टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। क्रिमिनल अपील पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में रामगढ़ की कांग्रेस से पूर्व विधायक ममता देवी को जमानत मिल गई है।बता दें कि हाईकोर्ट ने उन्हें गोला गोली कांड में जमानत दी है। इससे पहले भी उन्हें एक अन्य मामले में बेल मिल चुकी है। जिसके बाद अब ममता देवी का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। ममता देवी की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत में सुनवाई की गयी। आपको बता दें कि ममता देवी को रामगढ़ सिविल कोर्ट और हजारीबाग सिविल कोर्ट ने दो भिन्न-भिन्न मामले में सजा सुनायी थी। वहीं, 13 दिसंबर, 2022 को उन्हें एक मामले में 5 साल की सजा सुनायी गयी थी तो दूसरे मामले में 4 जनवरी, 2023 को हजारीबाग की विशेष अदालत ने पूर्व विधायक सहित भाजपा नेता राजीव जायसवाल को 2 साल की सजा सुनाई थी। इन्हीं फैसले के खिलाफ ममता देवी ने हाईकोर्ट में अपील की थी।
दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना सुंदरकांड के पाठ में सैकड़ों श्रद्वालु हुए शामिल टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया नगर के धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव सर मंडल का 42 वां वार्षिकोत्सव बुधवार को शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। एक सुसज्जित वाहन में वीर हनुमान का दरबार की झांकी चल रहे थे, तो दूसरे में भजन मंडली की टीम चल रही थी। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ-साथ मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं शामिल थे। इस दौरान भक्तों के द्वारा जय श्री राम के गगनभेदी नारों से शहर गुंजायमान होता रहा। गायकों के द्वारा दुनिया चले ना श्री राम के बिना... रामजी चले ना हनुमान के बिना... दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली तेरा क्या कहना... श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... तेरा ही सहारा है... वीर बजरंगबली तेरा ही सहारा है... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। शोभायात्रा स्टेशन रोड, झंडा चौक, राजगढ़िया रोड, सीएचएस स्कूल रोड , पूर्णिमा टॉकीज रांची पटना रोड, ब्लाक रोड, दर्जी मोहल्ला, भदानी रोड होते हुए मेसर्स केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया है, जहां की अखंड ज्योत के साथ सवा 25 घंटे का भजनों का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड का सस्वर पाठ नवीन पांड्या और अनिल मिश्रा के द्वारा कराया गया, जिसमें मंगल भवन अमंगल हारी से... कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। अखंड ज्योत महेश पेडीवाल ने प्रज्वलित की। सुंदरकांड में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, हनुमान संकीर्तन मंडल, श्री राम संकीर्तन मंडल, सामंतों काली महिला समिति, सियाराम सत्संग समिति अड्डी बंगला, दुर्गा महिला मंडल, प्रेरणा शाखा, ओम संकीर्तन मंडल, कीर्तन भवन महिला मंडल मोहरी वैश्य मंडल, सेवा भारती, अग्रवाल समाज, मोदी बरनवाल समाज सहित कई सामाजिक आर्थिक धार्मिक संगठन के सदस्यगण सुंदरकांड में लाल साड़ियों में महिलाएं और पीले कुर्ते में पुरुष वर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी उपस्थित हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर हनुमान की भक्ति और शक्ति प्रेरणा का स्रोत है। श्री हनुमान मंडल भक्ति का जो अलग जगा रही है वह भी प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद सवा 24 घंटे का भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें स्थानीय भजन मंडली श्याम शरण में आजा रे, श्री राम संकीर्तन मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल, ओम संकीर्तन मंडल, दुर्गा महिला मंडल, काली महिला मंदिर, सियाराम सत्संग समिति सहित कई भजन मंडली बाबा वीर हनुमान, बाबा भोले शंकर, भगवान श्री राम चंद्र, श्याम बाबा, माता दुर्गा पर आधारित हिंदी, भोजपुरी, राजस्थानी, क्लासिकल आधारित भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। देर शाम भव्य आरती का आयोजन किया गया। वहीं धनबाद से आये दीपक अरोड़ा ने भी भजन प्रस्तुत किया। गुरुवार को श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के द्वारा आयोजित दो दिवसीय भजन कार्यक्रम में भजन मंडली अपने भजनों से श्रद्धालु भक्तों को झुमायेंगे। कार्यक्रम का समापन हवन और भव्य गजरा अर्पित करने के साथ होगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में अत्याधुनिक बी 1 कैथ लैब, सिंगल प्लेन कैथ लैब, दो 4डी इकोकार्डियोग्राफी मशीन, 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के लगे अत्याधुनिक 4डी से रियल टाइम 3डी और 4डी रंगीन इमेज प्राप्त हो सकेगा। इसके अलावा 42.09 करोड़ की राशि से बने एकेडमिक भवन का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। इसी भवन में रिम्स का अत्याधुनिक पुस्तकालय भी बनाया गया है। इस एकेडमिक भवन में 250 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठकर पढ़ने की लाइब्रेरी है। इसके अलावा 300 छात्रों की क्षमता वाला 04 लेक्चर हॉल हैं, इसी एकेडमिक भवन में 250 छात्र छात्राओं के एक साथ परीक्षा संचालन के लिए 03 परीक्षा कक्ष भी है। झारखंड में पटरी पर स्वास्थ्य सेवा लाने की कवायद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स में कई आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 173 चिकित्सा पदाधिकारी और 297 आयुष सीएचओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपा।
टीम एबीएन, लातेहार। रफ्तार के कहर ने लातेहार जिले में एक बच्ची की जान ले ली। घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रहमणी गांव के पास एनएच 75 पर घटी है। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटे तक सड़क को जाम रखा। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के पर सड़क जाम हटाया गया। दरअसल, सुनैना (11) अपनी नानी के साथ पास की दुकान में सामान लेने जा रहे थी। इसी दौरान रांची से डाल्टनगंज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे चल रही बच्ची को रौंद दिया। घटना के बाद जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक कार चालक तेज रफ्तार से डाल्टनगंज की ओर भाग गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर ही बच्ची के शव के साथ सड़क को जाम कर दिया। घटना के बाद सड़क जाम की सूचना मिलने के पश्चात चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी और चंदवा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण किसी भी अधिकारी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए और बच्ची को धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ा जाए। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली और ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाये। बाद में काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण समझे और अधिकारियों के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया।
मजदूर-किसान संघर्ष रैली में शामिल लाखों मेहनतकशों ने दिल्ली में दी दस्तकजीवन जीविका पर मोदी सरकार के बढ़ते हमले के खिलाफ संघर्ष का किया एलान : संजय पासवानटीम एबीएन, कोडरमा। सीटू, किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में देश के लाखों मजदूर किसानों ने बुधवार 5 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा आयोजित कर सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठजोड़ के जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी नीतियों के खिलाफ, मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड निरस्त करने, असंगठित, ठेका और आउटसोर्सिंग कामगारों को प्रतिदिन न्यूनतम 600 रुपये वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने, किसानों को उनके उपज पर एमएसपी दिये जाने की गारंटी करने, मनरेगा में दो सौ दिन का काम और 600 रुपये मजदूरी देने, महंगाई पर रोक लगाने, खाली पड़े सभी रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करने, राष्ट्रीय संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने, दवाओं समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने, बिजली अधिनियम संशोधन 2020 वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र के उधमों को निजी हाथों में सौंपने का काम बंद करने समेत देश के मेहनतकशों की 14 सूत्री ज्वलंत मुद्दों पर आगामी संघर्ष का एलान किया। जिसके अंतर्गत मई महीने में व्यापक अभियान चलाकर जुन माह में सभी राज्यों की राजधानियों में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा।रैली में शामिल मजदूर नेता और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने बताया कि रैली में जीवन जीविका पर मोदी सरकार के बढ़ते हमले के खिलाफ एकजुट संघर्ष का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रभावी और ऐतिहासिक रैली में देश के मजदूरों और किसानों का एक मंच पर आकर और साथ मिलकर संयुक्त आंदोलन का एलान करना देश की जनपक्षीय राजनीति के लिए एक बड़ा संदेश है। रैली में कोडरमा जिला सहित झारखंड से करीब दस हजार मेहनतकशों ने हिस्सा लिया। जिला से किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असीम सरकार, सीटू से सम्बद्ध आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, कंचन देवी, निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के नेता प्रेम प्रकाश, नागेश्वर दास, शम्भु पासवान, शिवनंदन भुइयां सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। महान वीरांगना झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि एवं बाबा चौहरमल जी की जयंती भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झलकारी बाई एवं बाबा चौहरमल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की।मौके पर संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि झलकारी बाई महान वीरांगना थी और उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की सेना का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे। झलकारी बाई महारानी लक्ष्मी बाई के जैसे ही वीर और उनकी तरह ही दिखती थी जिसका फायदा रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के साथ लोहा लेते हुए उठाया था। उन्होंने महाबली बाबा वीर चौहरमल के विषय में बताते हुए कहा कि वे त्याग, बलिदान, आत्म सम्मान, नैतिक कर्तव्यवान थे।मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए झलकारी बाई ने जो बलिदान दिया, वह सदैव नारी शक्ति का प्रतीक और देश के लिए गौरव का विषय रहेगा। लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों से हमारे देश के महापुरुषों को दुनिया तक आने नहीं दिया गया। आज देश के अमृत काल मे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपने देश के सभी महापुरुषों को याद किया जा रहा है।
रांची विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण झारखंड- बिहार से एकमात्र काउंसलर बनने का श्रेय देशभर के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने दी बधाई लखनऊ में वे राष्ट्रीय बॉटनिकल सोसाइटी की बैठक में हुआ था शाम प्रस्तावित के ओ कॉलेज गुमला के वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष है डॉ मुखर्जी डॉ मुखर्जी ने झारखंड का गौरव बढ़ाया टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा निवासी डॉ प्रसेन्नजीत मुखर्जी ने एक बार फिर झारखंडवासियों को गौरवान्वित किया है। वह इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के देशभर से चुने गये हैं। देश के 16 काउंसलर में डॉ मुखर्जी ने भी नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल किया है। पिछले साल 2022 में इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के द्वारा लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ प्रसेन्नजीत मुखर्जी के नाम का प्रस्ताव पारित हुआ था। झारखंड और बिहार से चयनित होने वाले वह एकमात्र काउंसलर हैं। यह झारखंड और रांची विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। डॉ प्रसेन्नजीत मुखर्जी गुमला के केओ कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष हैं। वह वनस्पति शास्त्र में डॉक्टर आफ साइंस की उपाधि प्राप्त करने वाले फिलवक्त झारखंड में एकमात्र वनस्पति वैज्ञानिक है। डॉ मुखर्जी ने बताया कि उनका चयन तीन सालों के लिए हुआ है। उनका कार्यकाल 2023 से 2026 तक होगा। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में तीन साल के लिए देशभर के 16 वनस्पति शास्त्रियों का चयन काउंसलर के रूप में हुआ है। काउंसलर सोसायटी के क्रियाकलापों में सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय आयोजन में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके पूर्व भी डॉक्टर मुखर्जी सोसाइटी के काउंसलर रह चुके हैं। इसके अलावा वह लगातार इंडियन नेशनल साइंस कांग्रेस के सेंगशनल रिकॉर्डर के रूप में अपना योगदान कर रहे हैं। डॉ मुखर्जी के इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी के काउंसलर बनाए जाने से शुभचिंतकों ने बधाई दी है। डॉ मुखर्जी ने बधाई देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद सुदर्शन भगत राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, मदन मोहन पांडेय, डॉ शशि कुमार गुप्ता,प्राचार्य डॉ अमर ज्योति खलखो, डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ हनुमान शर्मा, डॉ टीके घोष, डॉ ज्योति कुमार, डॉ,कामिनी कुमार, डॉ एमजी तिवारी, वीके बालान्जिनप्पा, स्नेह कुमार सहित तमाम शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना इलाके में रहने वाले 30 साल के बैंक मैनेजर आनंद भगत ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। इस मामले में बागबेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि या तो किसी पारिवारिक विवाद या फिर काम के प्रेशर में आकर बैंक मैनेजर ने इसक तरह का कदम उठाया होगा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार के दिन छुट्टी होने के कारण पोटका के कलिकापुर स्थित बैंक आॅफ इंडिया में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थापित आनंद भगत अपने आवास पर ही थे, सुबह उन्होंने अपने परिजनों और परिवारवालों से बातचीत भी की। इसके बाद दोपहर बाद वे अपने कमरे में गये। जब काफी देर तक वह अपने कमरे से नहीं निकले तो परिवारवालों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्होंने देखा कि आनंद ने आत्महत्या की कोशिश की है। आनन फानन में उन्हें टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई पुलिस ने इस आत्महत्या पर मृतक के परिवारवालों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो बातें सामने आ रही हैं, एक तो आनंद का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके अलावा पुलिस को ये भी लग रहा है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में वर्क लोड ज्यादा था, ऐसे में भी आनंद ने इस तरह का कदम उठाया होगा। बागबेड़ा थाना की पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा बैंक के कर्मचारियों से भी जानकारी ली जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक छह अप्रैल को होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने करेंगे। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बैठक प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) स्थित कैबिनेट कक्ष में होगी। इसमें कई अहम फैसले लिये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.