Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कर्रा : बाल विकास विद्यालय में फेयरवेल आयोजित
Published / 2023-04-27 23:18:20
कर्रा : बाल विकास विद्यालय में फेयरवेल आयोजित

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा बाल विकास विद्यालय में 27 अप्रैल को फेयरवेल का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य प्रधान अध्यापिका नीलिमा बखला ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। स्कूल परिसर में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर विदाई समारोह के दौरान बच्चों को आगे भविष्य में पढ़ाई लिखाई कर देश के ईमानदार नागरिक बनने की शुभकामनाएं दी।

पलामू : सीमेंट ट्रक लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
Published / 2023-04-27 20:00:42
पलामू : सीमेंट ट्रक लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पांकी थाना पुलिस ने एक साल से फरार ट्रक लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव के अनुसार बीते वर्ष पांकी-बालूमाथ पथ के कारीमाटी जंगल से गुजरने के क्रम मे सीमेंट लदे एक ट्रक की चोरी हुई थी। जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने इसमें शामिल गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस लूटकांड में पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला का निवासी फरार अभियुक्त छोटू कुमार उर्फ रविंद्र कुमार, पिता बरत मोची फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हो सकी है।

बोकारो : बीएसएल प्लांट में काम के दौरान मजदूर घायल
Published / 2023-04-27 19:59:24
बोकारो : बीएसएल प्लांट में काम के दौरान मजदूर घायल

टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में एक बार फिर से मजदूर गंभीर रूप से शुक्रवार (27 अप्रैल) को घायल हो गया। घटना प्लांट के सीआरएम 3 में ग्रीसिंग कर रहे एक ठेका मजदूर का हाथ और पैर दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गया है। मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से फिलहाल बाहर है। पिछले साल 12 जुलाई को पिकलिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गया था। गनीमत थी उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रबंधन इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जानकारी के अनुसार सीआरएम 3 में कार्यरत ठेका कंपनी जीआर इंटरप्राइजेज का मजदूर अजय कुमार बुधवार को बी शिफ्ट में मेंटेनेंस का काम कर रहा था। शटडाउन लेने के बाद सियाराम 3 के पिचिंग लाइन टेंडर मिल में अजय मशीन का ग्रीसिंग कर रहा था। मशीन बंद होने के कारण वह निश्चिंत होकर अपने काम में लगा हुआ था। उसका हाथ मशीन में था। तभी इलेक्ट्रिक के किसी व्यक्ति ने मशीन चालू कर दिया। अचानक मशीन चालू होते ही अजय की उंगली मशीन की चपेट में आ गई और अंगूठा कुचलने की वजह से वह अनियंत्रित हो गया और उसके पैर भी मैं भी गंभीर चोटें लग गयीं। सीआरएम 3 में मौजूद कर्मचारी जख्मी मजदूर अजय को प्लांट के हेल्थ सेंटर गए। उसे बीएचएच रेफर किया जा रहा था, उसी क्रम में ठेका कंपनी के कर्मचारी घायल मजदूर को बोकारो के एक निजी अस्पताल लेकर चले गये। इधर, बीएसएल प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि ठेका मजदूर को चोटे आयी हैं, लेकिन स्थिति बहुत गंभीर नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। उसकी उंगली काटने की कोई बात नहीं है।

रांची : बीआइटी लालपुर की निदेशक और डिप्टी मेयर ने किया बगीचे का उद्घाटन
Published / 2023-04-27 19:58:34
रांची : बीआइटी लालपुर की निदेशक और डिप्टी मेयर ने किया बगीचे का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27 अप्रैल 2023 को बीआईटी लालपुर सेंटर के मुख्य गेट के अगल-बगल के क्षेत्रों को साफ सफाई कर एनएसएस ने जो हरियाली लायी थी, उसी को गति देते हुए रांची नगर निगम के ऊर्जावान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय की पहल पर बीआइटी लालपुर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य को इस क्षेत्र को साफ-सफाई और हरियाली को बनाने में सहायक बनाने में सहयोग के लिए एक बगीचे का रूप देकर उपमहापौर और निदेशक ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमहापौर ने बीआइटी प्रबंधन से इस क्षेत्र को सुंदर बनाने में सहयोग करने और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, प्रबंधन के शिक्षक और झारखंड परंपरा संस्कृति के जानकार डॉ प्रदीप मुंडा डॉ संजय कुमार शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, सुभाशीष रॉय, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। इसकी जानकारी छात्र संकाय के राणा प्रताप मिश्र ने दी।

कार्यकाल खत्म होने के बावजूद जनसेवा में जुटी रहेंगी वार्ड-11 की पार्षद रंजू सिंह
Published / 2023-04-27 14:40:59
कार्यकाल खत्म होने के बावजूद जनसेवा में जुटी रहेंगी वार्ड-11 की पार्षद रंजू सिंह

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के वार्ड नंबर 11 की पार्षद श्रीमती रंजू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 28 अप्रैल को मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन जनता के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। वार्ड नंबर 11 के लोगों की जो भी समस्या है वह पूर्व की भांति अपने आवासीय कार्यालय जेसी रोड लालपुर से सुचारू रूप से जारी रखेगी। इन 5 वर्षों में उन्होंने दिन रात जनता की समस्याओं के लिए हमेशा प्रयासरत रही हैं और उनकी रोड, नाली सड़क, बिजली, साफ सफाई, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित सभी समस्याओं की समाधान में लगी रही। इसी बीच जनता का मुझे भरपूर स्नेह एवं आशीर्वाद मिला। 28 अप्रैल को मेरा कार्यकाल खत्म होते ही रोड नाली साफ सफाई की सभी समस्याओं का समाधान सीधे नगर निगम से होगा। लेकिन मैं वार्ड 11 की जनता की समस्या का समाधान के लिए हमेशा प्रयास करती रहूंगी ताकि जनता को नगर निगम जाने की जरूरत न पड़े।

भाजपा ने देश में फैलायी नफरत : कांग्रेस
Published / 2023-04-27 10:06:41
भाजपा ने देश में फैलायी नफरत : कांग्रेस

देश में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस की झारखंड इकाई ने देश में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए बुधवार को यहां अपने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत धरना दिया। राज्य सरकार के मंत्रियों रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता के साथ ही कांग्रेस के अन्य कई नेताओं ने यहां बापू वाटिका में धरना दिया। उनके हाथों में डरो मत लिखी तख्तियां थीं। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि उनके पार्टी नेता राहुल गांधी ने देश में महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा की फैलायी नफरत के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी नेता की आवाज दबाने की कोशिशें की जा रही हैं, इसलिए पार्टी के पास सत्याग्रह के रास्ते पर चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

हंसते-खेलते एक परिवार को शराब की लत ने उजाड़ दिया
Published / 2023-04-27 10:03:00
हंसते-खेलते एक परिवार को शराब की लत ने उजाड़ दिया

अनाथ बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से लिंक करके दी जायेगी आर्थिक मदद एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। पुरानी कहावत है कि जहां नशा, वहां विनाश। इस कहावत में कहीं भी अतिश्योक्ति नहीं है। शराब की लत ने एक हंसता-खेलता परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। नशे के कारण पांच मासूम बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लग गया है। बात तोरपा थाना क्षेत्र के टाटी डांड़टोली गांव की है, जहां गत रविवार की रात अजय आईंद नामक एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी बिरसी आईंद की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। खुद तो वह जेल चला गया, लेकिन अपने पांच मासूम बच्चों का क्या होगा, शायद उसने कभी नहीं सोचा। दारू की वजह से एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। ममता की मूरत यानी मां का खून हो गया। वहीं बच्चों की परवरिश कर रहा बाप जेल चला गया। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अजय रात भर अपनी बीवी के शव के पास बैठकर रोता रहा। भोर में उसने अपना गुनाह लोगों के सामने कबूल किया कि उसने खुद अपनी पत्नी को कुदाल से काट डाला। पारिवारिक कलह से वो आजिज हो चुका था। दारू पीने की लत ने दोनों पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगी में जहर घोल दिया। नशे में हालत इतनी खराब हो गई कि अजय ने अपनी पत्नी की जान ले ली। सबसे छोटी बेटी उर्मिला केवल दो साल की है। तीन साल की एग्रेस आईंद, चार साल का पवन, पांच साल की कटरीना आईंद और सबसे बड़ा बेटा छह साल का मंगल आईंद यतीम हो गये। इन मासूम बच्चों की हालत देखने वाले हर शख्स के आंखों में आंसू छलक आये। बच्चों ने दो दिनों से भर पेट खाना नहीं खाया था। तीनों बेटियां खासकर छोटी बेटी बार-बार अपनी मां को खोज रही थी। दोनों बेटों का भी यहीं हाल था। कई बार मां को पुकारने के बाद भी जब मां का बदन हिला-डुला तक नहीं, तब बच्चों ने अपनी मां को झकझोरना शुरू कर दिया। उठो, मां हमलोगों को भूख लगी है। रोती-चीखती बच्चियों की हालत देख आसपास के लोग भी रो पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अलताफ हुसैन के निर्देश पर तोरपा बीडीओ दयानंद कारजी, प्रमुख रोहित सुरीन और उप प्रमुख संतोष कर टाटी डांड़टोली गांव पहुंचे और बच्चों को तत्काल सहायता के तौर पर पांच किलो चावल और अन्य सामान दिये। बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अनाथ बच्चों को स्पोप्सर्शिप योजना से लिंक करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इस योजना कें तहत सभी बच्चों को शिक्षा, पोषण, चिकित्सा आदि के लिए प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके सगे-संबंधी बच्चों को रखने में असमर्थ होंगे, तो उनको बाल कल्याण समिति के आदेश पर उन्हें बाल गृह में उन्हें आवासन की सुविधा दी जायेगी।

अपनी मांगों को लेकर कल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे जनसेवक
Published / 2023-04-26 23:30:36
अपनी मांगों को लेकर कल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे जनसेवक

लोहरदगा में झारखंड राज्य जनसेवक संघ की बैठक टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य जनसेवक संघ, रांची के आह्वान पर संघ के अध्यक्ष प्रभु दयाल साहू की अध्यक्षता में जन सेवक संघ की जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड राज्य जन सेवक संघ रांची के आह्वान पर लोहरदगा जिला के सभी जनसेवक 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञात हो कि कृषि निदेशालय के कार्यालय आदेश ज्ञापांक 1914 दिनांक 25.04.2023 द्वारा जनसेवकों का 10 साल की सेवा के बाद वेतनमान का ग्रेड पर 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया है जो बिल्कुल न्यायोचित नहीं है। संवर्ग के खिलाफ हिटलरशाही का विरोध करते हुए जनसेवक संवर्ग ने अपने आगामी उग्र प्रदर्शन और माननीय उच्च न्यायालय के शरण में जाने के कदम की चर्चा करते हुए कृषि मंत्री, कृषि सचिव और कृषि निदेशक को कृषि और किसान विरोधी बताया। बैठक में लोहरदगा जिले के सभी 7 प्रखण्ड और जिले के लगभग सभी कार्यालयों में प्रतिनियुक्त जनसेवकों ने हिस्सा लिया। जनसेवक संघ ने विभाग से तत्काल अपने षड़यंत्र के तहत निकाले गए अवैधानिक आदेश को वापस लेने की मांग की है। यदि विभाग ऐसा नहीं करती है, तो राज्य भर के जनसेवक, विभाग के इस हिटलरशाही के खिलाफ आंदोलन का रुख अपनाते हुए उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जवाबदेही कृषि मंत्री, कृषि सचिव एवं कृषि निदेशक, झारखण्ड सरकार की होगी।

किस्को : राज्य स्तरीय टीम ने मनरेगा और पीएम आवास का किया निरीक्षण
Published / 2023-04-26 23:28:57
किस्को : राज्य स्तरीय टीम ने मनरेगा और पीएम आवास का किया निरीक्षण

कमियां पाये जाने पर सुधार करने का दिया निर्देश टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य स्तरीय अनुसमर्थन दल के सदस्य ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार देव, प्रशाखा पदाधिकारी मुकेश कुमार, मीडिया सह प्रशिक्षण पदाधिकारी, कुमार सौरभ ने किस्को प्रखंड के नवाडीह एवं बगडू पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच की। इस दौरान राज्य टीम ने सबसे पहले नावाडीह पंचायत भवन पहुंचे जहां विभिन्न अभिलेखों की जांच पड़ताल की। जिसमें कमियां पाये जाने पर सुधार करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिसके मनरेगा के तहत नव निर्मित सिंचाई कूप एवं डोभा का निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्य अधूरा पाये जाने पर जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दीवार लेखन करने का निर्देश दिया गया। जिसे प्रधानमंत्री आवास होने की जानकारी मिल सके। इसके बाद बगड़ू पंचायत क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में पतरातू गांव में जलछाजन द्वारा निर्मित अमृत सरोवर योजनाओं का निरीक्षण एवं दस्तावेज का जांच किया गया। निरीक्षण के क्रम में लोहरदगा जिले के अधिकारियों के अलावा किस्को सीओ सह बीडीओ बुडाय सारू, बीपीओ तौशिफ इस्लाम, जेई भुनेश्वर सिंह, पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.