शास्त्री नगर में धार्मिक झंडे के अपमान से हालात बिगड़े, हिंसा के बाद जागा प्रशासननिषेधाज्ञा लगायी गयी, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्थायी प्रतिबंधटीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में स्थिति तनावपूर्ण है। आज (सोमवार) सुबह पुलिस और आरपीएफ ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण का दावा कते हुए पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा (धारा 144) लगाते मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।दो समुदायों में तनाव की शुरुआत शनिवार को उस समय हुई जब शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर के चौक पर महावीरी झंडा उतारा गया। झंडा के बांस में बंधे मांस के टुकड़े देख लोगों की आंखें पथरा गयीं। यह बात कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गयी। मगर किसी तरह लोगों को शांत किया गया। रविवार को मंदिर कमेटी की बैठक के दौरान पत्थर फेंकने के बाद बवाल शुरू हुआ। इसके बाद दो समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गयी।शास्त्री नगर में हिंसा की खबर मिलते ही आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हिंसा पर आमादा लोगों को समझाने की कोशिश की। जब हिंसा नहीं रुकी तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बवाल कर रहे लोगों से हुई झड़प में करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गये।जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उपायुक्त विजया जाधव ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की है। इन तत्वों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस बल, क्यूआरटी, आरएएफ, एंटी रायट रिसोर्स को तैनात किया गया है। साथ ही अगले आदेश तक अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिये गये हैं। सभी से मुख्यालय न छोड़ने को कहा गया है।
भारत की आजादी में प्रमुख रूप से भाग लेने वाले पांकी के दो स्वतंत्रता सेनानियों का लगा शिलापट्ट की स्थिति जर्जररवि रंजन कुमारटीम एबीएन, पांकी/पलामू। भारत की आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले पाकी प्रखंड के दो स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पांकी प्रखंड कार्यालय के समीप बनी शिलापट्ट की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। इस शिला पट्ट का निर्माण भारत के आजादी के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया थाइस शिलापट्ट का निर्माण 1972 74 में किया गया था जहां पर पुराना प्रखंड कार्यालय भी संचालित होता था, 90 के दशक में माओवादियों ने तत्कालीन प्रखंड कार्यालय को उड़ा दिया था।शिलापट्ट के एक और स्वतंत्रता सेनानी श्री श्री निवास मिश्र एवं अखौरी सुरजानन्द जी ग्राम डंडार कला के रहने वाले थे का नाम अंकित है वहीं दूसरी ओर शिला पट्ट में भारत के संविधान के प्रस्तावना अंकित है।पांकी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन पलामू एवं प्रखंड प्रशासन पांकी से विनम्र आग्रह है कि पांकी प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित शिलापट्ट को संरक्षित करने की जरूरत है अतः इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाया जाये। मसलन जहां पर यह शिला पट्ट अवस्थित है वहां घेराबंदी कर नये सिरे से नये शीला पट्ट स्थापित किये जायें, जिस पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने की समुचित जानकारी शिला पट्ट में अंकित हो।
टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। बोकारो जिले के गोमिया होशिर कसाई मोहल्ला निवासी साइबर अपराधी मो शकिल को कटकमसांडी की पुलिस ने धर दबोचा है। उसे सरायकेला खरसांवा से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।रविवार को प्रेसवार्ता में साइबर सह सीसीआर आरिफ अनवर ने बताया कि पबरा निवासी इनायत अली से साइबर ठगों ने प्रसिद्ध दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा में नौकरी दिलाने के एवज में 10. 5 लाख रुपये की ठगी कर ली थी।इस बाबत पेलावल ओपी में फरवरी 2022 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी के बाद जांच के दौरान 18 फरवरी को साइबर ठग शकील के पिता मो मतीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद आरोपित शकिल फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। नौ अप्रैल को यह सफलता मिली और उसे सरायकेला खरसांवा से गिरफ्तार कर लिया गया।
टीम एबीएन, रांची। 9 अप्रैल 2023 को झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के द्वारा लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तान कॉलोनी में भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी आए अतिथियों को अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने टोपी और साफा ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमाॅ, ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी अहमद अली, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, श्री महावीर मंडल पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, जय सिंह यादव, कायस्थ महासभा सह अधिवक्ता डॉक्टर प्रणव कुमार बाबू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू, राजेश छोटू, राउफ, महताब, अंजुमन इस्लामिया रांची के सचिव डा मोहम्मद तारिक, डॉक्टर होदा, आदिल कुरैशी, बारीक, गुलाम जावेद, फिरोज कुरैशी, गुलाम पप्पू, फरहाद कुरैशी, मासूक कुरैशी, आशिक,मिट्ठू, मौलाना मंजूर हसन बरकाती, हाफिज कैसर, पत्रकार परवेज कुरैशी, आवेश कुरैशी मुन्ना, हाजी मनान, सलौद्दीन, राजा, अकबर कुरैशी, सकील, मुन्ना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का उपस्थित थे।32 सालों से कर रहे हैं दावत ए इफ्तारएक जमाने तक रांची ही नहीं पूरे झारखंड में दावते इफ्तार मदरसे तक सीमित था, लेकिन भव्य और बड़े पैमाने पर दावत ए इफ्तार की शुरुआत आज से 32 साल पहले 17 रमजान 1991 से इसकी शुरुआत मुजीब कुरैशी ने किया। तब कांटा टोली कुरैशी मोहल्ला, चांदनी ग्राउंड, कांटा टोली के बॉडी बिल्डर मैदान, फिर यहां के बाद वाईएमसीए सभागार में 2019 तक यह सिलसिला जारी रहा और 2020-21 कोविड महामारी और लॉकडाउन के कारण इफ्तार का आयोजन नहीं हो सका, इसलिए नौ अप्रैल 2023 को सुल्तान काॅलोनी में इफ्तार आयोजित किया गया।अब तक शामिल होते रहे हैंकांग्रेस के दिवंगत राज्यसभा सदस्य ज्ञान रंजन, आरपी राजा, खुंटी विधायक रही सुशीला केरकेट्टा, पूर्व मंत्री दिवंगत रमेश सिंह मुंडा, राजद के अभय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सरयू राय, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, दिवंगत सबा अहमद, झारखंड आंदोलन कारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमानत अली,आइपीएस अधिकारीयों में प्रवीण सिंह, नीरज सिन्हा, एमएस भाटिया, साकेत सिंह, कुलदीप द्विवेदी, अनीस गुप्ता, पूर्व सिटी एसपी रहे कौशल किशोर, आइएएस अधिकारियों में पूर्व उपायुक्त रांची मनोज कुमार, भोर सिंह यादव, डी के तिवारी, सुखदेव सिंह, सहित वरिष्ठ पत्रकार व श्री महावीर मंडल और अंजुमन इस्लामिया एवं अन्य कई समाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य पदाधिकारी हिस्सा ले चुके हैं।क्या कहा मुजीब कुरैशी नेझारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा कि दावते इफ्तार समाज को जोड़ने के लिए आपसी भाईचारे, सौहार्द कायम बरकरार रहे इसके लिए आयोजित करते रहे हैं और अल्लाह ने दिया तो आगे भी करते रहेंगे। इसमें सभी समुदायों के सम्मानित शख्सियत जो विधि व्यवस्था में जिला प्रशासन के साथ मिलकर समाज के बीच और शहर में अमन व शांति बनाए रखने के लिए अपना योगदान देते हैं, वैसे गणमान्य शख्सियतों को जोड़ने के लिए यह आयोजन करते चले आ रहे हैं, इसमें सभी राजनीति दलों के सांसद, विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के जिम्मेदार और वरिष्ठ पत्रकारगण शामिल होते रहे हैं।एसएसपी ने बताया कि इफ्तार पार्टी में आये एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि मुजीब कुरैशी समाज के जाने पहचाने चेहरे हैं और हमेशा समाज के बीच बेहतर काम करते हैं और पूर्व में भी इनके द्वारा दिये गये पार्टी में शामिल हुए हैं और आज भी शामिल होने का मौका मिला ऐसे लोगों की समाज में बहुत जरूरत है।राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा पिछले 25- 30 सालों से मुजीब कुरैशी के द्वारा इफ्तार पार्टी में शामिल होते आ रहा हूं और यह न सिर्फ अपने कांटा टोली क्षेत्र के शहर में भी सभी समुदायों को लेकर चलते हैं सौहार्द, एकता और भाईचारे का मिसाल पेश करते आ रहे हैं। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इनकी सरकार में लूट, दुष्कर्म, नक्सलवाद और रंगदारी पूरी तरह से चरम पर पहुंच चुकी है।बाबूलाल मरांडी ने कहा की 11 अप्रैल को हेमन्त सरकार की विफलता को लेकर राज्य भर से पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सचिवालय का घेराव किया जायेगा और सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य आरंभ किया जायेगा। बाबूलाल रविवार को शहर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पलामू के नेताओं के साथ बैठक की।बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक आलोक चौरसिया और विधायक शशि भूषण मेहता विधायक पुष्पा देवी कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन को लेकर कुड़मी समाज दो फाड़ में बंट गया है। आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल जाम वापस लिया है।जबकि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज की घाघरा घेरा सड़क जाम आंदोलन जारी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 10 अप्रैल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने की मांग के समर्थन में आदिवासी संगठनों ने 10 अप्रैल 2023 को झारखंड बंद का आह्वान किया था। इस बंद को वापस ले लिया गया है। आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख एवं पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 9 अप्रैल को यह जानकारी दी। सालखन मुर्मू ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि 11 अप्रैल से सरना धर्म कोड और मरांग बुरु बचाओ समेत कई मांगों के समर्थन में 5 राज्यों में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का फैसला किया गया था। उसे भी फिलहाल स्थगित किया जाता है। सालखन मुर्मू ने रविवार को बताया प्रखंडवार नियोजन नीति को लागू करने और कराने की मांग के समर्थन में आदिवासी सेंगेल ने 10 अप्रैल 2023 को झारखंड बंद का आह्वान किया था। फिलहाल इस बंद को वापस लिया जाता है। उन्होंने कहा कि बंद तो वापस लिया जा रहा है, लेकिन प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने के समर्थन में सेंगेल का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इसके तहत हर प्रखंड में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। सेंगेल और आदिवासी संगठनों के समर्थक धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख श्री मुर्मू ने कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद झारखंड बंद बुलाने पर भी उचित समय पर फैसला किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल से पांच राज्यों में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का फैसला भी फिलहाल स्थगित किया जाता है। बता दें कि पहले उन्होंने घोषणा की थी कि 11 अप्रैल 2023 से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा समेत देश के 5 राज्यों में अनिश्चितकालीन रेल-रोड चक्का जाम किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि राज्य में कई तरह की समस्या है : जैसे भ्रष्टाचार, महंगाई महिलाओं की सुरक्षा। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए वह जनता के बीच जायेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे कि इस सरकार को बदलने का काम करें और संवैधानिक तरीके से वर्तमान सरकार को हटाकर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदारी दें।पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हर जगह यह शिकायत दर्ज करा रहे हैं कि उनके नेता राहुल गांधी की सदस्यता भारतीय जनता पार्टी के कारण चली गयी है। जबकि पूरा मामला कोर्ट में है और जो भी निर्णय लिया गया है। वह न्यायालय ने लिया है। ऐसे में यदि कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हैं तो वह पूरी तरह से निराधार है।
टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक कोडरमा सांसद सह शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सूरज प्रताप मेहता ने की तथा संचालन जिले के महामंत्री चंदन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जी उपस्थित हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता ने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाकर बूथ स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को भी मजबूती देना है एवं एक बूथ पर 50 युवाओं की फौज को खड़ा करना है। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए भाजपा के इतिहास को बताते हुए कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमारे कार्यकर्ता विषम परिस्थिति में भी देश के साथ खड़े रहते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सब कुछ निछावर कर कार्य करते रहते हैं। विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश आया। हेमंत सरकार के विरुद्ध बन रहे वातावरण, निकम्मी सरकार, भ्रष्टाचारी सरकार और असफल सरकार के विरुद्ध 11 अप्रैल को रांची चलने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया,11 अप्रैल को कार्यकर्ताओं को झारखंड सचिवालय घेराव करना है इस हेतु पूरी तैयारी का जायजा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने लिया। भाजपा युवा मोर्चा कोडरमा जिला के सभी मंडलों से लगभग 100 कार्यकर्ता यानी कुल 1000 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रांची के लिए प्रस्थान करेंगे lसभी मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्र से सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं को लेकर रांची चलेंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला महामंत्री चंदन कुमार, जिला मंत्री श्यामसुंदर यादव, राजा यादव, शिवराज, दिलीप यादव, जिले के मंडल अध्यक्षों में डोमचांच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, डोमचांच नगर अध्यक्ष सुनील कुमार मेहता, नवलसाही मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, जय नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बिट्टू कुमार सिंह, सुनील कुमार मंडल सहित सभी मंडलों के महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों से आये हुए कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.