टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू के औरंगाबाद-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मॉर्निंग वॉक के दौरान हाइवा की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मृतक रिटायर चौकीदार थे। दुर्घटना के बाद शव रोड पर बिखर गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावाबाजार थाने को दे दी है। जानकारी मिलते ही नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास एवं अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई प्रदुम्न पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। बताया जाता है कि घटना के बाद हाईवा भाग गया। घटनास्थल पर हाइवा (जेएच 03 आर 2048) का पेपर गिरा पड़ा मिला है। बरामद पेपर के माध्यम से ये जानकारी मिली है कि वाहन छतरपुर के रंजन कुमार सिंह का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा छतरपुर से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान ये घटना घटी है। नावा बाजार पुलिस ने बिखरे शव को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच को भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने प्राथमिकी दर्जी नहीं करायी थी। घटना के बाद लोगों की भीड़ लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
टीम एबीएन, रांची। कोरोना की फिर से वापसी हो गयी है। वहीं, झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12 नये मामले सामने आये हैं, जिससे उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये सामनेविभाग द्वारा बीते बुधवार रात्रि जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटें में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये हैं, जिनमें से सर्वाधिक 5 मामले में लोहरदगा में और पूर्वी सिंहभूम जिले में 3 मामले सामने आये हैं। विभाग ने बताया कि आज की तिथि में राज्य में कोरोना संक्रमण के 51 रोगी उपचाराधीन हैं जबकि कुल 7 जिले कोरोना से प्रभावित हैं।अब तक कुल इतने लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमितविभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 442661 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 437278 ने इस संक्रमण को मात दी है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के कुल 1177 परीक्षण किये गये।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर विशेष विमान से आज (शुक्रवार) बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट से सीधे महतो के पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महतो के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। फूल से सजे वाहन में महतो के पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया गया।विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, महुआ मांझी, सरयू राय, मथुरा महतो और बंधु तिर्की सहित अन्य नेताओं ने पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को वहां से हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय ले जाया जायेगा। लोगों के दर्शन के बाद शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र डुमरी ले जाया जायेगा। वहां राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। बच्चों में नैतिकता, सदाचार, दया, करुणा, प्रेम, संवेदना आदि मानवीय गुणों के विकास के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में दो दिवसीय वैदिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों ने भाग लिया। प्रात:कालीन हवन के पश्चात छात्रों को संबोधित करते हुए आर्यसमाज के विद्वान श्री धर्म वीर आर्य और श्री विमलेंद्र शास्त्री ने बच्चों को संबोधित किया। संबोधन में धर्मवीर आर्य ने बच्चों से कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में संस्कार की महती आवश्यकता है। संस्कार हीन शिक्षा चप्पू विहीन नौका की तरह है जो लक्ष्य नहीं दे सकती। माता-पिता गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना से संस्कार परिलक्षित होता है । गुरुजनों के प्रति श्रद्धा रखने से बच्चों में बौद्धिक क्षमता ही नहीं मानसिक क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के परिदृश्य में बच्चे अध्यात्म से दूर हो रहे हैं जो देश के सुखद भविष्य के लिए खतरनाक है। संस्कारविहीन व्यक्ति जीवन में सफल नहीं हो सकता है। ईश्वर के प्रति आस्था रखते हुए व्यक्ति को कर्म करने के लिए निरत होना चाहिए। प्राचार्य श्री एसके सिन्हा ने कहा कि शिक्षा में अगर संस्कार हो, चरित्र हो तो सोने पे सुहागा है। उन्होंने बच्चों में संस्कार विकसित करने के लिए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इसके पहले बच्चों को प्राणायाम की बारीकियों से परिचय कराया गया तथा उनसे विभिन्न योग कराये गये। विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ वैद्यनाथ मिश्र, श्री पूर्णचंद्र आर्य आदि शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका रही।
टीम एबीएन, रांची। श्रीसालासर हनुमान मंडल, रांची के तत्वावधान में श्री सालासर हनुमान मंदिर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया। प्रात: 8 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योति श्री दिपक अग्रवाल सहपत्नी ने जलाई और विधि विधान से पूजन-अर्चन, हवन किया गया। तदोउपरांत मुख्य वाचक श्री जनार्धन जी जोशी के सानिध्य मे 101 महिलाओं ने सस्वर उत्साहपूर्वक एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। भगवती व्यास ने 108 सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा का सस्वरपाठ किया। काफी संख्या मे महिलाओ ने महोत्सव मे अपनी प्रस्तुति दी। दिनभर श्रधालुओ ने सवामनीभोग व छप्पनभोग अर्पित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सालासर बालाजी के चरणों में मत्था टेका और सुख समृद्धि की कामना की। सांय 5 बजे से भजन प्रवाहक पवन शर्मा, मदन सोनी, मंटू जालान, रमेश शर्मा, विष्णु नवहाल, मनीष ओझा, जगदीश शर्मा और विनय शर्मा सोनी ने हनुमान जी का भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित कर समारोह में भाव विभोर कर नाचने गाने को विवश कर दिया। बालाजी महाराज के भजनों मे लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का..., छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना..., मेरा दिल तो दीवाना सालासर वाले पर..., सालासर के स्वर्ण कलश लाल ध्वज लहराएं पर अपनी प्रस्तुति से झूमने गाने व नृत्य करनेवाले भक्तों पर श्राधालुओ ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।सुबह 7 बजे से देर रात तक चले श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, रसमाधुरी श्रृंगार, महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान की झांकियों व सांस्कृति प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या से पहले मंदिर प्रबंधन के सदस्यों ने पुजारी उमेश इंद्रगुरु व भक्तों के साथ हनुमान जी का श्रृंगार-पूजन किया। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के बाद भजनों की रसधारा ने हर किसी को संकटमोचन की भक्ति से सराबोर कर दिया। हवन-पूजन से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने देते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण को भव्यतम रूप से सजाया गया। पूजन के जयकारों से दिनभर पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोगों किशोर मंत्री, विनय सरावगी, भागचंद पोद्दार, राजकुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, मनोज बजाज, बसंत मित्तल, राहुल मारू, शैलेस अग्रवाल, रोहित पोद्दार, सोनी मेहता, प्रवीण लोहिया, अजय बजाज गौरव मंत्री समेत अन्य ने भी मंदिर प्रांगण में आकर प्रभु का पूजन अर्चन व भोग अर्पित किया।महोत्सव को सफल बनाने में रमेशचंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर शर्मा (टोली), किशन लाल शर्मा, अमित शर्मा, पायल शर्मा, पिंकी शर्मा, अमृता शर्मा, अनीता शर्मा, वीणा शर्मा, अरूण जोशी, अशोक पुरोहित, प्रदीप कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित सारस्वत (काली), गुलाब शर्मा, धर्मचंद शर्मा (भोपली), नथमल शर्मा, कमल शर्मा (कल्लू), सुनिल शर्मा (मुन्ना), राहुल शर्मा (चिंटू), मनीष शर्मा, भगवती व्यास गुड्डू, चेतन मालोटिया, श्याम सुंदर शर्मा (गोवला), कार्यक्रम संयोजक धर्म चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा (मो: 9835903000) सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के एक दैनिक अखबार के पत्रकार और भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण की माता शारदा देवी पति स्व शिवनाथ राणा का देहांत बुधवार की रात को उनके पिपचो स्थित निजी आवास में हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज व सेवा घर पर ही रखकर उनके परिजन काफी अच्छे ढंग से कर रहे थे। वह धर्म परायण व कर्तव्यनिष्ठ महिला थी साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। वह अपने पीछे तीन पुत्र व चार पुत्रियां एवं नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी उनके निधन पर स्थानीय पत्रकार व सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक व संवेदना प्रकट की है। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह से लोगों का तांता लगा रहा। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार सिवाने नदी तट पर उनके अग्रज पुत्र ने मुखाग्नि देकर किया
एबीएन न्यूज नेटवर्क दारू (हजारीबाग)। भाजपा ओबीसी मोर्चा दारु मंडल मोदी जी का गांव-गांव शहर शहर अभियान कार्यक्रम तथा भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम तिलैया शिव मंदिर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवदत्त प्रसाद और संचालन भाजपा मंडल महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा ने किया। मौके पर पार्टी के संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यों को और मजबूती के साथ प्रखंड में तेजी लाने पर विचार विमर्श किया गया। ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवदत्त प्रसाद ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दारू प्रखंड की मोर्चा पार्टी के निदेर्शो और अनुशासन का पालन करते हुए काम करती है। आगामी 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता लग चुके हैं। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बंसत कुमार, धनपत प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि बसन्त नारायण सिंह, राम नरायण कुशवाहा सोनी कुशवाहा, विशेश्वर प्रसाद, मोहन प्रसाद, अशोक कुशवाहा, किसुन प्रसाद, राम शरण राम, संजीत प्रसाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। लोधमा पाईक टोली की सुमीरा देवी पति कुलदीप पाईक ग्राम लव्वा केरा सिमडेगा अपने ससुराल से अपने मायके लोधमा पाईक टोली आयी थी और 3 अप्रैल को अपनी मां शीला देवी को बोलकर अपने मौसी बानो थाना के भीखराटोली गांव जाने के लिए लोधमा स्टेशन से ट्रेन चढ़कर बानो जाने के लिए निकली परंतु अपने मौसी के घर नहीं पहुंचती है।अचानक लापता हो जाती है काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं पता नहीं चलता है। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि मानव तस्कर के चंगुल में फंसकर दिल्ली ले जाया गया है और दिल्ली में भेज दिया गया है घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है कि काश मेरी बेटी घर आ जाए इतना ही में दिल्ली से सुमारी देवी मैसेज से बताती है कि मुझे दिल्ली में बेच दिया गया है कह कर मोबाइल स्विच ऑफ कर देती है। उससे और परिवार में कोहराम मच गया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। बिनगांव आरसी चर्च में पुण्य बृहस्पतिवार को चर्च में भक्तिमय मिस्सा पूजा के दौरान 12 चेलो का पैर धोते फादर सोलमान बरवा फादर जेम्स टेटे साथ में ब्रदर प्रचार और ख्रीस्त विश्वासीगण। आज के दिन प्रभु यीशु ने अपने दुख भोग व कु्स मरण के पहले येरोसालम जाते वक्त 12 शिष्यों के पैर धोकर उनके साथ अंतिम भोजन किया था। आज फादर अपने शिष्यों के पैर धोकर निस्वार्थ सेवा करने को शिक्षा देते हैं और विश्वास में बने रहने में बल देते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.