Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा : जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा आयोजित
Published / 2023-04-16 22:28:40
लोहरदगा : जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा आयोजित

पूर्व कमेटि द्वारा संघ का पैसा रोक के रखने के कारण  निंदा प्रस्ताव किया गया पारितटीम एबीएन, लोहरदगा। जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा शनिवार को अधिवक्ता भवन में आयोजित की गई I पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित आम सभा में मुख्य रूप से संघ के आय- व्यय का ब्यौरा सौंपा गया।बैठक में पूर्व कमेटि द्वारा सात महीने के तक संघ का पैसा रोक के रखने के कारण  उनके बिरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया I संघ द्वारा पूर्व कमिटी द्वारा प्रस्तुत किए हिसाब को ऑडिट करा कर आगामी बैठक में रखी जाएगी I अधिवक्ता के निधन पर पूर्व में एक लाख रुपये सहयोग राशी दी जाती थी जिसे संशोधन करते हुए दो लाख रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया गया I यह भी निर्णय लिया गया कि त्योहार में अंशदान की परंपरा के स्थान पर अब तीन महीने  में अंश दान की राशि का दी जाएगी I एक बैठक आने वाले समय में रखी जाएगी जिसमें पूर्व कमिटी द्वारा संघ का पैसा रोक कर रखने के संबंध में कारवाई,पूर्व समिति द्वारा अधिवक्ता को डेथ का पैसा नहीं दिया गया है, तथा जिस सदस्यों का पैसा नहीं मिल रहा है।  संघ का कार्य और भी सुचारू रूप से चले इस पर बुलाया जाए I आम सभा की अध्यक्षता प्रमोद कुमार पुजारी द्वारा की गयी सभा का संचालन संघ के सचिव लाल दीपक नाथ शाहदेव ने की सभा में संघ के तमाम सदस्यों की  उपस्थित थे। बैठक में कोषाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बिक्रम कुमार , मनोज प्रसाद, फताऊर रहमान, देवाशीष कार, हेमंत सिन्हा अनिल पांडे , राकेश अखौरी,तरुण देवघरिया,सतीश महतो, बिपिन दुबे, अरुण साहू,  राज ललित,  विनय साहू, जमील अख्तर, सुमन भगत, अजय मितल सुरीला देवी , मिंज,अजय ,स्वेता, विवेक कुमार,  राखा साहू ,आसिफ नवाज,बक्शी ब्रज किशोर, के अलावे अन्य सदस्य उपस्थित थे I बैठक का धन्यवाद ज्ञापन लाल दीपक कुमार ने किया।

लोहरदगा : 23, 24 और 25 जून को चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल
Published / 2023-04-16 22:26:36
लोहरदगा : 23, 24 और 25 जून को चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल

टीम एबीएन, लोहरदगा। चित्रपट झारखंड के द्वारा आगामी 23, 24 एवं 25 जून 2023 को चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रही है, जिसमें राज्य भर से लगभग सौ से भी अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होना निश्चित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना है। झारखंड में बन रही फिल्मों को एवं निर्माताओं को यहां की ऐतिहासिक एवं पौराणिक संस्कृति को पूरे विश्व के पटल पर प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच तैयार किया जा रहा है। इन बातों की जानकारी उर्स लाइन बीएड कॉलेज लोहरदगा में संस्था के समन्वयक डॉ दीपक प्रसाद ने दी। और उन्होंने बताया कि झारखंड के लोक कला एवं लोक कलाकारों को, लोक वाद्यों को संजोने के लिए एवं उनको एक प्लेटफार्म देने के लिए चित्रपट झारखंड के द्वारा पूरे झारखंड में यह प्रयास किया जा रहा है। वहीं फिल्म विधा के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक आधार बनाकर देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव, वसुधैव कुटुंबकम की ओर अग्रसर करना है। उक्त विषय से संबंधित पोस्टर विमोचन सह प्रेस वार्ता उत्कल भवन गुमला में किया गया। फिल्म फेस्टिवल में जो भी फिल्म निर्माता भाग लेंगे उन्हें झारखंड राज्य से संबंधित होना चाहिए। जो भी फिल्म निर्माता अपनी फिल्म को फिल्म फेस्टिवल में भेजना चाहते हैं वह चित्रपट झारखंड की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें। फिल्म गूगल ड्राइव लिंक या पेनड्राइव के माध्यम से ही भेजी जा सकती है। फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2023 मध्यरात्रि रखी गई है। जिसमें फिल्म का विषय जनजातीय समाज,  वोकल फॉर लोकल, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, रोजगार सृजन, झारखंड स्वतंत्रता संग्राम, झारखंड का इतिहास, महिला  सशक्तिकरण, सामाजिक सद्भाव, भविष्य का भारत,‍  निश्चित की गयी है। चित्रपट झारखण्ड के विभाग समन्वयक डॉ दीपक प्रसाद ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि झारखण्ड की भाषा, संस्कृति और कला को फिल्मों के माध्यम से आगे बढ़ाने और मनोरंजन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए चित्रपट झारखण्ड का गठन किया गया है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य सिस्टर शीला, सिस्टर रेजिना, सिस्टर निर्मला, सिस्टर रानी, डॉ राकेश प्रसाद, नृपेंद्र कुमार सेठ, विनोद कुमार एवं महाविद्यालय के छात्राएं समाज एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोहरदगा : बिशु सेंद्रा 2023 को सफल बनायेगी राजी पड़हा समिति
Published / 2023-04-16 22:18:37
लोहरदगा : बिशु सेंद्रा 2023 को सफल बनायेगी राजी पड़हा समिति

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 16/4/2023 को जिला राजी पड़हा समिति लोहरदगा के संयुक्त नेतृत्व में होनेवाली बिशु सेंद्रा 2023 को सफल आयोजन को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक दिन के 11 बजे से झाख रा कुंबा लोहरदगा में श्री मणि उरांव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस बैठक में आदिवासी संगठनों के सभी अगुवा गण सामाजिक एकता का मिसाल पेश किया और आगामी 28,29, और 30 अप्रैल 23को चीरी पतरा लोहरदगा में बिशु सेंद्रा आयोजित करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।शादी विवाह और कुछेक जेठ जतरा को ध्यान में रखते हुए गहन विचार विमर्श के उपरान्त उक्त तिथियों पर सहमति बनी।जिले भर के सभी 32 पड़ हा को उक्त विशु सेंदरा में शामिल होना है। विशु सेंदरा आदिवासी समाज के लिए सामाजिक न्याय का सर्वोच्च इकाई है।आज के इस बैठक में विनोद भगत, बालमुकुंद लोहरा, सुखदेव उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत, सोमदेव उरांव, बीरेंद्र उरांव, विजय उरांव, फूलचंद उरांव, गोसाई भगत, मतलु उरांव, सजीव भगत, सोमरा उरांव के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

लोहरदगा में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक आयोजित
Published / 2023-04-16 21:34:24
लोहरदगा में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

पिछड़ों के लिए करो या मरो वाली स्थिति : उदासन नागवोट पर करना होग चोट, तभी पिछड़ों की आवाज सुनी जायेगी : मुनेश्वर साहूटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा तेली धर्मशाला मे रविवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में कहा गया कि लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और दुमका मे पिछडों के लिए आरक्षण शून्य किये जाने से पिछड़ों मे उबाल और उलगुलान के साथ आंदोलन का बिगुल बजने वाला है। तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर लोहरदगा तैलिक सभा भवन मे जिले के सभी पिछड़ा वर्ग की बैठक हुई। जिसमें सिमडेगा के जगदीश साहू ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की क्यों पिछड़ों को एकजुट और गोलबंद होने की आवश्यकता है। मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो ने कहा की झारखण्ड अलग प्रान्त के निर्माण मे पिछड़ो की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लेकिन झारखण्ड मे सरकार बनते ही पेशा काला क़ानून लागू कर हम पिछड़ों के अधिकार को सिमित कर हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया गया है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की पिछड़ा संघर्ष मोर्चा अच्छी पहल है लेकिन इसे आरक्षण के साथ सामाजिक बंधन तोड़ने का भी कार्य किया जाय। लोहरदगा जिला तेली समाज अध्यक्ष जयनाथ साहू ने कहा कि अगड़ों को 10% आरक्षण बिना मांगे आंदोलन के दे दिया गया लेकिन हम पिछड़ों की आबादी 52% है तो भी 27% आरक्षण के लिए लड़ना पड़ता है। वही सात जिलों मे आरक्षण शून्य होना हमारा अपमान है जो अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। राष्ट्रीय तेली युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने कहा की झारखण्ड माटी की भाषा सादरी और नागपुरी है। हम पिछड़े ही आदिवासी हैं, लेकिन झारखण्ड की सरकार चाहे भाजपा, कांग्रेस या जे एम एम की रही है सबने पिछडों को लूटने का काम किया गया है।हमारे बच्चों का भविष्य चौपट होने को हैँ अब सड़क पर आर पार, गुमला के मुनेश्वर साहू ने कहा की अब अब पिछडो को एकजुट होना होगा। श्रीचंद प्रजापति ने कहा की पिछड़ों को इग्नोर करके अब कोई विधायक और सांसद नहीं बन पायेगा, हमारा हक़ देना ही होगा। कैलास साहू सहित शिवदयाल साहु ने भी अपने विचार रखे। बैठक में  ग्यारह सदस्यीय  संचालन समिति का निर्माण कर अगली बैठक मे आंदोलन की रुपरेखा तय करने का निर्णय लिया गया। मौके पर रोहित साहू, शम्भू प्रजापति, असलम अंसारी, विनोद तमेडा, मनोज गुप्ता, सरोज प्रजापति, ओह्म गुप्ता, सोहन साहू, राजेश, सरिता साहू, सागर वर्मा, प्रदीप ठाकुर को संचालन की जिम्मेदारी दी गयीं है। बैठक का मंच संचालन मनोज साहू और धन्यवाद ज्ञापन रामप्रसाद साहू द्वारा किया गया ।

सरायकेला : ठाकुर दास ज्वेलरी शॉप से चार लाख गायब
Published / 2023-04-16 21:21:54
सरायकेला : ठाकुर दास ज्वेलरी शॉप से चार लाख गायब

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित ठाकुर दास एंड संस ज्वेलर्स में बीते शनिवार देर रात चोरों ने चार लाख के आभूषणों की चोरी कर ली। मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जब दुकान मालिक सदानंद सोनार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने शटर का ताला टूटा पाया और दुकान में रखे करीब चार लाख के सोना-चांदी के आभूषण गायब पाया। इसके बाद वे तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों को देते हुए सरायकेला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात भी चोरों ने कांड्रा स्थित ठाकुर ज्वेलर्स में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। वहां असफल रहने के बाद चोरों ने दुगनी के ठाकुर दास एंड संस ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

झारखंड : हीट वेव को लेकर अलर्ट, जानें एक्सपर्ट की सलाह
Published / 2023-04-16 21:00:53
झारखंड : हीट वेव को लेकर अलर्ट, जानें एक्सपर्ट की सलाह

6 जिले का तापमान 40 के पार..., मौसम विभाग ने बच्चों व बुजुर्गों को ध्यान रखने की दी सलाहटीम एबीएन, रांची। झारखंड में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है। राज्य में 6 जिले ऐसे हैं जहां का पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है।30 अप्रैल तक हीट वेव का असर मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने हीट वेव को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने खास कर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिनों तक उमस भरी स्थिति रहेगी और राजधानी रांची के अलावा गिरिडीह, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद जिलों में 30 अप्रैल तक हीट वेव का असर कायम रहेगा।मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए दिये टिप्सदोपहर 11 से 3 के बीच बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। अपना सिर ढक के कपड़े टोपी या छाते का प्रयोग करें। पर्याप्त पानी पीयें प्यास न लगने पर भी डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह जरूरी है। विशेषकर श्रमिक लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप में काम करने से बचें। कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें। बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम का समय निर्धारित करें। जानवरों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें। पौधे व फसलों में सिंचाई करें। हीट स्ट्रोक ही ड्रेस या हिट क्रैंप्स जैसी कमजोरी के लक्षणों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो डॉक्टर के पास जायें। आंशिक बादल रहेंगे पर राहत नहीं।

1950 किमी यात्रा के साथ कांग्रेस की जय भारत यात्रा संपन्न
Published / 2023-04-16 20:55:48
1950 किमी यात्रा के साथ कांग्रेस की जय भारत यात्रा संपन्न

कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा का रांची में हुआ समापनटीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के द्वारा 4 अप्रैल से शुरू हुई 1950 किलोमीटर की जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का समापन रांची में हुआ। इस मौके पर रांची के पुराना विधानसभा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल, मंत्री बन्ना गुप्ता, सुबोधकांत सहाय सहित पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मेरे ऊपर कुछ लांछन लगा, आप ही का बच्चा हूं, अगर कुछ मुझ से भूल हुई है, कुछ गलतफहमियां हुई है तो उसे दूर किया जा सकता है।कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आग सत्याग्रह की आवश्यता क्यों आयी सब लोग जानते हैं, भाजपा आपको आपके मुद्दे से भटकाने चाहती है। क्या देश के जनता की बात करना अपराध है। आज हमें मजबूर होकर सड़क पर आना पड़ा है। आने वाले 24 से भाजपा को बताना है जनता जवाब देगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी जो प्रधानमंत्री का पद छोड़ता हो उसको भाजपा के चाटुकार देश द्रोही कहता है। देश आज पीएम से सवाल पूछ रहा है, मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है। आज राहुल गांधी को बेइमानों ने घर से बेघर किया है। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश बाहर ने सत्याग्रह कार्यक्रम चल रहा है। आज लग रहा है हमारा लोकतंत्र धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। ये लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं देश के आम जनता की लड़ाई है।प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आज लोग पीएम के खिलाफ हैं और राहुल गांधी के संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं। हर आदमी से आग्रह है, राहुल गांधी की लड़ाई को गांव गांव और अंतिम व्यक्ति तक बताना होगा।

सीएम ने किया अमर वीर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को नमन
Published / 2023-04-16 20:25:27
सीएम ने किया अमर वीर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को नमन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को अमर वीर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 क्रांति के दौरान अंग्रेज शोषकों के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखण्ड की माटी के वीर सपूत ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।

दावत ए इफ्तार में शामिल हुए सीएम हेमन्त
Published / 2023-04-16 20:23:03
दावत ए इफ्तार में शामिल हुए सीएम हेमन्त

टीम एबीएन, रांची। रविवार को  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी रोजेदारों को रमजान के पाक महीने की दिली मुबारकबाद दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.