Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट कोडरमा में 16 अप्रैल से
Published / 2023-04-10 19:22:14
कोडरमा : अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट कोडरमा में 16 अप्रैल से

चार जिलों के खिलाड़ी दिखायेंगे खेल का जौहर टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 16 अप्रैल से इंटर डिस्ट्रिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, लातेहार और देवघर में खेले जायेंगे। कोडरमा वेन्यू में पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, चतरा और कोडरमा की टीम  खेलेगी। उसके बाद सुपर लीग के मैच का भी आयोजन यहां दिया गया है। यह टूर्नामेंट चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेला जायेगा। टूर्नामेंट की तैयारी जोरों से की जा रही है। केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन मैदान के टर्फ विकेट सभी मैच खेले जायेंगे। जेएससीए के निर्देशन में बनी टर्फ विकेट और मैदान को जेएससीए के पदाधिकारियों ने काफी पसंद किया है। टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर मैदान को पूरी तरीके से सजाया जा रहा है। जेएससीए के पदाधिकारियों के लिए मंच का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले बार अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा के खिलाड़ी अभय ने बेहतर प्रदर्शन किया था जिसकी बदौलत वह राज्य टीम में जगह बनाने में सफल रहा। एक खिलाड़ी का इस मुकाम पर पहुंचने से कोडरमा के खिलाड़ियों में इस टूर्नामेंट को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में रूबेला को लेकर जागरूकता बैठक
Published / 2023-04-10 19:20:41
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में रूबेला को लेकर जागरूकता बैठक

कल डीसी करेंगे वैक्सिनेशन कैंप का उद्घाटन टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को मीजल्स रूबेला वैक्सीनेशन को लेकर विद्यालय प्रबंधन की अभिभावकों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ आशीष राज, यूनिसेफ के डीएसएमसी सुशील कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के पवन कुमार मौजूद थे। सेक्रेड हार्ट स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार ने सबका स्वागत किया। संचालन एकेडमिक कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया। जबकि तकनीकी सहयोग दीपक सर्राफ ने किया। मौके पर डॉ दीपक कुमार ने अभिभावकों को रूबेला के लक्षण, उससे बचाव के तरीके बताये। उन्होंने बताया कि रूबेला बच्चों की इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है। इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी धीरे-धीरे कोडरमा में अपना पांव फैला रही है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों में इसके लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप का उद्घाटन कोडरमा डीसी आदित्य रंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि 9 महीने से लेकर 15 साल के बच्चों को रूबेला का वैक्सीन लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप भी अपने बच्चों को वैक्सीन लगाइए और अपने पास-पड़ोस में लोगों को इसके लिए जागरूक करने में हमारा सहयोग कीजिये। डॉ दीपक ने कहा कि 2023 में कोडरमा को रूबेला मुक्त करने की हमारी योजना है। इस दौरान प्रोजेक्टर से रूबेला के विभिन्न प्रकार के लक्षणों और उससे बचाव के उपाय बताये गये। प्राचार्य नवीन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर अभिभावकों में संगम कुमारी शर्मा, नूतन कुमारी, जूही कुमारी, अनिल मिश्रा, राजकुमार वोहरा, संजय कुमार सिंह, नीलम देवी, रीता देवी, संगीता देवी, मौसमी कुमारी, रजनी देवी, ललिता देवी, सोनम सुमन, इंदु देवी, अनीता देवी, मांडवी देवी, सीमा सिंह, अजीत कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, नीतू कुमारी, अनन्या मोदी, राजीव कुमार, नरेंद्र कुमार समेत सैकड़ो अभिभावक मौजूद थे।

कोडरमा : ताइक्वांडो खिलाड़ियों की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न
Published / 2023-04-10 19:19:17
कोडरमा : ताइक्वांडो खिलाड़ियों की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से केटीपीएस के परिसर में स्थित ताइक्वांडो अकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा ली गयी। इसमें कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के सीनियर प्रशिक्षक प्रवीण कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन, मुख्य परीक्षक अशोक कुमार, ब्लैक बेल्ट चतुर्थ डॉन मौजूद थे। इस मौके पर साईं श्री मिश्रा, अन्वेषा रावत, अभीप्सा रावत, अदीरन टूडू, पीहू मौर्या, नेहा कुमारी, भावेश कुमार, समप्रीत साहू, रुद्रांश कुमार, आरोही गुप्ता, अदविक अभिरूप, आदित्य कुमार, श्रेयांश कुमार, कुशाग्र सिंह एवं श्रेयांश भट को येलो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। बेल्ट पाने से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा आयोजन के पश्चात खिलाड़ियों के माता-पिता भी काफी खुश दिख रहे थे। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।

झुमरी तिलैया में भागवत कथा की तैयारी पूरी
Published / 2023-04-10 19:18:35
झुमरी तिलैया में भागवत कथा की तैयारी पूरी

आज कलश यात्रा में शामिल होंगी 131 महिलाएं टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य मंडल एवं राधे-राधे गोबिंद समिति द्वारा आयोजित भगवत कथा का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। विदित हो कि 11 अप्रैल को प्रात: 7.30 से श्री माहुरी भवन से कलश यात्रा निकलेगी। इसमें 131 महिलाएं शामिल होंगी।इसके अलावे सैकड़ो की संख्या में ध्वज के साथ श्रद्वालु शामिल होंगे। कलश यात्रा में जगतगुरु कृपालु जी महाराज की शिष्या सुश्री परमेश्वरी देवी जी भी शामिल होंगी। यह यात्रा माहुरी भवन से डॉक्टर गली होते हुए स्टेशन रोड, झंडा चौक, काली मंदिर तक जायेगी व पुन: माहुरी भवन पहुँचेगी। जबकि 12 अप्रैल को संध्या 5 वजे से 7 बजे से प्रतिदिनि 18 अप्रैल तक सुश्री परमेश्वरी देवी जी के द्वारा प्रवचन होगा। बैठक में आयोजन समिति के मुंन्ना भदानी, संजय तर्वे, राजेश काप्सिमे, विजय वैश्यखियार, दिलीप अठघरा, संतोष काप्सिमे, नीरज अठघरा, सोनू पहाड़ी, भानु अठघरा, धर्मेन्द्र भगत, जयकांत जी, कृष्णा अग्रवाल, वीणा देवी, प्रीति भगत, अभिलाषा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, गौरी गुप्ता, रूबी, ललिता भदानी, सरोज पवनचौदह, कुमकुम भदानी, सीमा आर्या,  सिमरन, अंजली कुमारी सक्रिय रूप से लगे हैं। आयोजन में सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव और पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी शामिल होंगी।

जमशेदपुर हिंसा : भाजपा नेता अभय सिंह समेत 70 हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद
Published / 2023-04-10 18:43:08
जमशेदपुर हिंसा : भाजपा नेता अभय सिंह समेत 70 हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए बवाल को लेकर पुलिस का एक्शन जारी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और उपद्रवियों को पकड़ा जा रहा है। अबतक 70 लोगों को पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता अभय सिंह भी शामिल हैं। जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है और शास्त्री नगर इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। बता दें कि, शनिवार को हुआ विवाद रविवार को हिंसक हो गया। पथराव के बाद कुछ दुकानों मे आगजनी की गई और वाहनों को भी जलाया गया। रविवार को हुई हिंसा में पुलिसकर्मियों पर भी उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की थी। पुलिस द्वारा पूरे इलाके का घेराव करके उपद्रवियों को पकड़ा गया। इससे पहले शनिवार रात भी उपद्रवियों ने उपद्रव किया था। उपद्रवियों द्वारा पत्थरबहाजी और फायरिंग की गई थी। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तौनात है और पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। विवाद कदमा चौक में धार्मिक झंडे में मांस का टुकड़ा बांधे जाने को लेकर शुरू हुआ था जो अभी भी जारी है। दरअसल, झंडा लगे स्थल पर रविवार की शाम हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा बैठक की जा रही थी। इस दौरान किसी के द्वारा फायरिंग कर दी गई हालांकि फायरिंग में किसी कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ।हिंदुओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया है। पुलिस को भी हालात काबू में करने के लिए फायरिंग करने पड़ी। पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह समेत 70 लोगों को गिरफ्तार गया है।

शालीमार बाजार से कम ही होगी घेराव में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ : सुप्रीयो भट्टाचार्य
Published / 2023-04-10 18:41:23
शालीमार बाजार से कम ही होगी घेराव में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ : सुप्रीयो भट्टाचार्य

भाजपा के 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव पर झामुमो का तंज टीम एबीएन, रांची। झामुमो ने भाजपा द्वारा 11 अप्रैल को सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन और महाजुटान को लेकर कटाक्ष किया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि पिछले दिनों भाजपा द्वारा कई एजेंसियों से उछल-कूद करायी गयी, लेकिन नतीजा जब सिफर रहा, तो अब इनकी नींद टूटी है। खबर है कि 11 अप्रैल को भाजपा के कार्यक्रम में गोड्डा से एक स्पेशल ट्रेन आ रही है। यह ट्रेन गोड्डा से चलेगी, जो दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और फिर हटिया स्टेशन पहुंचेगी़ यह ट्रेन 18 डिब्बे की है। इसमें ज्यादा से ज्यादा 2160 लोग बैठ सकते हैं। इसको दोगुना भी कर दिया जाये, तो 4320 लोग पहुंचेंगे। इतनी भीड़ बगल के धुर्वा इलाके में प्रसिद्ध शालीमार बाजार में होगी। भाजपा के लोगों को वहीं चौकी लगाकर भाषण देना चाहिए था। हसीन सपने देख रही बीजेपी झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि भाजपा के लोगों को भी एक एक ठेला-खोमचा लगाकर अपना सौदा बेच लेना चाहिए था़ वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुसद्दीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ का नारा दे रहे हैं। राज्य की जनता ने जनादेश पांच साल के लिए दिया है और 50 साल के लिए आशीर्वाद सुरक्षित है। 2019 में लोगों के पास विकल्प रहता, तो 25 साल के लिए एक बार चुन कर भेज देते। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि मैं रेलवे से पूछना चाहता हूं कि बगल के आद्रा मंडल में पिछले कई दिनों से ट्रेन बंद हैं। आप एक स्पेशल ट्रेन चला रहे हैं। गली-गली, जहां उसका हॉल्ट नहीं है, वहां भी स्टॉपेज है। आखिर इसका परमिशन कहां से आया, कितने पैसे का भुगतान हुआ? भुगतान किसने किया?

जमशेदपुर : हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप, धारा 144 लागू
Published / 2023-04-10 18:40:12
जमशेदपुर : हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप, धारा 144 लागू

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर हिंसा मामले को लेकर इलाके में प्रशासन की ओर इंटरनेट सेवा ठप कर दी गयी है। वहीं रविवार शाम से ही वहां धारा 144 लागू है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मालूम हो कि शहर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में रविवार की शाम दो समुदाय आपस में भीड़ गए। इस बीच पत्थरबाजी के साथ काफी हंगामा हुआ। हंगामे के बीच युवकों में से किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलने पर फौरन जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सबसे पहले हवाई फायरिंग की ताकि पत्थरबाजी कर रहे लोगों को तितर-बितर किया जा सके, लेकिन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के बाद कई दुकानों में आग लगा दी। कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। हंगामे के बीच पूरा जमशेदपुर मानों जल उठा हो। जिसके बाद झारखंड अग्निशमन और टाटास्टील की दो दमकल गाड़ी मंगायी गयी और आग पर काबू पाया गया। दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी करीब तीन घंटे तक चली। जिसमें जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस न 60 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया और वज्र वाहन से उन्हें थाना भेज दिया गया। घटना की सूचना पर डीसी विजया जाधव भी घटनास्थल पर पहुंचीं थीं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थिति पर काबू पाने के लिए रविवार शाम को ही इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया था। जिसके बाद इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई ताकि कोई अफवाह ना फैले।

11 को सिदो-कान्हू जयंती मनायेगी आजसू पार्टी
Published / 2023-04-10 18:39:13
11 को सिदो-कान्हू जयंती मनायेगी आजसू पार्टी

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी 11 अप्रैल को सिदो-कान्हू जयंती समारोह का आयोजन करेगी। इसी तरह 13 अप्रैल को सभी जिलों में नियोजन नीति, जातीय जनगणना, आरक्षण और नौकरी के सवाल को लेकर जिला स्तरीय सामाजिक न्याय मार्च आयोजित किया जायेगा। 14 -अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जायेगा। 23 अप्रैल को राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च रांची में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता डा देवशरण भगत ने दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट में भरा कार्यकर्ताओं में जोश
Published / 2023-04-10 18:38:41
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट में भरा कार्यकर्ताओं में जोश

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर आज (सोमवार) बरहेट चले गये। पहले दिन वो गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के घटियारी एकलव्य मॉडल प्लस टू विद्यालय के पास मैदान में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किये। मुख्यमंत्री अपराह्न 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित कियेग। इसके बाद 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचे। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात किये। श्री सोरेन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद साहिबगंज के पतना स्थित धरमपुर आवास में रात्रि विश्राम किये। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात किये। मंगलवार को दोपहर 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित करेंगे। फिर 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। अपराह्न 3:30 बजे मुख्यमंत्री सिदो-कान्हू स्टेडियम भोगनाडीह में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, आनलाइन उद्घाटन व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3:50 बजे भोगनाडीह से रांची के लिए रवाना होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.