Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
समाजसेवी संस्थाओं में रोटरी कोडरमा अग्रणी : संजीव ठाकुर
Published / 2023-04-15 19:36:51
समाजसेवी संस्थाओं में रोटरी कोडरमा अग्रणी : संजीव ठाकुर

टीम एबीएन, कोडरमा। शिव वाटिका में रोटरी क्लब आफ कोडरमा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष रोटेरियन संजीव ठाकुर मुजफ्फरपुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए उन्होंने रोटरी क्लब आफ कोडरमा के द्वारा किये जा रहे समाजसेवा, जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया अधिक से अधिक जरूरतमंदों की सेवा में रोटरी कैसे सेवा प्रदान कर सकती है इसकी जानकारी दी और जागरूकता संदेश दिया। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर, श्रीमती पूनम ठाकुर, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, फर्स्ट लेडी कंचन अग्रवाल, सचिव अमर कुमार और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को और फर्स्ट लेडी कंचन अग्रवाल ने श्रीमती पूनम ठाकुर को उसको कुछ भेंट कर स्वागत किया। बिहार झारखंड के 103 रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष रोटेरियन संजीव ठाकुर ने शाम को स्थानीय शिव वाटिका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब आफ कोडरमा के सेवा कार्य समाजसेवी संस्थाओं के बीच एक मिसाल है हमें गर्व होना चाहिए कि हम रोटेरियन है, जो राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देती है। एक ओर जहां चिकित्सा के क्षेत्र में रोटरी कोडरमा आंखों का अस्पताल और डायलिसिस केंद्र चला रही हैं, वहीं प्राथमिक शिक्षा में गरीब बच्चों के लिए बाल विद्यालय चला रही है और महिला सशक्तिकरण के लिए सहेली केंद्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण दे रही है।  अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत करते हुए संबोधित किया। अध्यक्ष ने बताया कि झंडा चौक स्थित जेसीज द्वारा संचालित टीका केंद्र जो लंबे अरसे से बंद पड़ा था, उसको रोटरी ने पूरे दायित्व बोध के साथ फिर से प्रारंभ किया है और प्रति रविवार छोटे बच्चों को आवश्यक टीके रोटरी अस्पताल परिसर में मुफ्त में लगाये जा रहे हैं। रोटेरियन शैलेश दारूका ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया, मंच संचालन अमित कुमार ने किया। निवर्तमान सचिव नवीन जैन ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कुमार पुजारा ने रोटरी द्वारा संचालित स्थाई परियोजनाओं के बारे में संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में माला दारुका एवं कविता दारुका द्वारा मुख्य अतिथि एवं फर्स्ट लेडी को सहेली केंद्र में बनाये गये हस्तशिल्प की चीजें प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट की गयी। कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित थे जिसमें होटल एसोसिएशन के विनय सिंह, भारत विकास परिषद के छोटे लाल पांडे, एडवोकेट एवं पत्रकार अरुण ओझा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी अरविंद सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य रमेश उपाध्याय, इनरव्हील की अध्यक्ष मंजू कंधवे, संघ के जिला कार्यवाहक दिलीप सिंह, जूही दास गुप्ता, जगदीश शंघाई, मनीष जैन सेठी, संजय सिंह एवं मनीष अग्रवाल रोटेरियन राजेंद्र मोदी, कैलाश चौधरी, प्रवीण वर्णवाल, रोहित कुमार, सरिता विजय, कंचन भदानी, कमल दारूका, आशीष खेतान, प्रतीक जैन, गौरव पुजारा, मनीष अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने दिया।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम
Published / 2023-04-15 19:32:28
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं को पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के संक्षिप्त इतिहास से अवगत कराया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से सभी प्रशिक्षुओं को अवगत कराया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य नोट मी बट यू... का मुख्य उद्देश्य बताया। कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रशिक्षुओं  को बताया कि व्यक्तित्व के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना का कितना महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्साह के साथ सभी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षुओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की  सभी गतिविधियों में सम्मिलित हो कर हमेशा योगदान  देंगे। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की डायरी एवं बैज का भी वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय बीएड सत्र 2022-24 की प्रशिक्षु कविता कुमारी, उषा कुमारी, रंजीत कुमार, वैद्यनाथ पंडित, राजन कुमार, सौरभ जितेंद्र कुमार, सोनू पंडित, उमेश कुमार, रोहित कुमार, सूरज कुमार, रोशन कुमार, शमा परवीन, खुशबू रानी, माइकल, मालती कुमारी, अरविंद कुमार, नीलू, धीरज, मृत्युंजय, दीपक, वैभवी, दीपिका, शशांक, स्नेहा, स्वाति ,फुल कुमारी, खुशी, अनीशा, राखी, प्रिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार तथा चुन्नू कुमार उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा किया गया।

इनरव्हील एसी पूनम ठाकुर ने किया ब्रांडिंग बोर्ड का उद्घाटन
Published / 2023-04-15 19:31:36
इनरव्हील एसी पूनम ठाकुर ने किया ब्रांडिंग बोर्ड का उद्घाटन

महाराणा प्रताप चौक एवं सुभाष चौक पर क्लब के ब्रांडिंग बोर्ड लगे टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इनरव्हील बिहार झारखंड की पूर्व डीसी एवं वर्तमान ऐसी मेंबर पूनम ठाकुर शुक्रवार को कोडरमा के दौरे में रही। झुमरीतिलैया शहर पहुंचने पर इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस दरमियान ऐसी मेंबर पूनम ठाकुर ने झुमरीतिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक एवं सुभाष चौक पर इनरव्हील ब्रांडिंग बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। पूनम ठाकुर ने इनरव्हील क्लब कोडरमा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब की ब्रांडिंग बोर्ड मुख्य रूप से क्लब के प्रचार प्रसार के लिए लगाया गया है इसके साथ ही साथ आम लोगों को भी शहर प्रवेश के मुख्य मार्ग के रास्ते की जानकारी मिल सकेगी, जो भटके राही को शहर में बेहिचक प्रवेश करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। वहीं कोडरमा क्लब की अध्यक्ष मंजू कंधवे एवं पूर्व अध्यक्ष माला दारुका ने आने वाले भीषण गर्मी में क्लब के द्वारा किए जाने वाले अन्य कार्यों की जानकारी दी। कहा कि कोडरमा में मानवता की सेवा के लिए इनरव्हील क्लब संकल्पित है और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव कार्य को अंजाम देती रहेगी।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता विजय, पिंकी खेतान, कविता दारूका, वीणा भदानी, अमरजीत छाबड़ा आदि उपस्थित हुई।

समाजसेवी संस्थाओं में रोटरी कोडरमा अग्रणी : संजीव ठाकुर
Published / 2023-04-15 19:30:21
समाजसेवी संस्थाओं में रोटरी कोडरमा अग्रणी : संजीव ठाकुर

टीम एबीएन, कोडरमा। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर श्रीमती पूनम ठाकुर अध्यक्ष अजय अग्रवाल फर्स्ट लेडी कंचन अग्रवाल सचिव अमर कुमार और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को और फर्स्ट लेडी कंचन अग्रवाल ने श्रीमती पूनम ठाकुर को उसको कुछ भेंट कर स्वागत किया। बिहार झारखंड के 103 रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष रोटेरियन संजीव ठाकुर ने शाम को स्थानीय शिव वाटिका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा के सेवा कार्य समाजसेवी संस्थाओं के बीच एक मिसाल है। एक ओर जहां चिकित्सा के क्षेत्र में रोटरी कोडरमा आंखों का अस्पताल और डायलिसिस केंद्र चला रही हैं, वहीं प्राथमिक शिक्षा में गरीब बच्चों के लिए बाल विद्यालय चला रही है और महिला सशक्तिकरण के लिए सहेली केंद्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण दे रही है।  अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत करते हुए संबोधित किया। अध्यक्ष ने बताया कि झंडा चौक स्थित जेसीज द्वारा संचालित टीका केंद्र जो लंबे अरसे से बंद पड़ा था उसको रोटरी ने पूरे दायित्व बोध के साथ फिर से प्रारंभ किया है और प्रति रविवार छोटे बच्चों को आवश्यक टीके रोटरी अस्पताल परिसर में मुफ्त में लगाए जा रहे हैं। रोटेरियन शैलेश दारूका ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया, मंच संचालन  अमित कुमार ने किया। निवर्तमान सचिव नवीन जैन ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कुमार पुजारा ने रोटरी द्वारा संचालित स्थाई परियोजनाओं के बारे में संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में माला दारुका एवं कविता दारुका द्वारा मुख्य अतिथि एवं फर्स्ट लेडी को सहेली केंद्र में बनाये गये हस्तशिल्प की चीजें प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट की गयी।

पलामू के 25 किसानों ने आइसीएआर के संस्थान बिहार में सीखे समेकित कृषि प्रणाली
Published / 2023-04-15 19:29:09
पलामू के 25 किसानों ने आइसीएआर के संस्थान बिहार में सीखे समेकित कृषि प्रणाली

किसानों को दिया गया पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों के 25 किसान बिहार के मोतिहारी जिले के पिपराकोठी स्थित महात्मा गांधी एकीकृत फार्मिंग रिसर्च संस्थान (आईसीएआर का संस्थान) में समेकित कृषि प्रणाली के गुर सीखे। अंतरराज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान रविवार को पलामू लौटेंगे। आत्मा पलामू की ओर किसानों को टीम लीडर बीटीएम संजय कुमार के नेतृत्व में बिहार भेजा गया था। संस्थान के निदेशक मंडल से किसानों ने समेकित कृषि प्रणाली की सीख हासिल की। साथ ही किसानों ने इस पद्धति को अपनाकर अधिक आमदनी करने संबंधी जानकारी प्राप्त की। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अपने उपलब्ध जमीन के आधार पर समेकित कृषि प्रणाली के विभिन्न मॉडल में से चुनाव कर कोई एक मॉडल अपनाने की सलाह दी। प्रशिक्षण के दौरान तलाब आधारित आईएफएस मॉडल, पशु आधारित आईएफएस मॉडल, आईएफएस मॉडल में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसलों के उत्पादन पैकेज, जलभराव से निपटने के लिए चावल, मछली, बत्तख, आईएफएस मॉडल इत्यादि के बारे में विदेशी पद्धति की जानकारी ली। आत्मा पलामू के किसानों ने संस्थान, अनुसंधान फार्म एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए प्रत्यक्षण प्लॉट का भ्रमण भी  किया। इस दौरान प्राकृतिक खेती के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव ग्रहण किये।  प्रशिक्षण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के निदेशक डॉ विकास दास ने किसानों को पलामू क्षेत्र में बागवानी के ऊपर विशेष जोर देने की बातें कही। उन्होंने बताया कि पलामू का क्षेत्र कीमती आम, लीची, अमरूद, पपीता, संतरा, नींबू इत्यादि फलों की खेती के लिए उपयुक्त है। इसलिए बागवानी कर किसान अच्छी आमदनी कर सकते है। आत्मा पलामू के बीटीएम संजय कुमार ने निदेशक आईसीएआर सहित अन्य के प्रति धन्यवाद किया। आईसीएआर के संस्थान में प्रशिक्षण के लिए बीटीएम संजय कुमार, आत्मा के लेखापाल मनोज कुमार के अलावा पलामू के किसान अमलेश कुमार सिंह, संजय यादव, अरविंद कुमार सिंह, मिथिलेश राय, रंजय कुमार सिंह, रामसुंदर मेहता आदि 25 किसान शामिल थे। आईसीएआर महात्मा गांधी एकीकृत फार्मिंग रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ केजी मंडल ने आत्मा पलामू के बीटीएम संजय कुमार को सम्मानित भी किया।

एसआर डीएवी पुंदाग में नये प्राचार्य ने ग्रहण किया पदभार
Published / 2023-04-15 19:24:16
एसआर डीएवी पुंदाग में नये प्राचार्य ने ग्रहण किया पदभार

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्राचार्य एसके मिश्रा का स्थानांतरण डीएवी हेहल  के प्राचार्य के रूप में होने के कारण एसआर डीएवी पुंदाग परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। साथ ही नए प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। श्री संजीत कुमार मिश्रा पूर्व में भी रांची के कई प्रसिद्ध विद्यालयों में प्राचार्य के रूप में महत्त्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं। वे रांची के जाने-माने व्यक्ति हैं। डीएवी बोकारो, सेक्टर-6 में डेढ़ वर्षों तक प्राचार्य के रूप में सेवा देने के पश्चात उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में डीएवी सीएमसी के गणमान्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सेवा का जो अवसर प्रदान किया गया है, वे पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी करके उसे सार्थक बनायेंगे। एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थी नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते रहे हैं। मैं यहां के शिक्षक समुदाय तथा सभी कर्मचारियों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा। यहां विकास की तमाम संभावनाएं हैं। सभी संसाधनों का उपयोग करके सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ने के प्रयास किए जायेंगे। सभा में सभी कक्षाओं के विद्यार्थी, उनके शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी उपस्थित थे।राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

बोकारो : असामाजिक तत्वों ने मंदिर और मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव
Published / 2023-04-15 16:36:56
बोकारो : असामाजिक तत्वों ने मंदिर और मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव

टीम एबीएन, बोकारो। जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के कसियाटांड़ में दो मंदिरों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। मंदिर में शिवलिंग और बजरंगबली की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त किया है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। सुबह जैसे ही लोगों को इस तोड़-फोड़ के बारे में पता चला इलाके में तनाव फैल गया।इसे देखते हुए मौके पर तीन डीएसपी, कई थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मी पहुंच चुके हैं। घटनास्थल पर लोगों की भी भीड़ जमा है। पूरे मामले पर डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन झा खुद नजर बनाये हुए हैं।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि माराफारी थाना के काशियाटांड़ में शुक्रवार की रात को मंदिर में भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भगवान शिव और हनुमान की प्रतिमा के साथ तोड़ फोड़ कर मंदिर के आंगन और सामने वाले मैदान में फेंक दिया गया।सुबह- सुबह स्थानीय लोगों ने ये देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तीन तीन डीएसपी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बालिकाओं की उम्मीदों में पंख लगा रही सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
Published / 2023-04-15 16:33:54
बालिकाओं की उम्मीदों में पंख लगा रही सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

पलामू प्रमंडल में एक लाख से अधिक बालिकाओं को मिला लाभबेहतर शिक्षा ग्रहण करने में बालिकाओं को हो रही सहुलियतटीम एबीएन, पलामू/ रांची। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। इस योजना का लाभ वैसी बालिकाओं को देने का प्रावधान किया गया है, जो विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। सरकार की इस योजना से बालिकाओं की उम्मीदों में पंख लग रहा है। योजना के तहत सरकार की इस अनुदान राशि से एक ओर जहां बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बालिकाएं सशक्त हो रही हैं। बालिकाओं में अशिक्षा का अंत करते हुए शिक्षा रूपी प्रकाश की ओर बढ़ने में यह योजना काफी मददगार साबित होने लगा है। आर्थिक सशक्तिकरण एवं शिक्षा से सुशिक्षित समाज का निर्माण हो रहा है। साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को अंत करने के दिशा में भी बल मिला है। आर्थिक सहयोग मिलने से बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवश्यक वस्तुएं या अन्य संसाधन जुटाने के लिए स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम बन रही हैं। पलामू प्रमंडल में एक लाख से अधिक बालिकाओं को इस योजना से अच्छादित किया गया है।पलामू जिले में 47,366 से अधिक गढ़वा जिले में 30,375 एवं लातेहार जिले में 22,496 से अधिक बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है। पलामू जिले में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत 11,340, 9वीं में अध्ययनरत 9,740, 10वीं की 9993, 11वीं की 7894, 12वीं की 6173 एवं 19-19 आयुवर्ग की 2226 बालिकाओं को इस योजना से अच्छादित  किया गया है। वहीं गढ़वा जिले में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत 8432, 9वीं की 6755, 10वीं की 6745, 11वीं की 4571, 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 3523 छात्राओं को इस योजना से अच्छादित किया गया है। साथ ही 18-19 आयुवर्ग की 349 बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है।बालिकाओं को 20 हजार रुपये तक अनुदान :सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत वर्ग 8 एवं 9 की छात्राओं को 25,00 वर्ग 10 से 12 तक की छात्राओं को 5,000 तथा 18-19 वर्ष की बालिकाओं को 20,000 रुपये एकमुश्त देने का प्रावधान है, और इस योजना छात्राओं/बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।लाभुकों ने कहा :-पांकी प्रखंड क्षेत्र के बनई गांव निवासी एवं कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रा अंजली कुमारी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से उन्हें 5000 की राशि की प्राप्ति हुई। यह राशि से उन्हें टैब की खरीदारी में मदद मिली।‌ टैब के माध्यम से वह ऑनलाइन व्यवस्था से जुडकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रही है।पाटन प्रखंड क्षेत्र के मेराल गांव की निवासी विनय कुमार मेहता की पुत्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि वह राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, अयोध्या कोल्हुआ, चैनपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से प्राप्त राशि से उन्हें पाठ्य सामग्री की‌ खरीद में मदद मिली है।पांकी प्रखंड क्षेत्र के बनई गांव निवासी एवं कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रा खुशी कुमारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से उन्हें भी 5000 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग उन्होंने ट्यूशन फीस भरने एवं पुस्तक कॉपी खरीदने में की हैं।

शाश्वत इंस्टीच्यूट : खेलकूद प्रतियोगिता में मंडेला हाउस 14 मैडल के साथ फर्स्ट
Published / 2023-04-15 14:32:10
शाश्वत इंस्टीच्यूट : खेलकूद प्रतियोगिता में मंडेला हाउस 14 मैडल के साथ फर्स्ट

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 14-4-23 को अम्बेडकर जयंती मनाने के साथ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 2021-23 और 2022-24 दोनों वर्षों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जिसमें मंडेला हाउस 14 मैडल के साथ प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अटल हाउस 12 मैडल, कलाम हॉउस 11 मैडल के साथ तृतिया और गुरुनानक हाउस 9 मैडल के साथ चौथे स्थान पर रहा। दो दिवसीय खेलो का आयोजन महाविद्यालय के खेल शिक्षक नागेंद्र चौहान की देख रेख में हुआ इस आयोजन में सभी ने खेल की भावना के साथ सभी खेल को खेला और खेल की महत्वत्ता को जाना आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षणेतर कर्मचारियों तथा छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता प्रस्तुत की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.