Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
राजधानी रांची में मिला एच3एन2 वायरस का दूसरा मरीज
Published / 2023-03-19 19:08:55
राजधानी रांची में मिला एच3एन2 वायरस का दूसरा मरीज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एच 3एन2 वायरस के दूसरे मरीज की पहचान हुई है। चार साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के आइसीयू में आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है।रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉ राजेश ने बताया कि तीन दिन पहले बच्ची में न्यूमोनिया के लक्षण देखते हुए एडमिट कराया गया था। बच्ची को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। उसका टेस्ट कराया गया तो इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि चूंकि कोरोना और इंफ्लुएंजा दोनों के लक्षण एक जैसे हैं। ऐसे में राज्यभर में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। इसलिए सर्दी-खांसी को हल्के में लेने की बजाय तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।जमशेदपुर में मिला पहला मरीजराज्य में एच3एन2 संक्रमण का पहला मरीज जमशेदपुर में मिला। जमशेदपुर के साकची की रहने वाली 68 वर्षीय महिला संक्रमित है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका फेफड़ा 35 प्रतिशत से अधिक खराब हो चुका है। महिला को 13 मार्च से बुखार, खांसी और सांस फूलने की समस्या हो रही थी। 16 मार्च को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां से सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने बताया कि संभावित लक्षण वाले छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी लैब में भेजे गये थे। इनमें महिला मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी जिला सर्विलांस विभाग ने घर में आइसोलेट कर दिया है। उनके सैंपल भी लिये गये हैं। इनमें से दो लोगों को हल्की सर्दी-खांसी है। पीड़ित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। राज्य में एच3एन2 संक्रमण के मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अब रिम्स में भी इस संक्रमण के मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए जा सकेंगे। रिम्स को ऐसे 200 मरीजों की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन किट मिल गया है। अब यहां भी सैंपल कलेक्शन हो सकेगा। यहीं जांच भी हो जायेगी। हालांकि जांच किट मिलने के बाद भी रिम्स में जांच शुरू हुई हो सकी है। रिम्स को मिला 200 जांच किट, 44 बेड सुरक्षित स्वास्थ्य सचिव की ओर से सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिलों के अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा है। रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। खतरे की आशंका को देखते हुए रिम्स में 24 और सदर अस्पताल रांची में 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। रांची सदर अस्पताल के नए भवन में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, एचएफएनसी आदि की व्यवस्था की गयी है। वहीं रिम्स प्रबंधन के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड सुरक्षित रखे गये हैं।

मेदिनीनगर : विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
Published / 2023-03-19 18:56:18
मेदिनीनगर : विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। इप्टा के 15वें राष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना, बिहार, केरल, बंगाल, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की प्रस्तुतियों के साथ लोकरंग के दर्शन प्रस्तुत किया गया।बिहार इप्टा के कलाकारों ने संगीत निर्देशक सीताराम सिंह के नेतृत्व में सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत करते हुए इप्टा से जुड़े कलाकारों की फिल्मी दुनिया में धमक की गूंज थीम पर आवाम से जुड़े साथी हाथ बढ़ाना, इंसान का इंसान से हो भाईचारा-यही पैगाम हमारा आदि फिल्मी जनगीतों की सामूहिक प्रस्तुति दी।इसी क्रम में तेलंगाना इप्टा ने पल्ले नरसिंम्हा के नेतृत्व में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के यंत्रों के साथ लोकगीतों की धमाकेदार प्रस्तुति दी। खास बात यह थी कि भाषा से अपरिचित होते हुए भी श्रोता झूमने और थिरकने लगे। यही माहौल केरल, बंगाल, आंध्रप्रदेश इप्टा की प्रस्तुति के दौरान देखने को मिला। मलयाली भाषा में लोकगीत होने के बावजूद हिंदी भाषी दर्शक झूमते रहे। पूरे सांस्कृतिक आयोजन में भाषा की रूकावट कहीं देखने को नहीं मिली।केरल इप्टा के कलाकारों ने मंच पर गमछे के माध्यम से आकृतियां रचते हुए लोकगीत की कहानी को व्यक्त किया। आयोजन समिति के महासचिव शैलेन्द्र कुमार ने इसे व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा देश बहुलतावादी संस्कृति का देश है और इप्टा का मंच देश की इसी मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ इप्टा के कलाकारों ने रोशन घड़ेकर के निर्देशन में करमा लोकनृत्य और डंडा लोकनृत्य के कंपोजीशन को प्रस्तुत किया। नीलाम्बर-पीताम्बर लोक महोत्सव के आयोजन में झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, कला-संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का भी सहयोग प्राप्त है।

बोकारो : आर्ट ऑफ लिविंग के काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन
Published / 2023-03-19 18:52:42
बोकारो : आर्ट ऑफ लिविंग के काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर के तत्वावधान में रविवार को सिटी सेंटर सेक्टर 4 स्थित तृप्ति धाम के ऊपर आर्ट ऑफ लिविंग का काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिंरची नारायण ने किया। विशिष्ट अतिथि बोकारो जनरल अस्पताल बैंक के इंचार्ज डॉक्टर श्रवण कुमार, बीजीएच के काउंसलर डॉक्टर सुबोध कुमार, शिशु विभाग के डॉ इंद्रनील और डॉ चंद्रीई बनर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायक विरंची नारायण ने कहा कि आज के भाग दौड़ जिंदगी में 99 प्रतिशत लोगों के घरों में कोई न कोई निश्चित तौर पर किन्ही न किन्ही कारणों तनाव में है। उसमें आप निशुल्क परामर्श दे रहे हैं तो फिर यह एक अद्भुत प्रयास है। शहर तनाव मुक्त हो। बीजीएच के डॉक्टर श्रवण कुमार ने कहा कि मेडिटेशन के जरिए लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने की कला को सिखाया जा सकता है। आज लोग डिप्रेशन के वजह से अपनी जान तक ले लेते हैं। ऐसे में तनाव से मुक्ति के लिए काउंसलिंग का सहारा लें। शहर में काउंसलिंग का होना बेहद ही जरूरी था। इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा। आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक विनोद तृप्ति ने कहा कि हम समाज में काउंसलिंग के जरिए नया प्रयास करेंगे। काउंसलिंग के द्वारा लोगों में नयी ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि हमारी सारी सेवाएं निशुल्क है। हमारी सेवा निराश लोगों के मन पर मुस्कान लाने का प्रयास करेंगे। अतिथियों का स्वागत मल्लिका डे ने किया। मंच का संचालन किरण मिश्रा एवं विजय मोहंती ने किया।

दुमका : पेट्रोल पंपकर्मी को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार
Published / 2023-03-19 18:49:42
दुमका : पेट्रोल पंपकर्मी को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। स्कार्पियो में डीजल भरवाकर पैसे नहीं देने और पेट्रोल पंप कर्मी के पैसे से भरा थैला छीनने के आरोपित युवक को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ओपी थाना पुलिस गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।मामले में थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि रिंग रोड स्थित कृष्णा फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप के संचालक कृष्ण कुमार जायसवाल ने बीते 10 जनवरी को मामले से संबंधित लिखित आवेदन दिया था। इसके आधार पर गठित जांच टीम ने श्रीअमड़ा निवासी मुकेश पासवान गिरफ्तार किया। पुलिस ने सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की भी तलाश जारी है।

झारखंड का पहला दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ
Published / 2023-03-19 18:47:05
झारखंड का पहला दिव्यांग सेवा केंद्र का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। करम टोली चौक रांची के समीप, बरियातू रोड में झारखंड का पहला दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। यह केंद्र गैर सरकारी संगठन "सक्षम" (समदृष्टि, क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल) ने शुरू की है, जो कि दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है।सांसद ने केंद्र सरकार से दिव्यांग जनों को दी जा रही सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सरकार हर एक दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने दिव्यांगजनों के हित के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया।केंद्र के प्रभारी व सक्षम संगठन के सह सचिव अजीत कुमार ने बताया कि यह केंद्र दिव्यांगजनों के लिए सभी प्रकार के केंद्र, राज्य सरकारों व गैर सरकारी संस्थानों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों एवं सरकारी नीतियों से जोड़ने के लिए एक सेतु का कार्य करेगा। दिव्यांगजनों के लिए यूडी आईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र नौकरियों के लिए आवेदन छात्रवृत्ति आदि के आवेदन, स्कूल  कॉलेजों में दाखिले संबंधी मार्गदर्शन, दिव्यांगता के अनुरूप यंत्र व उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग, छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस मनोवैज्ञानिक सहयोग, दिव्यांगता से संबंधित पुस्तकालय आदि की सुविधा इस केंद्र में निशुल्क उपलब्ध रहेगी। केंद्र का हेल्पलाइन नंबर 9263224175 और 9905244057 है।मौके पर रांची के दीपशिखा संस्थान के निदेशक सुधा लीला सियासी रांची के डायरेक्टर जितेंद्र, बीआरसी रांची के निर्देशक राकेश रंजन, सार्थक संगठन की सचिव श्रेया तिवारी, सक्षम क्षितिज डेफ स्कूल के प्राचार्य अनिल लाल, सक्षम महिला उपाध्यक्ष शीला लिंडा, डॉ अनुराधा वत्स, मुकेश कंचन व सक्षम संगठन से जुड़े दिव्यांगजन व सामान्य नागरिक दिव्यांग बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सक्षम झारखंड के सहसचिव सह केंद्र प्रभारी अजीत कुमार (9905244057) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

अब पतरातू डैम में क्रूज का मजा ले सकेंगे पर्यटक
Published / 2023-03-19 15:03:41
अब पतरातू डैम में क्रूज का मजा ले सकेंगे पर्यटक

साउंड सिस्टम-टीवी समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 65 सीटर क्रूज आम पर्यटकों के लिए शुरूटीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिले के पतरातू डैम में ऐसी क्रूज की सवारी अब यहां घूमने आने वाले पर्यटक कर सकेंगे। बताते चलें कि बीते दिनों रांची पहुंचे जी-20 के प्रतिनिधियों को डैम की सैर कराने के उद्देश्य से 65 सीटर ऐसी क्रूज मंगाया गया था, लेकिन क्रूज डेलीगेट्स के जाने के बाद पतरातू डैम पहुंचा। अब इस क्रूज की सवारी पतरातू डैम आने वाले आम सैलानी कर सकेंगे। क्रूज में बैठकर पूरे डैम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाया जा सकेगा। पतरातू लेक रिजॉर्ट में आने वाले पर्यटकों के भ्रमण के लिए टीवी, साउंड सिस्टम से लैस अत्याधुनिक क्रूज मौजूद है। इस ऐसी क्रूज (बड़ी स्टीमर) को आम पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया गया है। पतरातू डैम पहुंचने वाले पर्यटक इस क्रूज की सवारी कर आनंदित और रोमांचित हो रहे हैं।क्रूज में एक साथ 65 लोगों के बैठने की है व्यवस्था : झारखंड पर्यटन विकास कारपोरेशन द्वारा पतरातू लेक रिजॉर्ट को गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी अंटार्कटिका संचालित कर रही है। यह कंपनी पतरातू डैम को सुंदर बनाने में जुटी है।

लातेहार : बाइक और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत
Published / 2023-03-19 14:56:18
लातेहार : बाइक और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। सदर थाना क्षेत्र में बाइक और ट्रक की टक्कर में ये हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार पति पत्नी में बीवी की मौत हो गयी, जबकि उसके पति का जख्मी हालत में लातेहार सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

लातेहार : बाइक और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत
Published / 2023-03-19 14:42:49
लातेहार : बाइक और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। सदर थाना क्षेत्र में बाइक और ट्रक की टक्कर में ये हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार पति पत्नी में बीवी की मौत हो गयी, जबकि उसके पति का जख्मी हालत में लातेहार सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

झारखंड में एच3एन2 ने दे दी है दस्तक
Published / 2023-03-19 14:39:26
झारखंड में एच3एन2 ने दे दी है दस्तक

जमशेदपुर की 68 साल की महिला एच3एन2 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्टटीम एबीएन, रांची। राज्यों में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा दस्तक दे चुका है। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर जिले में भी एच3एन2 इन्फ्लूएंजा ने दस्तक दे दी है जहां 68 वर्षीय महिला इस वायरस से संक्रमित मिली है जो कि टीएमएच में भर्ती है।महिला मरीज को बुखार, खांसी और सांस फूलने की थी समस्याजानकारी के मुताबिक वायरस से संक्रमित महिला को बीते 13 मार्च से बुखार, खांसी और सांस फूलने की समस्या हो रही थी। 16 मार्च को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें महिला मरीज में वायरस की पुष्टि हुई है।डॉक्टरों के मुताबिक उसका फेफड़ा 35% से अधिक खराब हो चुका है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसी के परिवार के 4 अन्य सदस्यों को भी जिला सर्विलांस विभाग ने घर में आइसोलेट कर दिया है। उनके भी सैंपल लिये गये हैं, जिसमें से 2 लोगों को हल्की सर्दी-खांसी है। पीड़ित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं, मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्हें लक्षण वालों मरीजों का सैंपल जांच कराने को कहा है। जिला सर्विलांस विभाग के महामारी रोग पदाधिकारी डॉ असद ने कहा कि सर्दी, बुखार और बदन दर्द आदि इसके प्रारंभिक लक्षण हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.