टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 अप्रैल शनिवार 2023 को ग्राम चामा कांके नगड़ी रांची में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रीलिफ टीम महिला शाखा ने जरूरतमंद लोगों के बीच मछरदानी और भोजन का पैकेट 102 लोगों के बीच वितरण किया। इस नारायण सेवा में कर्मठ रांची अवधूतिका आनंद सर्वज्ञा आचार्या, श्रीमति नविता दीदी, श्रीमति मंगला दीदी, स्वीकृति दीदी, श्री मति कल्पना दीदी, श्री मति पूनम दीदी, बबीता दीदी, सुबी कुमारी, याबी कुमारी, श्री विजय कुमार जी, श्री कृष्णा जी, श्री विनोद जी, श्री शिवशंकर जी, श्री जागतबंधु जी और भी मार्गी दादा दीदी इत्यादि सभी मिलकर कार्य क्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
टीम एबीएन, सरायकेला/ रांची। सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने 35 से 40 की संख्या में पालना जंगल में डेरा डाला हुआ है। उसी झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने शनिवार सुबह रोहीन सिंह मुंडा (42) को कुचल कर मार डाला है। घटना शनिवार तड़के सुबह चौका थाना क्षेत्र के गांव बालीडीह की है। आज सुबह प्रतिदिन की तरह जब वो जंगल की ओर जा रहा था, तभी झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। घटना के बाद काफी देर तक मृतक का शव वहीं पड़ा रहा। डर के मारे ग्रामीणों की उसके पास जाने की हिम्मत ही नहीं हुई। हाथी के वहां से निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस, चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी और वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मृतक के परिवार को मुहावाजा की अग्रिम राशि 50 हजार रुपये दिये और आगे की कार्रवाई के बाद 3.50 हजार रुपये दिये जायेंगे। झारखंड राज्य में गजराज का बढ़ता आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जंगल छोड़ कर गजराज का झुंड गांव में प्रवेश कर जाते हैं और घर में रखे अनाज को अपना निवाला बना लेता हैं तो कभी किसी को कुचल देते हैं। प्रत्येक दिन गजराज का झुंड जंगल छोड़कर भोजन की तलास में गांव में घुस जाते हैं। कच्चे मकान को तोड़कर घर में रखे अनाज को खा लेते हैं और मनुष्य को देखते ही आक्रोशित होकर दौड़ाने लगते हैं। जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। अब तो ग्रामीणों का सरकार और वन विभाग से विश्वास उठ गया है।
टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। सेक्टर 12 के सेंटर मार्केट में शनिवार (8 अप्रैल) की दोपहर को आग लग गई। जिसके चपेट में दो दुकाने आ गईं। आग इतना भयावह था कि तीन दमकल गाड़ियों को आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ीं। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर को टेंट हाउस में किसी कारण से आग लग गई। जिसमें टेंट हाउस के सामान में आग लग गयी। टेंट हाउस के पास सटे दो दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मी ने राजाराम मोहंती ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है। जगदम्बा टेंट हाउस के मालिक संजय ने बताया कि दुकान बंद थी। आग कैसे लगी है यह जानकारी नहीं है। बताया कि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे प्रदेश प्रभारी वाजपाई प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ आंदोलन में होंगे शामिल टीम एबीएन, रांची। भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई 9 अप्रैल को सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से रांची 10 बजे पूर्वाह्न पहुंचेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई हवाई अड्डा से प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे प्रदेश के नेताओं से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। बताया कि प्रदेश प्रभारी का यह दौरा झारखंड सरकार के खिलाफ आगामी 11 अप्रैल को आयोजित प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव को लेकर है। श्री वाजपेई तीन दिनों तक झारखंड के कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। भाजपा द्वारा आगामी 11 अप्रैल को आहूत सचिवालय घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज सिमडेगा जिला के भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय मौजूद रहे। सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच मे काफी उत्साह देखने को मिला। सिमडेगा जिला से हजारों की संख्या में सचिवालय घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ता के साथ साथ ग्रामीण शामिल होंगे। कार्यक्रताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अभी राज्य में महाठगबंधन की सरकार चल रही है।यह सरकार भ्रष्टाचारयुक्त है, राज्य के नवजवानों, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़े वर्ग को ठगने वाली सरकार है। राज्य में आज कानून व्यवस्था चरमरायी हुई है, अपराध अपने चरम पर है। पिछले तीन साल से झारखंड में विकास ठप है। राज्य सरकार नियोजन नीति और स्थानीय नीति के नाम पर धोखा देने का काम कर रही है। लोगों में इस सरकार के प्रति नाराजगी व्याप्त है। इस सरकार से राज्य के लोगों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। अब यहां के लोगों को समझ मे आ चुका है कि राज्य का विकास अगर कोई कर सकता है तो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। श्री सहाय ने कार्यकर्ताओं से सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि 11 अप्रैल को भ्रष्ट राज्य सरकार की नींव हिला देंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमला प्रधान, ओम प्रकाश, सूरज शाहदेव, दुर्गविजय सिंह, सावित्री देवी, दीपक पूरी, चिंतामणि कुमार, मुकेश, सुशील श्रीवास्तव, अनूप प्रसाद, राकेश रविकांत प्रधान, दीपेंद्र श्रीवास्तव, नवीन, तुलसी साहू, संजय ठाकुर, रुकमणी देवी, संजय शर्मा, श्रद्धानंद बेसरा, मोती लाल सिंह, सतीश पांडेय, श्री लाल साहू, नरेंद्र बड़ाईक, सुदर्शन सिंह, रामविलास बड़ाईक, देवकीनंदन साय, कृष्णकांत सिंह, प्रणव कुमार, सुजान, कृष्णा ठाकुर उपस्थित हुए।
टीम एबीएन, रांची। प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया विभाग ने सोशल मीडिया पर निकम्मी और भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के आह्वान पर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप, ट्विटर सहित अन्य प्लेटफार्म पर घेराव कार्यक्रम के पोस्टर को प्रोफाइल फोटो के रूप में लगाया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क टाटीझरिया (हजारीबाग)। टाटीझरिया पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 23 वाहनों से 11 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम टाटीझरिया थाना के सामने एनएच-522 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 23 वाहन चालकों के चालान काटे, साथ ही 11 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जगह-जगह चेकिंग पाइंट लगाकर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।
चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत टीम एबीएन, रांची। चान्हो में चोरी के आरोप में पिटाई के बाद घायल हुए वाजिद अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गयी। चोरी के आरोप में वाजिद अंसारी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा था, इसमें गंभीर रूप से घायल अंसारी को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वाजिद अंसारी अपने कुछ दोस्तों के साथ चान्हो के महुआ टोली के किराना दुकान में चोरी करने के लिए घुसा था, इसी दौरान घर के सदस्यों की नींद खुल गयी और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी जुट गये और वाजिद अंसारी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वाजिद के दो अन्य दोस्त भी चोरी करने के लिए गये थे लेकिन वे मौके से फरार हो गये।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के तीन जिलों में लेवी न मिलने से खफा नक्सलियों ने शुक्रवार रात 10 बजे से 11 बजे के बीच निर्माण कार्य में लगे 12 वाहन फूंक दिये। पुलिस सूत्रों के अनुसार बोकारो और रामगढ़ जिले में माने बिरसेन के दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया। यह दस्ता इनामी नक्सली मिथिलेश महतो के सरेंडर के बाद क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। पुलिस ने पुष्टि की है कि बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर और रामगढ़ में दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर नक्सलियों ने आग के हवाले किये हैं। महुआटांड़ थाना क्षेत्र में पाइप लाइन का काम चल रहा है।यह करीब आधा दर्जन नक्सलियों ने यह वारदात की। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के पारसाडीह में बीएम कंपनी पुल बना रही है। यहां करीब एक दर्जन नक्सली पहुंचे और वाहन फूंक दिये। जेसीबी ड्राइवर रवि कुमार सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है। बोकारो के एसपी चंदन झा ने शनिवार को माना है कि नक्सलियों ने वाहन फूंके हैं। जेसीबी पूरी तरह खाक हो गयी। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि घटना में नक्सलियों का हाथ है या अपराधियों का। यह सभी गाड़ियां पीडीएस डीलर लीला साव की हैं। बताया गया है कि कैरी में 22 करोड़ रुपये की लागत से हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य पाइप लाइन बिछायी जा रही है। इस कार्य में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर मालिक लीला साव के घर के सामने खड़े थे। रात को हथियारबंद नक्सली पहुंचे और वाहनों के आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने आइयार-महुआटांड़ सड़क निर्माण कार्य के मुंशी को बंधक बनाकर बैठा लिया था। वह लीला साव को ढूंढ़ रहे थे। लीला साव पड़ोस में ही किसी कार्यक्रम में गये हुए थे। जब वह घर आ रहे थे, तब कुछ लोगों को हथियार और पुलिस की वर्दी में देखा। उनको बाइक से आते देख नक्सलियों ने कहा कि लीला आ रहा है। यह सुनकर लीला साव ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और भाग गया। इसके बाद नक्सलियों ने एक-एक कर सभी गाड़ियों में आग लगा दी। उधर, लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के मकांदू टोंगरी में संचालित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्क्स लिमिटेड के माइंस तथा क्रशर प्लांट में पीएलएफआई के नक्सलियों ने शुक्रवार रात एक पोकलेन और एक साउंडलेस जेनरेटर को फूंक दिया। पोकलेन आपरेटर के साथ मारपीट की। दशहत फैलाने के उद्देश्य से दो बम विस्फोट भी किये। थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि लेवी के लिए पीएलएफआई संगठन के कृष्णा यादव तथा उनके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.