टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ व वर्ल्ड योगासन, साई एनआईएस पटियाला के द्वारा तीसरा राष्ट्रीय योगासन जज प्रशिक्षण 2023-24 का कार्यक्रम पटियाला में होने जा रहा है, जिसमें प्रथम पाली में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के तीन सदस्यों का टीम पटियाला रवाना हुआ। रांची जिला सह सचिव आर्य प्रह्लाद भगत, चंदू कुमार, दयानंद, तीनों का चयन कर भेजा गया है। झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, संतोषी कुमारी, मलय डे, डॉ एस के घोषाल, शंकर राणा, प्रशांत सिंह, चैताली मुखर्जी, सोनाली सरकार, आम्या अंशु, पूजा सिंह, राहुल रंजन, ऋषि रंजन एवम् सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव जयदीप आर्य जी ने योगाभ्यास व स्वागत अभिनंदन के साथ किया।
महिला समिति को मिला तीसरा स्थान टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य मण्डल गिरिडीह द्वारा आयोजित दो दिवसीय 110वां वार्षिक अधिवेशन जो बेंगाबाद जोन में 26 व 27 अप्रैल को आयोजित थी, में देश भर के 42 मंडल सहित महिला समिति, नवयुवक समिति टीम सहित हजारों की संख्या में समाज के पुरुष महिला व बच्चे समल्लित हुए। मौके पर झुमरी तिलैया माहुरी वैश्य मंडल की टीम की बेहतर कार्य करने के लिए पहले दिन के आयोजन में प्रसंशा पत्र व दूसरे दिन के कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ मंडल के रूप में पदक देकर महामण्डल के पदाधिकारियों ले सम्मानित किया। वहीं झुमरी तिलैया माहुरी महिला समिति को केंद्रीय माहुरी महिला समिति की ओर से तीसरा स्थान के लिए चयनित किया गया। इससे तिलैया मंडल के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इसके लिए महामंडल के केंद्रीय कमेटी का व केंद्रीय महिला समिति का आभार मंडल अध्यक्ष मुंन्ना भदानी सचिव संजय तर्वे ने आभार जताया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरुण सेठ, दिलीप अठघरा, नीरज अठघरा, विशाल भदानी, संतोष कप्सिमें, महिला अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवनचौदह, सीमा आर्या, सविता देवी, सरिया विजय, कुमकुम भदानी, दीपाली भदानी, सुनीता सेठ, नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक बडगवे, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा सहित निक्की कुमार आदि उपस्थित थे।
सरकारी स्कूलों में प्रतिभासंपन्न छात्रों की कमी नहीं, उन्हे मौका देने की जरूरत : राजेश भदानी टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। खेलकूद के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में अब सरकारी विद्यालय के छात्र- छात्राएं नृत्य कला में नि:शुल्क दक्षता हासिल कर अपनी छिपी प्रतिभा निकाल रहे हैं। जिले के सर्वाधिक पुराने नृत्य संस्थान नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी लगभग तीन दशक से लगातार क्षेत्र के छात्र छात्राओं को नृत्य के सभी गुरु सिखाते आ रहे हैं।प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण सहयोग देने के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों के बच्चों में नृत्य की दक्षता देने के साथ श्री भदानी अब गांव और पिछड़े स्थलों में निवास करने वाले सरकारी विद्यालयों के बच्चों में छिपी प्रतिभा निकालने के नेक उद्देश्य से निशुल्क नृत्य कला सिखाने की शुरुआत की है। बताते चलें कि इस इस कार्य की शुरूआत झुमरी तिलैया के स्लम क्षेत्र स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलैया बस्ती से की गई है, जहां दर्जनों छात्र-छात्राएं निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चे नृत्य शिक्षक पाकर काफी उत्साहित और खुश हैं। वहीं अपने व्यस्त जीवन में महत्वपूर्ण समय निकालकर निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे गुरु राजेश भदानी कहते हैं की- कला किसी की मोहताज नहीं है। कला में समाज के हर बच्चों का आगे बढ़ना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि गांव और कस्बों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन्हें नृत्य सिखाते हुए खुशी मिल रही है। समय निकालकर अन्य सरकारी स्कूल के प्रतिभावान बच्चों को तराशने का भी कार्य करूंगा। विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार कहते है की शिक्षा अमूल धरोहर है। इसके साथ प्रतिभा संपन्न बच्चों से विद्यालय गुलजार है। लेकिन उन्हें सही प्लेटफार्म नही मिलने से वो पिछड़ जाते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास में उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा लागू प्रोजेक्ट इंपैक्ट का अतुलनीय योगदान है। ऐसे में राजेश भदानी की प्रशंसनीय पहल नृत्य के क्षेत्र में बच्चों को नई ऊंचाई देगी जो मील का पत्थर साबित होगा। नृत्य सीख रही उत्साहित छात्रा माही कुमारी, आरुषि कुमारी, देविका कुमारी, सरस्वती कुमारी, साक्षी कुमारी ने कहा की नृत्य सीखने की इच्छा बचपन से थी। अब राजेश सर से सीख रहे हैं। हम सब को मौका मिलेगा तो अपनी मेहनत से जिला,राज्य और राष्ट्र स्तर पर जौहर दिखाएंगे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 28-04-2023 दिन शुक्रवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में कार्यरत संविदा सहायक प्राध्यापकों ने हेमंत सरकार द्वारा कैबिनेट में 57,700 रुपये प्रतिमाह की स्वीकृति देने पर हेमंत सरकार को धन्यवाद दिया है। झारखंड सरकार के इस निर्णय पर सहायक प्राध्यापकों ने एक दूसरे को पुष्पगुच्छ व मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही संकाय के नौ विभाग के छात्र छात्राओं एवं शोधार्थियों के बीच भी मिठाइयां बांटी गयी। प्राध्यापकों ने कहा कि सरकार का निर्णय स्वागतयोग्य है। हेमंत सरकार हमेशा झारखंडी हित में फैसला लेतीं रही है। आगे भी हमें सकारात्मक रिजल्ट मिलेगी। खुशी जाहिर करने वालों में टीआरएल संकाय के प्राध्यापक डॉ बीरेंद्र कुमार महतो, डॉ रीझू नायक, डॉ दमयंती सिन्कू, डॉ दिनेश कुमार, डॉ राकेश किरण, अनुराधा मुण्डू, डॉ नरेंद्र कुमार दास, डॉ उपेंद्र कुमार, रमाकांत महतो, जय प्रकाश उरांव, बीरेन्द्र उरांव, शकुंतला बेसरा, गुरूचरण पूर्ति, डॉ नकुल कुमार, अबनेजर टेटे आदि शामिल हैं।
मन की बात का 100वां एपिसोड उत्सव के रूप में मनाया जायेगा टीम एबीएन, रांची। रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने आज महेश्वरी धर्मशाला में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड जो 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रसारित होगा इसी के निमित्त एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सांसद संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा यह देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री जी के मन की बात देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। रविवार को देश के सभी 146 करोड़ों देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को उत्सव के रूप में मनायेंगे। यह देश के लिए गौरव का क्षण होगा प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हैं। वह मन की बात में जनता के मन की बात करते हैं। चाहे वह किसान हो, युवा हो, गृहणी हो, पर्यावरण हो, जैविक खेती हो या देश के छोटे-छोटे शहरों में जो लोग समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। वैसे लोगों से प्रधानमंत्री जी के मन की बात में उनसे बात करना उन को प्रोत्साहित करना उनके किये गये कार्य को बताना। यह अपने आप में बड़ी बात है। जल संरक्षण, स्वच्छता, बेटियों के संरक्षण, सर्वधन जैसे कार्यक्रमों को नई दिशा मिली है इन कार्यक्रम के माध्यम से देश में सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। देश के खिलाड़ी हो या उधमी उनके साथ संवाद स्थापित कर उनसे रूबरू होना, उनका हाल लेना, उनकी हौसला अफजाई करते हैं। उन्हें प्रेरणा देने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा से राजनीति को समाज की सेवा का माध्यम माना है। इसी दिशा में कार्य करने के लिए उन्होंने हम सबों को प्रेरित किया है।कोरोना काल में सेवा देने वाले लोग परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले बच्चे समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन करने वाले लोग छोटे-छोटे उद्योग खड़ा करने वाले युवा के बीच प्रधानमंत्री जी संवाद स्थापित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री हमारी संस्कृति लोक परंपरा भाषा प्रेरणादायक कहानी देश के मनाये जाने वाले त्योहार उनके पीछे के उद्देश्य को देश के लोगों से अवगत कराया है। सांसद सेठ ने कहा कि यह कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का कार्यक्रम है। उन्होंने समाज के सभी धार्मिक सामाजिक एवं रांची के प्रमुख संस्थाओं से अपील करते हुए रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात को उत्सव के रूप में मनाते हुए सुनने की अपील की। आज के इस प्रेस वार्ता में रांची के 78 प्रमुख संस्था के लोगों ने भाग लिया, जिसमें महेश्वरी सभा, अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी युवा मंच रांची, थोक वस्त्र विक्रेता संघ, चडरी सरना समिति, झारखंड साहित्य मंच, गौशाला न्याय समिति, श्री महावीर मंडल रांची, श्री रांची दुर्गा पूजा समिति, श्री महावीर मंडल डोरंडा, पंजाबी हिंदू बिरादरी, विश्व हिंदू परिषद, कॉस्मो क्लब, श्री सिंगार समिति, श्री गुजराती समाज, झारखंड ट्रक मालिक संघ, इब्राहिमियां मोहर्रम कमेटी सहित 78 संस्था के लोग शामिल थे। आज के इस प्रेस वार्ता में पद्मश्री मुकुंद नायक, प्रेम मित्तल, मुनचुन राय, चंद्रकांत रायपुर, कुणाल अजमानी, अशोक चौधरी, नकुल तिर्की, मुकेश काबरा, अशोक पुरोहित, नरेश पाहन, मोहम्मद रब्बानी, रोशनी खलखो, कैलाश केसरी, सुरेश अग्रवाल, प्रदीप राजगढ़िया, पुष्पा सहाय, बुब्ला दा, जवाहर तनेजा, अशोक नर्सरिया, किशन साहू, गोवर्धन बड़ोदिया, अरुण बुधिया, बिंदुल वर्मा, अजीत भगत, अशोक पुरोहित, रविंद्र मोदी, रवि मुंडा, सदानंद सिंह, यादव कुंदन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात अंडमान निकोबार में जनजातीय समुदाय और आदिम जनजाति के लोगों के साथ सुनेंगे। इस बार श्री मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड है और इस बार इस कार्यक्रम के विश्व रिकॉर्ड बनने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि श्री मुंडा अपने चार दिवसीय अंडमान निकोबार दौरे पर आये हैं। इस दौरान वह यहाँ जनजातीय समुदाय से मिल रहे हैं। आज श्री मुंडा शोम्पेन आदिम जनजाति से मिलने कैंपबेल बे पहुंचे हैं। उनके साथ मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम दौरे पर हैं। श्री मुंडा शुक्रवार की रात इसी द्वीप में गुजारेंगे। पहली बार किसी किसी केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का अंडमान निकोबार के आदिम जनजाति के लोगों से उनके द्वीप में जाकर मिलने और उनके बीच रहने का यह प्रयास है। श्री मुंडा आगामी 30 अप्रैल को जारवा आदिम जनजाति के लोगों से भी मिलेंगे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूल रूप से छह जनजातियों - अंडमानी, ओंगेस, जरावास, सेंटिनली, निकोबारी और शोम्पेंस का निवास स्थान रहा है। निकोबारी को छोड़कर, शेष पांच जनजातियां विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) हैं। द्वीपों की जनजातियां दो अलग-अलग जातियों से संबंधित हैं। अंडमान द्वीप समूह में रहने वाले अंडमानी, जरावास, ओंगेस और प्रहरी नेग्रिटो समूह के हैं, जबकि निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले निकोबारी और शोम्पेंस मंगोलॉयड समूह के हैं। दोनों क्षेत्रों की जनजातियों ने नस्लीय, भाषाई और सांस्कृतिक दृष्टि से सदियों से संरक्षित रखा है। श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समुदाय के भाषा, संस्कृति, परंपरा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। इसी कारण अंडमान निकोबार का यह चार दिवसीय दौरा है। उन्हें यहाँ सदियों से रह रहे जनजातीय और आदिम जनजाति समुदाय को समझने का अवसर मिला। इससे पूर्व श्री मुंडा ने पोर्ट ब्लेयर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गुरुवार को क्षेत्रीय संग्रहालय और सेल्युलर जेल का भी दौरा किया।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने लिया निर्णय मोदी के मन की बात का 100 एपिसोड रविवार को है टीम एबीएन, रांची। सिविल कोर्ट के बार भवन में अधिवक्ता सह भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में वकीलों का एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में यह निर्णय लिया गया की मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड को 100 वकील एक साथ सुनेंगे। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की यह योजना पिछले एक महीने से चल रही थी कि कैसे 100 वकील एक साथ मन की बात सुनें, इसी आलोक में आज की बैठक रखी गई है। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी अधिवक्ता के वाट्सअप स्टेटस और फेस बुक में मन की बात का को लोगो आया है उसको लगाने का आग्रह किया गया। इसके अलावा पूरे बार भवन में अधिवक्ताओं से आग्रह किया गया की मन की बात का 100वां एपिसोड जरूर सुने और उसका फोटो अपने सोशल मीडिया में प्रसारित करें, उन्होंने अधिवक्ताओं को बताया कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है यह पूरे देश के हर नागरिकों के लिए है। यह मन की बात एक उत्सव के ऐसा मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में हम पूरे देश के लोगों के हुनर से अवगत होते हैं साथ ही पूरे देश के लोगों के खान पान, रहन सहन, काम करने का शैली आदि का जानकारी भी मिलता है। आज की बैठक में जितेंद्र वर्मा, बिपिन कुमार, दीपक, मनीष कुमार सिन्हा, पीयूष मिश्रा, जोसेफ तिग्गा के अलावा अन्य शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार आम लोगों के लिए उचित दर पर एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत 28 अप्रैल को यानी कल से होगी। राज्य की जनता के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे। रांची से नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, वाराणसी और लखनऊ के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा होगी। अभी तो ये सेवा शुरू भी नहीं हुई, लेकिन इस पर आरोप प्रत्यारोप की सियासत भी सुनाई देने लगी है। भाजपा ने राज्य सरकार से प्राइवेट ऑपरेटर से 50% सस्ती दर पर सुविधा देने की मांग की तो सत्ताधारी दल से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक ने इसे राज्य सरकार के द्वारा लिया गया बेहतर फैसला बताया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान : एयर एंबुलेंस की शुरुआत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीएम की लगातार सोच है हमारी स्वास्थ्य सेवा में सुधार हो। कई बार ऐसे मामले होते हैं जब एयर लिफ्ट कर उचित इलाज की जरूरत होती है। ऐसे में सीएम की ये अच्छी सोच है। इसके तहत राज्य सरकार व्यवस्था कर रही है। सीएम की सोच है इसे और सरल और आसान करेंगे। वहीं, झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू किये जाने पर कहा कि कई गंभीर मरीज एयर एंबुलेंस के आभाव में दम तोड़ देते हैं। उन्हें समय पर सुविधा नहीं मिल पाती है। इलाज के लिए समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। सभी झारखंडियों के लिए ये एक तोफा है। भाजपा ने की सब्सिडी की मांग : वहीं, बीजेपी विधायक ने इस मामले पर सरकार को घेरा। नवीन जायसवाल ने कहा कि प्राइवेट ऑपरेट से राज्य सरकार को 50% सब्सिडी देनी चाहिए तभी आम लोगों को लाभ मिलेगा। अन्यथा लोग सरकार की सुविधा के बजाय प्राइवेट ऑपरेटर से ही जाना पसंद करेंगे। राज्य सरकार ने कोई नयी पहल नहीं की है। हर दिन यहां से मरीज एयरलिफ्ट किये जाते हैं, राज्य सरकार ने जो दर दी है, पहले भी लोग निजी ऑपरेटर के माध्यम से उतनी ही कीमत चुका कर जाते रहे हैं। सरकार को आम लोगों के लिए सब्सिडी देनी चाहिए थी। कहां जाने के लिए कितना लगेगा किराया : अगर किसी मरीज को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लेकर जाना है तो उसे 5 लाख रुपये देने होंगे। वहीं, लखनऊ के लिए भी पांच लाख रुपये लगेंगे। तिरुपति और चेन्नई ले लिए 8 लाख रुपये, कोलकाता के लिए 3 लाख, बनारस के लिए 3.30 लाख, मुंबई के लिए 8 लाख और हैदराबाद के लिए 7 लाख रुपये लगेंगे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समारोह में आज (शुक्रवार ) शामिल होंगे। वे केआईआईटी यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर 40 हजार बच्चों से मिलकर कर उन्हें संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस पूरे विश्व में सबसे बड़ा आदिवासी संस्थान है, जिसे 1992-93 में डॉ अच्युत सामंता द्वारा शुरू किया गया था। इस संस्थान में देशभर के वंचित आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के साथ रोजगारपरक बनाया जाता है। वर्तमान में यहां करीब 40 हजार आदिवासी बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा निःशुल्क दी जा रही है, जिसमें अधिकतर बालिकाएं हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.