Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : उमेश बने ग्रिजली कॉलेज बीएड प्रशिक्षु छात्र परिषद के अध्यक्ष
Published / 2023-04-17 17:07:59
कोडरमा : उमेश बने ग्रिजली कॉलेज बीएड प्रशिक्षु छात्र परिषद के अध्यक्ष

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छात्र परिषद का चुनावटीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2022- 24 के प्रशिक्षुओं के बीच छात्र परिषद् के लिए पदधारियों का चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया को वोटिंग के माध्यम से पूर्ण किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा वोट पाकर उमेश कुमार दांगी (अध्यक्ष), राजन कुमार (महासचिव), खुशबू रानी (सांस्कृतिक सचिव) तथा मोहम्मद सोहेल अख्तर (खेल सचिव) बने। चयन प्रक्रिया शिक्षकों की निगरानी में हुई। छात्र परिषद् चुनाव को संपन्न कराने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, मनीष कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार सिंह तथा चुन्नू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाविद्यालय के निदेशक श्री अविनाश सेठ व श्री मनीष कपसिमे तथा उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन ने चयनित सभी पदधारियों को बधाई दी। संपूर्ण कार्यक्रम व्याख्याता संजीत कुमार सिंह की देखरेख में हुआ।

कोडरमा : मायूम और प्रेरणा शाखा का पदस्थापना 20 को, प्रदेश अध्यक्ष व कई पदाधिकारी होंगे शामिल
Published / 2023-04-17 15:07:30
कोडरमा : मायूम और प्रेरणा शाखा का पदस्थापना 20 को, प्रदेश अध्यक्ष व कई पदाधिकारी होंगे शामिल

अमृतधारा योजना के तहत शहर के कई इलाकों में घडे लगाने व पशु पक्षियों के लिए सडकों के किनारे टप एवं छतों पर पानी रखने की हागी शुरुआतटीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया एवं प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया शाखा की नये सत्र 2023-24 की कमिटि का पदस्थापना समारोह 20 अप्रैल को शिववाटिका में आयोजित होगा। इस  संबंध में दोनों शाखाओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मायूम के अध्यक्ष राज पचीसिया सचिव आशीष जोशी, प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, सचिव सारिका लडढा व पूर्व अध्यक्ष काजल गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थी। निर्णय लिया कि इस पदस्थापना समोराह में प्रांतीय अध्यक्ष अरूण गुप्ता, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री अखिल सरावगी, प्रांतीय मंडल का उपाध्यक्ष वीनिता सिंघानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी पदाधिकारी अध्यक्ष, महामंत्री सहित पूरे टीम को पद व गोपनीयता का शपथ दिलायेगें। इस अवसर पर मंच और प्रेरणा शाखा के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यक्रम के अलावा स्थानीय कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में बताया जायेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अमृत धारा योजना के तहत कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्र्रेया केडिया, सचिव सारिका लडढा, परियोजना निर्देशक कागज गुप्ता, ममता बंसल ने कहा कि गर्मी को पानी को अमृत के सामान माना जाता है। मनुष्य पानी का संग्रहण कर लेता है। पक्षियों में तपती गर्मी में पानी के लिए यहॉ वहॉ भटना पडता है। प्रेरणा शाखा का यह प्रयास है कि घरों के आस पास मिलने वाले परीयांदों का प्यास बुझाने में आम आवाम जुडे और छतों पर एक बर्तन में एक पानी रखें। जिसे पीकर पक्षियों प्यास मिटा सकें। इस मुहिम में एक कदम बढाने की जरूरत है और अपने छतों में पानी भरे बर्तन लागकर इस अभियान को गति देने की जरूरत है। 20 अप्रैल को मयूम के एवं प्रेरणा शाखा अस्थायी प्याऊ केन्द्र घड़ा लगाने एवं पानी पीने की शुरूआत करेंगे। वहीं मंच के द्वारा लगाये गये स्थायी वाटर कुलर स्टेशन रोड हनुमान मंदिर, कोडरमा स्टेशन काली मंदिर एवं पुराना रेलवे फाटक के पास को साफ सफाई कर पुनः लोगों के पीने के पानी की समुचित व्यव्स्था की गयी है।

रांची : बैरिकेडिंग के पास पहुंचे छात्र, समझाने का प्रयास कर रही पुलिस
Published / 2023-04-17 14:53:48
रांची : बैरिकेडिंग के पास पहुंचे छात्र, समझाने का प्रयास कर रही पुलिस

टीम एबीएन, रांची। सीएम आवास के घेराव के लिए छात्र निकल चुके हैं। सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर छात्रों को पुलिस ने रोक दिया है। उसके बाद से बैरिकेडिंग लगी हुई है। बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ सैकड़ों छात्रों का जमावड़ा। छात्र जबरदस्त नारे लगा रहे हैं। वहीं पुलिस लगातार ये समझाने की कोशिश कर रही है कि छात्र किसी भी तरह से बैरिकेडिंग को पार ना करें। पुलिस ने बताया कि सीएम आवास के आसपास धारा 144 लगाई गई है इसलिए छात्र वहां तक ना जाएं। मोरहाबादी से सीएम आवास घेराव के लिए मनोज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र घेराव के लिए निकले।

झारखंड : कोरोना से मौत के बाद डराने लगे संक्रमण के आंकड़े
Published / 2023-04-17 12:48:06
झारखंड : कोरोना से मौत के बाद डराने लगे संक्रमण के आंकड़े

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना से एक संक्रमित की मौत हो गयी है। साल 2023 में झारखंड में कोरोना से होने वाला यह पहला मौत का मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती वृद्ध महिला की मौत कोरोना से हुई है। वह अन्य बीमारियों से भी जूझ रही थी। राज्य में अब तक 5,333 लोगों की मौत नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से हुआ है। कोरोना संक्रमित की मौत के साथ झारखंड में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़े भी लोगों को डराने लगे हैं।आईडीएसपी, झारखंड से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सिर्फ 802 कोरोना संदिग्धों की जांच में ही 27 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 22 कोरोना संक्रमित जमशेदपुर में मिले हैं, जबकि रांची में 02 नये संक्रमितों की पहचान हुई है।सरायकेला-खरसांवा में 02 और कोडरमा में 01 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। वर्तमान में राज्य के 24 में से 18 ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के एक्टिव केस हैं। झारखंड में अभी कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 183 है। इसमें सबसे ज्यादा 63 एक्टिव केस रांची में है। जमशेदपुर में 47, देवघर में 14, हजारीबाग में 09, लोहरदगा में 09, कोडरमा में 08, लातेहार में 07, रामगढ़ में 03, पश्चिम सिंहभूम में 03, खूंटी में 02, गढ़वा में 04, दुमका में 02, गुमला में 01, बोकारो में 03, गोड्डा में 01 और गिरिडीह में 05 कोरोना के एक्टिव केस है।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के वीसी को विद्यार्थियों के सामने हाथ जोड़ना पड़ा, जानें क्यों?
Published / 2023-04-17 12:34:06
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के वीसी को विद्यार्थियों के सामने हाथ जोड़ना पड़ा, जानें क्यों?

टीम एबीएन, रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय कैंपस में दो दिन पूर्व हुए इफ्तार पार्टी का एबीवीपी के छात्रों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। वीसी तपन कुमार शांडिल्य के साथ बैठक कर अपना विरोध दर्ज कराये। इस दौरान वीसी ने एबीवीपी के छात्रों से हाथ जोड़ कर इफ्तार पार्टी का परमिशन देना के लिए माफी मांगी।

आरक्षण के बहाने आंदोलन तेज करेगी पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति
Published / 2023-04-17 12:25:08
आरक्षण के बहाने आंदोलन तेज करेगी पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड जिला खूंटी की हुई बैठक में संचालन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संचालन समिति को सही दिशा निर्देश देने के लिए राजेंद्र प्रसाद वरिष्ठ पत्रकार तथा आदित्य प्रसाद साहू कवि का चयन किया गया। बैठक में कहा गया कि समिति की अगली बैठक में एक हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। उसके बाद 25 अप्रैल के बाद बोबीसी आरक्षण को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा।अनूप साहू ने कहा कि आगामी बैठक के पूर्व प्रचार-प्रसार वाहनों से किया जायेगा तथा सदस्यता फॉर्म भरा जायेगा। निर्णय लिया गया कि झारखंड के सात जिलों में पिछड़ी जाति को नगण्य किया गया है, इसके विरोध में समिति 25 अप्रैल के बाद आरक्षण को लेकर आंदोलन तेज करेगी और आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिल जाता। मंच संचालन समिति में शिवनारायण गौंझू, अशोक, गनालोया के रोशन लाल, राजकुमार कश्यप, गुटजोरा के पारस महतो, खूंटी के सयूम अंसारी, शैलेंद्र कश्यप, सुबोध गौंझू और नरेंद्र साहू को शामिल किया।

पुलिस-माफिया गठजोड़ के विरोध में जन आंदोलन करेगी भाकपा : महेंद्र पाठक
Published / 2023-04-17 12:17:21
पुलिस-माफिया गठजोड़ के विरोध में जन आंदोलन करेगी भाकपा : महेंद्र पाठक

टीम एबीएन, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पलामू जिले में पत्थर माफियाओं का बोलबाला चरम पर है और छतरपुर हरिहरगंज सहित कई इलाके में बड़े-बड़े पत्थर के माइंस अवैध रूप से चलाया जा रहा है। पाठक और पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि दलितों और आदिवासियों के जमीन को जबरन लूट कर उसमें पत्थर की खदानें खोली जा रही है।बड़े-बड़े माफिया इस गठजोड़ में शामिल हैंउन्होंने कहा कि बड़े-बड़े माफिया इस गठजोड़ में शामिल हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए 14 अप्रैल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ साथी सूरज पत सिंह, के डी सिंह, जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी नौडीहा गये थे, लेकिन एक साजिश के तहत उन पर उग्रवादी और आतंकवादियों की तरह नौडीहा थाना प्रभारी के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, लगता है कि थाना प्रभारी को मानसिक संतुलन खराब हो चुका है। पत्थर माफियाओं के प्रभाव में आकर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार के द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज करना यह साफ झलक रहा है कि किस तरह से पुलिस के संरक्षण में अवैध माइनिंग क्षेत्र में हो रहा है। माफियाओं के कार्यकर्ता के रूप में वहां की पुलिस काम कर रही है।हमारे नेताओं पर एक साथ दर्ज किये गये 2- 2 मुकदमे हैं फर्जीउन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर एक साथ 2- 2 मुकदमा दर्ज किया गया है, जो फर्जी है और मनगढ़ंत है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करती है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर किया गया मुकदमा तुरंत वापस ले अन्यथा बाध्य होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुलिस माफिया गठजोड़ के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। पाठक ने कहा कि राज्य में जल, जंगल, जमीन की लूट हो रही है। जिला प्रशासन की नाक के नीचे सारे अंजाम दिए जा रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गरीबों दलितों पीड़ितों शोषित के सवाल पर लगातार लड़ती रही है, आगे भी लड़ती रहेगी। अगर पार्टी के नेताओं को फंसाने की कोशिश जिला प्रशासन करेगी तो प्रशासन के विरुद्ध भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सड़कों पर उतरेगी, जिसका खामियाजा सरकार एवं जिला प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। इसीलिए अविलंब थाना प्रभारी नौडीहा बाजार को मुअत्तल कर, पलामू एसपी संज्ञान में लेकर के फर्जी मुकदमा वापस ले।

जतरा टांड़ की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता की देखरेख के लिए बनी समिति
Published / 2023-04-17 12:06:44
जतरा टांड़ की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता की देखरेख के लिए बनी समिति

देव नारायण उरांव जी को सर्वसम्मति से जतरा टांड़ विकास समिति का अध्यक्षटीम एबीएन, रांची। बारह पढ़ा जतरा टांड़ मिसिर गोंदा कांके रोड के आसपास के निवासियों और जतरा पूजा समिति के संयुक्त बैठक आज श्री देव नारायण उरांव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी निवासियों ने मिलकर एक समिति का निर्माण किया। जो पवित्र जतरा टांड़ की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता की देखरेख करेगा।चूंकि यह स्थान आदिवासी समाज की पूजा स्थल हैं जिसमें कार्तिक माह में बारह गांव के लोग जतरा लगाने की सदियों पुरानी परंपरा है। इन दिनों युवाओं में नशा पान और स्वच्छता के प्रति रुचि न होने के कारण यह स्थल अपनी पुरानी सुंदरता को खो रहा है। इसीलिए आसपास के सभी लोग मिलकर इस पवित्र स्थान को बेहतर तरीके से स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के प्रति जागरूक करना, समय- समय पर सामाजिक और परम्परागत खेलों का आयोजन करते हुए इस पवित्र स्थान के प्रति आम लोगों के साथ मिलकर एक बेहतर माहौल तैयार करना, इस जतरा टांड़ विकास समिति का उद्देश्य हो। इसीलिए यह समिति बनायी गयी है, जो बारह पढ़ा जतरा पूजा समिति के ऊर्जावान साथियों के साथ मिलकर उनका सहयोगी बना रहेगा।आज की बैठक में देव नारायण उरांव को सर्वसम्मति से जतरा टांड़ विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समिति अपने सभी सदस्यों की टीम की घोषणा किया। आज की बैठक में गोंदा थाना प्रभारी के साथ बारह पढ़ा जतरा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा उरांव, अंजन श्रीवास्तव, युगल किशोर, विजय कुमार, अजय कुमार, ओम नारायण, असित कुमार मोदी, शिवाजी मिश्र, रत्नेश कुमार, संजय मालाकार, प्रदीप लकड़ा, ललित प्रसाद, विवेक उरांव, सन्नी गाड़ी, सम्मी गाड़ी, असीम हांसदा अशोक खलखो, प्रदीप उरांव, मनीष सिन्हा, विशाल शर्मा, राम नारायण खलखो, ललित लिंडा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।इस ग्रुप का निर्माण हम सभी जतरा टांड़ और मुहल्ले के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से बनाने के लिए गठित किया गया है; क्योंकि इन दिनों जतरा टांड़ अपनी पुरानी सुंदरता और पहचान से अपने को असहाय और लाचार महसूस कर रहा है। हम मुहल्ले के लोग की प्रथम जिम्मेदारी है कि हम अपनी  पहचान और धरोहर को सजायें और स्वच्छता बनाये रखने में सहायक बनें। यही इस समिति का मुख्य उद्देश्य है कि हम सभी इस कार्य में इस समिति के प्रति जिम्मेदार बने रहें। इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य यही है कि इसी के निमित्त एक कमेटी का निर्माण किया गया है।मौके पर अध्यक्ष देव नारायण उरांव (फागु भैया), सचिव वीर कुमार, उपाध्यक्ष ललित प्रसाद, कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार, उप सचिव संजय मालाकार, संरक्षक अंजन श्रीवास्तव, आसीत कुमार मोदी, विजय कुमार, ओम नारायण श्रीवास्तव, युगल किशोर, अजय कुमार, अतानु चौधरी, वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार वर्मा, राणा प्रताप मिश्र, राम नारायण खलखो, धनन्जय कुमार, शिवाजी मिश्रा, अनिल उरांव, सन्नी गाड़ी, विशाल शर्मा, गणेश तिवारी, प्रदीप लकड़ा, मनीष जायसवाल, दीपू कुमार, प्रदीप उरांव, अशोक खलखो, मनीष कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

रांची : डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार संग गिरफ्तार
Published / 2023-04-17 11:23:47
रांची : डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार संग गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। कांके थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अमृत टोप्पो, सावन टोप्पो और अनुज टोप्पो शामिल है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो मैगजीन, तीन मोबाइल और एक महिंद्रा थार वाहन बरामद किया है।ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड में लॉ कॉलेज से आगे दाहिने तरफ इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस (आईएचएस) के पास एक काले रंग के महिन्द्रा थार गाडी में चार-पांच व्यक्ति हथियार से लैश होकर डकैती की योजना बना रहे हैं।एसपी ने बताया कि सूचना के बाद थाना प्रभारी कांके आभास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीन अपराधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.