Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कल रांची बंद, कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
Published / 2023-04-07 20:26:34
कल रांची बंद, कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

राजधानी रांची में सरना झंडा उखाड़कर फेंकने का हो रहा विरोध अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आदिवासी संगठन आक्रोशित टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में सरना झंडा उखाड़कर फेंकने से आदिवासी समाज आक्रोशित है। विभिन्न संगठनों के साथ ही झारखंड पाहन महासंघ रांची ने शनिवार बंद बुलाया है। जिसे लेकर रांची बंद को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पूरे रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। रांची राजधानी में 17 गश्ती दल तैनात रहेगा। जो आपस में को-आर्डिनेट करते रहेंगे। बंद कराने निकलनेवालों पर निगरानी रखेंगे।  शहर में 30 जगहों पर स्टैटिक दल तैनात रहेगा, जिसमें मजिस्ट्रेट समेत पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। नगर नियंत्रण कक्ष में दो मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में रहेंगे। जो सूचनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही 20 आरक्षी का एक क्यूआरटी अश्रुगैस दस्ता, रबर बुलेट पार्टी, वेलहेलर, फ्लैग, वज्रवाहन, खाली बस, वाटर कैनन, अग्निशमन, वायरलेस सेट तैयार रहेगा। जो जरूरत पड़ने पर तुरंत कूच कर देगा।  बता दें कि सरना झंडा को उखाड़कर फेंक दिये जाने तथा ऐसा कर आदिवासी समुदाय के आस्था को ठेस पहुंचाने और ऐसा करनेवालों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची बंद बुलाया है। बंद की पूर्व संध्या पर इन संगठनों ने शुक्रवार को रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला है। नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम है, जिसे लेकर प्रशासन ने आवास के 200 मीटर परिधि क्षेत्र में 144 धारा लागू कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

कर्रा में मसीहियों ने मनाया गुड फ्राइडे
Published / 2023-04-07 19:58:13
कर्रा में मसीहियों ने मनाया गुड फ्राइडे

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। आरसी चर्च बिनगांव में गुड फ्राइडे के मौके पर धर्म विधि मसीहियों के लिए यीशु की प्राण पीड़ा एवं मृत्यु की याद दिलाती है। साथ ही मुक्ति दायी घटनाओं को फिर से जीने एवं अनुभव करने के लिए कू्रस रास्ते में उनके साथ चलकर मसीह जीवन के सबसे दुखद क्षण का साक्ष्य देता है कि यीशु मसीह साधारण मनुष्य की तरह दुख दर्द और मृत्यु का अनुभव किया। आज के दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

राजद कार्यालय में लोगों ने टाइगर को श्रद्धांजलि
Published / 2023-04-07 19:57:37
राजद कार्यालय में लोगों ने टाइगर को श्रद्धांजलि

राजद, झारखंड प्रदेश कार्यालय में हुई शोक सभा, शिक्षा मंत्री को नम आंखों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री टाइगर जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर आज महिला राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी के नेतृत्व में राजद के झारखंड प्रदेश कार्यालय, रांची में शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें राजद के तमाम पदाधिकारियों  ने नम आंखों से श्री महतो जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति औरपरिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

डुमारो जंगल में वन प्रबंधन समिति ने किया वनभोज समारोह
Published / 2023-04-07 19:34:05
डुमारो जंगल में वन प्रबंधन समिति ने किया वनभोज समारोह

जंगलों को बचाने के लिए महिलाएं व पुरुष आगे आयें : सुनीता देवी एबीएन न्यूज नेटवर्क, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के कांड़तरी पंचायत के वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में डुमारो जंगल में वनभोज समारोह कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिप सदस्य सुनीता देवी व संचालन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने किया। समारोह में वक्ताओं ने जंगल में लगी आग को बुझाने एवं जंगल को बचाने के लिए जो वन विभाग से राशि आती है। उस राशि का समिति के सदस्यों के बीच वितरण कर दिया जाये, क्योंकि वन समिति के सदस्य धूप हो या बारिश सभी मौसम में जंगल को बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। समारोह में फुलवा देवी ने वन बचाने एवं पर्यावरण बचाने के लिए जागरूकता गीत प्रस्तुत की। जिप सदस्य सुनीता देवी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जंगल उजाड़ने में सबसे ज्यादा महिलाओं को ही देखा जाता है। महुआ चुनने के दौरान जंगलों में आग लगा देना या फिर झांख व डहुरी लाने के लिए महिलाओं को ही देखा जाता है इसीलिए वन समिति में सबसे ज्यादा महिलाओं को ही वन प्रबंधन सुरक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है। उप प्रमुख बचनदेव कुमार ने कहा कि जंगल से ही बादल और बारिश होते हैं। तभी हमारा खेती हो पाता है। मुखिया पारसनाथ महतो ने कहा कि सभी जीव जंतुओं एवं हम सभी मानव प्राणी के लिए जल जंगल, जमीन आवश्यक है। जंगल है तो जहान है। जंगल बचाने से हम सभी सुरक्षित रहेंगे।मौके पर कालेश्वर महतो, तुलेश्वर महतो, बाली देवी, सरजू महतो, मनोहर कुमार, लीला देवी, गोपाल प्रसाद, झुना देवी, विकास महतो, देवंती देवी, चंचला कुमारी, हरिनंदन महतो, कुलेश्वर कुमार, शिक्षक बलदेव महतो, दौलत साव, सावित्री देवी,लीलावती देवी, राजेश कुमार, अर्जुन प्रजापति, सुरेश महतो, इंग्लिश सोनी, कविता देवी, बासु देवी, बलदेव महतो, सुगनी देवी, गीता देवी, फुदवा देवी, प्रकाश कुमार, रीता देवी, बलवती देवी, विश्वनाथ महतो, हेमंती देवी, नारायण महतो आदि मौजूद थे।

हजारीबाग : कभी दिखता था क्रॉस चिह्न, अब लहरा रहा महावीरी पताका
Published / 2023-04-07 19:32:54
हजारीबाग : कभी दिखता था क्रॉस चिह्न, अब लहरा रहा महावीरी पताका

घर वापसी के बाद जरगा में महावीरी झंडे ने ली क्रॉस चिह्न की जगहएबीएन न्यूज नेटवर्क, दारू (हजारीबाग)। पुनाई पंचायत के जरगा में कुछ माह पूर्व ईसाई धर्म से वापस हिंदू धर्म मे लौटे कई बिरहोर परिवार के घरों में जहां पहले क्रॉस का चिह्न होता था, अब वहां महाबीरी झंडा लहरा  रहा है। पुनाई पंचायत के जरगा में गरीब लाचार बेबश कुछ बिरहोर परिवार के सदस्य को इसाई धर्म मे शामिल करा दिया गया था। साथ ही उनके घरों में क्रॉस का चिह्न भी लगा दिया गया था। इन परिवारों के धर्म परिवर्तन किये जाने की खबर मुखिया अनिल कुमार देव को लगी।उसके बाद पांच परिवार के अठारह लोगों को मुखिया के प्रयास से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर विधि विधान से घर वापसी करायी थी। अब ये परिवार इसाई धर्म पूरी तरह छोड़कर वापस अपने धर्म मे जुड़ गये हैं। रामनवमी त्योहार में इन सभी के घरों में बजरंग बली का झंडा लहराया गया और जय श्री राम के नारे लगाये।घर वापसी किये लक्ष्मण बिरहोर ने कहा कि वापस अपने धर्म में आकर वह बहुत खुश है। अब उसके आराध्यदेव बजरंग बली हैं। वह और उसका पूरा परिवार जिंदगी भर बजरंग बली की पूजा करता रहेगा।इसी तरह यहां के बजरंगी बिरहोर, राजू बिरहोर, बुधनी बिरहोर, बीफे बिरहोर ने अपने घरों में बजरंग बली का झंडा लगाकर जिंदगी भर हिंदू धर्म में रहकर देवी देवताओं की पूजा करने की बात कही। जरगा क्षेत्र में इन बिरहोर परिवारों से मिलने गये मुखिया ने कहा कि वह बिरहोर टोला के लोगों की सेवा और मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और आगे भी रहेंगे।

दारू : राशन के नमक में मिल रहे कंकड़-पत्थर
Published / 2023-04-07 19:14:20
दारू : राशन के नमक में मिल रहे कंकड़-पत्थर

राशन में डीलर से मिले नमक पर ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी एबीएन न्यूज नेटकवर्क, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र के कई डीलरों द्वारा दिये जा रहे नमक में कंकड़-पत्थर मिलने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। दारू पंचायत के ग्राम बासोबार के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पेटो के एक डीलर रघु महतो के यहां से राशन के साथ नमक भी लिया था। नमक के इस पैकेट के बाहर से कंकड़, पत्थर आदि के बुरादे नजर आ रहे थे। नमक को पानी में थोड़ा घोलने से इसमें काफी मात्रा में मिले कंकड़, बालू आदि साफ-साफ नजर आते हैं। इस बारे में पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार ने कहा कि यह नमक इंसान क्या जानवरों को भी खिलाने लायक नहीं है। इस तरह का नमक राशन कार्ड के लाभुकों को दिया जाना बहुत ही गलत है।  वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने नमक में मिलावट होने की शिकायत की थी, जिसके बाद ध्यान से देखने और पानी में डालने से कंकड़, बालू आदि साफ-साफ नजर आने लगे। शिकायत करने वालों में अशोक सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुशवाहा, किशोरी राम, संध्या देवी आदि शामिल हैं।

दारू : विभागीय प्रोन्नति के बाद बैंक आॅफ इंडिया के दो कर्मियों का तबादला, दी गयी विदाई
Published / 2023-04-07 19:13:27
दारू : विभागीय प्रोन्नति के बाद बैंक आॅफ इंडिया के दो कर्मियों का तबादला, दी गयी विदाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दारू (हजारीबाग)। बैंक आफ इंडिया दारू शाखा के दो कर्मियों अशरफ अली और सोनाली कुमारी का प्रोन्नति के तबादला हुआ, जिन्हें बैंक परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी। अशरफ अली का तबादला दारू शाखा से बैंक आफ इंडिया के पगमल शाखा हुआ है, जबकि सोनाली का तबादला बरही ब्रांच किया गया है। इस बारे में बैंक परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी। मौके पर शाखा प्रबंधक आरती कुमारी, बबीता कुमारी, दिलीप कुमार, नीरज कुमार, प्रकाश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

ईसा मसीह के बलिदान और पीड़ा का प्रतीक है गुड फ्राइडे : आलोक दुबे
Published / 2023-04-07 19:10:10
ईसा मसीह के बलिदान और पीड़ा का प्रतीक है गुड फ्राइडे : आलोक दुबे

टीम एबीएन, रांची। प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने गुड फ्राइडे के मौके पर कहा कि मानव जाति के कल्याण, ज्ञान और अहिंसा के संदेश वाहक प्रभु ईसा मसीह का आशीर्वाद, प्यार व कृपा समस्त मानव जाति के ऊपर बनी रहे। गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान और पीड़ा का प्रतीक है। प्रभु ईसा मसीह ने मनुष्य के किये गये पापों के लिए अपनी कुर्बानी दी थी।हमारे पापों को प्रभु ने अपनाया और मनुष्य को ईश्वरता का पाठ पढ़ाया। गुड फ्राइडे इसाई धर्म के लोगों का पवित्र दिन है। यह इंसानियत और धर्म की राह पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। आलोक दुबे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि गुड फ्राइडे पर यीशु का बलिदान हमें प्रेम और क्षमा की शक्ति की याद दिलाता रहेगा। पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बोकारो : आम की लालच में जान गंवा बैठा किशोर
Published / 2023-04-07 18:24:46
बोकारो : आम की लालच में जान गंवा बैठा किशोर

आम के पेड़ पर चढ़ने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मासूम, पेड़ पर ही हो गयी मौत टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। बोकारो जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े मासूम बच्चे की मौत हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल सुंडी टोले का है। यहां सुमित कुमार (13) पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा। इस दौरान वह 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे आम के पेड़ पर ही उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गोमिया-ललपनिया सड़क जाम कर दिया। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटा दिया। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से बच्चे की जान गयी है। गोमिया बीडीओ कपिल कुमार के समक्ष वार्ता की गयी। मृतक के आश्रित को विभाग की ओर से मिलने वाली 4 लाख रुपये और एक आश्रित को संवेदक के अधीन नियोजन पर रखने पर सहमति बनी। तत्काल दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपये मृतक के परिजन को दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.