बुद्धि, बल और विवेक के प्रतीक हैं हनुमान जी : डॉ वीरेंद्र साहूएबीएन न्यूज नेटवर्क होचर, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर कांके रांची के प्रांगण में आज दिनांक 6 अप्रैल 2023 को पूर्वाहन 8:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मौके पर स्कूल के बच्चों ने हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा संसार में सबसे बड़ा सेवक श्री हनुमान जी को कहा जाता है। श्री हनुमान जी पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परमभक्त थे। उनका बुद्धि, बल व विवेक अतुलनीय है। डॉ साहू ने कहा वर्तमान परिपेक्ष में निस्वार्थ भाव से सेवा करने का सीख हमें हनुमान जी से लेना चाहिए। डॉ साहू ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन दिवस पर घर में परिवार के साथ सत्यनारायण व्रत कथा, सुंदरकांड एवं महाआरती भी किया। इस अवसर पर शिव प्रसाद साहू, दीपक साहू, अनुराधा देवी, नीतीश साहु, रूबी देवी,मनीष साहू, कुसुम टोप्पो, अनु देवी, सुनीता मुंडा, बबलू साहू, विजय उरांव, सुनीता कच्छप, रिंकी देवी, सहित कई शिक्षक-शिक्षिका एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर कांके रांची के सहायक शिक्षक शिव प्रसाद साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर में 22 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार लाल के रूप में हुई है। युवक की मां ने बताया कि बेटा शराब पीकर घर में अपनी पत्नी और मेरे साथ मारपीट करता था। इसे लेकर बुधवार को ही बहू और मैं डोमचांच थाना पहुंचकर युवक द्वारा शराब पीकर मारपीट करने की जानकारी देने आये थे। जब तक युवक की पत्नी और मां घर पहुंची, तब तक युवक ने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक द्वारा आत्महत्या करने के समय घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही एसआई विनय कुमार, सिटी सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में एसआई विनय कुमार ने बताया कि युवक नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क चरही (हजारीबाग)। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से कोयला लादकर निकलने वाले हाइवा वाहन से कोयला प्रतिदिन सड़कों पर गिरता रहता है। सड़क से आवागमन करने वाले अन्य वाहन चालक काफी परेशान हैं। हाइवा लदा कोयला कब किसके ऊपर गिर जाये। कोयला गिरने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद इस पर किसी को ध्यान नहीं है। लदे कोयले को त्रिपाल से ढंककर रेलवे साइडिंग तथा अन्य पावर प्लांट में ले जाने का निर्देश सीसीएल प्रबंधन के द्वारा दिया जा चुका है। इसके बावजूद इनकी निर्देशों को खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है। हाइवा ट्रक के चालक त्रिपाल से आधे कोयले को ढंककर तेज रफ्तार में चल पड़ते हैं। जर्क के कारण ट्रक से कोयले सड़कों पर गिर पड़ते हैं। इससे कंपनी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, तेज रफ्तार में चलने से सड़क पर करने वाले ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कब कौन व्यक्ति हाइवा के चपेट में आकर अपने जान को गंवा जाये। कई ऐसे हाइवा ट्रक चालक हैं, जिनके पास लाइसेंस नहीं है। कई ऐसे भी हैं, जो नकली लाइसेंस बनवाकर चला रहे हैं। सभी हाइवा ट्रक में नौटेलिये चालक हैं, जो सही ढंग से वाहन को चलाना नहीं आता है। जिस कारण सड़क दुर्घटना हो जाती है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भी इनकी रफ्तार कम नहीं होती है। कारण की अधिक से अधिक हाइवा मालिक को ट्रिप देना होता है। मालिक का भी निर्देश रहता कि अधिक ट्रिप लगाना है। ऐसे चालक को पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं कई ऐसे हाइवा ट्रक हैं, जो रात के अंधेरे में मात्र एक ही लाइट जलाकर सड़क पर चलते हैं। जिसके कारण कभी भी कोई वाहन धोखे में टकरा जा सकता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार प्रबंधन मौखिक और लिखित रूप से जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। अगर इस पर जांच-पड़ताल की गयी तो कई बिना लाइसेंस के मिलेंगे। साथ ही कई हाइवा ट्रक बिना कागजात के पाये जायेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क चरही (हजारीबाग)। गुरुवार को चरही स्थित जगदंबा कॉम्पलेक्स में भाजपा ने 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरे मुरारी सिंह ने किया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है, जो बड़े गर्व की बात है। यह भी कहा कि चुरचू मंडल के 54 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी सदस्यों ने अपने घरों में झंडा को लहराया। आगामी 11 अप्रैल को हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के लिए 500 कार्यकर्ता रांची जायेंगे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय साव, विधायक प्रतिनिधि वीणा मिश्रा, महिला मोर्च अध्यक्ष आशा राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष ललन शर्मा, महामंत्री घनश्याम करमाली, वरिष्ठ नेता फुलेश्वर महतो, राम प्रसाद महतो, घनश्याम महतो, शशि सोनी, रोहित महतो, संजय यादव, अशोक यादव, रोहित यादव, सुनीता देवी, पारस महतो, धनंजय कुमार, सुनील कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला सह सचिव सरयू मेहता ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री सह उत्पाद मध निषेध मंत्री जगरनाथ महतो की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस संदर्भ में जिला सचिव सरयू मेहता ने बताया कि मंत्री जगरनाथ महतो की मौत से झारखंड मुक्ति मोर्चा को झारखंड में काफी बड़ी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला इकाई के सभी पदाधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के मनोनीत सदस्य शामिल हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव ने गुरुवार को जरगा में कुछ माह पूर्व ईसाई धर्म से हिन्दू धर्म मे शामिल हुए बिरहोर परिवार की महिलाओ के बीच साड़ी का बितरण किया।मुखिया ने यहां पर तीस महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया।साड़ी पाकर बिरहोर परिवार की महिलाएं काफी खुश नजर आयी।र् । साड़ी पाने वाली महिलाओं ने कहा कि पहली बार किसी मुखिया ने उनकी इतनी सुध ली है जो कि उनका इतना खयाल रखते है। मौके पर मुखिया ने कहा कि यहां के कुछ बिरहोर परिवार लालच में पड़ कर ईसाई धर्म मे जुड़ गये थे, जिन्हें काफी मसक्कत के बाद हिंदू धर्म में वापसी कराया गया था, उन्होंने तभी इस मुहल्ले में रहने वाले लोगों से वादा किया था कि उनके सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।वह अपना यही वादा पूरा करते हुए आज साड़ी का बितरण किया और आगे भी उनके जरूरत के समय हमेशा खड़ा रहूंगा। साड़ी पाने वाले में कजली बिरहोर, कर्मी बिरहोर, ललिता बिरहोर, खुशबू बिरहोर, पार्वती बिरहोर, राखी बिरहोर, कमली बिरहोर, अंजली बिरहोर, बिरसी बिरोहर सहित दर्जनों अन्य महिलाओं शामिल थे। साड़ी बितरण करने में मुखिया के साथ समाजसेवी अजित कुमार,उप मुखिया प्रदीप यादव, गौतम देव, जगतपाल राणा, टिंकू कुमार आदि मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क चरही (हजारीबाग)। इंद्रा पंचायत के वार्ड नंबर 9 गंझु टोला स्थित शिव मंदिर के पास तीन दिनों की बारिश से पानी पांव तक पहुंचने लायक भर गया है। जिसके कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।नाली नहीं होने के कारण यहां के लोगों की दुर्दशा हो गयी है। जल जमाव के कारण कई घर भी इसके चपेट में हैं। जमे हुए पानी को ग्रामीण पंप लगाकर पानी का निकासी करने में लगे हुए हैं। इससे ग्रामीण काफी गुस्से में है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पंचायत के पूर्व और वर्तमान मुखिया तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधि गावं के लिए कुछ नहीं किया। केवल चुनाव के समय बड़े-बड़े लुभावने भाषण देते हैं। चुनाव जीतने के बाद सब सो जाते हैं। बिना रुपये लिये कोई काम करते। ये लोग अपने स्वार्थ और जेब भरने के लिए चुनाव जीतते हैं। अगर गहराई से जांच की गयी तो कई पंचायत प्रतिनिधि कानून के कटघरे में खड़े नजर आयेंगे।
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। अनशनकारियों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर मिनट का मौन रख शोक जताया। अनशन के तीसरे दिन भी दो अनशनकारी सुरेश राम व माही पटेल अपनी मांगों पर डंटे हुए हैं। हालांकि तीसरे दिन दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अनशन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच की। तीसरे दिन अनशनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के आंदोलनकारी डुमरी अध्यक्ष मोतीलाल महतो उपस्थित हुए। अनशन कारी समेत उपस्थित लोगों ने शिक्षा मंत्री के लिए मौन रखा। मौके पर मुखिया चंद्रशेखर पटेल, जीतन महतो, सहदेव राम, ठाकुर राम, हीरामन राम, राजेश दास, जीतेंद्र महतो, भीम महतो, कैलाश महतो, विशाल महतो, बिशन महतो, सोमर महतो, जयलाल सिंह, गोवर्धन महतो, संदीप महतो, रवि रविदास, संतोष कुमार, डालचंद महतो, महावीर राम, राजकिशोर दास, ननकु करमाली, डालचंद कुमार, भीम कुमार, मंजू देवी, शांति देवी, झमनी देवी, संतोष, काशी, प्रकाश महतो, बिशून महतो, वकील महतो, रामचंद्र राम, मोसमात बिसनी, चंद्रिका महतो, रीना देवी, शांति देवी, चैती देवी, मालती देवी, झालिया देवी, धुरपतिया देवी, मीना देवी, संतोषिया देवी, गेंदिया देवी, चमेली देवी, भानु देवी, सरिता देवी समेत 800 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। हनुमान जयंती पर प्रखंड के पुराना इचाक पंचायत अंतर्गत कांदू मुहल्ला स्थित नवनिर्मित बजरंगबली के मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण से हनुमानजी की प्रतिमा को नगर भृमण कराया गया। नगर भ्रमण में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे। जिसमें आकर्षक का केंद्र जो जीवंत हनुमान बना था। सभी के हाथों में भगवा ध्वज और जुबान पर जय श्रीराम का नारा महिला पुरुष और बच्चे लगाते जा रहे थे। नगर भ्रमण पुराना इचाक से भैरव मठ, नया काली मंडा, इचाक बाजार होते हुए प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर, लोहरतोली बजरंग बली मंदिर, थानेश्वर मंदिर से होते हुए बाजार स्थित बजरंग बलि मंदिर होते हुए पुराना इचाक पहुंचे, जहां आचार्य संतोष पांडेय ने पूरे विधि विधान से मंदिर प्रांगण में मुख्य पुजारी नरेश साव, संतोष साव, मुखिया किरण देवी एवं कांदू समाज के अध्यक्ष रविशंकर उर्फ भोला ने ध्वजारोहण किया। नगर भ्रमण में राजेंद्र साव, नेमधारी रविदास, धनेश्वर ठाकुर, संजीव साव, मनोज सिन्हा, मिथलेश माली, टुनटुन साव, प्रीतम सिंह, गणेश साव, अशोक साव, शंभू साव, रवि साव, तुलसी राम, विक्की कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार समेत सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.