Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
21 से जांची जायेंगी 10वीं-12वीं की कॉपियां, जानें कब आयेगा रिजल्ट
Published / 2023-04-16 20:20:41
21 से जांची जायेंगी 10वीं-12वीं की कॉपियां, जानें कब आयेगा रिजल्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है। 10वीं की परीक्षा 14 मार्च 2023 को शुरू हुई थी, जो 3 अप्रैल 2023 तक चली। वहीं, 12वीं की परीक्षा 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल तक चली। इस साल मैट्रक इंटर की परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए।झारखंड बोर्ड के तहत मैट्रिक इंटर का एग्जाम देने वाले सभी छात्रों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। परीक्षा खत्म होने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल कॉपियों की जांच की प्रक्रिया में जुट गया है। जानकारी के मुताबिक, मैट्रिक के कॉपियों की जांच 21 अप्रैल से और इंटर की कॉपियों की जांच 23 अप्रैल से शुरू होगी। कॉपियों की जांच के लिए बोर्ड ने विभिन्न जिलों में मूल्यांकन केंद्र बनाये हैं। जहां सुरक्षा का खास ध्यान रखा जायेगा। कॉपियों की जांच सीसीटीवी की निगरानी में होगी। जैक कभी भी सीसीटीवी फुटेज मांग सकता है। वहीं, जैक ने जिले के डीसी और डीईओ को पत्र लिखकर मूल्यांकन केंद्र के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात करने को कहा है। मूल्यांकन केंद्र में बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कॉपियों की जांच के बाद रिजल्ट का एलान किया जायेगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने में 3-4 सप्ताह का समय लग सकता है। जांच के बाद परिणाम घोषित करने के लिए भी विभिन्न प्रक्रियाएं होती हैं। ऐसे में परीक्षा का परिणाम जून 2023 तक मिलने की संभावना है। परिणाम की घोषणा होने के बाद छात्र जैक के आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

कर्रा : तेज रफ्तार टर्बो पलटा, उप चालक की मौत
Published / 2023-04-16 19:53:09
कर्रा : तेज रफ्तार टर्बो पलटा, उप चालक की मौत

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा धुर्वा मुख्य पथ पर राम लाइन होटल के समीप सुबह बालू लदा टर्बो ट्रक असंतुलित होकर पलटते हुए गड्ढे में गिरा। जिसमें उप चालक की मौत हो गयी और चालक बुरी तरह घायल हो गया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोधमा पिकेट के प्रभारी लालजी यादव ग्रामीणों के सहयोग से घायल को रिम्स भेजा और बालू लदा टर्बो को जब्त किया।

पुलिस माओवादी ननकुरिया को लेगी रिमांड पर, कोर्ट में लगायी अर्जी
Published / 2023-04-16 18:17:08
पुलिस माओवादी ननकुरिया को लेगी रिमांड पर, कोर्ट में लगायी अर्जी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। चतरा के लावालौंग में तीन अप्रैल को सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में माओवादियों के टॉप पांच कमांडर मारे गये थे। इस मुठभेड़ में नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया जख्मी हो गया था। उसे पेट में गोली लगी थी। घटना के दो दिनों के बाद पलामू पुलिस ने पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से ननकुरिया को जख्मी हालत में गिरफ्तार किया और इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत पहले से काफी बेहतर है।पलामू पुलिस ने नंदकिशोर यादव को तीन दिनों की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगायी है। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नंदकिशोर यादव को पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद माओवादियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ा सर्च अभियान शुरू किया जायेगा। नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया पर 50 से अधिक नक्सल हमले करने का आरोप है। वह झारखंड और बिहार में नक्सल संगठन में सक्रिय रहा है। उसके पास टॉप माओवादी कमांडर मनोहर गंझू के बारे में पूरी जानकारी है।

कोडरमा : बालक वर्ग विक्रमशिला और बालिका वर्ग में कैलाश राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चैंपियन
Published / 2023-04-16 14:56:21
कोडरमा : बालक वर्ग विक्रमशिला और बालिका वर्ग में कैलाश राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चैंपियन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में 10वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 9 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ कला संस्कृति खेलकूद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कोडरमा जिला में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने समय-समय पर बेहतर मंच प्रदान करने की जरूरत है, ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सके। खो-खो प्रतियोगिता आयोजन के लिए रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के निर्देशक मयंक कुमार ने कोडरमा खो-खो संघ के सफल आयोजन पर महासचिव प्रिंस मिश्रा, खुशी सिंह, कौशल कुमार को हार्दिक बधाई दी है। देर शाम को बालिका वर्ग का परिणाम घोषित किया गया। इसमें कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर विजेता, उपविजेता इंडियन पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान एक्सीलेंट खो-खो क्लब चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल रहा। वहीं बालक वर्ग में विक्रमशिला विद्यापीठ विजेता, मेरिडियन एकेडमी उपविजेता, एक्सीलेंट खो-खो एकेडमी एवं ग्रिजली विद्यालय तृतीय तृतीय स्थान पर रहा। बेस्ट प्लेयर का अवार्ड बिंदु कुमारी और शिवम कुमार को दिया गया। विजेता-उपविजेता मैन ऑफ द मैच ऑफ बेस्ट प्लेयर के खिलाड़ियों को शील्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देखकर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं महासचिव प्रिंस मिश्रा, रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के निर्देशक मयंक कुमार ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कौशल कुमार, शुभम कुमार, अमित कुमार, हेमंत कुमार, धीरेंद्र राणा, धीरज पांडेय,  मिथिलेश यादव, सुजीत, अंशु राज ने निभायी। प्रिंस मिश्रा ने बताया कि विजेता एवं उपविजेता टीम से 12 बालक 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो हजारीबाग में अगले माह में आयोजित होगा।

अच्छे से हो पंकज मिश्रा का इलाज : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-04-16 14:52:07
अच्छे से हो पंकज मिश्रा का इलाज : बाबूलाल मरांडी

पंकज मिश्रा की जेल में तबियत बिगड़ने पर भाजपा विधायक दल के नेता का तंजटीम एबीएन, रांची। पूर्व सीएम व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर पंकज मिश्रा की तबियत बिगड़ने को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि साहिबगंज महाघोटाला माममले में ईडी केश में जेल में बंद पंकज मिश्रा (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) के बारे में उनके करीबियों ने जानकारी दी है कि पंकज की तबीयत ज्यादा ही खराब है और उन्हें जो उचित इलाज मिलना चाहिए उसका अभाव दिख रहा है। ओवर डोज पेन कीलर ले लेने के चलते कुछ दिनों पहले उनकी परेशानी काफी बढ़ गयी थी।बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि किसी की भी जान बचाना सबसे जरूरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ईडी से अनुरोध है कि पंकज को राज्य से बाहर किसी बड़े चिकित्सा संस्थान में ले जाकर जो भी जरूरी हो, बेहतर इलाज मुहैया कराने का इंतजाम करें। उन्होंने आगे लिखा कि हेमंत जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज पंकज उन्हीं के कहे मुताबिक गलत करने की सजा भुगत रहा है। ईश्वर न करे लेकिन अगर समुचित इलाज के अभाव में पंकज मिश्रा को कुछ भी हुआ तो हेमंत जी को भगवान भी माफ नहीं करेंगे।बताते चलें कि ईडी ने अवैध खनन के माध्यम से मनी लांड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के पचास से भी ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की थी।पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के बैंक खातों में जमा 36 करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गयी थी। प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान उसके रांची के अरगोड़ा स्थित आवास से दो एके-47 और 60 गोलियां बरामद की गयी थीं। इसके अलावा कई अवैध संपत्तियों व कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे। ईडी की टीम ने पत्थर व्यवसायी बच्चू यादव का पानी जहाज भी जब्त कर लिया था।

प्राकृतिक सुंदरता की खान है झारखंड की राजधानी रांची
Published / 2023-04-16 14:45:29
प्राकृतिक सुंदरता की खान है झारखंड की राजधानी रांची

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी यूं तो प्राकृतिक सुंदरता की खान है। इस रांची के चारों ओर मानो प्रकृति ने दोनों हाथों से अपनी सुंदरता बिखेरी हो और इसे सजाया है। बिहार से जब-जब झारखंड अलग हुआ उससे पहले बिहार सरकार ने इसके प्राकृतिक संपदा को संजोने की कोशिश नहीं की, वहीं जब झारखंड अलग हो गया तो भी यहां उतना विकास नहीं हुआ जितना होना चाहिए था। यहां रांची में स्थित रांची पहाड़ी के बारे में तो भू-वैज्ञानिकों के दावे को सुनकर आपको खुद पर ही भरोसा नहीं होगा। इन वैज्ञानिकों का दावा है कि रांची की पहाड़ी हिमालय से भी ज्यादा पुरानी है। बताते हैं कि एक अंग्रेज अफसर ने इस ऐतिहासिक पहाड़ी के चारों ओर तलाब बनाने की योजना बनायी थी लेकिन कुछ कारणों से इसके तीन ओर तलाब नहीं हन पाया और केवल एक तरफ ही यह तालाब रह गया। यह तालाब बड़ा तालाब नहीं बन पाया। बता दें कि यहां एक अंग्रेज ऑफिसर थे कर्नल ओन्सले जिन्होंने यह योजना बनायी कि इस पहाड़ी के चारों तरफ तालाब का निर्माण कराया जायेगा। लेकिन इस अंग्रेज अधिकारी की योजना सफल नहीं हो पायी।अगर इस पहाड़ी के चारों तरफ तालाब का विस्तार उस समय हो गया होता तो रांची की पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर का नजारा आज अद्भुत होता। इस पहाड़ी के एक तरफ तो बड़े तालाब के निर्माण की योजना को सफल हो गयी। तब इस तालाब के निर्माण में अंग्रेज अधिकारी ने कैदियों की मदद ली थी, लेकिन आज 180 साल बीत जाने के बाद भी जो तालाब बना हुआ है वह शहर का सबसे बड़ा तालाब है।

रांची : ई-रिक्शावालों की मनमानी से लोग ही नहीं ट्रैफिक पुलिस भी परेशान
Published / 2023-04-16 14:40:18
रांची : ई-रिक्शावालों की मनमानी से लोग ही नहीं ट्रैफिक पुलिस भी परेशान

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में ई-रिक्शावालों की मनमानी से राजधानी वाली परेशान हैं। राजधानी में तीन हजार के करीब ई-रिक्शा के परिचालन में नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। इस कारण हर मोड़ और सड़क पर जाम की समस्या हो रही है।हालत यह है कि ई-रिक्शा चालक विभिन्न गलियों के मोड़ पर भी मनमानी करते नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करते रहते हैं। अब तो बाइलेन में भी ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण लोग हमेशा जाम से परेशान रहते हैं। मेन रोड सहित अधिकतर रोड में ई-रिक्शा वालों का कब्जा है। ट्रैफिक पुलिस भी उनके आगे बेबस दिखती है। एक बार ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शा वालों को खदेड़ती है, तो थोड़ी देर के बाद फिर से वह उसी स्थान पर आकर वाहन लगा कर सवारी बैठाने लगते हैं।राजधानी में वर्तमान में 3192 ई-रिक्शा चल रहे हैं। राजधानी की कोई भी सड़क इनसे अछूती नहीं है। राजधानी में कांटाटोली, रातू रोड, सिरमटोली से मेकन तक तीन फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन सड़कों में जाम होने पर लोग वैकल्पिक रोड के रूप में बाइलेन का प्रयोग करते हैं, लेकिन बाइलेन पर भी ई-रिक्शा वालों का कब्जा है। जिस कारण राजधानी वासी जाम से परेशान होकर ट्रैफिक पुलिस को कोसते हैं। दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि हर बाइलेन में भी ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी संभव नहीं है।मेन रोड में अवैध रूप से धड़ल्ले से ई-रिक्शा चल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की नजर के सामने ई-रिक्शा वाले मेन रोड में प्रवेश करते हैं। ट्रैफिक पुलिस जब उन्हें खदेड़ती है, तो वह मौका देखकर निकल जाते हैं। लेकिन यह सिलसिला बार-बार चलता रहता है और परेशानी का सबब बना हुआ है। शास्त्री मार्केट के सामने और शहीद चौक के पास ई-रिक्शा वाले पैसेंजर का इंतजार करते रहते हैं। हालंकि शहीद चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होती है, लेकिन वह भी उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। ई-रिक्शा वाले कई बार तर्क देते हैं कि यह तो एक प्रकार से रिक्शा है, जैसे पैडल रिक्शा कहीं भी जा सकता है, उसी प्रकार ई-रिक्शा पर भी पाबंदी नहीं होनी चाहिए। अलबर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ जानेवाले रास्ते में चडरी में ई-रिक्शा का जमावाड़ा लगा रहता है। चडरी से ई-रिक्शा जेल मोड़ होते हुए करमटोली जाते हैं। जेल मोड़ पर भी ई-रिक्शा लगा रहता है। चडरी में ई-रिक्शा लगे होने के कारण मेन रोड से जेल चौक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को हमेशा जाम का सामना करना पड़ता है। थड़पखना में भी वही स्थिति है। इस रोड में प्लाजा और लालपुर चौक तक ई-रिक्शा चलता है।

महुआडांड़ में महिला को तेंदुआ ने किया जख्मी
Published / 2023-04-16 14:34:26
महुआडांड़ में महिला को तेंदुआ ने किया जख्मी

टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के महुआडांड़ में तेंदुआ ने महिला को जख्मी कर दिया है। जिसके बाद पेड़ पर जा चढ़ा। रेस्क्यू टीम, बीडीओ सहित सीओ कैंप कर रहे। ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा है। फिलहाल, अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को घर जाने की नसीहत दी जा रही है।

बोकारो : अज्ञात अपराधियों ने 6 राउंड चलायी गोली
Published / 2023-04-16 14:32:03
बोकारो : अज्ञात अपराधियों ने 6 राउंड चलायी गोली

टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर सेक्टर में स्थित कोजी स्वीट्स और होटल हिलटॉप पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पांच से छह राउंड गोली चलाते हुए वहा से फरार हो गये। होटल में मौजूद लोग घबरा गये और तुरंत सेक्टर 40 पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर 4 थाना प्रभारी एवं सेक्टर 9 थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंच छानबीन में जुट गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.