाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा का ये कहना है कि उन्होंने जो किया है उन्हें उसी का फल मिला है। झारखंड में भी इसका असर देखने को मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने पिछड़ा समाज का मजाक उड़ाया था और उन्हें उनकी करनी की ही सजा मिली है।जैसी करनी वैसी भरनी : राष्ट्रीय उपाध्यक रघुवर दास ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी कहावत चरितार्थ हो गयी है राहुल गांधी ने संविधान की शपथ ले थी, लेकिन उन्होंने देश की बहुत बड़ी आबादी पिछड़ा समाज का मजाक उड़ाया था। पिछड़ा समाज के तेली समाज को उन्होंने चोर कहा जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी के शहजादे पिछड़ा विरोधी हैं। इस मामले में झारखंड और गुजरात में मामला दर्ज किया गया था। जिसके 4 साल के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जिसमें उन्हें दो साल की सजा सुनायी गयी है, जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी।पहली बार नहीं जब किसी की गयी है सदस्यता : उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी की सदस्यता रद्द कर दी गयी है। देश के अन्य राज्यों में कई जनप्रतिनिधियों की सदस्यता रद्द हुई है। अगर सिर्फ झारखंड की बात करें तो  6 जनप्रतिनिधियों की सदस्यता रद्द हुई है, तो जब अन्य राज्यों में या झारखंड के विधायकों की सदस्यता रद्द हुई तो कांग्रेस ने चुप्पी क्यों साधे थी, इससे ये पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी परिवारिक पार्टी है और कांग्रेस के शहजादे पर कार्रवाई हुई तो कांग्रेस पार्टी बौखला गयी है।पूरे देश को बनाना है कांग्रेसमुक्त : वहीं, रघुवर दास ने कहा कि जब से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बने और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने तब से विपक्षी पार्टियों के पेट में दर्द होने लग गया है कि कैसे एक पिछड़े और गरीब परिवार का बेटा आज सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनकर उभर रहा है और इसलिए कांग्रेस पार्टी हो या अन्य राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ तरह तरह की बातें करते हैं। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने भी 2019 चुनाव से पहले प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर का नारा पूरे देश में अपनी पार्टी के नेताओं से लगवाया था। मगर जनता ने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री को जन समर्थन देकर उन्हें और मजबूत किया है। जनता ने मन बना लिया है कि पूरे देश को कांग्रेसमुक्त बनाना है।

लातेहार : जंगली जानवर के हमले में महिला समेत दो जख्मी
Published / 2023-03-25 14:58:11
लातेहार : जंगली जानवर के हमले में महिला समेत दो जख्मी

तेंदुआ या बाघ होने की अफवाहटीम एबीएन, लातेहार/ रांची। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमंडीह जंगल में शनिवार सुबह जंगली जानवर ने हमला कर एक महिला समेत दो ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि हमला करने वाला जानवर बाघ जैसा दिख रहा था। कुछ ग्रामीणों से उसे तेंदुआ बता रहे हैं। फिलहाल, दोनों का लातेहार इलाज अस्पताल में चल रहा है।सुबह मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबला गांव निवासी अरविंद उरांव और कुछ अन्य ग्रामीण जंगल में महुआ चुनने के लिए गये थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली जानवर ने उन लोगों पर हमला कर दिया। जानवर ने सबसे पहले अरविंद उरांव पर हमला किया, अरविंद जोर जोर से चिल्लाने लगा और जानवर के चंगुल से छूटने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वहां उपस्थित महुआ चुनने वाले कुछ अन्य ग्रामीण हल्ला मचाने लगे। जिसके बाद जंगली जानवर ने अरविंद को छोड़कर एक महिला संपतिया देवी पर हमला कर दिया।उपस्थित ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए हल्ला मचाया, जिससे जंगली जानवर वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को मनिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी ग्रामीणों से मिलने पहुंचे और उन्हें हरसंभव मदद देने की बात कही।

राहुल मामले में कांग्रेस का आरोप लगाना बेबुनियाद : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-03-25 11:31:03
राहुल मामले में कांग्रेस का आरोप लगाना बेबुनियाद : बाबूलाल मरांडी

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर मरांडी के बयान से कांग्रेस में खलबलीटीम एबीएन, रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के सवाल पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक पद पर बैठे नेता को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी भी जाति को टारगेट कर के नाम पर बोलने से पहले 10 बार सोचना चाहिए। भाजपा पर कांग्रेस का आरोप लगाना बेबुनियाद है। यह तो न्यायलय का आदेश है।बता दें कि बाबूलाला मरांडी दुमका में आयोजित प्रमंडलीय स्तरीय बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस प्रमंडलीय बैठक में पूर्व सीएम मरांडी ने हेमंत सोरेन द्वारा केंद्र सरकार पर लगाये गये उन आरोपों को भी खारिज कर दिया, जिसमें हेमंत सोरेन ने कहा था कि केंद्र ने राज्य सरकार को भिखारी बना दिया है।उन्होंने उसके जवाब में कहा कि अगर केंद्र झारखण्ड सरकार को पैसे नहीं दे रही है तो लगातार झारखण्ड में विकास कहां से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा लिये गये पैसे का हिसाब (बिल) भी अब तक जमा नहीं कर पायी है। झारखण्ड के संताल में मिशन-2024 को जीतने के लिए आज संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों के पार्टी के जिला पदाधिकारी, छह जिला के सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, संताल परगना के सभी 103 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, संथाल परगना प्रमंडल क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैठक की।मरांडी ने बैठक में संताल परगना में संगठन की मजबूती, पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विचार विमर्श किया। इसके साथ ही कहा कि अगला मिशन 2024 संताल परागना में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में भाजपा का परचम लहरायेगा। कार्यक्रम में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के अलावे विधायक रणधीर सिंह, अमित मण्डल, अनंत ओझा, देवघर विधायक नारायण मण्डल संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा सहित संताल के प्रखंड से लेकर प्रमंडलीय कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

रामगढ़ : स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं बना जानलेवा
Published / 2023-03-25 11:26:29
रामगढ़ : स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं बना जानलेवा

किसानों की जमीन भी हो रही है बंजरटीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिला में इनदिनों स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं से ग्रामीण काफी परेशान हैं। जिसका उदाहरण आलोक स्टील फैक्ट्री है। फैक्ट्री के चिमनी से निकलने वाले धुएं की वजह से किसानों की जमीन बंजर हो रही है। जिसके कारण ग्रामीण गोलबंद होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं। कुछ दिन पूर्व बूढ़ाखाप ग्रामीणों के द्वारा प्रदूषण को लेकर आलोक स्टील फैक्ट्री का पूरी तरीके से चक्का जाम कर दिया गया था और अब इस मामले में संज्ञान लिया गया है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्या का समाधान होगा।वहीं, अब श्री वेंकटेश स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीला धुआं भदानी नगर क्षेत्र के महुआ टोला, चौकीया ताड़, बोंगड़ा, सहित दर्जनों पंचायत प्रभावित हो रहे हैं। प्रदूषण को बंद कराने को लेकर ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त माधवी मिश्रा को लोगों ने आवेदन दिया है।प्रदूषण की समस्या के वजह से पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो रही है। पेड़ पौधे मर रहे हैं, पेड़ पौधे समय से पहले मर जा रहे हैं। स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण वन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर जिले के वन प्रमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार ने अब संज्ञान लिया है। नितिन कुमार ने कहा कि प्रदूषण को लेकर जिले के उपायुक्त माधवी मिश्रा से विशेष बातचीत की जायेगी।वहीं, प्रदूषण को लेकर रामगढ़ सिविल सर्जन ने कहा कि प्रदूषण वातावरण को प्रभावित कर रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं की वजह से लंग कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि ये उनके लिए जानलेवा होता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.